वृश्चिक राशि 2021 सम्पूर्ण फलादेश, यात्राओं का रहेगा योग
वृश्चिक राशि वर्षफल 2021
यह समय है पुरानी यादों को पुराने साल के साथ अलविदा करने का और नए साल का नई उमंगों के साथ स्वागत करने का। लेकिन इसके साथ यह भी जानना ज़रूरी है कि आख़िर नए साल में आपके सितारे क्या कह रहे हैं? मेरे गुरूदेव, ज्योतिष विशारद, माँ भगवती के उपासक, सावत्थीतीर्थ सर्जक तपागच्छाचार्य आचार्य. श्री. जिनचन्द्रसूरीश्र्वरजी म सा के सूक्ष्म अवलोकन, अध्ययन, मनन. चिंतन के बाद की संक्षिप्त जानकारी गुरुदेव कि आज्ञा से में मुनि अजितचन्द्र विजयजी प्रस्तुत करता हू.
उन बदलावों के बारे में वृश्चिक लग्न वालों का राशिफल 2021 के माध्यम से डालते हैं एक नज़र।
कैसा रहेगा आने वाला वर्ष? कौन कौन से दिन होंगे शुभ? नौकरी मिलेगी या नहीं? लड़की की शादी इस वर्ष होगी या नहीं? ऐसे तमाम सवाल आपके जेहन में अवश्य ही उठ रहें होंगे
तो आइए जानते हैं इन सवालों के जवाब, लेकिन इससे पहले एक नज़र डालते हैं ग्रहों की स्थिति पर।
वृश्चिक राशि 2021 के अनुसार करियर
वृश्चिक :~ न, य : मंत्र वेत्ता आचार्य. श्री. जिनचन्द्रसूरीश्र्वरजी म सा कहते हे तीसरे भाव और चर राशियों में अधिकतम ग्रहों की स्थिति वृश्चिक राशि के जातकों के लिए ज्यादा अनुकूल परिणाम नहीं लाएगी, क्योंकि ग्रहों की इस स्थिति की वजह से इस दौरान आपके अंदर अति आत्मविश्वास की और सुस्ती की भावना,आ सकती है जिससे आप काम को अंत समय तक खींचेंगे, जिसके परिणामस्वरूप आप किसी भी काम को सही ढंग से करने में असफल साबित होंगे। इसके अलावा आपकी लग्न राशि में क्रूर केतु ग्रह की मौजूदगी, आपको जल्दबाजी में निर्णय लेने के लिए बेचैन और आक्रामक बना सकता है, जिसका आपको बाद में पछतावा हो सकता है। अपनी इन प्रवृत्तियों पर काम करने की कोशिश करें क्योंकि, ग्रहों की स्थिति भी विशेष रूप से वर्ष के पहले छमाही अर्थात 15 जुलाई तक के दौरान, आपके लिए ज्यादा अनुकूल नहीं है। ऐसे में कोई भी ऐसा काम करने से बचें जो आपकी पेशेवर ज़िंदगी के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। अगर आप नौकरी बदलने के बारे में या कोई नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो, इस समय के दौरान आपको रुकने की सलाह दी जाती है। इसके बजाय आने वाले महीनों में लाभ प्राप्त करने के लिए अपने कौशल और अनुभव पर काम करने की कोशिश करें।
17 अगस्त, 2021, के दौरान जब आपके पांचवें घर के स्वामी बृहस्पति, दसवें घर के स्वामी सूर्य के साथ परस्पर सम्बन्ध में होंगे,तब यह समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि कराने वाला और किसी भी नए काम को शुरू करने में आपके लिए मददगार साबित होगा। हालाँकि जुलाई का महीना उन लोगों के लिए अच्छा साबित हो सकता है जो नौकरी बदलने या स्थानान्तरण का विचार कर रहे हैं। विदेश की यात्रा करने और विशेष रूप से 22 अक्टूबर 2021 के बाद लाभ प्राप्त करने के लिए वर्ष का अंत भी अनुकूल रहेगा।
इस राशि के व्यवसायी जातक भी पूरे साल व्यापक रूप से यात्रा करेंगे, जिससे आपको नए संबंध बनाने और भाग्य बढ़ाने में मदद मिलेगी। कुल मिलाकर देखा जाये तो अन्य वर्षों की तुलना में यह साल आपके लिए ज्यादा व्यस्त और व्यापारी जातकों के लिए लाभ से भरा रहने वाला है। हालाँकि व्यवसाय के लिए जनवरी, फरवरी, जुलाई और अगस्त के महीने शुभ साबित हो सकते हैं। ऐसे में इनका सदुपयोग करने की सलाह दी जाती है।
वृश्चिक वित्त राशिफल 2021
वृश्चिक :~ न, य : मंत्र वेत्ता आचार्य. श्री. जिनचन्द्रसूरीश्र्वरजी म सा कहते हे जनवरी 2021 से मार्च 2021: 2021 के इन महीनों में संबंधित विक्रय एवं उत्पादन तथा तरल पदार्थो की विक्री, लेखन, प्रकाशन, सुरक्षा आदि के संबंधित सेवाओं एवं जिस कार्य एवं कारोबार से आप जुड़े हुये हैं, वह आपके लिये अधिक लाभप्रद बने हुये रहेंगे। किन्तु आपको वर्ष के इन महीनों में पहले कुछ परेशानियों की स्थिति रहेगी। किन्तु बाद में आप अपने प्रयासों एवं कौशल आदि के प्रयोग के द्वारा पुनः धन लाभ कमाने में सफल होते रहेंगे। हालांकि इन महीनों में संबंधित आय के स्रोतों में आपको अचानक ही अधिक धन व्यय करना पड़ेगा। क्योंकि राहू एवं केतू का संबंधित व्यापार मे प्रभाव होने से ऐसा होता रहेगा। वहीं शनि की गोचरीय स्थिति आपके लिये अधिक अच्छी नहीं रहेगी। इसके बावजूद आपको आवश्यक लाभ होता रहेगा। किन्तु अधिक अच्छा लाभ कमाने के लिये आपको और प्रयासों की जरूरत रहेगी। हालांकि गुरू एवं शुक्र गोचर आपके लिये लाभप्रदाता बना हुआ रहेगा। ऐसे में आपको कुछ न कुछ लाभ की स्थिति रहेगी। अतः प्रयासों को जारी रखें।
अप्रैल 2021 से जून 2021:
2021 के इन महीनों में वित्तीय मामलों में आपको गुरू का गोचर शुभता को देने वाला रहेगा। क्योंकि परक्रम भावगत गुरू का गोचर आपके आर्थिक पहलुओं को और सुखद करने वाला रहेगा। ऐसे में आपको अप्रैल के पहले सप्ताह तक अच्छे लाभ की उम्मीदें बनी हुयी रहेगी। यानी संबंधित आय के स्रोातों से आपको निश्चित तौर पर लाभ रहेगा। किन्तु श्री सूर्य का गोचर आपके धन भाव से संबंध बनाये हुये रहेगा। ऐसे में आपको 13 अपै्रल तक आय को अर्जित करने में कठिनाइयों की स्थति रहेगी। किन्तु 13 अपै्रल से जैसे ही सूर्य उच्च राशि में गोचर करेगे। वैसे ही आपको लाभ मिलने की स्थिति और अच्छी बनी हुई रहेगी। किन्तु शनि का गोचर मई एवं जून के महीनों में संबंधित क्षेत्रों से लाभ अर्जित करने में परेशानियों को देता रहेगा। यानी व्यय की अधिकता एवं आय की शिथिलता से परेशानी रहेगी। वहीं 02 जून से राशि स्वामी मंगल नीच राशि गत गोचर में रहेगे। ऐसे में आपकी परेशानी बढ़ी हुई रहेगी।
