Tuesday, April 21, 2026
राशिफल और पंचांग

सिंह राशि 2021 सम्पूर्ण फलादेश, नेतृत्व क्षमता का दिखेगा कमाल

सिंह राशि 2021
यह समय है पुरानी यादों को पुराने साल के साथ अलविदा करने का और नए साल का नई उमंगों के साथ स्वागत करने का। लेकिन इसके साथ यह भी जानना ज़रूरी है कि आख़िर नए साल में आपके सितारे क्या कह रहे हैं? मेरे गुरूदेव, ज्योतिष विशारद, माँ भगवती के उपासक,  सावत्थीतीर्थ सर्जक तपागच्छाचार्य आचार्य. श्री. जिनचन्द्रसूरीश्र्वरजी म सा  के सूक्ष्म अवलोकन, अध्ययन, मनन. चिंतन के बाद की संक्षिप्त जानकारी गुरुदेव कि आज्ञा से में मुनि अजितचन्द्र विजयजी प्रस्तुत करता हू.
 उन बदलावों के बारे में सिंह लग्न वालों का राशिफल 2021 के माध्यम से डालते हैं एक नज़र।
कैसा रहेगा आने वाला वर्ष? कौन कौन से दिन होंगे शुभ?  नौकरी मिलेगी या नहीं?  लड़की की शादी इस वर्ष होगी या नहीं? ऐसे तमाम सवाल आपके जेहन में अवश्य ही उठ रहें होंगे
 तो आइए जानते हैं इन सवालों के जवाब,  लेकिन इससे पहले  एक नज़र डालते हैं  ग्रहों की स्थिति पर।

सिंह राशि 2021 के अनुसार करियर

सिंह :~ म, ट मंत्र वेत्ता आचार्य. श्री. जिनचन्द्रसूरीश्र्वरजी म सा कहते हे वर्ष 2021 के दौरान पेशे के संदर्भ में सिंह राशि के जातकों को शानदार परिणाम मिलने की संभावना है। इस पूरे साल, आपके छठे घर में अनुशासन और कड़ी मेहनत के स्वामी माने जाने वाले शनि की उपस्थिति, और आपके दसवें घर में कूटनीतिक और चातुर्य से संबंधित माने जाने वाले केतु ग्रह की उपस्थिति, इस बात को इंगित करती है कि इस पूरे साल आप अपनी पेशेवर जीवन में महान उपलब्धियाँ हासिल करने में कामयाब रहेंगे। इसके अलावा आपके पृथ्वी तत्व राशियों में अधिकतम ग्रहों की उपस्थिति यह दर्शाती है कि, आप अपने कार्यस्थल पर मेहनती, पहले से अधिक उत्पादक और कुशल होकर उभरेंगे और आपका यही कूटनीतिक और चतुराई भरा व्यवहार आपको कठिन परिस्थितियों से आसानी से निपटने में मदद करेगा, साथ ही वरिष्ठ प्रबंधन द्वारा आपको प्रशंसा भी दिलाएगा।
सितारों की चाल से इस दौरान आपकी नेतृत्व और प्रशासनिक क्षमता निखर कर सामने आएगी, जो आपको कार्यस्थल पर पहचान और सम्मान दिलाने में मदद करेगी। हालांकि, आपके छठे घर में लाभकारी ग्रह बृहस्पति की उपस्थिति दुश्मनों के लिए अच्छी नहीं है, क्योंकि जनवरी से 13 अप्रैल तक और फिर नवंबर से साल के अंत तक, इस दौरान वो आपको हानि पहुँचाने, आपको नीचे गिराने या आपको किसी वाद-विवाद में डालने का प्रयास कर सकते हैं। इसलिए जितना हो सके इस समय के दौरान सावधान और सतर्क रहने का प्रयास करें।
आपके लिए साल की शुरुआत भी अच्छी रहने वाली है क्योंकि, आपकी कुंडली के “योगकारक” ग्रह के रूप में मंगल आपके, भाग्य के नौवें घर में स्थित रहने वाला है, जहाँ से वो अपने मज़बूत घर दसवें और ग्यारहवें घर की तरफ बढ़ेगा। हालाँकि जुलाई महीने के मध्य से अगस्त के मध्य तक आपको सावधान रहने की सलाह दी जाती है क्योंकि, इस दौरान आपको स्वास्थ्य संबंधित कोई समस्या आपको परेशान कर सकती है, जिसका प्रभाव सीधे तौर पर आपके पेशेवर जीवन पर भी पड़ सकता है। जून, जुलाई, सितम्बर, और अक्टूबर, इन महीनों के दौरान यात्रा करने से बचें। इन यात्राओं से केवल आपके मानसिक तनाव और परेशानियों में वृद्धि होने के आसार हैं। कुल मिलाकर देखा जाये तो पेशेवर दृष्टि से आपके लिए यह साल काफी अच्छा और सही मार्ग पर जाता नज़र आ रहा है।
वहीं बात करें अगर इस राशि के व्यवसायी जातकों की तो उन्हें इस वर्ष 2021 के दौरान औसत दर्जे के परिणामों से संतोष करना पड़ सकता है। करियर भविष्यवाणी 2021 के अनुसार इस वर्ष के अधिकतम भाग के दौरान,आपके केंद्र स्थानों (प्रथम, चतुर्थ, सप्तम, और दशम भाव को चतुर्थांश घर या केंद्र स्थान कहते हैं) में कोई ग्रह नहीं होंगे, जो इस बात की तरफ इशारा करता है कि, किसी भी नए काम की शुरुआत या कहीं पर निवेश करने के लिए यह साल उपयुक्त नहीं है। अगर आप इस साल निवेश या नया काम शुरू करते हैं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। बल्कि आप चाहें तो इस साल का सदुपयोग अपनी पुरानी ग़लतियों से सीखने में, अपने पिछले निवेशों को मजबूत करने में, और आने वाले साल के लिए उचित योजना और रणनीति बनाने में कर सकते हैं। किसी भी महत्वपूर्ण काम को करने से पहले विशेषज्ञों, पिता या किसी भी पितातुल्य इंसान से सलाह अवश्य लें।

