Tuesday, May 26, 2026
राशिफल और पंचांग

कन्या राशि : नौकरी पेसे वालों को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी

 दिसंबर  राशिफल -2020 
 सावत्थी तीर्थ क्षेत्रपालाय नमः
           ॐ ह्रीँ  नम:          
 ॐ पद्मे नम:
   
यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।
मेरे गुरूदेव, ज्योतिष विशारद, माँ भगवती के उपासक, सावत्थीतीर्थ सर्जक तपागच्छाचार्य आचार्य. श्री. जिनचन्द्रसूरीश्र्वरजी म सा  के सूक्ष्म अवलोकन, अध्ययन, मनन. चिंतन के बाद की संक्षिप्त जानकारी गुरुदेव कि आज्ञा से  में मुनि अजितचन्द्र विजयजी फलादेश प्रस्तुत
MUNI AJITCHANDRAVIJAYJI

kanya कन्या राशि
 कन्या :~ प, ठ, ण :

 माह दिसंबर 2020 की गृह स्थितियों अनुसार मासिक फल निम्न प्रकार है:
सूर्य इस मास सुख भावगत में गोचर करेंगे। श्री मंगल 24 दिसम्बर से अष्टम भावगत गोचर करेंगे। श्री बुध 17 दिसम्बर से सुख भावगत गोचर करेंगे। श्री वृहस्पति पूर्ववत सुत भाव गत गोचर करेंगे। श्री शुक्र 11 दिसम्बर से पराक्रम भावगत गोचर करेंगे। तथा श्री शनि पूर्ववत पंचम भाव में गोचर करेंगे। राहू का गोचर पूर्ववत भाग्य भाव में एवं केतु का गोचर पराक्रम भाव में रहेगा।

कैरियर एवं व्यवसायः

दिसम्बर 2020 कन्या राशि के जातक एवं जातिकायें कम्प्यूटर साइंस, प्रबंधन, तकनीक, चिकित्सा के संबंधित क्षेत्रों में अपने सपनों को सजाने एवं उन्हें साकार करने के लिये संघर्षशील बने हुये रहेंगे। इस माह कार्य एवं कैरियर के स्वामी श्री बुध का संबंध श्री सूर्य के साथ रहेगा। जो आपको कार्मिक जीवन में पदोन्नति के अवसरों को देने वाला रहेगा। क्योंकि आपके कार्य एवं व्यवहारों की प्रशंसा रहेगी। जिससे किसी बड़ी जिम्मेदारी के लिये आपको नामित किये जाने की स्थिति रहेगी। संबंधित कारोबार को साधने के लिये आप आस-पास के बाजारों से जुड़े हुये रहेंगे। हालांकि परेशानियों से इंकार नही किया जा सकता है।

प्रेम एवं संबंधः

कन्या राशि वाले दिसम्बर 2020 में पारिवारिक एकजुटता को सुनिश्चित करने की कोशिश में रहेंगे। संबंधित बातों को यदि ध्यान से देखे तो, इस माह आप माता-पिता की सेवा के लिये भी तैयार रहेंगे। हालांकि ग्रहीय गोचर के कारण उन्हें सेहत की परेशानियों से दो-चार होना पड़ेगा। हालांकि आपको संबंधों की अहमियत को समझने की जरूरत रहेगी। वैसे गुरू का गोचर आपके प्रेम संबंधों को बहुत हद तक अच्छा करने वाला रहेगा। किन्तु शनि का गोचर वहीं संबंधों में अविश्वास को देने वाला रहेगा। जिससे लड़ाई एवं झगड़े की स्थिति रहेगी। और संबंधों को लेकर आप परेशान होते रहेंगे।

वित्तीय स्थितिः

दिसम्बर 2020 में कन्या राशि के जातक एवं जातिकायें अपने आर्थिक मोर्चों को साधने के भरपूर कोशिश में रहेगे। हालांकि इस माह बढ़ती हुई आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिये आपको अधिक दूर के क्षेत्रों में जाने की जरूरत रहेगी। क्योंकि संबंधित भावों में शुभ एवं अशुभ दोनों ग्रहों का प्रभाव बना हुआ रहेगा। जिससे आपको अधिक धन व्यय करने की जरूरत रहेगी। इस माह आप कुछ संसाधनों को जुटाने की मुहिम को छेड़े हुये रहेंगे। हालांकि इस माह आप आर्थिक प्रसिद्धि को पाने लिये अधिक जोर देते हुये रहेंगे। कुछ संस्थाओं के मध्य लेन-देन के विवाद होते रहेंगे। अतः सावधानी रखें।

शिक्षा एवं ज्ञानः

दिसम्बर 2020 में कन्या राशि के जातक एवं जातिकायें अपने कार्मिक ज्ञान एवं व्यवसायिक हुनर को और उम्दा किस्म का बनाने की कोशिश में रहेंगे। क्योंकि इस माह कुशल कर्मियों की कमी से कुछ परेशान रहेंगे। अतः व्यवसायिक प्रगति अर्जित करने के लिये आपको और सक्रिय होने की जरूरत रहेगी। इस माह शनि एवं गुरू का संबंध आपको कई बार भ्रम को देने वाला रहेगा। ऐसे में तय समय में कामों को पूरा करने के लक्ष्य से विमुख रहेंगे। यदि आप स्कूली पाठ्य क्रम से जुडे़ हैं, तो आपको निश्चित लाभ रहेगा। किन्तु अपने प्रयासों को जारी रखने में कोताही न करें।

स्वास्थ्यः

दिसम्बर 2020 के महीने मे कन्या राशि क़े जातक एवं जातिकाओं को अपने तन की तंदुरूस्ती को कायम रखने के लिये और अधिक प्रयासों को करने की जरूरत रहेगी। क्योंकि इस माह आपको श्वसन तंत्र की परेशानियों की स्थिति या फिर सिर दर्द और रक्त आदि विकार जैसे रक्त चाप होने की स्थिति रहेगी। जिससे आप परेशान रहेंगे। अतः संबंधित रोगों के निदान के लिये आपको जरूरी कदम उठाने की जरूरत रहेगी। इस माह पाप ग्रही गोचरी स्थिति के कारण आपको रोग एवं भय उत्पन्न होते रहेंगे। अतः नियमित दिनचर्या को बनाने में कोताही न करें तो अच्छा रहेगा। जो आपके रोग एवं पीड़ाओं को दूर करने वाला रहेगा। अतः इस माह आपको सेहत को सुखद रखने के लिये और प्रयास करने होगे।
राशिफल by jain muni
जिन शीशू अजित
_देवी स्वप्न द्वारा निर्मित_ ८४ जिनालय समलंकृत
 सावत्थीतीर्थ धाम
_बावला, अहमदाबाद_
: 02714232612
आजीवन गुरुचरणसेवी
मुनि अजितचन्द्र विजय
Whatsapp 09824010332
इस आलेख को जरुर पढ़े
Spread the love

Leave a Reply