सिंह राशि : इस महीने राजनीति में रहेगा दबदबा
दिसंबर राशिफल -2020
सावत्थी तीर्थ क्षेत्रपालाय नमः
ॐ ह्रीँ नम:
ॐ पद्मे नम:
“तस्मै श्री जिनगुरूवै नमः”
卐 क्षि प ॐ स्वा हा 卐
卐 हा स्वा ॐ प क्षि 卐
DIVINE-FIND-COUNT-BINGO- WINDFALL-NOW
MUNI AJITCHANDRA VIJAYJI
यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।
मेरे गुरूदेव, ज्योतिष विशारद, माँ भगवती के उपासक, सावत्थीतीर्थ सर्जक तपागच्छाचार्य आचार्य. श्री. जिनचन्द्रसूरीश्र्वरजी म सा के सूक्ष्म अवलोकन, अध्ययन, मनन. चिंतन के बाद की संक्षिप्त जानकारी गुरुदेव कि आज्ञा से में मुनि अजितचन्द्र विजयजी फलादेश प्रस्तुत
MUNI AJITCHANDRAVIJAYJI
सिंह :~ म, ट:
माह दिसंबर 2020 की गृह स्थितियों अनुसार मासिक फल निम्न प्रकार है:
सूर्य इस मास सुत भावगत गोचर करेंगे। श्री मंगल 24 दिसम्बर से भाग्य भावगत गोचर करेंगे। श्री बुध 17 दिसम्बर से सुत भावगत गोचर करेंगे। श्री वृहस्पति पूर्ववत रोग भावगत गोचर करेंगे। श्री शुक्र 11 दिसम्बर से सुख भावगत तथा श्री शनि पूर्ववत रोग भाव में गोचर करेंगे। राहू का गोचर कर्म भाव में एवं केतू का गोचर सुख भाव में रहेगा।
कैरियर एवं व्यवसायः
दिसम्बर 2020 सिंह राशि के जातक एवं जातिकायें प्रबंधन, तकनीक, कला, साहित्य, खनन एवं फूड़ टेक्नोलाॅजी, कानून, तकनीक आदि के क्षेत्रों में वांछित मुकाम को हासिल करने में संलग्न रहेंगे। हालांकि पाप ग्रहीय गोचरीय स्थिति के कारण आपको अचानक ही लाभ एवं हानि का सामना करना पड़ेगा। अतः पूरी तत्परता के साथ कामों को करेंगे। तो अच्छा रहेगा। इस माह आपको कार्मिक सेवाओं के संबंध में कहीं दूसरे स्थानों में भेजा जाता रहेगा। हालांकि आपको ऐसे में अपनी कार्मिक दक्षता का परिचय देने की जरूरत रहेगी। बहुत सम्भव हैं, इस माह आपके नाम को किसी सम्मान के लिये चुना जा सकता है।
प्रेम एवं संबंधः
सिंह राशि वालों को दिसम्बर 2020 में अपने घर एवं परिवार को सुख एवं सुविधाओं से लैंस करने की जरूरत रहेगी। हालांकि इस माह संबंधों को लेकर आप कुछ परेशान से रहेंगे। ऐसे में जहाँ कि किसी निर्णय को लेकर परस्पर विवादों की स्थिति रहेगी। वहीं घर के सदस्यों को और सक्रिय करने तथा कुछ जिम्मेदारियों का बोझ उन्हें देने की जरूरत रहेगी। अतः अपने प्रयासों को पूरी मुस्तैदी के साथ करेंगे। तो अच्छा रहेगा। क्योंकि पे्रम एवं संबंधों में इस माह शुभा-शुभ ग्रही प्रभाव बना हुआ रहेगा। जिससे साथी के मध्य अविश्वास की स्थिति रहेगी। अतः इस आपको बौद्धिकता का सहारा लेना पडे़गा।
वित्तीय स्थितिः
दिसम्बर 2020 में सिंह राशि के जातक एवं जातिकायें संबंधित उद्योग एवं धंधों में बढ़त दर्ज करने के पूरे प्रयास में रहेंगे। हालांकि आय भावगत शुभ ग्रहीय स्थिति का आभाव होने से आपकी परेशानी बढ़ी हुई रहेगी। ऐसे मे संबंधित बाजार में पहुंच बनाने और आय को नियमित करने की जरूरत रहेगी। जिससे आप कुछ परेशान रहेंगे। हालांकि इस माह व्यय की स्थिति अधिक होने की सम्भावना रहेगी। पूंजी निवेश एवं विदेश या फिर सार्वजनिक क्षेत्रों में आपको लाभ हासिल रहेगा। चाहे एव संचार एवं तकनीक के क्षेत्र हो या फिर अन्य कोई आपको निश्चित रूपेण लाभ रहेगा।
शिक्षा एवं ज्ञानः
दिसम्बर 2020 में सिंह राशि के जातक एवं जातिकायें संबंधित क्षेत्रों जैसे उत्पादन, विक्रय, प्रबध्ंन, निर्माण, राजनैतिक, एवं सामाजिक जीवन या फिर सैन्य सुरक्षा आदि के संबंधित क्षेत्रों में अपने प्रायोगिक ज्ञान को और अच्छा बनाने की कड़ी में कुछ कदम और बढ़ा सकते है। हालांकि इस मुकाम में आपको अपने सहयोगियों को लगाने की जरूरत रहेगी। इस माह आपको चुस्त एवं दुरूस्त प्रबंधन तंत्र को विकसित करने की जरूरत रहेगी। हालांकि आपके ज्ञान के कारक गुरू आपको आर्थिक मामलों को साधने के लिये दूर दराज के क्षेत्रों की यात्रा में जाने के लिये संकेत देते रहेगे। अतः शैक्षिक एवं बौद्धिक प्रयासों को सफल बनाने के लिये आपको पूरी मुस्तैदी से चलना चाहिये।
स्वास्थ्यः
2020 दिसम्बर के महीने मे सिंह राशि के जातक एवं जातिकाओं को सेहत के प्रति पूरी तरह मुस्तैद होने की जरूरत रहेगी। क्योंकि संबंधित स्वास्थ्य के मामलों में रोग एवं पीड़ाओं की स्थिति होने से आप कुछ परेशान रहेंगे। लग्न भाव के स्वामी की गोचरीय स्थिति और पाप ग्रहीय गोचर के कारण आपको श्वासनतंत्र एवं रक्त विकारों की स्थिति बनी हुई रहेगी। ऐसे में किसी क्रीड़ा के मुकाबले को लेकर आप परेशान रहेंगे। इस माह आपको शारीरिक क्षमताओं को उम्दा किस्म का बनाने के लिये संतुलित आहारों की जरूरत बनी हुई रहेगी। अन्यथा रोग एवं पीड़ाओं से परेशान रहेगे।

जिन शीशू अजित
_देवी स्वप्न द्वारा निर्मित_ ८४ जिनालय समलंकृत
सावत्थीतीर्थ धाम
_बावला, अहमदाबाद_
: 02714232612
आजीवन गुरुचरणसेवी
मुनि अजितचन्द्र विजय
Whatsapp 09824010332
Read this article