सिंह वित्त राशिफल 2021

जनवरी 2021 से मार्च 2021: 2021 के इन महीनों में राशि स्वामी का धन भाव से संबंध होने से आपको जनवरी के पहले दो सप्ताहों तक अच्छे लाभ की स्थिति रहेगी। जिससे आप संबंधित कार्य एवं व्यापार के क्षेत्रों में लाभ अर्जित करने में सक्षम रहेगे। हालांकि जनवरी के तीसरे सप्ताह से आपको कुछ न कुछ व्यय की स्थिति बनी हुई रहेगी। किन्तु वर्ष 2021 के वर्षों में स्वजनों के साथ मिलकर कुछ न कुछ कामों को अंजाम तक पहुंचाने की स्थिति रहेगी। हालांकि आपको इन प्रयासों में अधिक धन व्यय करना पड़ेगा। ऐसे में आपकी परेशानी बढ़ी हुई रहेगी। संबंधित  क्षेत्रों में कठिनाइयों के बाद भी वर्ष के इन महीनों में आपको कुछ न कुछ लाभ मिलता हुआ रहेगा। किन्तु आर्थिक मामलों को दुरूस्त करने के लिये आपको इन महीनों में कुछ न कुछ कठिनाइयों की स्थिति रहेगी। अतः आपको इन महीनों में वांछित लाभ अर्जित करने के लिये अपने संसाधनों को और दुरूस्त करने की जरूरत रहेगी। यानी ग्रहीय गोचर के कारण आपको कहीं न कहीं आय एवं व्यय के संतुलन को बनाने की जरूरत रहेगी।

अप्रैल 2021 से जून 2021:

2021 के इन महीनों में वित्तीय स्थिति को और मजबूती देने की मंशा जोर पकड़ती हुई रहेगी। आपके संबंधित कार्मिक एवं आर्थिक प्रयासों को वर्ष 2021 के इन महीनों में सफल होने की स्थिति बनी हुई रहेगी। चाहे एवं अध्ययन एवं ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र हो या फिर प्रबंधन, राजनैतिक जीवन के मामलें हो या फिर सामाजिक जीवन के उपक्रम हो तो वर्ष  2021 के यह महीनें आपके लिये अच्छे आर्थिक परिणामों को देने वाले रहेगे। यानी आपकी कीर्ति एवं यश में निश्चत रूपेण बढ़त रहेगी। क्योंकि 15 जून से श्री सूर्य आपके लाभ भाव में गोचर में रहेंगे। ऐसे में आपको वर्ष 2021 के इन महीनों में अच्छे लाभ की स्थिति बनी हुई रहेगी। जिससे आप जिन कामों से जुड़े हैं, वहाॅ आपको उत्साह मिलता हुआ रहेगा। वहीं 02 जून से मंगल की स्थिति आपको कहीं न कहीं परेशानियों को देने वाली रहेगी। यानी आप अपने आवागमन को बढ़ाते हुये रहेंगे। ऐसे में आपको अधिक धन व्यय की स्थिति रहेगी।

जुलाई 2021 से सितम्बर 2021:

2021 के इन महीनों में आर्थिक स्तर को सतत् मजबूत बनाने की मंशा से युक्त रहेंगे। क्योंकि राशि स्वामी श्री सूर्य का गोचर आपके लाभ भावगत बना हुआ रहेगा। ऐसे में आप अपने वित्तीय पहलुओं को और अच्छा बनाने की मुहिम छेड़े हुये रहेंगे। चाहे आपके आय के स्रोत जो भी हो या फिर संबंधित सेवाओं की बातें हो, निश्चित तौर पर लाभ बना हुआ रहेगा। किन्तु जुलाई के तीसरे सप्ताह से श्री सूर्य का गोचर व्यय भाव में नीचराशि गत मंगल के साथ होने से आपको अचानक ही अपने कार्य एवं व्यापार को साधने के लिये किसी यात्रा में जाना पडे़गा। और कार्मिक एवं व्यापारिक क्षेत्रों को दुरूस्त करने तथा संबंधित क्षेत्रों से निवेश को लुभाने की प्रक्रिया में आपको निरन्तर कोशिशों को करने की जरूरत बनी हुई रहेगी। यानी आय के साथ व्यय भी रहेगा। किन्तु आय को उच्च स्तर का बनाने के लिये आपको निरन्तर संघर्षों की स्थिति बनी हुई रहेगी। हालांकि गुरू की गोचरीय स्थिति 14 सितम्बर तक आय गत हेाने से आपको निश्चित तौर पर लाभ मिलता हुआ रहेगा।

अक्टूबर 2021 से दिसम्बर 2021:

2021 के यह महीनें वित्तीय पहलुओं को सुधारने और आगे बढ़ाने के अवसरों को देने वाले रहेगे। हालांकि राशि स्वामी श्री सूर्य 17 अक्टूबर से नीचराशिगत गोचर में रहेंगे। जो कहीं न कहीं आपको परेशानियों को देने वाला रहेगा। हालांकि आपको संबंधित आमदनी के स्रोतों से कठिनाइयों के बाद ही सही किन्तु अच्छा लाभ मिलता हुआ रहेगा। ऐसे में आप अपने कामों को और सक्रियता के साथ करने में लगे हुये रहेंगे। बुध का गोचर श्री सूर्य के साथ होने से आपको किसी समृद्धशाली देश एवं व्यक्ति से अच्छे आमदनी की स्थिति बनी हुई रहेगी। यानी संबंधित संस्था के द्वारा आपको निश्चित तौर पर लाभ मिलने के आसार बने हुये रहेंगे। वहीं 10 दिसम्बर से श्री बुध का गोचर यद्यपि आपको संबंधित कार्य एवं व्यापार में लाभ पाने के लिये दौड़ाने वाला रहेगा। यानी आय के साथ व्यय की स्थिति अधिक बनी हुई रहेगी। यानी वर्ष 2021 के इन महीनों में कुछ न कुछ परेशानियों का दौर आता रहेगा। यानी आप अपने आय एवं व्यय को संतुलित करते हुये चलेंगे। तो अछा रहेगा।