जुलाई 2021 से सितम्बर 2021:
2021 के इन महीनों में वित्तीय पहलुओं को क्रमशः गति देने की मुहिम छिड़ी हुई रहेगी। हालांकि ऐसे में संबंधित क्षेत्रों से आपको वांछित लाभ प्राप्त करने में कुछ सहायता अर्जित होती रहेगी। यानी आप निश्चित तौर पर अपने कार्य एवं व्यापार से लाभान्वित होते रहेंगे। हालांकि आपको अपने आर्थिक लक्ष्यों को पूरा करने के अपने प्रबंधन तंत्र एवं व्यवसायिक स्थल को और सुदृढ़ बनाने की जरूरत बनी हुई रहेगी। हालांकि आर्थिक पहलुओं को साधने की दिशा में आपको और मुस्तैद होने की जरूरत बनी हुई रहेगी। क्योंकि जुलाई में आपके आय भाव के स्वामी श्री बुध अष्टमभाव गत गोचर में रहेगे। हालंाकि यह व्यय किसी संस्था एवं बाजार में परस्पर लाभ को ध्यान में रखकर किया जायेगा। किन्तु अगस्त एवं सितम्बर के महीने में आपको निश्चित तौर पर लाभ रहेगा। अर्थात् इन महीनों में आपके आर्थिक प्रयास सफल होने के कई अवसर बने हुये रहेंगे। लाभ भाव के स्वामी श्री बुध 26 अगस्त से स्वराशि गत गोचर में रहेंगे। वहीं गुरू का गोचर भी आपके लिये फायदेमंद रहेगा।
अक्टूबर 2021 से दिसम्बर 2021:
2021 के यह महीने आपके कोष को और अच्छा बनाने वाले तथा वांछित लाभों को देने वाले रहेंगे। ऐसे में आप अपने वित्तीय घाटे को पूरा करने की दिशा में कुछ और कदम बढ़ाते हुये रहेंगे। क्यांेंकि लाभ भाव के स्वामी श्री बुध की गोचरीय स्थिति आपके लाभ को 02 से अक्टूबर से अच्छा करने वाली रहेगी। ऐसे में आप संबंधित क्षेत्रों से लाभ प्राप्त करने हेतु कुछ समक्ष लोगों से सम्भावनाओं को लेकर सलाह करते हुये रहेंगे। यानी आपको अपने वित्तीय स्तर को सुधाने में वर्ष के यह महीने शुभ एवं सकारात्मक परिणामों को देने वाले रहेंगे। क्योंकि गुरू भी आपके लाभ भाव से 19 नवम्बर तक संबंध स्थापित किये हुये रहेंगे। ऐसे मे आपको निश्चित तौर लाभ अर्जित होने की स्थिति बनी हुई रहेगी। किन्तु इसके बाद आपकों संबंधित पंूजी निवेश एवं विदेश के संदर्भो में नवम्बर के महीनों में यात्रा में भी जाना पडे़गा। जिससे आय को अर्जित करने में उचित कार्यवाही को अंजाम देने में आप सफल हो सकेंगे। क्योंकि लाभ भाव के स्वामी श्री बुध एवं राशि स्वामी मंगल का गोचर अक्टूबर में आपके व्यय को बढ़ाने वाले तथा सुखद एवं लंबी यात्रा को देने वाले रहेंगे
स्वास्थ्य राशिफल 2021 वृश्चिक के लिए
वृश्चिक :~ न, य : मंत्र वेत्ता आचार्य. श्री. जिनचन्द्रसूरीश्र्वरजी म सा कहते हे स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आपके लिए यह वृश्चिक राशि के जातकों के लिए 2021 मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। साल की शुरुआत कुछ मंदी होगी और आपको तेज बुखार या रक्त संबंधित किसी समस्या का सामना करना पड़ेगा, लेकिन यह समस्या अल्पकालीन होगी। साल के मध्य भाग में आप काफी हद तक अपने आप को मजबूत स्थिति में पाएंगे। इस वर्ष आपको एक बात का ध्यान रखना होगा कि शरीर को भी पर्याप्त आराम देना होगा। तभी आप ऊर्जा को अपने शरीर में प्रवाहित कर पाएंगे और तभी आप सही तरीके से स्वयं के स्वास्थ्य का ध्यान रखेंगे। अधिक ठंडे पेय पदार्थों के सेवन से आपको गले से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए सावधानी अवश्य बरतें।
वृश्चिक राशि 2021 में परिवार और जीवन शैली

वृश्चिक :~ न, य : मंत्र वेत्ता आचार्य. श्री. जिनचन्द्रसूरीश्र्वरजी म सा कहते हे पारिवारिक जीवन की बात करें तो, वृश्चिक राशि के जातकों को वर्ष 2021 में कुछ चुनौतियों से गुजरना पड़ सकता है क्योंकि ग्रहों की दृष्टि आपके पारिवारिक जीवन को सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाली है। माता-पिता को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी आपको तनाव देगी। विशेष रूप से जनवरी के मध्य से लेकर फरवरी के मध्य तक पिता की सेहत में गिरावट दर्ज होगी, जिससे उनका स्वभाव आपके प्रति थोड़ा ग़ुस्सैल नजर आएगा। हालांकि अप्रैल के पहले हफ्ते से लेकर सितंबर और फिर 20 नवंबर से साल के अंत तक का समय आपके लिए बेहद अनुकूल रहने वाला है। इस समय आपको अपने भाई-बहनों का साथ मिलेगा, तथा कार्य क्षेत्र में भी घर के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा।
भविष्यफल 2021 के मतानुसार, घर-परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से, घर में सुख-शांति रहेगी। मेहमानों और रिश्तेदारों का आगमन घर के वातावरण को और खुशहाल बनाएगा। अपने परिवार के साथ किसी यात्रा पर जाने का प्लान कर सकते हैं। हालांकि 15 सितंबर से 20 नवंबर के बीच पिता का स्वास्थ्य फिर खराब हो सकता है। इसके पीछे का कारण उनका मानसिक तनाव होगा। ऐसे में उनका ध्यान रखना आपका ही कर्तव्य होगा। आपको इस वर्ष अपने घर के सदस्यों के प्रति, सकारात्मक व्यवहार दिखाने की सबसे अधिक आवश्यकता होगी
वृश्चिक राशि 2021 के अनुसार शिक्षा
