Tuesday, April 21, 2026
राशिफल और पंचांग

तुला राशि 2021 सम्पूर्ण फलादेश, साल का अंत धमाकेदार होगा

तुला राशि वर्षफल 2021
यह समय है पुरानी यादों को पुराने साल के साथ अलविदा करने का और नए साल का नई उमंगों के साथ स्वागत करने का। लेकिन इसके साथ यह भी जानना ज़रूरी है कि आख़िर नए साल में आपके सितारे क्या कह रहे हैं? मेरे गुरूदेव, ज्योतिष विशारद, माँ भगवती के उपासक,  सावत्थीतीर्थ सर्जक तपागच्छाचार्य आचार्य. श्री. जिनचन्द्रसूरीश्र्वरजी म सा  के सूक्ष्म अवलोकन, अध्ययन, मनन. चिंतन के बाद की संक्षिप्त जानकारी गुरुदेव कि आज्ञा से में मुनि अजितचन्द्र विजयजी प्रस्तुत करता हू.
 उन बदलावों के बारे में तुला लग्न वालों का राशिफल 2021 के माध्यम से डालते हैं एक नज़र।
कैसा रहेगा आने वाला वर्ष? कौन कौन से दिन होंगे शुभ?  नौकरी मिलेगी या नहीं?  लड़की की शादी इस वर्ष होगी या नहीं? ऐसे तमाम सवाल आपके जेहन में अवश्य ही उठ रहें होंगे
 तो आइए जानते हैं इन सवालों के जवाब,  लेकिन इससे पहले  एक नज़र डालते हैं  ग्रहों की स्थिति पर।

तुला राशि 2021 के अनुसार करियर

तुला :~ र, त : उपसर्ग विजेता आचार्य. श्री. जिनचन्द्रसूरीश्र्वरजी म सा कहते हे साल के शुरुआती महीनों में , खासकर जनवरी महीने से मार्च 2021 के महीने के दौरान, तुला राशि के जातक खुद को आलसी, या ऐसी अवस्था में पाएंगे जहाँ वो अपने आराम के क्षेत्र से बाहर नहीं निकलना चाहेंगे, जिसके चलते उनके काम पर इसका काफी असर पड़ेगा और साथ ही उनके हाथ से सफलता के कुछ बेहतरीन मौके भी निकल सकते हैं। हालाँकि आपको आपको काम के प्रति तत्पर रहने की सलाह दी जाती है क्योंकि मार्च के महीने के दौरान सितारे ग्यारहवें घर के स्वामी सूर्य के साथ आपके छठे घर में प्रवेश करेंगे, जिसके प्रभाव से आपको अपने कार्य क्षेत्र में आगे बढ़ने के कई अवसर मिलने की सम्भावना है। इसके अलावा, 7 अप्रैल से 14 सितंबर तक बुद्धि के आपके पांचवें घर में बृहस्पति की उपस्थिति आप में नए विचार लाने में आपकी मदद करेगी जिससे आपको अपने उच्च अधिकारियों से प्रशंसा भी अवश्य मिलेगी।
जून के महीने में आपके दसवें घर में मंगल की गति आगे चलकर आपके लिए लाभकारी साबित होगी और आपको उच्च पद हासिल करने में भी मदद करेगी। हालांकि, कभी-कभी आपकी हर काम के लिए तारीफ़ या प्रशंसा पाने की आदत और आपका आक्रामक रवैया सारा काम बिगाड़ सकता है, इसलिए, अपने व्यक्तित्व के इन लक्षणों पर काम करने से आपको शानदार परिणाम प्राप्त करने में मदद मिलेगी। इस साल ग्रहों की चाल आपके लिए अनुकूल रहेगी, इसलिए कड़ी मेहनत और अपने आराम के क्षेत्र से बाहर निकलकर इसका ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने की सलाह दी जाती है।
करियर भविष्यफल 2021 इशारा है कि इस राशि के व्यापारी जातकों को इस पूरे वर्ष लाभ मिलने की संभावना है। हालाँकि अपना सारा धन और उर्जा किसी एक बड़े प्रोजेक्ट में लगाने के बजाय आपको छोटे-छोटे प्रोजेक्ट में निवेश करने की सलाह दी जाती है। इससे आपको ज्यादा लाभ मिलेगा। किसी भी नए कार्य को शुरू करने के लिए साल के शुरुआती कुछ महीने एक अच्छा समय साबित होंगे, क्योंकि इस दौरान अधिकतम ग्रह चर राशियों में होंगे, जो संकेत देते हैं कि आपके काम जल्द ही पूरा हो जाएंगे। हालाँकि जो जातक साझेदारी में व्यापार कर रहे हैं उन्हें अपने पार्टनर के साथ बातें स्पष्ट रखने की सलाह दी जाती है।
तुला राशि के जातकों के लिए अप्रैल, मई और जून के महीने लाभदायक साबित होंगे क्योंकि इस दौरान बृहस्पति, सूर्य और बुध की चाल आपके लिए सामाजिक कनेक्शन और विदेशी कनेक्शन से लाभ दिलाने वाली साबित होगी। इसके अलावा साल के अंतिम समय भी आपको अपने किसी पुराने निवेश से लाभ मिलने की उम्मीद है, साथ ही विदेश की यात्रा करने के लिए भी यह समय शुभ साबित होगा। इसके बाद अगस्त से लेकर नवंबर के महीनों के दौरान भी भाग्य आपका पूरा साथ देगा। हालाँकि इस दौरान केवल वही वादे करें जिन्हें आप पूरा कर सकते हैं। अन्यथा आपके तनाव में वृद्धि होने की आशंका है।

तुला वित्त राशिफल 2021

तुला :~ र, त : उपसर्ग विजेता आचार्य. श्री. जिनचन्द्रसूरीश्र्वरजी म सा कहते हे जनवरी 2021 से मार्च 2021: 2021 के इन महीनों में धन कमाने एवं उसे संग्रहित करने की मुहिम रहेगी।  हालांकि संबंधित उद्योग धंधों एवं कार्मिक एवं सामाजिक तथा सुरक्षा के क्षेत्रों से आपको सामान्य तौर पर लाभ मिलता हुआ रहेगा। हालांकि कुछ कठिनाइयों को दूर करने के प्रयासों को और तेजी देने की जरूरत रहेगी। ऐसे में आपको संबंधित संसाधनों को जुटाने के लिये अधिक धन व्यय की जरूरत बनी हुई रहेगी। क्योंकि शनि एवं गुरू की स्थिति के कारण आपको कुछ तकनीक क्षेत्रों में परेशानियों की स्थिति आ सकती है। हालांकि संबंधित निजी एवं सरकारी क्षेत्रों से आपको सामान्य तौर पर लाभ मिलता हुआ रहेगा। वहीं राशि स्वामी शुक्र की गोचरीय स्थति 21 फरवरी से शुभ रहेगी। ऐसे में आपको अधिक मात्रा में लाभ प्राप्त होने के अवसर बने हुये रहेंगे। अतः प्रयासों को कमजोर न करें, तो आपके लाभ का स्तर बना हुआ रहेगा। वर्ष के इन महीनों में आपको अर्थ लाभ सिद्धि करने के लिये कहीं न कहीं यात्रा में भी जाना पड़ेगा। यानी वर्ष के इन महीनों में आपको लाभ रहेगा। किन्तु व्यय भी बढ़ा हुआ रहेगा।

अप्रैल 2021 से जून 2021:

