तुला राशि : इस माह कदम-कदम पर मिलेगी आर्थिक सफलता
दिसंबर राशिफल -2020
सावत्थी तीर्थ क्षेत्रपालाय नमः
यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।
मेरे गुरूदेव, ज्योतिष विशारद, माँ भगवती के उपासक, सावत्थीतीर्थ सर्जक तपागच्छाचार्य आचार्य. श्री. जिनचन्द्रसूरीश्र्वरजी म सा के सूक्ष्म अवलोकन, अध्ययन, मनन. चिंतन के बाद की संक्षिप्त जानकारी गुरुदेव कि आज्ञा से में मुनि अजितचन्द्र विजयजी फलादेश प्रस्तुत
MUNI AJITCHANDRAVIJAYJI
तुला :~ र, त :
माह दिसंबर 2020 की गृह स्थितियों अनुसार मासिक फल निम्न प्रकार है:
सूर्य इस मास पराक्रम भावगत गोचर करेंगे। श्री मंगल 24 दिसम्बर से दारा भावगत गोचर करेंगे। श्री बुध 17 दिसम्बर से पराक्रम भावगत गोचर करेंगे। श्री वृहस्पति सुख भाव गत गोचर करेंगे। श्री शुक्र 11 दिसम्बर से धन भावगत गाचेर करेंगे। तथा श्री शनि सुख भाव में गोचर करेंगे। राहू का गोचर अष्टम भाव में एवं केतू का गोचर धन भाव में रहेगा।
कैरियर एवं व्यवसायः
दिसम्बर 2020 तुला राशि के जातक एवं जातिकाओं के जेहन में यह प्रश्न बार-बार आता हुआ रहेगा। कि कौन से विषयों का चुनाव करें, जिससे उज्जवल भविष्य के रास्ते निर्मित हो सके। इस उधेड़ बुन से आपको गुरू का गोचर बाहर लाने वाला रहेगा। जिससे आप कुछ अनुभवी लोगों की सलाह अपने कैरियर को संवारने के विषय में लेते हुये रहेंगे। हालांकि शनि का गोचर आपके लिये मुश्किलों को देने वाला रहेगा। वहीं सूर्य का गोचर आपको संबंधित रोजगार एवं व्यापार के क्षेत्रों में भ्रमण को देने वाला रहेगा। जिससे आप वांछित स्थानों के चुनाव में सक्षम रहेंगे। हालांकि आपको अपने ज्ञान को और अच्छा बनाने के लिये अधिक भाग-दौड़ की जरूरत रहेगी।
प्रेम एवं संबंधः
दिसम्बर 2020 में तुला राशि के जातक एवं जातिकाओ को घर एवं परिवार के मामलों में कुछ मिलेजुले परिणाम रहेंगे। जिससे आप परेशानियों से गुजरते रहेंगे। क्योंकि कुटुम्ब भावगत केतू का गोचर एवं राहू का दृष्टि संबंध अचानक ही घर एवं परिवार में कलेश को देने वाला रहेगा। जिससे संबंधों में तनाव की स्थिति बनी हुई रहेगी। हालांकि वहीं सूर्य का गोचर आपके भाई एवं बहनों के साथ समांजस्य को देने वाला रहेगा। जिससे आप सामाजिक एवं राजनैतिक जीवन में अच्छी प्रगति को अर्जित करने में सक्षम रहेंगे। इस माह आप पारिवारिक जीवन में वैवाहिक एवं मांगलिक कामों को पूरा करने की फिराक में रहेंगे।
वित्तीय स्थितिः
दिसम्बर 2020 में तुला राशि के जातक एवं जातिकायें एक संतुलित जीवन शैली से अपने आर्थिक पहलुओं को संभालने के प्रयास में रहेंगे। ऐसे मे आपके प्रयासों का अच्छा लाभ मिलता हुआ रहेगा। इस माह आपको कदम-कदम पर आर्थिक सफलता की स्थिति रहेगी। जिससे आप प्रसन्न होते रहेंगे। क्योंकि इस माह आपके लिये जहाँ श्री सूर्य का गोचर शुभप्रद रहेगा। वहीं बुध भी धन एवं सम्मान तथा आर्थिक जीवन में तरक्की को देने वाले रहेंगे। हालांकि आपको इस तरफ थोड़ा और मेहनत करनी पड़ेगी। यदि आपने विक्रय आदि के मामलों में कुछ धन को व्यय किया है। तो इस माह उसके प्राप्त होने की स्थिति रहेगी।
शिक्षा एवं ज्ञानः
दिसम्बर 2020 में तुला राशि के जातक एवं जातिकायें तकनीक, प्रबंधन, कला, साहित्य एवं सैन्य सुरक्षा के ज्ञान को और उम्दा करने के अवसरों को प्राप्त करेंगे। हालांकि यह आपके विवेक एवं क्षमताओं पर निर्भर रहेगा। कि आप आये हुये अवसरों को किस प्रकार प्रयोग में लेते है। यदि आप स्कूली शिक्षा के पाठ्यक्रमों की तैयारी में है। तो भी इस माह आपको कोई सम्मान जनक स्थिति रहेगी। हालांकि आपको अपने विषयों को दोहने और अपनी तैयारियों की समीक्षा स्वतः करने की जरूरत रहेगी। यदि आप स्थानीय या प्रदेश स्तर के खेलों एवं अन्य क्षेत्रों के प्रतिभागी है। तो अपने अभ्यासों को जारी रखें। तथा किसी सक्षम व्यक्ति से उसका मूल्यांकन करवा लें। क्योंकि पाप ग्रही प्रभाव होने से परेशानियां रहेगी।
स्वास्थ्यः
दिसम्बर 2020 के महीने मे तुला राशि के जातक एवं जातिकायें अच्छे सेहत को प्राप्त करने की दिशा में कुछ और कदम बढ़ाते रहेंगे। हालांकि इस माह आपको कंधे, नेत्र एवं सिर दर्द की स्थिति उभर सकती है। पापग्रही प्रभाव होने से आपको रक्त विकारों का भी सामना करना पड़ सकता है। अतः अपने प्रयासों को पूरी तत्परता के साथ जारी रखेंगे। तो अच्छा रहेगा। हालांकि आप अपने सेहत को और आकर्षक बनाने के प्रयास में रहेंगे। इस माह आपको शारीरिक क्षमताओं को उम्दा किस्म का बनाने के लिये योगासनों का सहारा लेना पडे़गा। अतः अपने प्रयासों को जारी रखें।

जिन शीशू अजित
_देवी स्वप्न द्वारा निर्मित_ ८४ जिनालय समलंकृत
सावत्थीतीर्थ धाम
_बावला, अहमदाबाद_
: 02714232612
आजीवन गुरुचरणसेवी
मुनि अजितचन्द्र विजय
Whatsapp 09824010332
देखें यह आलेख