वृश्चिक :~ न, य : मंत्र वेत्ता आचार्य. श्री. जिनचन्द्रसूरीश्र्वरजी म सा कहते हे जनवरी 2021 से मार्च 2021: 2021 के इन मासों में अध्ययन एवं अध्यापन के सिलसिले को और पुष्ट करने के लिये आपको कहीं न कहीं पूरे मन से लगने की जरूरत रहेगी। क्योंकि वर्ष के इन महीनों में शैक्षिक स्तर को प्रखर करने और ज्ञान को उम्दा किस्म का बनाने के लिये आपको और ध्यान देना पड़ेगा। क्योंकि संबंधित भावों में शुभाशुभ ग्रहीय गोचरीय स्थिति होने से आप सतत् परेशान होते रहेंगे। जिससे प्रतियोगी एवं रोजगार के क्षेत्रों में ज्ञान को पुष्ट बनाने और वांछित सफलता हेतु आपको जी जान से मेहनत की जरूरत रहेगी। हालांकि शुक्र का गोचर आपके ज्ञान को उन्दा किस्म का करने वाला रहेगा। वहीं गोचरीय शनि का दृष्टि संबंध आपको कहीं न कहीं परेशानियों की स्थिति को देने वाला रहेगा। ऐसे में आप अपने अध्ययन में आलस्य एवं लापरवाही की स्थिति में जा सकते हैं, जिससे वांछित लक्ष्य से आप बहुत पीछे हो सकते हैं, अतः अपने सूझबूझ को कमजोर न करें, तो अच्छा रहेगा। क्योंकि शुक्र कुछ समय तक आपको राहत देने वाले रहेंगे। किन्तु शनि के कारण समस्याएं होती रहेगी।
अप्रैल 2021 से जून 2021:
2021 के महीनों में आपको संबंधित अध्ययन एवं अध्यापन के क्षेत्रों में अच्छे लाभ को अर्जित करने और स्कूली यानी सत्रात्मक शिक्षा में आपको पकड़ एवं बढ़त बनाने के लिये पूरी तरह से सक्रिय होकर और मन लगाकर पढ़ने की जरूरत रहेगी। क्योंकि वर्ष 2021 के इन महीनों में संबंधित क्षेत्रों में अपने ज्ञान को बढ़ाने और वांछित स्थान को प्रा्रप्त करने के लिये और मुस्तैद होने की जरूरत बनी हुई रहेगी। क्योंकि श्री शनि का दृष्टि संबंध संबंधित शिक्षा एवं ज्ञान के क्षेत्रों में बना हुआ रहेगा। हालांकि आपके ज्ञान के कारक गुरू का गोचर पहले अधिक अच्छा रहेगा। किन्तु 7 अपै्रल से गुरू का गोचर आपके लिये उतना सकारात्मक नहीं रहेगा। ऐसे में आपकी परेशानी बढ़ी हुई रहेगी। वहीं शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव होने से आपको सतत् परेशान होना पडे़गा। यानी आप अपने ज्ञान को बढ़ाने और संबंधित अध्ययन एवं प्रतियोगी क्षेत्रों में सफलता को आर्जित करने में आलस्य एवं प्रमाद से युक्त रहेंगे। अतः वर्ष के इन महीनों में आपको पूरी तरह सूझबूझ के साथ चलने की जरूरत बनी हुई रहेगी।
जुलाई 2021 से सितम्बर 2021:
2021 के महीनों में आप संबंधित क्षेत्रों के वाणिज्य एवं व्यवसायिक ज्ञान को अर्जित करने में संलग्न रहेंगे। वर्ष 2021 के इन महीनों में आपको संबंधित स्कूली पाठ्यक्रम एवं उच्च शिक्षा के क्षेत्रों में सफलता की स्थिति रहेगी। वहीं रोजगार परक शिक्षा में भी सफल होने के योग बने हुये रहेंगे। क्योंकि आपके शिक्षा भाव से बुद्धि के स्वामी श्री बुध का संबंध रहने से आपको कोई बड़ी सफलता प्राप्त होने के आसार बने हुये रहेंगे। हालांकि आपके विद्या भाव के स्वामी गुरू का गोचर आपके सुख भाव में रहेगा। वही कला एवं ज्ञान को देने वाले शुक्र का गोचर 11 अगस्त से नीच राशि गत किन्तु विद्या भाव में उच्च दृष्टि होने से आपको संबंधित क्षेत्रों के प्रतियोगी मामलों में वाछित उन्नति के अवसर बने हुये रहेंगे। वहीं शनि का संबंधित विद्या भाव में दृष्टि संबंध होने से आपको लगातार परेशानियों का सामना करना पडे़गा। कुल मिलाकर यह कह सकते हैं, कि वर्ष 2021 के इन महीनों में आपको नकारात्मक ग्रहों के गोचर को समझते हुये आगे बढ़ने की जरूरत बनी हुई रहेगी।
अक्टूबर 2021 से दिसम्बर 2021:
वर्ष 2021 के महीनों में आप अपने अध्ययन एवं अध्यापन को और पुष्ट करने तथा बौद्धिक कुशाग्रता को बढ़ाने की दिशा में उत्साहित बने हुये रहेंगे। जिससे आपको संबंधित चिकित्सा, प्रबध्ंान तंत्र सामाजिक, राजनैतिक, सुरक्षा, प्रशासन एवं निजी तथा सरकारी क्षेत्रों में उभर रही सम्भावनाओं को तलाशनें में अच्छी प्रगति की स्थिति बनी हुई रहेगी। यानी वर्ष 2021 के यह महीने आपको शुभ एवं सकारात्मक अवसरों को देने वाले रहेंगे। जिससे आप अपने संबंधित स्कूली शिक्षा या फिर विश्वविद्यालय स्तर की शिक्षा में निपुणता को पाने में सक्षम होते रहेंगे। वहीं संबंधित क्षेत्रों में चाहे वह आध्यात्म के हो या फिर कामों को सही तरीके से करने का ज्ञान हो, आपको निश्चित तौर पर लाभ की स्थिति बनी हुई रहेगी। क्योंकि आपके शिक्षा भाव के में बुद्धि को देने वाले श्री बुध का गोचर 02 अक्टूबर से प्रभावी रहेगा। वहीं संबंधित शिक्षा एवं खेल के मामलों में मंगल का गोचर भी 21 अक्टूबर तक आपके लिये अच्छा रहेगा। वहीं शिक्षा एवं ज्ञान के मामलों में वर्ष के इन महीनों देश एवं देशान्तर में लंबी एवं लाभकारी यात्रा में जाना पडे़गा। हालांकि शनि का दृष्टि संबंध कहीं न कहीं परेशानी को भी दे सकता है।
वृश्चिक राशि 2021 के अनुसार वैवाहिक जीवन एवं संतान
वृश्चिक :~ न, य : मंत्र वेत्ता आचार्य. श्री. जिनचन्द्रसूरीश्र्वरजी म सा कहते हे वृश्चिक राशि 2021 के अनुसार,इस वर्ष आपको अपने वैवाहिक जीवन में मिश्रित परिणाम हासिल होंगे। वैवाहिक जीवन के स्वामी शुक्र केतु के साथ युति में है, साथ ही सप्तम भाव में राहु की मौजूदगी अनावश्यक मुद्दों पर दंपतियों के बीच लड़ाई की स्थिति पैदा कर सकती है। हालांकि यहां सबसे अच्छी बात यह है कि, मुश्किल समय में भी आप एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ेंगे। इसके अलावा स्वास्थ्य को लेकर कई अलग-अलग तरह की समस्याएं आपके विवाहित जीवन पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है।