सिंह राशि के लिए स्वास्थ्य राशिफल 2021

सिंह :~ म, ट मंत्र वेत्ता आचार्य. श्री. जिनचन्द्रसूरीश्र्वरजी म सा कहते हे आपकी राशि के लोगों के लिए यह वर्ष सेहत के लिहाज से सामान्य फलदायक साबित होगा। एक तरफ आपकी सेहत मजबूत रहेगी और आप मानसिक चिंताओं से भी दूर रहेंगे लेकिन दूसरी तरफ कुछ ऐसी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं, जो आगे जाकर बड़ी समस्याओं का रूप ले लें। इनमें आपको खासतौर पर अपने पेट और किडनी से संबंधित बीमारियों के प्रति जागरूक रहना चाहिए। यदि आवश्यकता पड़े तो डॉक्टरी सलाह जरूर लें और उसी के आधार पर अपनी दिनचर्या को निर्धारित करें। सिंह राशि के जातक के लिए 2021 का मध्य भाग सामान्य रहेगा और शुरुआती भाग के मुकाबले आपको कुछ राहत मिलेगी,. लेकिन 2021 का अंतिम महीना आपके लिए खुशी के समाचार लेकर आएगा और आपको अपनी समस्याओं से काफी हद तक मुक्ति मिल सकती है।

2021 में परिवार और जीवन शैली

सिंह :~ म, ट मंत्र वेत्ता आचार्य. श्री. जिनचन्द्रसूरीश्र्वरजी म सा कहते हे सिंह राशि 2021 के अनुसार पारिवारिक जीवन में आपको पारिवारिक सुख की प्राप्ति होगी क्योंकि इस पूरे ही वर्ष केतु की आपकी राशि से चौथे भाव में उपस्थिति आपके लिए अच्छी देखी जा रही है। इसके साथ ही गुरु बृहस्पति की छठे भाव से दूसरे भाव पर पड़ रही थी दृष्टि आपकी राशि पर विशेष प्रभाव डालेगी जिसके चलते आपको इस वर्ष कभी पारिवारिक सुख प्राप्त होगा तो कभी आपको कुटुंब से कुछ छोटी-मोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपके मानसिक तनाव में वृद्धि होगी।
आपकी 2021 भविष्यवाणी यह है कि माता-पिता का स्वास्थ्य भी उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। शत्रु पक्ष हावी होने के लिए प्रयत्न करेंगे। ऐसे में आपको उनसे भी सावधान रहना होगा अन्यथा शत्रुओं के चलते आपको अपने पारिवारिक जीवन में भी तनाव महसूस होगा। छोटे भाई-बहनों के लिए समय अच्छा है। उनसे आपको सुख प्राप्त होगा। विशेष रूप से फरवरी से अप्रैल के मध्य में ग्रह आपका पक्ष लेंगे जिसकी वजह से आप कोई घर या वाहन खरीदने का सोच सकते हैं। वर्ष के अंत में यानि 5 दिसंबर के बाद आपकी माता का स्वास्थ्य खराब होने से परिवार में मायूसी भरा वातावरण देखने को मिलेगा। इस वर्ष आपको अपने परिवार के साथ समय बिताने की जरूरत होगी, अन्यथा आपके और परिवार के बीच दूरियाँ संभव हैं।

सिंह राशि 2021 में शिक्षा

सिंह :~ म, ट मंत्र वेत्ता आचार्य. श्री. जिनचन्द्रसूरीश्र्वरजी म सा कहते हे जनवरी 2021 से मार्च 2021: 2021 के इन मासों में संबंधित अध्ययन एवं अध्यापन के क्षेत्रों में सफलता अर्जित करने के लिये और मुस्तैद होने की जरूरत रहेगी। हालांकि संबंधित ज्ञान के भाव में शुक्र का गोचर आपके अध्ययन एवं अध्यापन को और उम्दा किस्म का बनाने वाला रहेगा। परिणामतः आपको प्रतियोगी क्षेत्रों में बढ़त हासिल होती रहेगी। फरवरी के महीनों में आपको कहीं न कहीं दूर एवं स्थानीय क्षेत्रों की यात्रा में जाना पड़ेगा। यदि आप क्रीड़ा से संबंधित हैं, तो आपको अंतिम दौर के मुकाबले में शामिल होने के लिये चयनित किया जा सकता है। यद्यपि कठिन विषयों में पकड़ बनाने के लिये आपको और मेहनत की जरूरत रहेगी। यद्यपि सूर्य एवं गुरू तथा शनि का गोचर आपको इन महीनों में कुछ चुनौतियों को भी देने वाला रहेगा। अतः अपने स्तर पर विषयों को दोहराने में कोताही न करें। हालांकि ज्ञान को पुष्ट करने के लिये आपको कुछ अनकूल अवसर रहेंगे। बहुत सम्भव है। वर्ष के इन महीनों में आपकों कोई बड़ा सम्मान प्राप्त होता रहेगा।

अप्रैल 2021 से जून 2021:

2021 के महीनों में आप अपने पढ़ने-लिखने एवं संबंधित विषयों में विशेषज्ञता को हासिल करने में संलग्न रहेंगे। ऐसे में आपके द्वारा किये प्रयासों का वर्ष 2021 के इन महीनों मे अच्छा लाभ रहेगा। हालांकि राशि स्वामी श्री सूर्य 13 अपै्रल से उच्च होकर आपके भाग्यभाव गत और इसके बाद कर्म भाव गत वहीं 15 जून से आपके शिक्षा भाव से दृष्टि संबंध स्थापित करेंगे। ऐसे में आपको श्री सूर्य के इस गोचर का शैक्षिक जीवन में अच्छा लाभ रहेगा। वहीं आपके शिक्षा भाव के स्वामी श्री गुरू का शनि के साथ गोचर होने से आपको कहीं न कहीं सफलता की स्थिति बनी हुई रहेगी। चाहे वह तकनीक क्षेत्रों के विषय हो या फिर कार्मिक क्षेत्रों के विषय हो, आपको उम्दा किस्म के लाभ मिलते हुये रहेंगे। वर्ष 2021 के इन महीनों में आपको प्रतियोगी एवं शैक्षिक क्षेत्रों में सफल होने के लिये देश एवं देशान्तर में यात्राओं में भी जाना पड़ेगा। कुल मिलाकर वर्ष 2021 के यह महीने आपके अध्ययन एवं अध्यापान के क्षेत्रों में शुभ एवं सकारात्मक बने हुये रहेंगे।