2021 के इन महीनों में वित्तीय मामलों को और अच्छा बनाने तथा संबंधित कार्य एवं व्यापार को अच्छा बनाने की प्रक्रिया को तीव्रता देने में लगे हुये रहेंगे। वर्ष 2021 के इन तीन महीनों में आपको संबंधित कार्मिक एवं व्यारिक जीवन में अच्छे लाभ की स्थिति बनी हुई रहेगी। क्योंकि एक तरफ श्री सूर्य का गोचर आपके लिये 13 अपै्रल से धन प्रदाता एवं कामों को लाभप्रद बनाने वाला रहेगा। वहीं 06 अपै्रल से गुरू का गोचर आपकी आमदनी को और अच्छा करने वाला रहेगा। ऐसे में आप अपने कामों को और मजबूती के साथ तथा उत्साह से करने में लगे हुये रहेंगे। कुछ पहुंचे हुये लोगों के साथ आपकी मुलाकात वर्ष के इन महीनों में रहेगी तथा संबंधित क्षेत्रों में वांछित सहयोग प्राप्त होते रहेंगे। कुल मिलाकार वर्ष 2021 के यह महीनें आपके लिये लाभप्रद बने हुये रहेंगे। किन्तु मंगल एवं शनि की गोचरीय स्थिति आपको कुछ परेशाने करने वाली रहेगी। ऐसे में आपको कुछ कठिनाइयों के बाद ही धन लाभ की स्थिति रहेगी। यानी वर्ष 2021 के यह महीने आपके लाभ को उच्च करने के अवसरों से युक्त रहेंगे। किन्तु कुछ छोटी-छोटी परेशानियों को आने की स्थिति भी रहेगी।

जुलाई 2021 से सितम्बर 2021:

2021 के इन महीनों में वित्तीय स्थिति को सामान्य स्तर से आगे ले जाने और संबंधित उत्खनन, संवाद, उद्योग एवं धंधों से आपको वांछित लाभ मिलता हुआ रहेगा। हालांकि आय को बढ़ाने में आपको और मेहनत की जरूरत रहेगी। वैसे शुभ ग्रही गोचर का संबंध होने से आपको परेशानियों के बाद भी वांछित लाभ प्राप्त होने के योग बने हुये रहेंगे। वहीं शनि एवं राहू तथा मंगल के गोचरीय क्रम के कारण आपको कहीं न कहीं संबंधित क्षेत्रों के लाभ में संतुष्टि की कमी बनी हुई रहेगी। हालांकि 14 सितम्बर को आपको गुरू की दृष्टि के कारण वांछित लाभ मिलता हुआ रहेगा। किन्तु राहू के अशुभ प्रभाव को गुरू का गोचर हटाने वाला रहेगा। यानी वर्ष 2021 के इन महीनों में आपको वांछित लाभ की स्थिति बनी हुई रहेगी। ऐसे में आप अपने कामो ंको और उत्साह के साथ करने में लगे हुये रहेंगे। कुल मिलाकर वर्ष के यह महीने आपके लिये अधिकांशतः शुभफलों को देने वाले रहेंगे।

अक्टूबर 2021 से दिसम्बर 2021:

2021 के यह महीने वित्तीय पहलुओं को और अच्छा बनाने तथा संबंधित आय के स्रोतों से वांछित लाभ हेतु और सकारात्मक अवसरों से युक्त रहेंगे। चाहे वह फिल्म एवं कला के क्षेत्र हो या फिर प्रबंधन निर्देशन तथा उत्पादन एवं विक्रय के क्षेत्र हो आपको लाभ मिलता हुआ रहेगा। हालांकि इस लाभ को और अच्छा बनाने तथा नियमित करने के लिये आपको कठिन प्रयासों की जरूरत बनी हुई रहेगी। ऐसे में आर्थिक पहलुओं को और मज़बूत बनाने की दिशा में आधुनिक संसाधनों के प्रयोग पर बल देते हुये रहेंगे। किन्तु आय भाव के स्वामी श्री सूर्य का व्यय भाव में गोचर आपके व्यय भार को बढ़ाने वाला रहेगा। या फिर आप आर्थिक उद्देश्यों की पूर्ति के लिये किसी संस्था एवं व्यक्ति से मिलने के लिये यात्रा में रहेगे। वही 20 नवम्बर से गुरू का आय भाव से दृष्टि संबंध होने से आपके प्रयासों के सफल होने के अवसर बने हुये रहेंगे। जिससे संबंधित आजीविका के क्षेत्रों से आप लाभान्वित होते रहेंगे। हालांकि राशि स्वमाी शुक्र एवं शनि की गोचरीय युति कुछ परेशानियों को भी देगी। किन्तु अर्थ साधक बनी हुई रहेगी।

स्वास्थ्य राशिफल 2021 तुला राशि के लिए

तुला :~ र, त : उपसर्ग विजेता आचार्य. श्री. जिनचन्द्रसूरीश्र्वरजी म सा कहते हे तुला राशि के जातकों के लिए 2021 स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से सामान्य रहेगा। साल की शुरुआत जरूर कुछ कमजोर रहेगी और आपको अपने भोजन और अपनी आदतों पर ध्यान देना होगा। बिल्कुल भी बासी और गरिष्ठ भोजन ना करें, क्योंकि यह आपको फूड पॉइजनिंग का खतरा दे सकता है। आपको अधिक सर्दी और ठंडे – गर्म से बचना चाहिए, क्योंकि फेफड़ों में सांस अथवा ठंड लगने की शिकायत आपको परेशान कर सकती है। आपके मन में अपनी सेहत को लेकर एक अनजाना भय भी बना रहेगा, जो आपको बीच-बीच में परेशान करता रहेगा, लेकिन आप इन सबसे बाहर निकल कर आगे की सोचनी चाहिए। भरपूर व्यायाम करें और ध्यान का सहारा लें, ताकि आप स्वयं को स्वस्थ रख सकें क्योंकि एक स्वस्थ शरीर से ही आप हर चुनौती का सामना कर सकते हैं।

2021 में परिवार और जीवन शैली

तुला :~ र, त: उपसर्ग विजेता आचार्य. श्री. जिनचन्द्रसूरीश्र्वरजी म सा कहते हे तुला राशि के पारिवारिक जीवन को देखें तो वर्ष 2021 आपके पारिवारिक जीवन के लिए ज्यादा अनुकूल नहीं रहने वाला है, क्योंकि इस वर्ष शनि आपकी राशि से चौथे भाव में विराजमान रहेंगे जिससे आपको किसी कारण अपने घर से दूर जाना पड़ेगा। इसके साथ ही काम की अधिकता के चलते पारिवारिक दूरी या लड़ाई होने के भी योग बनेंगे, जिससे परिवार से मन-मुटाव संभव है। ऐसे में यह आपका ही कर्तव्य होगा कि समय-समय पर अपने पेशेवर जीवन के साथ ही अपने परिवार को भी अहमियत दें।
माता का स्वास्थ्य परेशान करेगा। उनका ध्यान रखें क्योंकि यह साल मां के स्वास्थ्य के लिहाज से बिल्कुल भी अच्छा नहीं दिखाई दे रहा। उनका किसी अच्छे डॉक्टर से इलाज करवाएं। राशिफल 2021 के संकेतानुसार वर्ष के मध्य में घर-परिवार के लिए समय अच्छा रहेगा। विशेष रूप से अप्रैल महीने में परिवार में शांति नजर आएगी, तथा पूर्व का कोई क्लेश या विवाद भी खत्म होगा। 15 सितंबर से 20 नवंबर के मध्य में किसी पैतृक संपत्ति की मरम्मत या उसकी साज-सज्जा पर आप धन खर्च करेंगे। इसके साथ ही आप अपने स्वयं के घर के रख-रखाव पर भी खर्च करते दिखाई देंगे। भाई-बहनों के लिए समय अच्छा रहेगा। उनसे सहयोग की प्राप्ति होगी, जिससे समाज में मान-सम्मान भी बढ़ेगा।