मई के महीने में आपको सतर्क रहने की सलाह दी जाती है क्योंकि इस दौरान कोई छोटा सा मुद्दा भी बड़ा बन सकता है और स्थिति को खराब कर सकता है। इसके अलावा बात करें अगर आपके लिए शुभ महीनों की तो जनवरी, मार्च-अप्रैल, मई, जून और अक्टूबर के महीने वैवाहिक जीवन के लिहाज़ से शुभ साबित होंगे। अपने रिश्ते में बेहतर समझ और मज़बूती के लिए जितना हो सके अपने जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें। यह वर्ष बच्चों के लिहाज़ से भी बेहद अच्छा रहने वाला है। हालांकि जो जातक परिवार को आगे बढ़ाने का विचार कर रहे हैं उन्हें अपने घर में आर्थिक स्थिति को ठीक और मजबूत करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा पंचम भाव पर शनि के प्रभाव के परिणाम स्वरूप आपके संतान प्राप्ति में कुछ बाधाएं आने की आशंका है। हालांकि शनि को प्रसन्न करने के बाद आपको इस संदर्भ में शुभ परिणाम हासिल हो सकता है। कुल मिलाकर देखा जाए तो बच्चों के लिहाज़ से इस वर्ष आपको भाग्य और समृद्धि का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।
वृश्चिक राशि 2021 के लिए ग्रहों का गोचर, ग्रह स्थितियां इस प्रकार रहेंगी
- सूर्यः इस वर्ष 2021 में सूर्य 14 जनवरी से पराक्रम भाव गत गोचर करेंगे, 12 फरवरी से सुख भाव गत, 14 मार्च से सुत भावगत, 13 अपै्रल को रोग भावगत, 14 मई से दारा भाव गत, 15 जून से अष्टम भावगत, 16 जुलाई से धर्म भावगत, 16 अगस्त को कर्म भावगत, 16 सितम्बर को आय गत, 17 अक्टूबर को व्यय भावगत, 16 नवम्बर को लग्न भावगत, 15 दिसम्बर को धन भावगत गोचर करेगा।
- चंद्रः चंद्र अपने गोचरीय तीव्रता के कारण सवा दो नक्षत्रों अर्थात् एक राशि में लगभग ढ़ाई दिनों पर्यन्त विचरण करते रहते हैं। हमें इसी भाॅति राशि चक्र में वर्ष पर्यन्त मेष से मीन पर्यन्त चन्द्र के गोचर क्रम को समझना चाहिये।
- मंगलः मंगल इस वर्ष 2021 में, 22 फरवरी को दारा भाव में, 13 अपै्रल को अष्टम भाव में संचरण करेगा। 02 जून को धर्म भाव में संचरण करेगा। 20 जुलाई को कर्म भाव में संचरण करेगा। 06 सितम्बर को आय भाव में संचरण करेगा। तथा 22 अक्टूबर को व्यय भाव में एवं 05 दिसम्बर से लग्न भाव में संचरण करेगा।
- बुधः बुध ग्रह इस वर्ष 05 जनवरी 2021 में पराक्रम भाव में, 25 जनवरी से सुख भाव में, 30 जनवरी को वक्री, एवं 04 फरवरी को वक्री पराक्रम भाव में, 21 फरवरी को मार्गी, 11 मार्च को सुख भाव में, तथा 01 अपै्रल को सुत भाव में, 16 अपै्रल को रोग भाव में, 01 मई को दारा भाव में संचरण करेंगे। 26 मई को अष्टम भाव में, 30 मई को वक्री, 03 जून को वक्री दारा भाव में, 23 जून को मार्गी, 07 जुलाई को अष्टम भाव में, तथा 25 जुलाई को धर्म भाव में, 8 अगस्त को कर्म भाव में, 26 अगस्त को आय भाव में, 22 सितम्बर को व्यय भाव में, 27 सितम्बर को वक्री, 02 अक्टूबर को वक्री आय भाव में, 18 अक्टूबर को मार्गी, 02 नवम्बर को व्यय भाव में संचरण करेंगे। 21 नवम्बर को लग्न भाव में, 10 दिसम्बर को धन भाव में, 29 दिसम्बर को पराक्रम भाव में गोचर करेंगे।
- गुरूः गुरू वर्ष 2021 में 06 अपै्रल को सुख में तथा 20 जून को वक्री सुख भाव में तथा 14 सितम्बर को वक्री गति से पराक्रम भाव में, 18 अक्टूबर को मार्गी तथा 20 नवम्बर को सुख भाव में संचरण करेगा।
- शुक्रः शुक्र 2021 में 04 जनवरी को धन भाव में, 28 जनवरी को पराक्रम में, 21 फरवरी को सुख भाव में, 17 मार्च को सुत भाव में, 10 अपै्रल को रोग भावगत संचरण करेंगे। 04 मई को दारा भाव में, 28 मई को अष्टम भाव में, 22 जून को धर्म भाव में, 17 जुलाई को कर्म भाव में, 11 अगस्त को आय भाव में, 05 सितम्बर को व्यय भाव में संचरण करेंगे। 02 अक्टूबर से लग्न भाव में, 30 अक्टूबर से धन भाव में, 08 दिसम्बर से पराक्रम भाव में, 19 दिसम्बर से वक्री, 30 दिसम्बर से वक्री गति से धन भाव में गोचर करेंगे।
- शनिः शनि वर्ष 2021 में पराक्रम भाव गत गोचर करेंगे।
- राहुः राहु ग्रह वर्ष 2021 में दारा भाव गत संचरण करेंगे।
- केतुः केतु ग्रह वर्ष 2021 लग्न भाव गत संचरण करेंगे।
वृश्चिक राशि 2021 महीना द्वारा महीना
जनवरी
इस महीने केतु-शुक्र वृश्चिक राशि का लग्न में, सूर्य-बुध धनु राशि का दूसरे भाव में, गुरु-शनि मकर राशि का तीसरे भाव में, मंगल मेष राशि का छठे भाव में, राहु वृषभ राशि का सातवें भाव में, चंद्रमा कर्क राशि का नौवें भाव में रहेगा। महीने के आरंभ में किसी रिश्तेदार से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। दैनिक कार्य सुगमता से संपन्न होंगे। 3 और 4 जनवरी को दसवां चंद्रमा होने से करियर संबंधित परेशानियां दूर होंगी। इस समय प्रेम प्रसंग में सफलता मिल सकती है। विद्यार्थियों को कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। 8 से 15 जनवरी के बीच आंखों से संबंधित कोई रोग परेशान कर सकता है। इस समय आप संतान से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। पैसों की आवक बनी रहेगी। बॉस आप के काम से खुश रहेंगे। 17 जनवरी के बाद कोई हादसा आपके साथ हो सकता है। हाथ आता पैसा अटक जाएगा। आप से कोई चूक हो सकती है, इसके दुष्परिणाम भविष्य में सामने आएंगे। 26 जनवरी के बाद कोई पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है। आपको मेडिटेशन की जरूरत पड़ेगी। नौकरी कर रहे लोगों को पद और प्रतिष्ठा मिलने के योग इस समय बन रहे हैं।
फरवरी