जुलाई 2021 से सितम्बर 2021:

2021 के महीनों में अध्ययन एवं अध्यापन को ख्यातिप्रद बनाने के लिये आपको जहाॅ निजी स्तर पर प्रयासों को साधने की जरूरत रहेगी। वहीं संबंधित प्रबंधन तंत्र को दुरूस्त करने की जरूरत बनी हुई रहेगी। जिससे आप पढ़ने लिखने और संबंधित फिल्म तथा कला के क्षेत्रों से लाभान्वित होते रहेंगे। यानी वर्ष 2021 के इन महीनों में आपको अपने कार्मिक कौशल को उन्नत करने के कई उम्दा किस्म के अवसर रहेंगे। क्योंकि राशि स्वामी श्री सूर्य का गोचर आपके लिये अनुकूलताओं को देने वाला रहेगा। ऐसे में आप अपने अध्ययन को और शानदार बनाने तथा संबंधित क्षेत्रों में प्रगति को अर्जित करने में सक्षम होते हुये रहेंगे। यानी वर्ष के इन महीनों में आपको संबंधित खेल एवं चिकित्सा के क्षेत्रों से वांछित लाभ की स्थिति बनी हुई रहेगी। या फिर किसी बड़े सम्मान को अपने हक में करने में सक्षम होते रहेंगे। हालांकि आपके विद्याभाव के स्वामी श्री गुरू का गोचर आपको अनुकूलताओं को देने वाला रहेगा। फिर भी आप अपने स्तर पर सावधान रहें। क्योंकि पाप ग्रही प्रभाव भी रहेगा।

अक्टूबर 2021 से दिसम्बर 2021:

 वर्ष 2021 के महीनों में आप अपने शैक्षिक लक्ष्यों को साधने और संबंधित विषयों के लिखने और दोहराने की प्रक्रिया में लगे हुये रहेंगे। चाहे वह प्रतियोगी क्षेत्रों हो या फिर संबंधित क्षेत्रों में कामों को पूरा करने के मौके हो आपको निश्चित तौर पर लाभ मिलता हुआ रहेगा। यदि आप किसी शैक्षिक संस्था विश्वविद्यालय के संस्थापक या संचालक हैं, तो वर्ष के इन महीनों में आपको लगातार अच्छे प्रदर्शन की चुनौती बनी हुई रहेगी। आपको खुद ही निजी स्तर पर अपने ज्ञान को पुख्ता करने और आ रही कमियों को दूर करने की चुनौती रहेगी। क्योंकि आपके शिक्षा में भाव में वर्ष 2021 के इन महीनों में श्री मंगल दृष्टि संबंध बनाये हुये रहेंगे। ऐसे में आप अपने अध्ययन से विचलित होते रहेंगे। वहीं गुरू का रोगभावगत गोचर आपको संबंधित कला, विज्ञान, साहित्य, कम्प्यूटर साइंस के क्षेत्रों में कुछ मुश्किलों को देने वाला रहेगा। वहीं शुक्र एवं बुध का गोचर आपके लिये सकारात्मक एवं वांछित परिणामों को देने वाला रहेगा। ऐसे में आपको अपने विषयों की तैयारी में कोताही नहीं नहीं करना चाहिये। अन्यथा आप अपने शैक्षिक स्तर में कमजोर होते रहेंगे।

सिंह राशि 2021 के अनुसार वैवाहिक जीवन एवं संतान

सिंह राशि 2021

सिंह :~ म, ट मंत्र वेत्ता आचार्य. श्री. जिनचन्द्रसूरीश्र्वरजी म सा कहते हे वैवाहिक सिंह राशि 2021 के अनुसार, आपके वैवाहिक जीवन का स्वामी शनि सप्तम भाव में बृहस्पति के साथ युति में स्थित है, जो दर्शाता है कि, इस दौरान आपको अपने वैवाहिक जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। 06 अप्रैल के बाद, जब बृहस्पति आपके सातवें घर में चला जाएगा, तो आपको अपने साथी का पूरा समर्थन मिलेगा और साथ ही आप अपने जीवनसाथी के प्रति अपने कर्तव्यों को पूरा करने में भी कामयाब रहेंगे। यह समय आपके लिए अनुकूल है ऐसे में आप अपने वैवाहिक जीवन या प्रेम जीवन में नए आयाम ढूंढने का प्रयास कर सकते हैं। हालाँकि रोज़मर्रा के जीवन के वजह से आपके रोमांटिक मूड में थोड़ी बाधा आने की आशंका है। इसके अलावा प्रेम में पड़े तो जातक अपने रिश्ते को लेकर गंभीर है उन्हें इस वर्ष अपने पार्टनर के साथ शादी की सौगात मिल सकती है। इस राशि के विवाह योग्य जातकों को इस वर्ष कोई ऐसा मिलने की प्रबल संभावना है जो मानसिक और शारीरिक रूप से आपके साथ कंपैटिबल हो।
हालांकि इस साल में अप्रैल से लेकर सितंबर तक का महीना आपके लिए थोड़ा अनुकूल साबित होगा। इस दौरान आपके वैवाहिक रिश्ते में मधुरता आएगी, और ऐसा आप दोनों की आपसी समझ और ग़लतफ़हमी को अपने रिश्ते से दूर रखने की वजह से मुमकिन हो पायेगा, जिसका प्रभाव सीधे तौर पर आपके बच्चों के जीवन पर दिखाई देगा। ऐसे में सलाह दी जाती है कि आप अपने प्यार को अपने विश्वास और भरोसे से जीत सकते हैं। इस साल की शुरुआत बच्चों के लिए कुछ अनुकूल होने की संभावना है क्योंकि इस दौरान उनके जीवन में कुछ समस्याएं या चिंता हो सकती हैं। हालाँकि आप के पहले बच्चे के करियर में वृद्धि और आर्थिक संपन्नता में वृद्धि होने की प्रबल संभावना बनती नजर आ रही है। इसके अलावा यह अवधि आपके दूसरे बच्चे के लिए भी शुभ साबित होगी, क्योंकि इस दौरान वह अपने जीवन के हर पहलू में सफलता हासिल करेंगे। हां लेकिन शरीर से संबंधित कुछ परेशानियां उन्हें परेशान कर सकती है।