तुला राशि 2021 में शिक्षा

तुला :~ र, त : उपसर्ग विजेता आचार्य. श्री. जिनचन्द्रसूरीश्र्वरजी म सा कहते हे जनवरी 2021 से मार्च 2021: 2021 के इन मासों में तुला राशि के जातक एवं जातिकाओं को संबंधित कालेज एवं उच्च स्तर की शिक्षा में सफलता को पाने के लिये और मुस्तैद होने की जरूरत रहेगी। क्योंकि शनि एवं गुरू की गोचरीय स्थिति कई बार परेशान कर सकती है। वहीं सूर्य का संबंधित शिक्षा के भाव में 12 फरवरी से संबंध होने से आपको शिक्षा एवं खेल, फिल्म, कला आदि में क्षेत्रों में कोई ख्याति और पुरूस्कार के प्राप्त होने की स्थिति रहेगी। यदि आप आध्यात्मिक ज्ञान या फिर अन्य संबंधित क्षेत्रों के ज्ञान को पुख्ता करने में लगे हुये हैं, तो आपको वर्ष के इन महीनों में सम्मान जनक स्थिति रहेगी। हालांकि शनि की ढै़या के कारण आपको कुछ न कुछ परेशानियों की स्थिति रहेगी। किन्तु आप प्रयासों को जारी रखंे, तो शुक्र का गोचर आपके लिये इन महीनों में सार्थक परिणामों को देने वाला रहेगा। आपको किसी प्रतिष्ठित व्यक्क्ति से सम्पर्क का लाभ रहेगा। यानी वर्ष के इन महीनों में आपको कहीं न कहीं शैक्षिक स्तर को सुधारने में कामयाबी रहेगी। चाहे वह ज्ञान को उम्दा किस्म का करने की बातें हो या फिर अन्य कोई।

अप्रैल 2021 से जून 2021:

2021 के महीनों में आप अपने संबंधित स्कूली शिक्षा के साथ तकनीक एवं रोजगार परक शिक्षा की तरफ बढ़ते हुये रहेंगे। चाहे वह कम्प्यूटर साइंस की बातें या फिर फूड़ एवं टैक्नोलाॅजी या फिर प्रबंधन एवं चिकित्सा आदि से जुडे क्षेत्रों का ज्ञान हो या फिर राजनैतिक एवं सामाजिक जीवन में बढ़त दर्ज करने की बातें हो, कहीं न कहीं से लाभ मिलता हुआ रहेगा। वैसे वर्ष 2021 के इन महीनों में आपको ज्ञान को पुख्ता बनाने और संबधित क्षेत्रों में लाभ को अर्जित करने के लिये कहीं दूर-दराज के क्षेत्रों में प्रवास या फिर यात्रा में जाना पडे़गा। वहीं सूर्य का गोचर आपके लिये अपै्रल के महीनों में अच्छे परिणामों को देने वाला रहेगा। इसी प्रकार गुरू का गोचर भी आपके लिये शुभ एवं सकारात्मक 06 अपै्रल से और रहेगा। ऐसे में आप किसी प्रतियोगी एवं रोजगार परक शिक्षा में अच्छे ज्ञान एवं समांजस्य का फायदा लेने में सफल रहेंगे। कुल मिलाकर वर्ष 2021 के यह महीनें आपको शुभाशुभ परिणामों को देने वाले रहेंगे। अतः अपने स्तर पर सावधानी रखें।

जुलाई 2021 से सितम्बर 2021:

2021 के महीनों में आप रोजगार की संभावनाओं को लेकर अपने शैक्षिक पहलुओं को लगातार संवारने में संलग्न रहेंगे। क्योंकि सितम्बर के दो सप्ताहों तक गुरू की दृष्टि होने से आपको कम्प्यूटर साइंस, साइंस, तथा तकनीक, अनुसंधान, चिकित्सा, परामर्श संवाद आदि के क्षेत्रों से जुडे़ हुये मामलों में ख्याति एवं सम्मान जनक स्थिति बनी हुई रहेगी। ऐसे में आप अपने कामों को और संभालने में लगे हुये रहेंगे। यानी वर्ष के यह महीने आपके शैक्षिक पहलुओं को सुधारने एवं संबंधित ज्ञान एवं विज्ञान के क्षेत्रों में बढ़त को देने वाले रहेंगे। चाहे वह प्रतियोगी क्षेत्र हो या फिर अन्य कोई दूसरे कारोबारी एवं स्वरोजगार के क्षेत्र हो आपको निश्चित तौर पर अपने ज्ञान यानी कार्मिक कौशल को बढ़ाने में अच्छी प्रगति की स्थिति बनी हुई रहेगी। क्योंकि 16 अगस्त से श्री सूर्य आपके ज्ञान एवं शिक्षा के क्षेत्रों में कोई बड़ी उपलब्धि को देने वाले रहेंगे। ऐसे में आपको किसी वांछित रोजगार के क्षेत्रों की परीक्षा को उत्तीर्ण करने में कामयाबी रहेगी। हालांकि पाप ग्रही गोचर आपको कहीं न कहीं कुछ आलस्य एवं परेशानियों को देने वाला रहेगा।

अक्टूबर 2021 से दिसम्बर 2021:

  वर्ष 2021 के महीनों में आप अपने अध्ययन एवं अध्यापन के विषयों को समझने तथा उनके प्रदर्शन में आप अब्बल स्थान पाने के फिराक में लगे हुये रहेंगे। हालांकि वर्ष के इन महीनों में   कार्मिक ज्ञान को उम्दा किस्म का बनाने की कुछ चुनौतियां भी बनी हुई रहेगी। वैसे आप रोजगार परक विषयों के चुनाव और उनमें प्रवेश पाने के लिये पूरी तरह तत्पर बने हुये रहेंगे। किन्तु पापग्रहीय गोचरीय स्थिति से कहीं न कहीं संबंधित चिकित्सा, प्रबंधन, कानूनी शिक्षा को लेकर अधिक सक्रिय होने की जरूरत रहेगी। क्योंकि राशि स्वामी शुक्र सुख भावगत गोचर में रहेंगे। वहीं 19 दिसम्बर से शुक्र के वक्री होने से अध्ययन एवं शिक्षण तथा प्रशिक्षण के क्षेत्रों में कुछ न कुछ परेशानियों की स्थिति उभरती रहेगी। किन्तु गुरू का गोचर 20 नवम्बर से आपके लिये शुभप्रद बना हुआ रहेगा। जिससे संबंधित प्रतियोगी एवं शैक्षिक क्षेत्रों चाहे वह क्रीड़ा के क्षेत्र हो या फिर दूसरे संबंधित क्षेत्र आपको इस दौरान अच्छी सफलता की स्थिति रहेगी। अतः अपने प्रयासों को पूरी तत्परता के साथ जारी रखेंगें तो अच्छा रहेगा।