इस महीने केतु वृश्चिक राशि का लग्न में, शुक्र-शनि-गुरु सूर्य मकर राशि का तीसरे भाव में, बुध कुंभ राशि का चौथे भाव में, मंगल मेष राशि का छठे भाव में, राहु वृषभ राशि का सातवें भाव में, चंद्रमा कन्या राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। महीने का प्रथम सप्ताह मिलाजुला फल देने वाला रहेगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। निवेश के लिए भी यह समय अच्छा है। इस समय की गई यात्रा का कोई सकारात्मक परिणाम नहीं मिलेगा। काम में लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है। 8 से 15 फरवरी के बीच भागीदारी के कामों में फायदा होगा। प्रेम संबंध के लिए यह समय अनुकूल है। पेट से संबंधित कोई रोग परेशान कर सकता है। बिजनेस में समझदारी भरा निर्णय ले सकते हैं। 19 फरवरी के बाद मेहनत का फल कई गुना अधिक मिलेगा। जीवन स्तर में सुधार आएगा। खर्च अधिक होने से आर्थिक स्थिति गड़बड़ा सकती है। 24 से 28 फरवरी के बीच सामाजिक कार्यक्रमों में जाने का मौका मिलेगा। अपनी जिम्मेदारी ठीक तरीके से निभा पाएंगे। भविष्य के लिए कोई बेहतर निवेश कर सकते हैं।
मार्च
इस महीने में केतु वृश्चिक राशि का लग्न में, गुरु-बुध-शनि मकर राशि का तीसरे भाव में, सूर्य-शुक्र कुंभ राशि का चौथे भाव में, मंगल-राहु वृषभ राशि का सातवें भाव में, चंद्रमा कन्या राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। 1 से 7 मार्च के बीच आप किसी विवाद में पड़ सकते हैं। अस्त-व्यस्त दिनचर्या के कारण परिवार वालों को समय नहीं दे पाएंगे। किसी मामले में आप की योजना फेल हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग इस समय का सदुपयोग करेगा। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। 12 मार्च के बाद आपके मन में बेचैनी का भाव आएगा, इससे निजात पाने के लिए आपका झुकाव अध्यात्म की ओर बढ़ सकता है। इस समय आपको लॉटरी, सट्टा, जुआं आदि से दूर रहना होगा। 16 से 23 मार्च के बीच का समय शुभ रहेगा। संतान पक्ष की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आप पूरे जोश के साथ अपने काम करेंगे। आयात-निर्यात के कामों में लाभ की स्थिति बन रही है। किसी धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम इस समय बन सकता है। 24 मार्च के बाद पार्ट टाइम या ओवर टाइम करके अपना आर्थिक पक्ष मजबूत कर सकते हैं। बिजनेस में विस्तार की योजना बन सकती है।
अप्रैल
इस महीने में चंद्रमा-केतु वृश्चिक राशि का लग्न में, शनि-गुरु मकर राशि का तीसरे भाव में, सूर्य-बुध-शुक्र मीन राशि का पांचवें भाव में, राहु-मंगल वृषभ राशि का सातवें भाव में रहेगा। 1 से 7 अप्रैल के बीच सन्मुख चंद्रमा सफलतादायक और धनदायक साबित होगा। आपके सभी अटके हुए काम पूरे होंगे। विदेश जाने के इच्छुक लोगों के लिए यह समय ठीक है। मन में संतुष्टि का भाव रहेगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। 8 अप्रैल के बाद स्वास्थ्य में गिरावट हो सकती है। बिजनेस में बजट की समस्या सामने आएगी। 13 अप्रैल के बाद आपको कुछ नहीं उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं। आप पहले से ज्यादा रचनात्मक काम करेंगे और उसका बेहतर नतीजा भी आपको मिलेगा। महीने के तीसरे सप्ताह में आपका मूड कुछ ऑफ हो सकता है। अहंकार में आकर आप किसी का दिल दुखा सकते हैं। आपको कोई गुप्त समझौता इस समय करना पड़ेगा। हद से ज्यादा दूसरों पर भरोसा ना करें। 24 से 30 अप्रैल के बीच कोर्ट-कचहरी के कामों में गति आएगी। सिरदर्द की समस्या इस समय हो सकती है। अपनी वाणी पर आपको नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो बात बिगड़ सकती है।
मई
इस समय केतु वृश्चिक राशि का लग्न में, चंद्रमा धनु राशि का दूसरे भाव में, शनि मकर राशि का तीसरे भाव में, गुरु कुंभ राशि का चौथे भाव में, सूर्य-शुक्र मेष राशि का छठे भाव में, बुध-राहु वृषभ राशि का सातवें भाव में, मंगल मिथुन राशि का छठे भाव में रहेगा। सप्ताह के शुरुआती दिनों में मिश्रित फलों की प्राप्ति होगी। नौकरी और बिजनेस को लेकर असमंजस की स्थिति में रहेंगे। 5 और 6 मई को समय ठीक नहीं है। आपको आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। घर में किसी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। महीने के दूसरे सप्ताह में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। इस समय खर्च अधिक होगा। सुखद यात्रा के योग भी हैं। रोमांस का भी प्रबल योग है। 16 से 23 मई के बीच समय आपके पक्ष में रहेगा। पुराने तनाव से मुक्ति मिलेगी। आप दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ अपने काम में सफलता प्राप्त करेंगे। किसी वैवाहिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा। 24 और 25 मई को परिवार में किसी बात पर विवाद हो सकता है। धन हानि के योग भी इस समय बन रहे हैं। 27 माई के बाद सन्मुख चंद्रमा सफलता दिलाएगा। इस समय आप लोकप्रियता प्राप्त करेंगे।
जून