सिंह राशि 2021 मे ग्रहों का गोचर, ग्रह स्थितियां इस प्रकार रहेंगी

  • सूर्यः इस वर्ष 2021 में सूर्य 14 जनवरी से रोग भाव गत गोचर करेंगे, 12 फरवरी से दारा भाव गत, 14 मार्च से अष्टम भावगत, 13 अपै्रल को धर्म भावगत, 14 मई से कर्म भाव गत, 15 जून से आय भावगत, 16 जुलाई से व्यय भावगत, 16 अगस्त को लग्न भावगत, 16 सितम्बर को धन भाव गत, 17 अक्टूबर को पराक्रम भावगत, 16 नवम्बर को सुख भावगत, 15 दिसम्बर को सुत भावगत गोचर करेगा।
  • चंद्रः चंद्र अपने गोचरीय तीव्रता के कारण सवा दो नक्षत्रों अर्थात् एक राशि में लगभग ढ़ाई दिनों पर्यन्त विचरण करते रहते हैं। हमें इसी भाॅति राशि चक्र में वर्ष पर्यन्त मेष से मीन पर्यन्त चन्द्र के गोचर क्रम को समझना चाहिये।
  • मंगलः मंगल इस वर्ष 2021 में, 22 फरवरी को कर्म भाव में, 13 अपै्रल को आय भाव में संचरण करेगा। 02 जून को व्यय भाव में संचरण करेगा। 20 जुलाई को लग्न भाव में संचरण करेगा। 06 सितम्बर को धन भाव में संचरण करेगा। तथा 22 अक्टूबर को पराक्रम भाव में एवं 05 दिसम्बर से सुख भाव में संचरण करेगा।
  • बुधः बुध ग्रह इस वर्ष 05 जनवरी 2021 में रोग भाव में, 25 जनवरी से दारा भाव में, 30 जनवरी को वक्री, एवं 04 फरवरी को वक्री रोग भाव में, 21 फरवरी को मार्गी, 11मार्च को दारा भाव में, तथा 01 अपै्रल को अष्टम भाव में, 16 अपै्रल को धर्म भाव में, 01 मई को कर्म भाव में, संचरण करेंगे। 26 मई को आय भाव में, 30 मई को वक्री, 03 जून को वक्री कर्म भाव में, 23 जून को मार्गी, 07 जुलाई को आय भाव में, तथा 25 जुलाई को व्यय भाव में, 8 अगस्त को लग्न भाव में, 26 अगस्त को धन भाव में, 22 सितम्बर को पराक्रम भाव में, 27 सितम्बर को वक्री, 02 अक्टूबर को वक्री धन भाव में, 18 अक्टूबर को मार्गी, 02 नवम्बर को पराक्रम भाव में संचरण करेंगे। 21 नवम्बर को सुखभाव में, 10 दिसम्बर को सुतभाव में, 29 दिसम्बर को रोग भाव में गोचर करेंगे।
  • गुरूः गुरू वर्ष 2021 में 06 अपै्रल को दारा भाव में तथा 20 जून को वक्री दारा भाव में तथा 14 सितम्बर को वक्री गति से रोग भाव में, 18 अक्टूबर को मार्गी तथा 20 नवम्बर को दारा भाव में संचरण करेगा।
  • शुक्रः शुक्र 2021 में 04 जनवरी को सुत भाव में, 28 जनवरी को रोग में,  21 फरवरी को दारा भाव  में, 17 मार्च को अष्टम भाव में, 10 अपै्रल को धर्म भावगत संचरण करेंगे। 04 मई को कर्म भाव में, 28 मई को आय भाव में, 22 जून को व्यय भाव में, 17 जुलाई को लग्न भाव में, 11 अगस्त को धन भाव में, 05 सितम्बर को पराक्रम भाव में संचरण करेंगे। 02 अक्टूबर से सुख भाव में, 30 अक्टूबर से सुत भाव में, 08 दिसम्बर से दारा भाव में, 19 दिसम्बर से वक्री, 30 दिसम्बर से वक्री गति से पंचम भाव में गोचर करेंगे।
  • शनिः शनि वर्ष 2021 में रोग भाव गत गोचर करेंगे।
  • राहुः राहु ग्रह वर्ष 2021 में कर्म भाव गत संचरण करेंगे।
  • केतुः केतु ग्रह वर्ष 2021 सुख भाव गत संचरण करेंगे।