तुला राशिफल 2021 के अनुसार वैवाहिक जीवन एवं संतान

तुला राशि 2021

तुला :~ र, त : उपसर्ग विजेता आचार्य. श्री. जिनचन्द्रसूरीश्र्वरजी म सा कहते हे तुला राशि के विवाह राशिफल 2021 के अनुसार,आप के विवाह का स्वामी मंगल सातवें घर में है और परिवार और धन के दूसरे भाव को पहलू दे रहा है, जो इस बात को इंगित करता है कि यह समय शादीशुदा जातकों के लिए अनुकूल समय साबित नहीं होगा, क्योंकि इस समय अवधि के दौरान आप दोनों के बीच झगड़े और ग़लतफ़हमियाँ पैदा हो सकती है। इसके अलावा फरवरी से लेकर के अप्रैल के मध्य का समय भी आपके लिए ज्यादा अनुकूल साबित नहीं होगा, क्योंकि आप के आठवें घर में राहु और मंगल की युति आपके और आपके ससुराल पक्ष के लोगों के साथ झगड़े और वाद विवाद की वजह बन सकती है।
वहीं बात करेगा संतान पक्ष के लिहाज से तो साल की शुरुआत कुछ ठीक-ठाक होने की संभावना है। 6 अप्रैल के बाद जब बृहस्पति पांचवें भाव में गोचर करेगा, इस दौरान नवविवाहित जोड़ों के जीवन में कोई नन्हा मेहमान दस्तक दे सकता है। इसके साथ ही आपके बच्चे इस दौरान प्रगति करेंगे। यह साल आपके पहले बच्चे के लिए काफी शुभ साबित होगा, क्योंकि इस दौरान उससे अपने अपने जीवन में प्रगति हासिल होगी। इसके अलावा अगर आपका बच्चा विवाह योग्य हो गया है तो इस साल उसकी शादी भी हो सकती है, क्योंकि ग्रह गोचर और नक्षत्र इस दौरान आपके बच्चे के पक्ष में साबित होंगे।

 तुला राशि के लिए ग्रहों का गोचर ग्रह स्थितियां इस प्रकार रहेंगी

  • सूर्यः इस वर्ष 2021 में सूर्य 14 जनवरी में सुख भाव गत गोचर करेंगे, 12 फरवरी से सुत भाव गत, 14 मार्च से रोग भावगत, 13 अपै्रल को दारा भावगत, 14 मई से अष्टम भाव गत, 15 जून से धर्म भावगत, 16 जुलाई से कर्म भावगत, 16 अगस्त को आय भावगत, 16 सितम्बर को व्यय गत, 17 अक्टूबर को लग्न भावगत, 16 नवम्बर को धन भावगत, 15 दिसम्बर को पराक्रम भावगत गोचर करेगा।
  • चंद्रः चंद्र अपने गोचरीय तीव्रता के कारण सवा दो नक्षत्रों अर्थात् एक राशि में लगभग ढ़ाई दिनों पर्यन्त विचरण करते रहते हैं। हमें इसी भाॅति राशि चक्र में वर्ष पर्यन्त मेष से मीन पर्यन्त चन्द्र के गोचर क्रम को समझना चाहिये।
  • मंगलः मंगल इस वर्ष 2021 में, 22 फरवरी को अष्टम भाव में, 13 अपै्रल को धर्म भाव में संचरण करेगा। 02 जून को कर्म भाव में संचरण करेगा। 20 जुलाई को आय भाव में संचरण करेगा। 06 सितम्बर को व्यय भाव में संचरण करेगा। तथा 22 अक्टूबर को लग्न भाव में एवं 05 दिसम्बर से धन भाव में संचरण करेगा।
  • बुधः बुध ग्रह इस वर्ष 05 जनवरी 2021 में सुख भाव में, 25 जनवरी से सुत भाव में, 30 जनवरी को वक्री, एवं 04 फरवरी को वक्री सुख भाव में, 21 फरवरी को मार्गी 11 मार्च को सुत भाव में, तथा 01 अपै्रल को रोग भाव में, 16 अपै्रल को दारा भाव में, 01 मई को अष्टम भाव में संचरण करेंगे। 26 मई को धर्म भाव में, 30 मई को वक्री, 03 जून को वक्री अष्टम भाव में, 23 जून को मार्गी, 07 जुलाई को धर्म भाव में तथा 25 जुलाई को कर्म भाव में, 8 अगस्त को आय भाव में, 26 अगस्त को व्यय भाव में, 22 सितम्बर को लग्न भाव में, 27 सितम्बर को वक्री, 02 अक्टूबर को वक्री व्यय भाव में, 18 अक्टूबर को मार्गी, 02 नवम्बर को लग्न भाव में संचरण करेंगे। 21 नवम्बर को धन भाव में, 10 दिसम्बर को पराक्रम भाव में, 29 दिसम्बर को सुख भाव में गोचर करेंगे।
  • गुरूः गुरू वर्ष 2021 में 06 अपै्रल को सुत भाव में तथा 20 जून को वक्री सुत भाव में तथा 14 सितम्बर को वक्री गति से सुख भाव में, 18 अक्टूबर को मार्गी तथा 20 नवम्बर को सुत भाव में संचरण करेगा।
  • शुक्रः शुक्र 2021 में 04 जनवरी को पराक्रम भाव में, 28 जनवरी को सुख में, 21 फरवरी को सुत भाव में, 17 मार्च को रोग भाव में, 10 अपै्रल को दारा भावगत संचरण करेंगे। 04 मई को अष्टम भाव में, 28 मई को धर्म भाव में, 22 जून को कर्म भाव में, 17 जुलाई को आय भाव में, 11 अगस्त को व्यय भाव में, 05 सितम्बर को लग्न भाव में संचरण करेंगे। 02 अक्टूबर से धन भाव में, 30 अक्टूबर से पराक्रम भाव में, 08 दिसम्बर से सुख भाव में, 19 दिसम्बर से वक्री, 30 दिसम्बर से वक्री गति से पराक्रम भाव में गोचर करेंगे।
  • शनिः शनि वर्ष 2021 में सुख भाव गत गोचर करेंगे।
  • राहुः राहु ग्रह वर्ष 2021 में अष्टम भाव गत संचरण करेंगे।
  • केतुः केतु ग्रह वर्ष 2021 धन भाव गत संचरण करेंगे। ।

