Tuesday, April 21, 2026
राशिफल और पंचांग

वृश्चिक राशि : दिसम्बर में शुभ ग्रह योग देंगे आर्थिक लाभ

दिसंबर  राशिफल -2020
 सावत्थी तीर्थ क्षेत्रपालाय नम:
 
यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।
मेरे गुरूदेव, ज्योतिष विशारद, माँ भगवती के उपासक,  आचार्य. श्री. जिनचन्द्रसूरीश्र्वरजी म सा  के सूक्ष्म अवलोकन, अध्ययन, मनन. चिंतन के बाद की संक्षिप्त जानकारी गुरुदेव कि आज्ञा से  में मुनि अजितचन्द्र विजयजी फलादेश प्रस्तुत
MUNI AJITCHANDRAVIJAYJI

vrishchik वृश्चिक राशि
वृश्चिक :~ न, य:

 माह दिसंबर 2020 की गृह स्थितियों अनुसार मासिक फल निम्न प्रकार है:
सूर्य इस मास धन भावगत गोचर करेंगे। श्री मंगल 24 दिसम्बर से रोग भावगत गोचर करेंगे। श्री बुध 17 दिसम्बर से धन भावगत गोचर में रहेंगे। श्री वृहस्पति पर्वूवत पराक्रम भाव गत गोचर करेंगे। श्री शुक्र 11 दिसम्बर से लग्न भाव गत गोचर करेंगे। तथा श्री शनि पूर्ववत पराक्रम भाव में गोचर करेंगे। राहू का गोचर दारा भाव में एवं केतु का गोचर लग्न भाव में रहेगा।

कैरियर एवं व्यवसायः

दिसम्बर 2020 वृश्चिक राशि के जातक एवं जातिकायें अपने कार्मिक एवं संबंधित व्यवसायिक जीवन की चुनौतियों को कम करने की तरकीब को सोचने में लगे हुये रहेंगे। ऐसे में आपको कहीं न कहीं से कोई सकारात्मक परिणाम मिलते हुये रहेंगे। चाहे आप व्यापरी हो या फिर कर्मचारी इस माह आपको आजीविका के क्षेत्रों में अच्छे लाभ की स्थिति रहेगी। जिससे आप खुश होते रहेंगे। हालांकि आपको इस माह संबंधित क्षेत्रों के कार्यो को पूरा करने के लिये यात्रा में जाने की स्थिति रहेगी। ऐसे में आप कुछ असुविधाओं के चलते परेशान होते रहेंगे। हालांकि इसके बाद भी आप अपने लक्ष्यों की तरफ रहेंगे। क्योंकि इस माह शुभ एवं अशुभ ग्रहीय प्रभाव बना हुआ रहेगा।

प्रेम एवं संबंधः

वृश्चिक राशि दिसम्बर 2020 में इस राशि के जातक एवं जातिकायें घर एवं परिवार में सकारात्मक वातावरण बनाने की पुरजोर कोशिश में रहेंगे। हालांकि लग्नभाव गत पाप ग्रही गोचरीय स्थिति के कारण अचानक ही वैवाहिक एवं अन्य मामलों में आपको कुछ तनाव से गुजरना पड़ेगा। जिससे आप परेशान रहेंगे। हालांकि भौतिक सुख के साधनों को इस माह विस्तार देने की स्थिति और पुष्ट रहेगी। बात करें निजी संबंधों की तो इस माह संवादों का क्रम आपके ख्वाबों के अनुसार बना हुआ रहेगा। जिससे चाहत एवं लगाव का सिलसिला शुरू होता रहेगा। कुल मिलकर यह माह आपके संबन्धों के लिए अच्छा रहेगा।

वित्तीय स्थितिः

दिसम्बर 2020 में वृश्चिक राशि के जातक एवं जातिकाओं को आर्थिक तंत्र को और पुष्ट करने के लिये इस माह कई अवसर रहेंगे। क्योंकि इस माह संबंधित भावों में शुभ ग्रहीय संयोग बना हुआ रहेगा। लाभेश बुध का संबंध सूर्य के साथ धन भाव में बना हुआ रहेगा। ऐसे में आपको निश्चित तौर पर लाभ रहेगा। चाहे वह सरकारी क्षेत्र हो या फिर निजी क्षेत्रों की संस्थायें हो आपको निश्चित तौर पर लाभ मिलता हुआ रहेगा। वैसे आपको आय एवं व्यय का संतुलन बनाने की जरूरत रहेगी। अन्यथा आर्थिक तंत्र गड़बड़ हो सकता है। अतः अपने कारगर प्रयासों को जारी रखेंगे तो अच्छा रहेगा।

शिक्षा एवं ज्ञानः

दिसम्बर 2020 में वृश्चिक राशि वालों को अपने ज्ञान एवं शैक्षिक पहलुओं को संवारने के कई मौके रहेंगे। चाहे वह तकनीक एवं प्रंबंधन, सैन्य एवं सुरक्षा के क्षेत्र हो या फिर स्कूली शिक्षा के विषय हो आपको इस माह अधिक समझ एवं पकड़ बनाने में सहायक रहेंगे। क्येांकि गुरू की पराक्रम भाव गत शनि के साथ गोचरीय स्थिति अत्यंत शुभप्रद  बनी हुई रहेगी। जो आपको संबंधित क्रीड़ा एंव प्रतियोगी क्षे़त्रों में यॅू कहे कि कदम-कदम पर सफलता को देने वाली रहेगी। अतः अपने प्रयासों को करने में कोताही न करें अन्यथा हानि की स्थिति रहेगी। अतः आये हुये मौके का सही प्रयोग करें।

स्वास्थ्यः

दिसम्बर 2020 के महीने मे वृश्चिक राशि के जातक एवं जातिकाओं को सेहत को सुखद और सुन्दर बनाने की लालसा बनी हुई रहेगी। जिससे आप अपने खान-पान को और अच्छा बनाने की कोशिश में रहेंगे। वैसे इस माह सेहत में आपको कुछ रोग एवं पीड़ाओं की स्थिति रहेगी। जिससे आपको जरूरी चिकित्सा एवं उपचारों को लेने की जरूरत बनी हुई रहेगी। हालांकि इस माह संबंधित कामों को निपटाने के लिये आपको संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की जरूरत बनी हुई रहेगी। यानी इस माह आपको आपको अधिक कार्मिक एवं व्यवसायिक दबाव से गुजरना पड़ेगा। अतः अपने स्तर पर सावधानी रखे। क्योंकि संबंधित भावों में पाप ग्रही प्रभाव बना हुआ रहेगा।
राशिफल by jain muni
जिन शीशू अजित
_देवी स्वप्न द्वारा निर्मित_ ८४ जिनालय समलंकृत
 सावत्थीतीर्थ धाम
_बावला, अहमदाबाद_
: 02714232612
आजीवन गुरुचरणसेवी
मुनि अजितचन्द्र विजय
Whatsapp 09824010332
Spread the love

Leave a Reply