सिंह राशि 2021 महीना दर महीना

जनवरी
इस महीने केतु-शुक्र वृश्चिक राशि का चौथे भाव में, सूर्य-बुध धनु राशि का पांचवें भाव में, गुरु-शनि मकर राशि का छठे भाव में, मंगल मेष राशि का नौवें भाव में, राहु वृषभ राशि का दसवें भाव में, चंद्रमा कर्क राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने के आरंभ में अप्रिय समाचार सुनने को मिल सकता है। प्रेम प्रसंगों के मामले उजागर हो सकते हैं। कोई गुप्त बात सबके सामने आ सकती है। 4 जनवरी के बाद किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी। बिजनेस में कोई नया अनुबंध हो सकता है। 8 जनवरी के बाद रुका हुआ पैसा मिल सकता है। संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। कोई खास व्यक्ति ही आपके विरुद्ध षड़यंत्र रच सकता है। महीने के मध्य में आप किसी की मदद करेंगे। 18 जनवरी के बाद समय थोड़ा निराशाजनक रहेगा। हेल्थ खराब हो सकती है। पुरानी मेहनत पर पानी फिर सकता है। शत्रु हावी होने का प्रयास करेंगे। 22 जनवरी के बाद समय पक्ष का बनेगा। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। महीने का अंतिम सप्ताह थोड़ा भागदौड़ वाला रहेगा। स्वयं के लिए भी समय नहीं निकाल पाएंगे। इस समय फिजूलखर्च पर नियंत्रण रखना जरूरी है।
फरवरी
इस महीने चंद्रमा कन्या राशि का दूसरे भाव में, केतु वृश्चिक राशि का चौथे भाव में, शुक्र-शनि-सूर्य-गुरु मकर राशि का छठे भाव में, बुध कुंभ राशि का सातवें भाव में, मंगल मेष राशि का नौवें भाव में, राहु वृषभ राशि का दसवें भाव में रहेगा। महीने के आरंभ में किसी सामाजिक या धार्मिक कार्यक्रम में जाने का योग बनेगा। इस समय आपको नौकरी और परिवार के बीच सामंजस्य बनाकर चलना पड़ेगा, नहीं तो विवाद की स्थिति बन सकती है। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। रुका हुआ पैसा इस समय मिल सकता है। 11 फरवरी के बाद काम में मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। घर के लिए नई चीजें खरीद सकते हैं। काम पूरा न होने के कारण बॉस आपसे नाराज हो सकते हैं। प्रेम प्रसंगों के कारण परिवार में विवाद हो सकता है। 16 फरवरी के बाद समय थोड़ा विपरीत रहेगा। ससुराल पक्ष से कोई बुरी खबर आपको मिल सकती है। कुछ मामलों में आप समझौता नहीं करेंगे। 24 से 28 फरवरी के बीच में स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। बनता हुआ काम अंत में जाकर रूक जाएगा। नया वाहन खरीदने के योग इस समय बन रहे हैं।
मार्च
इस महीने में चंद्रमा कन्या राशि का दूसरे भाव में, केतु वृश्चिक राशि का चौथे भाव में, गुरु-बुध-शनि मकर राशि का छठे भाव में सूर्य-शुक्र कुंभ राशि का सातवें भाव में, राहु-मंगल वृषभ राशि का दसवें भाव में रहेगा। महीने के आरंभ में कोई नई जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। ऑफिस में कई परिवर्तन होंगे। अधिकारी किसी बात पर आपसे नाराज हो सकते हैं। 7 मार्च के बाद सहयोगियों की मदद से रुके हुए काम फिर गति पकड़ेंगे। 11 मार्च के बाद पति-पत्नी में किसी बात पर विवाद हो सकता है। बिजनेस में कोई बड़ा अवसर हाथ लग सकता है। परिवार के किसी सदस्य के कारण चिंता का माहौल बन सकता है। वाहन से क्षति होने के योग भी बन रहे हैं। 16 से 18 के बीच सामाजिक कार्यक्रमों में आने-जाने का मौका मिलेगा। कानूनी मामलों में किसी से राय लेना पड़ेगी। दसवां चंद्रमा आपको इतना व्यस्त कर देगा कि आप परिवार के लिए भी समय नहीं निकाल पाएंगे। महीने के अंतिम सप्ताह में शत्रु पक्ष आप पर हावी हो सकता है। इस समय अनैतिक कामों से दूर रहें तो अच्छा रहेगा। 28 से 31 के बीच दिन मिला-जुला रहेगा।
अप्रैल
इस महीने में चंद्रमा-केतु वृश्चिक राशि का चौथे भाव में, शनि-गुरु मकर राशि का छठे भाव में, शुक्र-सूर्य-बुध मीन राशि का आठवें भाव में, राहु-मंगल वृषभ राशि का दसवें भाव में रहेगा। महीने का आरंभ आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। कोई आपके साथ विश्वासघात कर सकता है। पैसों से जुड़े मामलों में किसी पर विश्वास न करें। किसी भी दस्तावेज पर बिना पढ़े साइन न करें। संतान की हरकतें आपके मान-सम्मान में कमी ला सकती हैं। 5 अप्रैल के बाद परेशानियां कुछ कम होंगी। महीने के दूसरे सप्ताह में आप किसी गलतफहमी का शिकार हो सकते हैं। हेल्थ से जुड़ी परेशानियां कुछ कम हो सकती हैं। भविष्य की योजनाओं पर काम करने का मौका मिलेगा। उच्चाधिकारियों के सहयोग से रुका हुआ काम फिर से बन सकता है। 18 अप्रैल के बाद धन लाभ के योग बन रहे हैं। साफ बोलने की आदत लोगों को आपके खिलाफ कर सकती है। आपकी कार्यक्षमता में कमी आ सकती है। महीने के अंतिम सप्ताह में बिजनेस से संबंधित परेशानियां का हल निकाल लेंगे। पारिवारिक सुख मिलेगा। किसी वैवाहिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा।
मई
इस महीने केतु वृश्चिक राशि का चौथे भाव में, चंद्रमा धनु राशि का पांचवें भाव में, शनि मकर राशि का छठे भाव में, गुरु कुंभ राशि का सातवें भाव में, सूर्य-शुक्र मेष राशि का नौवें भाव में, बुध-राहु वृष राशि का दसवें भाव में, मंगल मिथुन राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। महीने का आरंभ में विद्यार्थी वर्ग को बड़ी सफलता मिल सकती है। संपत्ति से जुड़ा कोई फैसला आपके पक्ष में हो सकता है। माता-पिता का स्नेह प्राप्त होगा और परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। 7 मई के बाद कोई बुरी खबर सुनने को मिल सकती है। आता हुआ पैसा रुक जाएगा। इस समय आप बुरे लोगों की संगति से दूर रहें तो अच्छा रहेगा। कोई मंहगी वस्तु चोरी या गुम हो सकती है। 13-14 को भौतिक सुख-संपत्ति की प्राप्ति होगी। आय के स्त्रोतों में भी वृद्धि होने के योग इस समय बन बन रहे हैं। 17 मई के बाद कोई विचित्र घटना आपके साथ हो सकती है। कुंडली के दसवें भाव में चतुष्ग्रह युति होने के कारण पैसों से जुड़ी परेशानियां बनी रहेंगी। महीने के अंतिम सप्ताह में हंसी-खुशी का माहौल परिवार में रहेगा। योग, व्यायाम आदि पर आपका झुकाव बढ़ सकता है।
जून
इस महीने में केतु वृश्चिक राशि का चौथे भाव में, शनि मकर राशि का छठे भाव में, गुरु-चंद्रमा कुंभ राशि का सातवें भाव में, सूर्य-राहु वृषभ राशि का दसवें भाव में, मंगल-बुध-शुक्र मिथुन राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। महीने के आरंभ में ग्रीष्म ऋतु से संबंधित रोग जैसे लू आदि के कारण परेशानी रहेंगे। खर्च बढ़ सकता है। कोई नया काम हाथ में आ सकता है, लेकिन सफलता में संदेह रहेगा। 6 जून के बाद कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। शत्रु परास्त होंगे। अधिकारी वर्ग आपसे खुश रहेगा। 11 जून के बाद आर्थिक पक्ष थोड़ा मजबूत होगा। पत्नी व बच्चों के साथ खरीदी करने जा सकते हैं। आपके काम का फायदा किसी और को मिल सकता है। किसी काम को लेकर आपकी आलोचना हो सकती है। महीने के दूसरे सप्ताह में आपके सोचे हुए सभी काम समय पर हो जाएंगे। पुरानी चिंताओं का अंत होगा। काम में रुचि बढ़ेगी। आपका मूड इस समय अच्छा रहेगा। 24 से 30 जून के बीच में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। हास-परिहास में समय बीतेगा। समय आपके पक्ष में बना रहेगा, फिर भी शत्रुओं से सावधान रहें।
जुलाई