तुला राशि 2021 महीना द्वारा महीना

जनवरी
इस महीने केतु- शुक्र वृश्चिक राशि का दूसरे भाव में, सूर्य-बुध धनु राशि का तीसरे भाव में, गुरु-शनि मकर राशि का चौथे भाव में, मंगल मेष राशि का सातवें भाव में, राहु वृषभ राशि का आठवें भाव में, चंद्रमा कर्क राशि का दसवें भाव में रहेगा। महीने के आरंभ में आप प्रसन्न रहेंगे। आपका व्यवहार सभी के प्रति सौम्य रहेगा। इंक्रीमेंट के माध्यम से अतिरिक्त आय हो सकती है। प्रेम संबंधों में असफलता हाथ लग सकती है। 8 से 15 जनवरी के बीच इंटरव्यू में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। इस समय आपको अपनी जरूरतों को सीमित रखना होगा। परिवार के लोग आपकी उन्नति से खुश होंगे। महीने के मध्य समय में संतान पक्ष की ओर से कोई चिंताजनक समाचार मिल सकता है। 16-17 जनवरी को घर में मेहमानों का आवागमन होगा। इस समय नौकरी में चली आ रही परेशानियां दूर हो सकती हैं। आपने आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। 24-31 जनवरी के बीच हेल्थ को लेकर परेशानी बढ़ सकती है। किसी से विवाद होने के योग भी इस समय बन रहे हैं। घर में भी वातावरण अशांत रहेगा। इस समय आपको सूझबूझ से स्थिति को संभालना होगा।
फरवरी
इस महीने केतु वृश्चिक राशि का दूसरे भाव में, शुक्र-सूर्य-शनि-गुरु मकर राशि का चौथे भाव में, बुध कुंभ राशि का पांचवें भाव में, मंगल मेष राशि का सातवें भाव में, राहु वृषभ राशि का आठवें भाव में, चंद्रमा कन्या राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने के प्रथम सप्ताह में दुर्घटना के योग बन रहे हैं। पुराना रोग भी इस समय परेशान कर सकता है। आप पर जिम्मेदारियों का बोझ और बढ़ सकता है, इस वजह से आप परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। 6-7 फरवरी को किसी सामाजिक कार्यक्रम में जा सकते हैं। ससुराल पक्ष से फायदा मिल सकता है। 12 फरवरी के बाद समय अनुकूल आएगा। बिजनेस को लेकर कोई नई योजना बन सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए भी यह समय अनुकूल है। 17-19 फरवरी के बीच चंद्रमा और मंगल की युति के प्रभाव से धन लाभ होगा। आप अपने शौक पूरे कर सकेंगे। खेलकूद में रुचि बढ़ेगी। महीने का अंतिम सप्ताह अनुकूल रहेगा। इस समय नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। सभी बाधाओं को पार करते हुए आप आगे बढ़ेंगे। दिलचस्प लोगों से मुलाकात हो सकती है।
मार्च
इस महीने केतु वृश्चिक राशि का दूसरे भाव में, गुरु-शनि-बुध मकर राशि का चौथे भाव में, सूर्य-शुक्र कुंभ राशि का पांचवें भाव में, मंगल-राहु वृषभ राशि का आठवें भाव में, चंद्रमा कन्या राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने के पहले सप्ताह में खर्च अधिक होने से आप परेशान हो सकते हैं। कामकाज में लक्ष्य प्राप्त ना होने के कारण तनाव रहेगा, इसकी वजह से पारिवारिक सुख शांति पल भी प्रतिकूल असर पड़ेगा। 4 मार्च के बाद कोई फायदेमंद यात्रा हो सकती है। इस दौरान पैसों की आवक बनी रहेगी। 8 से 15 मार्च के बीच सभी कामों में सफलता प्राप्त होगी। परिवार में भी आपकी सलाह सभी लोग मानेंगे। कोर्ट संबंधी मामलों में नतीजा आ सकता है। महीने के मध्य समय में किस्मत आपका साथ देगी। 19 मार्च के बाद थोड़ी सावधानी रखनी पड़ेगी। समाज से कुछ लोग आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकते हैं। स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर होगा। पैसों से जुड़े मामलों में खुद को असुरक्षित महसूस करेंगे। महीने के अंतिम सप्ताह में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। 26 और 27 मार्च अत्यंत शुभ दिन रहेंगे। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। आपने संतुष्टि का भाव रहेगा।
अप्रैल
इस महीने केतु वृश्चिक राशि का दूसरे भाव में, गुरु-शनि-बुध मकर राशि का चौथे भाव में, सूर्य-शुक्र कुंभ राशि का पांचवें भाव में, मंगल-राहु वृषभ राशि का आठवें भाव में, चंद्रमा कन्या राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने के पहले सप्ताह में खर्च अधिक होने से आप परेशान हो सकते हैं। कामकाज में लक्ष्य प्राप्त ना होने के कारण तनाव रहेगा, इसकी वजह से पारिवारिक सुख शांति पल भी प्रतिकूल असर पड़ेगा। 4 मार्च के बाद कोई फायदेमंद यात्रा हो सकती है। इस दौरान पैसों की आवक बनी रहेगी। 8 से 15 मार्च के बीच सभी कामों में सफलता प्राप्त होगी। परिवार में भी आपकी सलाह सभी लोग मानेंगे। कोर्ट संबंधी मामलों में नतीजा आ सकता है। महीने के मध्य समय में किस्मत आपका साथ देगी। 19 मार्च के बाद थोड़ी सावधानी रखनी पड़ेगी। समाज से कुछ लोग आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकते हैं। स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर होगा। पैसों से जुड़े मामलों में खुद को असुरक्षित महसूस करेंगे। महीने के अंतिम सप्ताह में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। 26 और 27 मार्च अत्यंत शुभ दिन रहेंगे। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। आपने संतुष्टि का भाव रहेगा।
मई
इस महीने में केतु वृश्चिक राशि का दूसरे भाव में, चंद्रमा धनु राशि का तीसरे भाव में, शनि मकर राशि का चौथे भाव में, बुध कुंभ राशि का पांचवें भाव में, सूर्य शुक्र मेष राशि का सातवें भाव में, बुध-राहु वृषभ राशि का आठवें भाव में, मंगल मिथुन राशि का नौवें भाव में रहेगा। महीने के प्रथम सप्ताह में आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, क्रोध के कारण बने हुए मामले बिगड़ सकते हैं। आप के सम्मान में कमी आएगी। कोई प्रिय वस्तु चोरी या गुम हो सकती है। 9 मई के बाद मनचाही वस्तु की प्राप्ति होगी। बिजनेस में भी लाभ होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सभी काम समय पर हो जाएंगे। घर के लिए नवीन वस्तुओं की खरीदी कर सकते हैं। 14 मई के बाद आठवां चंद्रमा होने के कारण स्थितियां विपरीत हो सकती हैं। कोर्ट केस में असफलता का मुंह देखना पड़ सकता है। 21 मई के बाद आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। उधार दिया पैसा वापस मिलेगा। कुछ गलत निर्णय इस समय आप ले सकते हैं। भविष्य में इसके दुष्परिणाम सामने आएंगे। 24 से 31 मई के बीच वैवाहिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा। रोजमर्रा के काम में व्यस्त रहेंगे।
जून
इस महीने केतु वृश्चिक राशि का दूसरे भाव में, शनि मकर राशि का चौथे भाव में, गुरु-चंद्रमा कुंभ राशि का पांचवें भाव में, सूर्य-राहु वृषभ राशि का आठवे भाव में, मंगल-बुध-शुक्र-मिथुन राशि का नौवें भाव में रहेगा। 1 से 7 जून के बीच नौकरी में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अधिकारी किसी बात पर आपसे नाराज हो सकते हैं। वसीयत से जुड़े काम इस समय पूरे हो सकते हैं। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में इजाफा होगा। धन प्राप्ति के लिए समय ठीक है। घर व काम से जुड़ी सभी जिम्मेदारियां समय पर पूरी कर पाएंगे। महीने के दूसरे सप्ताह में अपनी मनचाही जगह पर घूमने जा सकते हैं। जीवन साथी के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। खानपान को लेकर लापरवाही ना करें। 18 जून के बाद किसी साजिश का शिकार हो सकते हैं। आपके हाथों से कोई ऐसा काम होगा, जिसका आपको पछतावा रहेगा। कोई बड़ा अनुबंध टूट सकता है। आर्थिक मामलों में किसी से विवाद होने के योग बन रहे हैं। 24 जून के बाद का समय आपके लिए अनुकूल है। किसी प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है। घर में कोई नया मेहमान आ सकता है। अपने आत्मविश्वास के सहारे आप सभी कामों में विजय होंगे।