इस महीने में केतु वृश्चिक राशि का लग्न में, शनि मकर राशि का तीसरे भाव में, गुरु-चंद्रमा कुंभ राशि का चौथे भाव में, सूर्य-राहु वृषभ राशि का सातवें भाव में, शुक्र-मंगल-बुध मिथुन राशि का आठवें भाव में रहेगा। महीने की शुरुआत का समय कष्टकारी रहेगा। आपका समय बेकार के कामों में नष्ट हो सकता है। जीवन साथी से किसी बात पर विवाद हो सकता है। आर्थिक पक्ष भी कुछ खास मजबूत नहीं होगा। 7 जून के बाद आध्यात्मिक गतिविधियों में मन लगेगा। आप कुछ गोपनीय सौदा भी इस समय कर सकते हैं। 13 जून के बाद का समय थोड़ा कष्टकारी साबित हो सकता है। आप किसी ठगी का शिकार हो सकते हैं। काम का बोझ भी इस समय ज्यादा रहेगा। वाणी पर संयम रखना जरूरी है। आपकी महत्वकांक्षा अधूरी रह सकती है। महीने के तीसरे सप्ताह में आप सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे। आपमें काम के प्रति लग्न साफ नजर आएगी। नौकरी और व्यवसाय में अनुकूल वातावरण बना रहेगा। 24 से 30 जून के बीच आप शांति का अनुभव करेंगे। अपनी मनपसंद जगह घूमने जा सकते हैं। वैवाहिक संबंधों में खटास आ सकती है। अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है।
जुलाई
इस महीने में केतु वृश्चिक राशि का लग्न में, शनि मकर राशि का तीसरे भाव में, गुरु कुंभ राशि का चौथे भाव में, चंद्रमा मीन राशि का पांचवे भाव में, राहु बुध वृषभ राशि का सातवें भाव में, सूर्य मिथुन राशि का आठवें भाव में, मंगल-शुक्र कर्क राशि का नवम भाव में रहेगा। महीने का प्रथम सप्ताह आपके लिए सुखदायक रहेगा। विद्यार्थी वर्ग को भी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। बिजनेस में तरक्की होगी। अगर आपके मन में किसी के प्रति प्रेम है तो उसे जाहिर करने का यह समय उत्तम है। 8 से 15 जुलाई के बीच आप किसी दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। संपत्ति को लेकर भाइयों में विवाद हो सकता है। बिजनेस में भी कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। कोई पुरानी बीमारी फिर से परेशान कर सकती है। 20 जुलाई के बाद धन लाभ के योग बन रहे हैं। संतान से जुड़ा कोई शुभ काम इस समय हो सकता है। आपको अपनी मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। परिवार में कोई शुभ प्रसंग हो सकता है। 26 जुलाई के बाद ग्रह स्थितियां विपरीत फल दे सकती हैं। हाथ आई सफलता फिसल सकती है। घर-परिवार में सौहार्दपूर्ण माहौल रहेगा
अगस्त
इस महीने में केतु वृश्चिक राशि का लग्न में, शनि मकर राशि का तीसरे भाव में, गुरु कुंभ राशि का चौथे भाव में, चंद्रमा मेष राशि का छठे भाव में, राहु वृषभ राशि का सातवें भाव में, सूर्य-बुध कर्क राशि का नौवें भाव में, मंगल-शुक्र सिंह राशि का दसवें भाव में रहेगा। 1 से 7 अगस्त के बीच आप प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेंगे। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए खूब मेहनत करेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। 5 और 6 अगस्त को चंद्रमा के कारण वैराग्य भाव मन में उत्पन्न हो सकता है। आप थोड़ी थकावट महसूस करेंगे। 12 अगस्त के बाद बिजनेस में कोई नया अनुबंध हो सकता है। लोन से जुड़ी मुश्किल आसानी से सुलझा सकेंगे। कोर्ट-कचहरी से बड़ा मामले आपके पक्ष में हो सकते हैं। अपनी काबिलियत के बल पर सफलता प्राप्त करेंगे। महीने के तीसरे सप्ताह में आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। विद्यार्थी जमकर मेहनत करेंगे और सफलता उनके कदम चूमेगी। रोजगार के अवसर सुलभ होंगे। आप हर फैसला दिल से करेंगे। 24 से 31 अगस्त के बीच किसी से बेवजह विवाद ना करें। संतान के करियर, पढ़ाई विवाह से संबंधित चिंता कम हो सकती है। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।
सितंबर
इस महीने में केतु वृश्चिक राशि का लग्न में, शनि मकर राशि का तीसरे भाव में, गुरु कुंभ राशि का चौथे भाव में, राहु वृषभ राशि का सातवें भाव में, चंद्रमा मिथुन राशि का आठवें भाव में, सूर्य-मंगल सिंह राशि का दसवें भाव में, बुध-शुक्र कन्या राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। महीने के प्रथम सप्ताह में आपके कामों में बाधाएं आ सकती हैं। चोट लगने के योग भी इस समय बन रहे हैं। किसी की कही हुई बात आपको ठेस पहुंचा सकती है। 5 सितंबर के बाद स्थिति आपके पक्ष में बनेगी। किसी घनिष्ठ मित्र से मुलाकात होगी। 8 और 9 सितंबर को 11 चंद्रमा आपको उन्नति प्रदान करेगा। आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल रहेंगे। आप कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे। महीने के तीसरे सप्ताह में वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं, लापरवाही घातक साबित हो सकती है। तेजी-मंदी, लॉटरी आदि में पैसा ना लगाएं, नहीं तो आपका पैसा फंस सकता है। 24 से 30 सितंबर के बीच आपके मन में किसी बात को लेकर उथल-पुथल मची रहेगी। कोई आपके साथ दुर्व्यवहार कर सकता है। इस समय आप किसी बुरी स्थिति में फंस सकते हैं।
अक्टूबर
इस महीने केतु वृश्चिक राशि का लग्न में, गुरु शनि मकर राशि का तीसरे भाव में, राहु वृषभ राशि का सातवें भाव में, चंद्रमा कर्क राशि का नौवें भाव में, सूर्य मंगल कन्या राशि का ग्यारहवें भाव में, बुध-शुक्र तुला राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने का पहला सप्ताह आपके लिए शुभ फल देने वाला रहेगा। किसी परिजन से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। नया वाहन खरीदने का योग इस समय बन रहा है। अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दैनिक कार्य समय पर पूरे कर सकेंगे। 8 से 15 अक्टूबर के बीच आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। इस समय अनैतिक कामों से दूर रहें तो अच्छा रहेगा। किसी पार्टी या समारोह में जाकर परेशानी का अनुभव करेंगे। इस समय अनजान लोगों पर भरोसा ना करें। महीने के तीसरे सप्ताह में चौथा चंद्रमा परेशानियों का कारण बन सकता है। स्वास्थ्य में और भी गिरावट आ सकती है। इस समय किसी को भी पैसा उधार ना दें। आय के स्रोत बढ़ेंगे। 23 अक्टूबर के बाद समय आपके पक्ष में होता नजर आएगा। 25 से 31 अक्टूबर के बीच आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। मित्र आपकी हर संभव सहायता करेंगे।
