Tuesday, April 21, 2026
राशिफल और पंचांग

धनु राशि : अनुसन्धान में मिलेगी सफलता

दिसंबर  राशिफल -2020 
 सावत्थी तीर्थ क्षेत्रपालाय नमः
         
यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।
मेरे गुरूदेव, ज्योतिष विशारद, माँ भगवती के उपासक, सावत्थीतीर्थ सर्जक तपागच्छाचार्य आचार्य. श्री. जिनचन्द्रसूरीश्र्वरजी म सा  के सूक्ष्म अवलोकन, अध्ययन, मनन. चिंतन के बाद की संक्षिप्त जानकारी गुरुदेव कि आज्ञा से  में मुनि अजितचन्द्र विजयजी फलादेश प्रस्तुत
MUNI AJITCHANDRAVIJAYJI

dhanu धनु राशि
  धनु :~ भ, ध,फ :

 माह दिसंबर 2020 की गृह स्थितियों अनुसार मासिक फल निम्न प्रकार है:
सूर्य इस मास लग्न भावगत गोचर करेंगे। श्री मंगल 24 दिसम्बर से सुत भावगत गोचर में रहेंगे। श्री बुध 17 दिसम्बर से लग्न भावगत गोचर करेंगे। श्री वृहस्पति पूर्ववत धन भावगत गोचर करेंगे। श्री शुक्र 11 दिसम्बर से व्यय भाव गत गोचर करेंगे। तथा श्री शनि धन भाव में गोचर करेंगे। राहू का गोचर रोग भाव में एवं केतु का गोचर व्यय भाव में रहेगा।

कैरियर एवं व्यवसायः

दिसम्बर 2020 धनु राशि के जातक एवं जातिकायें अपने कैरियर के निर्माण में उपयुक्त अवसरों से युक्त रहेंगे। परिणामतः आप किसी अनुसंधान, एवं प्रयोग में सफल रहेंगे। जिससे आपको ख्याति रहेगी। चाहे वह चिकित्सा के क्षेत्र हो या फिर प्रबंधन एवं सुरक्षा से जुड़े हुये क्षेत्र हो आपको निश्चित तौर पर लक्ष्य मिलता हुआ रहेगा। क्योंकि संबंधित भावों में शुभ ग्रहीय प्रभाव बना हुआ रहेगा। जिससे आप अपने कार्य एवं व्यापार में लाभान्वित होते रहेंगे। हालांकि इस माह आपको संबंधित क्षेत्रों मे अनुशासन को बनाने के लिये भाग-दौड़ करने की जरूरत रहेगी। अतः अपने प्रयासों को जारी रखेंगे, तो अच्छा रहेगा।

प्रेम एवं संबंधः

धनु राशि दिसम्बर 2020 में आप किसी पारिवारिक आमंत्रण में अपने पैतृक गृह का रूख करते हुये रहेंगे। जिससे इस माह परिजनों एवं संबंधियों से मिलने के अवसर रहेंगे। ऐसे में परस्पर सुखद संवादों की स्थिति रहेगी। इस माह आप किसी वैवाहिक एवं मांगलिक कार्यक्रम में सिरकत करते हुये रहेंगे। तथा यथा संभव परिजनों को सहयोग देने की उत्सुकता भी बनी हुई रहेगी। इस माह सामाजिक एवं राजनैतिक जीवन के कुछ कामों को पूरा करने में आपको संबंधित बाजार या कार्यक्रम स्थलों का दौड़ा करने की जरूरत बनी हुई रहेगी। पे्रम संबंधों में साथी के साथ वर्ताओं क क्रम बना हुआ रहेगा।

वित्तीय स्थितिः

दिसम्बर 2020 में धनु राशि के जातक एवं जातिकाओं को संबंधित कार्य एवं व्यवसाय में अपने आर्थिक बुनियाद को और मजबूती देने की जरूरत बनी हुई रहेगी। हालांकि जैसे-जैसे आप धन कमानें की योजनाओं को मूर्त देते रहेंगे। वैसे-वैसे आपको लाभ होता रहेगा। हालांकि आपको वित्तीय उन्नति की तलाश जारी रहेगी। ऐसे में आप अपने संस्था के कोषीय घाटे को और कम करने तथा उन्नति अर्जित करने के फिराक में बने हुये रहेंगे। हालांकि इस माह आपको यात्रा एवं विवादों या फिर योजनाओं के निपटाने आदि में अधिक धन व्यय करने की जरूरत बनी हुई रहेगी। अतः अपने प्रयासों को पूरी तत्परता से जारी रखें।

शिक्षा एवं ज्ञानः

दिसम्बर 2020 में धनु राशि के जातक एवं जातिकायें इस माह अपने तैयारियों की समीक्षा में लगे हुये रहेंगे। जिससे समय रहते अपनी तैयारियों को पुख्ता कर सकें। हालांकि इस माह किसी मंच से अपने ज्ञान एवं शिक्षा के माध्यम से अपने विचारों को रखते रहेंगे। यानी इस माह आप अपने शैक्षिक उन्नति का बिगुल बजाकर अच्छे छात्र एवं छात्राओं की श्रेणी मे शामिल हो सकते है। प्रयास करें, क्योंकि मंगल का गोचर आपके लिये बहुत हद तक अच्छा रहेगा। जिससे तकनीक प्रबंधन आदि के क्षेत्रों में अपने ज्ञान को पुख्ता करने में लगे हुये रहेंगे। अतः अपने प्रयासों को पूरी तत्परता के साथ करें।

स्वास्थ्यः

दिसम्बर 2020 के महीने मे धनु राशि के जातक एवं जातिकाओं को कार्मिक एवं व्यापारिक जीवन में बढ़त को बनाने के लिये अधिक प्रयासों को करने की जरूरत रहेगी। ऐसे में आपको अपने शारीरिक ताकत को और अच्छा बनाने की जरूरत बनी हुई रहेगी। अतः इस माह सेहत में कुछ रोग एवं पीड़ायें परेशान करने वाली रहेगी। अतः इस माह आपको एक तरफ अपने लक्ष्यों को भेदने की फिक्र रहेगी। वहीं दूसरी तरफ अच्छे सेहत को पाने के लिये आपको पूरी तत्परता के साथ मेहनत की जरूरत बनी हुई रहेगी। अतः संतुलित आहारों के प्रयोग में कोताही न करें, अन्यथा हानि रहेगी।
राशिफल by jain muni
जिन शीशू अजित
_देवी स्वप्न द्वारा निर्मित_ ८४ जिनालय समलंकृत
 सावत्थीतीर्थ धाम
_बावला, अहमदाबाद_
: 02714232612
आजीवन गुरुचरणसेवी
मुनि अजितचन्द्र विजय
Whatsapp 09824010332
इस आलेख को जरुर पढ़े
Spread the love

Leave a Reply