जुलाई
इस महीने केतु वृश्चिक राशि का दूसरे भाव में, शनि मकर राशि का चौथे भाव में, गुरु-कुंभ राशि का पांचवें भाव में, चंद्रमा मीन राशि का छठे भाव में, राहु-बुध वृषभ राशि का आठवे भाव में, सूर्य मिथुन राशि का नौवें भाव में, मंगल-शुक्र कर्क राशि का दसवें भाव में रहेगा। महीने का आरंभ मांगलिक कार्यक्रम से होगा। परिवार में सुखद वातावरण बनेगा। दांपत्य जीवन में भी मधुरता आएगी। 5 से 7 जुलाई के बीच आठवां चंद्रमा विपरीत परिणाम देगा। आपका पैसा कहीं फंस सकता है। कानूनी मामले उलझ सकते हैं। 8 जुलाई के बाद कामकाज को लेकर नई योजना बन सकती है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे सफलता प्राप्त करेंगे। पैसों की आवक पहले से बेहतर होगी। 16 जुलाई के बाद स्वास्थ्य को लेकर परेशानी आ सकती है। अटके हुए काम इस समय पूरे हो सकते हैं। 20 और 21 जुलाई को संतोषजनक समय रहेगा। किसी नई जगह जाने का मौका मिलेगा। परिवार के साथ समय बिता पाएंगे। महीने के अंतिम सप्ताह में पैसा तो आएगा, लेकिन टिकेगा नहीं। नए वस्त्र और आभूषण खरीद सकते हैं। युवा वर्ग अति उत्साह में रहेगा।
अगस्त
इस महीने केतु वृश्चिक राशि का दूसरे भाव में, शनि मकर राशि का चौथे भाव में, गुरु कुंभ राशि का पांचवें भाव में, चंद्रमा मेष राशि का सातवें भाव में, राहु वृषभ राशि का आठवें भाव में, सूर्य बुध कर्क राशि का दसवें भाव में, मंगल-शुक्र सिंह राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। महीने के पहले सप्ताह में स्थिति विपरीत रहेगी। अधीनस्थ कर्मचारी मुश्किलें पैदा कर सकते हैं। स्थिति आपके हाथ से निकल सकती है। शनि के प्रभाव से हेल्थ में गिरावट महसूस करेंगे। 8 से 15 अगस्त के बीच धनेश मंगल के स्थिति अच्छी होने के कारण आर्थिक मामलों में सुधार होगा। कार्य योजना में परिवर्तन का अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने से तनाव बढ़ सकता है। 13 अगस्त के बाद समय आपके पक्ष में होता नजर आएगा। बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दे पाएंगे। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। 21 अगस्त के बाद चौथा चंद्रमा कष्टकारी रहेगा। इस समय बिजनेस में सोच समझकर कदम उठाएं। 24 अगस्त के बाद आमदनी के हिसाब से खर्च अधिक होगा। इस दौरान संतान पक्ष से किसी बात पर विरोध हो सकता है। घनिष्ठ मित्रों से मुलाकात होगी।
सितंबर
इस महीने केतु वृश्चिक राशि का दूसरे भाव में, शनि मकर राशि का चौथे भाव में, गुरु कुंभ राशि का पांचवें भाव में, राहु वृषभ राशि का आठवें भाव में, चंद्रमा मिथुन राशि का नौवें भाव में, सूर्य-मंगल सिंह राशि का 11वें भाव में, बुध-शुक्र कन्या राशि का बारहवें भाव में रहेगा। 1 से 7 सितंबर के बीच किसी नए काम की योजना बन सकती है। आप पर काम करने का जुनून सवार होगा। गुरु की पंचम स्थिति के कारण संतान से सुख प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। आपकी छवि पहले से बेहतर होगी। महीने के दूसरे सप्ताह में ज्यादा लालच नुकसान का कारण बन सकता है। किसी से विवाद की संभावना बन रही है इसलिए किसी मसले का शांत होकर समाधान निकालें। 14 सितंबर के बाद आप आमदनी बढ़ाने के लिए कठोर परिश्रम करेंगे। इसका फायदा भी आपको मिलेगा। व्यापारिक यात्राएं इस दौरान हो सकती हैं। 16 से 23 सितंबर के बीच कमर के निचले भाग में कोई रोग हो सकता है। सरकारी कामों में बाधा आ सकती है। महीने का अंतिम सप्ताह मिला-जुला फल देने वाला रहेगा। परिवार जनों में प्रेम बढ़ेगा। युवा वर्ग में हताशा का माहौल रहेगा। आपके फैसले सही साबित होंगे।
अक्टूबर
इस महीने बुध-शुक्र तुला राशि का लग्न में, केतु वृश्चिक राशि का दूसरे भाव में, गुरु-शनि मकर राशि का चौथे भाव में, राहु वृषभ राशि का आठवें भाव में, चंद्रमा कर्क राशि का दसवें भाव में, सूर्य-मंगल कन्या राशि का बारहवें भाव में रहेगा। 1 से 7 अक्टूबर के बीच भाग्योदय के नए अवसर मिलेंगे। नई योजना की शुरुआत हो सकती है। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी के मामले किसी की मध्यस्थता से सुलझ सकते हैं। काम को टालने की आदत नुकसानदायक साबित हो सकती है। इस समय आपको नए संपर्कों से सावधान रहने की जरूरत है। 12 अक्टूबर के बाद कारोबार से जुड़ी यात्रा हो सकती है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। इस समय आप कम मेहनत से अधिक लाभ प्राप्त करेंगे। 20 अक्टूबर के बाद उत्तम संपत्ति दायक समय रहेगा। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों के लिए ये समय कुछ नया सीखने के लिए उपयुक्त है। बिजनेस में विरोधी मुश्किल खड़ी कर सकते हैं। महीने के अंतिम सप्ताह में समय थोड़ा खराब रहेगा। गलत संगति दुख का कारण बन सकती है। आय के स्रोतों में बढ़ोत्तरी हो सकती है। प्रेम संबंधों में सफलता मिलने के योग इस दौरान बन रहे हैं।
नवंबर
इस महीने मंगल तुला राशि का लग्न में, सूर्य-बुध-केतु वृश्चिक राशि का दूसरे भाव में, शुक्र धनु राशि का तीसरे भाव में, शनि मकर राशि का चौथे भाव में, गुरु कुंभ राशि का पांचवें भाव में, राहु वृषभ राशि का आठवें भाव में, चंद्रमा कन्या राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने के आरंभ में समय खराब है। बेकार के कामों में लगे रहेंगे। इस समय स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। कोई विश्वासपात्र व्यक्ति धोखा दे सकता है। 5 नवंबर के बाद मतभेदों को दूर करने का प्रयास करना होगा। घर के रखरखाव पर खर्च हो सकता है। 8 नवंबर के बाद प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद सुलझ सकते हैं। अधिकारियों के आदेशों की अनदेखी महंगी पड़ सकती है। 14 नवंबर के बाद कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मित्रों की सलाह से फायदा हो सकता है। 16 से 23 नवंबर के बीच काम करने के तरीकों में सुधार आएगा। कोई नया प्रयोग आपको फायदा पहुंचा सकता है। मान- सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। महीने के अंतिम सप्ताह में विरोधी चाहकर भी आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। इस दौरान बिजनेस में कोई बड़ा निर्णय आप ले सकते हैं।
दिसंबर
इस महीने मंगल तुला राशि का लग्न में, बुध-सूर्य-केतु वृश्चिक राशि का दूसरे भाव में, शुक्र धनु राशि का तीसरे भाव में, शनि मकर राशि का चौथे भाव में, गुरु कुंभ राशि का पांचवे भाव में, राहु वृषभ राशि का आठवें भाव में, चंद्रमा कन्या राशि का बारहवें भाव में रहेगा। 1 से 7 दिसंबर के बीच दूसरा चंद्रमा फायदे के योग बना रहा है। इस दौरान सुखद यात्रा हो सकती है। उपहार भी मिल सकते हैं। खानपान का लुत्फ उठाएंगे। नया निवेश करने के लिए यह समय बेहतर है। 8 और 9 दिसंबर को खर्च अधिक होने के कारण बजट बिगड़ सकता है। किसी से पैसा उधार लेना पड़ सकता है। 14 दिसंबर के बाद किसी सामूहिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा। धार्मिक कामों में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक जिम्मेदारी ठीक से निभा पाएंगे। 18 दिसंबर के बाद किसी कारण मन उदास हो सकता है। आपका लालचीपन नुकसान पहुंचा सकता है, जिससे आपकी छवि लोगों के सामने धूमिल हो सकती है। महीने का अंतिम सप्ताह हास-परिहास और मनोरंजन में व्यतीत होगा। इस समय आप निवेश करने के मूड में रहेंगे। पुराने दिनों को याद कर खुश होंगे। दूसरों की समस्याओं से आप चिंतित हो सकते हैं।