नवंबर
इस समय केतु वृश्चिक राशि का लग्न में, शुक्र धनु राशि का दूसरे भाव में, गुरु- शनि मकर राशि का तीसरे भाव में, राहु वृषभ राशि का सातवें भाव में, चंद्रमा सिंह राशि का दसवें भाव में, बुध कन्या राशि का ग्यारहवें भाव में, सूर्य-मंगल तुला राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने की शुरुआत अपेक्षाकृत ठीक रहेगी। रूका हुआ पैसा मिल सकता है। नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा। आप लोगों से अपना काम निकलवाने में सफल रहेंगे। 5 नवंबर को परिवार में किसी बात पर विवाद हो सकता है। 8 से 15 नवंबर के बीच विद्यार्थी वर्ग का मन पढ़ाई में लगा रहेगा। इस समय धन लाभ के योग भी बन रहे हैं, लेकिन चौथा चंद्रमा आपके कामों में रुकावट डाल सकता है। घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा 17 अक्टूबर के बाद बिजनेस में कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। इस समय आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो बनी हुई बात बिगड़ सकती है। 24 से 30 नवंबर के बीच उच्चाधिकारियों और राजनीतिक व्यक्तियों से संपर्क बढ़ेगा। आपके घर कोई नया मेहमान आ सकता है। यह सप्ताह पूर्णतया आपके अनुकूल साबित होगा।
दिसंबर
इस महीने सूर्य-केतु-बुध वृश्चिक राशि का लग्न में, शुक्र धनु राशि का दूसरे भाव में, शनि मकर राशि का तीसरे भाव में, गुरु कुंभ राशि का चौथे भाव में, राहु वृषभ राशि का सातवें भाव में, चंद्रमा कन्या राशि का ग्यारहवें भाव में, मंगल तुला राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने की शुरुआत में आप किसी मुसीबत में फंस सकते हैं, लेकिन समय रहते सब ठीक हो जाएगा। अविवाहितों के लिए नए रिश्ते आ सकते हैं। 5 और 6 दिसंबर को मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। हाथ में लिया हर काम समय पर पूरा होगा। आय बढ़ाने के लिए अतिरिक्त मेहनत कर सकते हैं। 8 से 15 दिसंबर के बीच कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है। इस समय व्यर्थ के विवादों में ना पड़े। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं इस समय हो सकती हैं। आप के सम्मान में कमी आएगी। 16 दिसंबर के बाद आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह आपके काम आ सकती है। 19 से 21 दिसंबर के बीच आठवां चंद्रमा विद्यार्थियों को भ्रमित करेगा। यात्रा में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। महीने का अंतिम सप्ताह अनुकूल रहेगा। नया वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। बिजनेस और नौकरी में तरक्की होगी।
वृश्चिक राशि 2021 घर

घर वृश्चिक राशि 2021 मकान के लिहाज से बात करें तो वृश्चिक राशि वाले शायद नया मकान खरीदते हुए इस साल नजर नहीं आए। मकान और नए घर के योग उत्पन्न नहीं हो रहे हैं लेकिन इसके बावजूद भी जो लोग ऐसे हैं जिन्होंने अभी तक घर नहीं लिया है और किराए के मकान में रहते हैं तो साल के अंतिम भाग में वह लोग अपने लिए घर खरीदते या फिर घर बनाते हुए नजर आ सकते हैं। मकान के ऊपर, बेवजह खर्चा करना इस साल आपके लिए अच्छा नहीं होगा। यदि आपके पास आपके लिए पहले से ही घर या मकान मौजूद है तो आप उसी में रहते हुए नजर आए। इस क्षेत्र में बेवजह खर्च करना मतलब पैसे की बर्बादी बोला जा सकता है। साल 2021 में जातक विदेश में घर खरीदने का प्लान तो पूरी तरीके से दिमाग में से निकाल ही दें। यदि इसके बावजूद भी आप विदेश में घर खरीदते हैं तब उस स्थिति में आपको आगे चलकर नुकसान उठाना पड़ सकता है।
वृश्चिक राशि 2021 वाहन
साल 2021 के अंदर वाहन की बात करें तो आप अपने बच्चों के लिए दो पहिया वाहन तो खरीदते हुए नजर आ सकते हैं लेकिन अपने लिए कोई बड़ी और रॉयल गाड़ी नहीं खरीद पाएंगे। शायद यह साल वाहन के लिहाज से आपके लिए अच्छा नहीं बोला जा सकता है। इस साल आप वाहन पर अधिक पैसा ना लगाएँ।
वृश्चिक राशि 2021 लाभ
वृश्चिक राशि 2021 के अनुसार, लाभ के लिहाज से साल 2021 की बात करें तो साल 2021 आपके लिए बेहतर गुजरता हुआ नजर आने वाला है। आपको व्यवसाय में लाभ प्राप्त होता हुआ नजर आएगा तो वहीं दूसरी तरफ नौकरी पेशे में भी आपकी सैलरी बढ़ती हुई नजर आएगी। आप पैसा जोड़कर आगे भविष्य के लिए कुछ नए प्लान बनाते हुए नजर आएँगे और जब पैसा आपके अकाउंट में जुड़ेगा तो इसको देखकर आपको खुशी होगी और साथ ही साथ आप नए प्लान के ऊपर और बेहतर तरीके से काम करते हुए नजर आएँगे। साल 2021 लाभ के लिहाज से बेहद ही अच्छा साल बोला जा सकता है।
वृश्चिक राशि 2021 खर्च