इस महीने केतु वृश्चिक राशि का चौथे भाव में, शनि मकर राशि का छठे भाव में, गुरु कुंभ राशि का सातवें भाव में, चंद्रमा मीन राशि का आठवें भाव में, राहु-बुध वृषभ राशि का दसवें भाव में, सूर्य-मिथुन राशि का ग्यारहवें भाव में, मंगल-शुक्र कर्क राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने के आरंभ में आठवां चंद्रमा हेल्थ से जुड़ी परेशानी खड़ी कर सकता है। किसी प्रियजन से जुड़ी बुरी खबर मिल सकती है, जिससे आपका मन उदास रहेगा। 5 जुलाई के बाद आत्मविश्वास व सकारात्मकता से भरपूर रहेंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। लोग आपके प्रयासों की सराहना करेंगे। 13 से 15 जुलाई के मध्य चंद्रमा का आपकी राशि में भ्रमण सफलता के रास्ते खोल देगा। आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। रुका हुआ पैसा किसी की मदद से मिल सकता है। 20 से 23 जुलाई के बीच में किसी से आपका विवाद हो सकता है। अधिकारी वर्ग भी आपसे नाराज रहेगा। इस समय आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। महीने के अंतिम सप्ताह में आप अपनी गलतियों को न सिर्फ पहचानेंगे बल्कि उन्हें ठीक भी करेंगे। दूर-दराज के क्षेत्रों में भ्रमण पर जाने का मौका मिलेगा।
अगस्त
इस महीने मंगल-शुक्र सिंह राशि का लग्न में, केतु वृश्चिक राशि का चौथे भाव में, शनि मकर राशि का छठे भाव में, गुरु कुंभ राशि का सातवें भाव में, चंद्रमा मेष राशि का नौवें भाव में, राहु वृष राशि का दसवें भाव में, सूर्य-बुध कर्क राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने के आरंभ में सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। जीवन शैली में बदलाव आएगा। नौकरी में बॉस आपके काम से खुश रहेंगे। लॉटरी, जुआ, सट्टा आदि से लाभ के योग बन रहे हैं। मंगल की स्थिति के कारण क्रोध व अति उत्साह आप पर हावी हो सकता है। 8 अगस्त के बाद घर-परिवार में व्यस्त रहेंगे। अपने प्रयासों और परिणाम से आपको संतुष्टि मिलेगी। पढ़ाई व शोध जैसे कामों में समय व्यतीत होगा। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार आएगा। महीने के मध्य में आप बिना कारण किसी से उलझ सकते हैं। इस समय कोर्ट संबंधित मामलों में असफलता का मुंह देखना पड़ेगा। 18 अगस्त के बाद कोई शुभ समाचार मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए ये समय अनुकूल रहेगा। महीने के अंतिम दिनों में प्रेम प्रसंगों में सफलता मिल सकती है। रुपयों की आवक बनी रहेगी। आठवां चंद्रमा होने से स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
सितंबर
इस महीने सूर्य-मंगल सिंह राशि का लग्न में, बुध-शुक्र कन्या राशि का दूसरे भाव में, केतु वृश्चिक राशि का चौथे भाव में, शनि मकर राशि का छठे भाव में, गुरु कुंभ राशि का सातवें भाव में, राहु वृषभ राशि का दसवें भाव में, चंद्रमा मिथुन राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। महीने के आरंभ में आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। बिजनेस में पूरी लग्न के साथ आगे बढ़ेंगे। किसी को उधार दिया पैसा वापस मिलेगा। 4 व 5 सितंबर को कलह की स्थिति बन सकती है। भावनाओं में बहकर कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। 8 से 15 सितंबर के बीच घर के लिए नवीन वस्तुओं की खरीदारी संभव है। आप भविष्य की योजनाओं पर काम करेंगे। 10 व 11 सितंबर को धनदायक समय है। इस दौरान पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन आप बेहतर तरीके से कर पाएंगे। 22 सितंबर के बाद हर काम सोच-विचार कर करें। पिता पुत्र में किसी बात पर विवाद हो सकता है। 23 सितंबर को ग्रहों की स्थिति आपके पक्ष में बनती नजर आएगी। हास परिहास में समय बीतेगा। महीने का अंतिम सप्ताह मिले-जुले फल देने वाला रहेगा। नए मित्र बनेंगे।
अक्टूबर
इस महीने सूर्य-मंगल कन्या राशि का दूसरे भाव में, बुध-शुक्र तुला राशि का तीसरे भाव में, केतु वृश्चिक राशि का चौथे भाव में, गुरु-शनि मकर राशि का छठे भाव में, राहु वृषभ राशि का दसवें भाव में, चंद्रमा कर्क राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने के आरंभ में आर्थिक रूप से परेशान रहेंगे। बिजनेस में कोई बड़ा आर्डर हाथ से निकल सकता है। अचानक होने वाले खर्चों से आप परेशान हो सकते हैं। किसी से पैसा उधार लेना पड़ सकता है। नौकरी में बॉस किसी बात पर आपसे नाराज हो सकते हैं। 8 अक्टूबर के बाद स्थितियां फिर से आपके पक्ष में बनने लगेगी। वाहन, भूमि खरीदने के योग इस समय बन रहे हैं। विद्यार्थी वर्ग को मेहनत के अनुसार फल प्राप्त होंगे। अधिकारी आपकी मेहनत से खुश हो सकते हैं। 16 से 23 अक्टूबर के बीच पति-पत्नी में सामंजस्य बना रहेगा। ये भविष्य के लिए योजना बनाने के लिए उचित समय है। इस समय प्रेम प्रसंगों की बातें सबके सामने ऊजागर हो सकती है। 24 से 31 अक्टूबर के बीच प्रतियोगी परीक्षा में ज्यादा मेहनत की जरूरत होगी। आप अपनी जिम्मेदारी निभाने में सफल रहेंगे। बिजनेस में कोई ठोस निर्णय इस समय ले सकते हैं।
नवंबर
इस महीने में चंद्रमा सिंह राशि का लग्न में, बुध कन्या राशि का दूसरे भाव में, सूर्य-मंगल तुला राशि का तीसरे भाव में, केतु वृश्चिक राशि का चौथे भाव में, शुक्र धनु राशि का पांचवें भाव में, गुरु-शनि मकर राशि का छठे भाव में, राहु वृषभ राशि का दसवें भाव में रहेगा। महीने के आरंभ में दूसरा चंद्रमा अध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ा सकता है। कोई महत्वपूर्ण उत्तरदायित्व आपको मिल सकता है। आप किसी धार्मिक या सामाजिक काम में व्यस्त रहेंगे। इस समय आपको अपनी हेल्थ का खास ध्यान रखना होगा। 9 नवंबर के बाद आप किसी धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं। नई नौकरी के प्रस्ताव पर विचार कर सकते हैं। 14-15 नवंबर को धन हानि के योग बन रहे हैं। निवेश से जुड़े फैसले सोच-समझ कर करें। महीने के मध्य में दुर्घटना के योग बन रहे हैं, इसलिए वाहन चलाते समय संयम बरतें। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए किस्मत के दरवाजे खोल सकती है। 24 से 26 के बीच का समय घोर निराशाजनक रहेगा। हाथ आता-आता पैसा रुक जाएगा। वरिष्ठ लोग आपके काम की प्रशंसा करेंगे। शादी-विवाह जैसे मांगलिक कार्यक्रम में जाने का मौक मिलेगा।
दिसंबर
इस महीने चंद्रमा कन्या राशि का दूसरे भाव में, मंगल तुला राशि का तीसरे भाव में, सूर्य-केतु-बुध वृश्चिक राशि का चौथे भाव में, शुक्र धनु राशि का पांचवें भाव में, शनि मकर राशि का छठे भाव में, गुरु कुंभ राशि का सातवें भाव में, राहु वृषभ राशि का दसवें भाव में रहेगा। महीने के पहले सप्ताह में तनाव कम रहेगा। गुरु के सातवें भाव में होने से आप अपनी क्षमता व बुद्धिमानी का उपयोग कर भविष्य की योजना बनाएंगे। कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। 5-6 दिसंबर की किसी की बातों में आकर आप अपना पैसा कहीं गलत जगह इन्वेस्ट कर सकते हैं। 9 दिसंबर के बाद आप पर काम का जबरदस्त बोझ आ सकता है। अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। महीने के मध्य में आपका रुझान धर्म-कर्म की ओर हो सकता है। 19 से 21 के बीच में लाभ स्थान पर चंद्रमा होने से धन लाभ के योग बनेंगे। संतान पक्ष की ओर से भी चिंतामुक्त रहेंगे। वरिष्ठ लोगों को मार्गदर्शन मिलेगा। 24 से 31 के बीच का समय आपके लिए सुख-शांति वाला रहेगा। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आप दिल की बजाए दिमाग से काम लेंगे।