तुला घर राशिफल 2021

तुला राशि 2021 में घर

तुला :~ र, त : उपसर्ग विजेता आचार्य. श्री. जिनचन्द्रसूरीश्र्वरजी म सा कहते हेसाल 2021 में तुला राशि के जातक प्रॉपर्टी खरीदते हुए नजर आ सकते हैं। आप नई प्रॉपर्टी पिछले काफी समय से यदि खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो साल 2021 में जब सूर्य, मेष राशि के साथ होंगे तो उस समय आप प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं और अपने लिए नया घर खरीदते हुए नजर आ सकते हैं। रक्षाबंधन के बाद आपके घर खरीदने के संकेत प्राप्त हो रहे हैं और आप अगस्त महीने के बाद अपने लिए अपने परिवार वालों के लिए नया घर खरीदते हुए नजर आ सकते हैं। जो लोग अपने लिए प्लॉट खरीदना चाहते हैं उनके लिए हमारी सलाह है कि आप बेवजह के फ़िजूलख़र्च में ना पड़े। यदि आपकी आवश्यकता उस फ्लैट की हो तो फ्लैट खरीदें और यदि आपकी आवश्यकता घर की रहे तभी उस स्थिति में घर खरीदना है।

तुला वाहन राशिफल 2021

तुला :~ र, त : उपसर्ग विजेता आचार्य. श्री. जिनचन्द्रसूरीश्र्वरजी म सा कहते हे तुला राशि वाले जातक साल 2021 में वाहन खरीदने का मन भी बनाते हुए नजर आ सकते हैं और आप इस साल अपने लिए एक रॉयल गाड़ी खरीद सकते हैं। आप गाड़ी के ऊपर बहुत अधिक पैसा लगाते हुए नजर आएँगे। आप अपने दोस्तों के ऊपर बहुत अधिक विश्वास करके या फिर उनकी देखा देखी कोई वाहन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तब उस स्थिति में आपको यह प्लान टाल देना चाहिए। परिवार की जरूरत जिस तरीके के वाहन की हो आपको वहीं वाहन खरीदना है। यदि आप देखा देखी में कोई चीज खरीद लाते हैं तो आगे आने वाले समय में आपको इसके लिए पछताना पड़ सकता है। पैसों की आवश्यकता कभी भी किसी समय पड़ सकती है और आपको पैसों का महत्व करना सीखना होगा। अपनी इच्छाओं को काबू में रखना आपको आना चाहिए।

तुला लाभ राशिफल 2021

तुला :~ र, त : उपसर्ग विजेता आचार्य. श्री. जिनचन्द्रसूरीश्र्वरजी म सा कहते हे तुला राशि 2021 के अनुसार, साल 2021 में लाभ की बात करें तो आपको लाभ प्राप्त होता हुआ नजर आने वाला है। आपको व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा तो वही आपको नौकरी पेशा में भी लाभ प्राप्त होता हुआ नजर आएगा। आप दूसरे लोगों के बहकावे से बच सकें तो आपके लिए बेहतर रहेगा। स्वामी बृहस्पति आपके लिए साल 2021 में अच्छे से स्थिति में बैठे हुए हैं और यह आपको लाभ प्रदान करते हुए नजर आएँगे। धन के लिहाज से यह साल काफी अच्छा है और आपको लाभ होता हुआ नजर आएगा। जनवरी, फरवरी और मार्च महीने की बात करें तो इस साल व्यवसाय करने वाले और ऐसे लोग जो कि दवाओं से संबंधित काम करते हैं उन लोगों को मुनाफा होने की पूरी पूरी उम्मीद नजर आ रही है। साल के मध्य भाग में कपड़े से जुड़े हुए लोग जो व्यापार करते हैं उनको मुनाफा होता हुआ नजर आ सकता है और साल के अंतिम भाग में ऐसे व्यक्ति जोकि टूरिज्म का काम करते हैं या फिर जिनकी गाड़ियाँ या बस चलती हैं इन लोगों को फायदा पहुँचता हुआ नजर आने वाला है। आईटी से जुड़े हुए ऐसे लोग जो कि नौकरी कर रहे हैं, नौकरी पेशा वाले लोगों को भी लाभ प्राप्त होता हुआ नजर आएगा और आप लोगों की आय में वृद्धि होती हुई दिख सकती है।

तुला खर्च राशिफल 2021

तुला :~ र, त : उपसर्ग विजेता आचार्य. श्री. जिनचन्द्रसूरीश्र्वरजी म सा कहते हे तुला राशि 2021 के अनुसार, खर्च की बात करें तो तुला राशि वाले जातक साल 2021 में अपने जीवन में इसी पर काफी अधिक पैसा खर्च करते हुए नजर आएँगे। आप शान और शौकत और दिखावे के ऊपर इस साल काफी पैसा खर्च करने वाले हैं और आपका यही खर्च आपको परेशान करता हुआ नजर आ सकता है। साल 2021 की शुरुआत में आप के खर्चे एक समान रहेंगे। इस समय में शायद आप बहुत अधिक खर्च ना करें लेकिन जैसे-जैसे साल आगे बढ़ेगा और खासकर जून और जुलाई के महीने से आप के खर्चे बढ़ते हुए नजर आने वाले हैं।