खर्च के लिहाज से देखें तो साल 2021 में आप पैसा खर्च करते हुए भी नजर आने वाले हैं यह पैसा आप अपनी यात्राओं के ऊपर खर्च करेंगे, साथ ही साथ अपने परिवार के ऊपर भी आप पैसा लगाते हुए नजर आएँगे। बच्चों की शिक्षा के ऊपर भी आपको पैसा लगाना ही होगा और इसके ऊपर आप बिल्कुल भी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे। आपको मकान और वाहन के ऊपर बेवजह ही पैसा खर्च करने से बचना चाहिए। यदि बेवजह ही इस क्षेत्र में फ़िज़ूलखर्ची करेंगे तो आपके लिए नुकसान होगा।
वृश्चिक राशि 2021 ओवरव्यू
वृश्चिक राशि 2021 में आप कुछ ऐसे समय बिताएँगे जैसे कि आप अपने बचपन में जीया करते थे। जो जातक अपने बचपन को आज भी याद करते हैं और उसको याद करके दुखी होते हैं तो उनको इस साल दुखी नहीं होना होगा बल्कि इस साल तो जैसे कि आपका बचपन आपके पास लौटकर वापस आने वाला है। हर कोई आपकी बात मानता हुआ दिखेगा और आप गलतियां भी करेंगे तो उनको भी माफी प्राप्त होती हुई नजर आएगी। साल 2021 निश्चित रूप से आपके सपनों का एक साल बोला जा सकता है। वृश्चिक राशि वाले जातक जनवरी-फरवरी महीने में काम के सिलसिले में यात्राएं करते हुए नजर आएँगे। यह यात्राएं आपके लिए अच्छी साबित होगी और आप अपने काम को नए मुकाम पर पहुँचाते हुए दिखने वाले हैं। साल 2021 में आपको ऐसे लोगों से सचेत रहना है जोकि आपके काम को हथियाना चाहते हैं। मार्च महीने में आपके साथ कुछ ऐसा घटित हो सकता है कि आप अपना काम छोड़ने का मन बना सकते हैं लेकिन आप यदि इस काम को नहीं छोड़े तो आपके लिए ज्यादा बेहतर होगा। आगे आने वाले समय में आपके ख़र्च कम हो जाएंगे और तब आपका यही काम आप को लाभ पहुँचाता हुआ नजर आएगा।
शुरुआती 3 महीनों में आपके खर्चे काफी अधिक रहने वाले हैं लेकिन इससे आपको परेशान नहीं होना है क्योंकि आगे आगे जैसे समय बढ़ेगा और बृहस्पति (गुरू) ग्रह है जैसे-जैसे शांत होंगे तो उसी के साथ आप की भी किस्मत बदलती हुई नजर आएगी और काम के सिलसिले में आपको लाभ प्राप्त होता हुआ नजर आएगा। जुलाई महीना एक ऐसा समय होगा जब व्यवसाय में आपको अत्यधिक लाभ होने वाला है और अचानक कुछ ऐसा होगा जिससे कि आपको व्यवसाय में धन की प्राप्ति हो सकती है। आपका काम फिर से तेजी पकड़ता हुआ नजर आ सकता है, ऐसे जातक जो कि कॉल सेंटर में नौकरी करते हैं और पिछले काफी समय से उनको पदोन्नति प्राप्त नहीं हो रही है तो नौकरी पेशा में इनको लाभ प्राप्त होता हुआ नजर आएगा। ऐसे जातक जो कि स्टार्टअप कर रहे हैं और इनको फंडिंग तो मिली थी लेकिन उस फंडिंग का कोई भी लाभ नहीं हुआ था तो उनको एक बार फिर से जुलाई महीने के बाद में फंडिंग प्राप्त होती हुई नजर आ सकती है। इस बार आपको अत्यधिक ध्यान रखना है और एक ऐसी टीम बनानी चाहिए जो कि आपके काम को सीरियस लेती हुई नजर आए। वृश्चिक वाले जातकों को साल 2021 में कई बार व्यवसाय और स्टार्टअप के क्षेत्र में दूसरे मौके तो प्राप्त होंगे लेकिन आपको एक बात का ध्यान रखना है कि यह मौके बार-बार प्राप्त हो सकता है कि आने वाले अगले साल में आपको मौके प्राप्त ना हो इसलिए साल 2021 में आपको दिन और रात एक करते हुए काम करना चाहिए और अपने काम में 100 प्रतिशत देने की कोशिश करनी चाहिए। आपको अपना काम किसी और के ऊपर बिल्कुल भी नहीं छोड़ना है। काम और व्यवसाय के क्षेत्र में भी आपके परिवार वाले आपका साथ देते हुए नजर आएँगे और यही ताकत आपके लिए अच्छी साबित होगी। आने वाले साल में यदि हम घर और मकान की बात करें तो आप इस साल में शायद इस क्षेत्र में बहुत अधिक पैसा खर्च करते हुए नजर नहीं आए। आप अभी जहां रह रहे हैं और जिस स्थिति में रह रहे हैं शायद वही स्थिति आपको सही लगे और आप इस क्षेत्र में अधिक पैसा लगाते हुए नजर नहीं आए।
मकान और वाहन के क्षेत्र में आप बेवजह ही पैसा खर्च ना करें। यदि आपके पास अभी तक कोई घर नहीं है और आप अभी तक किराएदार बनकर ही रह रहे हैं तब उस स्थिति में आपको विचार करना चाहिए और नवम्बर के बाद दिसंबर अंतिम समय में आप घर खरीदते हुए नजर आ सकते हैं। साल 2021 का अंतिम समय आपके लिए बेहद ही अच्छा साल जाने वाला है। दिसंबर महीने में आपको स्वास्थ्य संबंधित कोई भी परेशानी नहीं होती हुई नजर आएगी। हल्की पूरी बीमारियाँ हो सकती हैं अन्यथा कोई बड़ी बीमारी नहीं आएगी और साल का अंतिम समय आप काफी अच्छे से एंजॉय करते हुए नजर आएँगे। दिवाली के बाद का समय आपके लिए काफी अच्छा दिख रहा है।
यह होंगे उपाय
- लाभ दायक वनस्पति खैर के पेड़ की जड़ रखने से नीश्चीत लाभ दायक है
- आप को दान मे ताँबा ( copper ) या मसूर की दाल दे तो फ़ायदा होगा
- आपको अपने पास केशरी (orange) रंग वस्त्र रखना है
- इस मंत्र के प्रभाव से धन, यश और समृद्धि की वृद्धि होगी।
ॐ ऐं क्लीं सौं:
उपाय नित्य मंगल ग्रह के जाप करे 6 मंत्र मे से जो आपको योग्य लगे वो
” श्री मंगल देवता “
- ॐ नमो भूमि पुत्राय भृभुकुटिलनेत्राय वक्रवदनाय द्र: स: मंगलाय नम: स्वाहा ॥
- ॐ ह्रीँ श्रीँ वासुपूज्यस्वामिने क्रां क्रीं क्रौं ॐ भोमाय नम:
- ॐ ह्रीँ नमो सिध्दाणं
- ॐ एँ ह्रीँ श्री मंगलाय नम:
- ॐ अं अंगारकाय नम:
- ॐ धरणी गर्भ संभूतं विद्युत्कान्ति समप्रभम । कुमारं शक्ति हस्तं तं मंगलं प्रणमाम्यहम ।
नित्य हर गुरुवार को आयंमबिल या ऐकासणा करे ( ऐक वक्त ही भोजन करे) नित्य श्री आदिनाथस्वामि की सेवा-पुजा-उपासना करे

वृश्चिक राशि 2021 by
जिन शीशू अजित
_देवी स्वप्न द्वारा निर्मित_ ८४ जिनालय समलंकृत
सावत्थीतीर्थ धाम
_बावला, अहमदाबाद_
: 02714232612
आजीवन गुरुचरणसेवी
मुनी अजितचन्द्र विजय
Whatsapp 09824010332