तुला राशि का 2021 का ओवरव्यू

तुला :~ र, त : उपसर्ग विजेता आचार्य. श्री. जिनचन्द्रसूरीश्र्वरजी म सा कहते हे तुला राशिफल 2021 के अनुसार, साल 2021 के पहले 3 महीनों की बात करें तो यह महीने आपके लिए सामान्य गति से बढ़ते हुए रहने वाले हैं। पर इनका अर्थ यह आप बिल्कुल भी ना निकालें कि इस साल आने वाले समय में आपके लिए कुछ भी अच्छा नहीं होगा बल्कि शुरुआत बेशक धीमी रहेगी लेकिन साल 2021 का अंत आपके लिए धमाकेदार रहने वाला है। तुला राशि 2021 के अनुसार, शुरुआती समय के ऊपर थोड़ा विस्तार से बात करें तो आपको बता दें कि शुरुआती समय में नौकरी पेशा करने वाले लोगों को सलाह दी जाती है कि वह बहुत अधिक हाथ पैर ना मारे। यदि वह अपने गुस्से और क्रोध के ऊपर काबू नहीं रखेंगे तो आपको नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है। सभी नौकरियों में सुनना और राजनीति होती ही रहती है इसलिए आपको धैर्य से काम लेना है और किसी की बातों में नहीं आना है। आपके दोस्त आपके खिलाफ षड्यंत्र बनाकर कुछ ऐसा साबित करने की कोशिश करेंगे कि वह आपके साथ हैं किंतु आपको उनके जाल में नहीं फंसना है। आपको अपनी समझ से काम लेना है और आपको अपने परिवार के बारे में सबसे पहले सोचना है। यदि आप साल की शुरुआत में ही नौकरी का त्याग कर देंगे तब निश्चित रूप से साल 2021 में आपके लिए बड़ी विकराल स्थिति होती हुई नजर आ सकती है क्योंकि मध्य साल में शायद आपको नई नौकरी तलाशने में काफी दिक्कतों का सामना होने वाला है। जो लोग अपना व्यवसाय करते हैं तो उनके लिए हम बता दें कि साल के शुरुआती महीनों में शुरुआत बेशक धीमी रहेगी लेकिन जैसे-जैसे भागेश का आपके ऊपर हाथ आता रहेगा उसी तरीके से भाग्य आपका चमकना शुरु कर देगा। अप्रैल महीने के बाद आपका भाग्य, आपका साथ देगा और आप अपने व्यवसाय में तरक्की करते हुए नजर आएँगे। आपका काम यदि लोहे और पीतल से जुड़ा हुआ है तो आपको हमारी सलाह है कि आप भगवान शनि की पूजा अर्चना करना शुरू कर दें। यदि आप ऐसा नहीं करेंगे तो आपका काम आपको लाभ प्रदान करता हुआ नजर नहीं आएगा।
तुला राशि 2021 में प्रेम संबंध और दांपत्य जीवन को देखें तो यह क्षेत्र आपका सही सामान्य रूप से गुजरता हुआ नजर आने वाला है। आपको अपने साथी से बहुत बड़ी बड़ी उम्मीदें नहीं रखनी हैं। यदि आप ऐसा करेंगे तो ना सिर्फ आप खुद को बल्कि अपने साथी को भी परेशान करते हुए नजर आएँगे। आपको धैर्य से काम लेना है और अपने गुस्से के ऊपर काबू रखना है। जो लोग पिछले काफी समय से अकेले हैं अब इस साल 2021 में उनको साथी प्राप्त होता हुआ नजर आ सकता है। साल 2021 में शुक्र की स्थिति को देखकर बोला जा सकता है कि यह साल दांपत्य जीवन के लिए भी एक बेहतरीन साल गुजरने वाला है। आप दोनों ही समझ पाएंगे कि दोनों एक-दूसरे के लिए क्या महत्व रखते हैं।
 साल 2021 में प्रॉपर्टी के बारे में नजर डालें तो साल 2021 में तुला राशि के जातक प्रॉपर्टी को बढ़ाते हुए नजर आ सकते हैं। आप नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं या फिर किसी के साथ प्रॉपर्टी के क्षेत्र में इन्वेस्ट करते हुए नजर आ सकते हैं। जो लोग प्रॉपर्टी से जुड़ा हुआ, स्टार्टअप शुरू कर रहे हैं उनके लिए भी यह साल अच्छा गुजरता हुआ नजर आने वाला है। आपको इस साल के अंत तक एक या दो बड़े प्रोजेक्ट मिलेंगे जो कि आपके लिए काफी लाभदायक साबित होंगे।
 सूर्य का मकर राशि में आना आपके लिए काफी फलदायक साबित होगा। जब सूर्य मकर राशि में आएँगे तब आप देखेंगे कि अचानक से आपका मान सम्मान बढ़ता हुआ आपको प्रसन्नता देगा और साथ ही साथ कार्यक्षेत्र में आपकी हर कोई वाहवाही करता हुआ दिखने वाला है। आप कुछ ऐसे काम ऑफिस में करेंगे जो कि असंभव रहने वाले थे। इन कामों की वजह से आपकी पदोन्नति होती हुई नजर आ सकती है। अप्रैल और मई समय कुछ ऐसा होगा कि इस समय आपके सभी काम बनते हुए नजर आ सकते हैं। ज़मीन और जायदाद से जुड़ा हुआ कोई मामला यदि अटका हुआ है तो वह भी इस समय में पूरा होता हुआ नजर आ सकता है।
साल 2021 में यदि स्वास्थ्य की बात करें तो स्वास्थ्य भी सामान्य ही जाता हुआ नजर आएगा। इस साल हल्की पूरी बीमारियाँ आपको घेर सकती हैं। जिन लोगों को पुरानी बीमारियाँ हैं तो उनको अपना ध्यान रखने की ज्यादा आवश्यकता रहने वाली है। फिजूलखर्ची पर बात करें तो आप इस साल काफी पैसा लुटाते हुए नजर आने वाले हैं। आप यात्राओं पर पैसा लुटाएंगे, आप पार्टी करते हुए नजर आने वाले हैं। घर में भी आप एक बड़ी पार्टी रखते हुए दिख सकते हैं। आप फ़िज़ूलखर्ची से यदि बच पाए तो यह आपके लिए ज्यादा बेहतर रहेगा ।

यह होंगे उपाय

  • लाभ दायक वनस्पति सफेद पलाश को पौधा का फुल  रखने से नीश्चीत लाभ दायक है
  •  आप को दान मे चाँदी  ( sliver ) या चावल या दुध दे तो फ़ायदा होगा
  • आपको अपने पास सफ़ेद  (white) रंग वस्त्र रखना है
  • इस मंत्र के प्रभाव से धन, यश और समृद्धि की वृद्धि होगी।
 ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं
  •  उपाय नित्य गुरू ग्रह के जाप करे 6 मंत्र मे से जो आपको योग्य लगे वो
    ” श्री शुक्र देवता “
  1. ॐ य अमृताय अमृतवर्षणाय दैत्यगुरूवे नम: स्वाह: ॥
  2. ॐ ह्रीँ श्रीँ सुविधिनाथस्वामिने द्रां द्रीं द्रौं ॐ शुक्राय नम:
  3. ॐ ह्रीँ नमो आरीहंताण
  4. ॐ एँ ह्रीँ श्री शुक्राय  नम:
  5. ॐ शुं शुक्राय नम:
  6. ॐ हिम कुन्दमृणालाभं दैत्यानां परमं गुरुम । सर्वशास्त्रप्रवक्तारं भार्गवं प्रणमाम्यहम ।।
नित्य हर शुक्रवार को आयंमबिल या ऐकासणा करे ( ऐक वक्त ही भोजन करे)  नित्य  श्री सुविधिनाथवामि की उपासना करे
तुला राशि 2021 by jain muni
तुला राशि 2021 by
जिन शीशू अजित
_देवी स्वप्न द्वारा निर्मित_ ८४ जिनालय समलंकृत
 सावत्थीतीर्थ धाम
_बावला, अहमदाबाद_
: 02714232612
आजीवन गुरुचरणसेवी
मुनी अजितचन्द्र विजय
Whatsapp 09824010332
Spread the love

Leave a Reply