सिंह घर राशिफल 2021

सिंह :~ म, ट  मंत्र वेत्ता आचार्य. श्री. जिनचन्द्रसूरीश्र्वरजी म सा कहते हे सिंह राशि 2021 के अनुसार, जो लोग मकान खरीदना चाहते हैं तो साल 2021 में ऐसे सिंह राशि वाले जातक मकान के ऊपर पैसा खर्च करते हुए नजर आएँगे। मंगल इस बार आपकी कुंडली में मकान का योग बनाता हुआ नजर आ रहा है लेकिन ऐसा नहीं है कि आप बड़ी ही आसानी से इस बार और इस साल अपने लिए घर बना लेंगे या फिर खरीद लेंगे। आपको इसके लिए कड़ी मेहनत करनी होगी और मेहनत के दम पर आप अपना मकान खरीदते हुए या बनाते हुए नजर आ सकते हैं। जो लोग किसी के साथ पार्टनर-शिप में या फिर भाई या बहन के साथ पार्टनर-शिप में मकान खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो उनको इस बात के ऊपर एक बार फिर से विचार करना चाहिए और शायद इस विचार को छोड़ देना चाहिए।

सिंह वाहन राशिफल 2021

सिंह राशि 2021

सिंह :~ म, ट मंत्र वेत्ता आचार्य. श्री. जिनचन्द्रसूरीश्र्वरजी म सा कहते हे  वाहन का योग इस साल आपकी कुंडली में बन रहा है। भाग्य स्थान में आपके लिए इस बार बृहस्पति शुभ योग बनाते हुए नजर आ रहे हैं। साल 2021 में सिंह राशि वाले जातक अपने लिए वाहन खरीदते हुए नजर आ सकते हैं। आप अपने लिए अच्छा वाहन और रॉयल वाहन के ऊपर पैसा लगाते हुए नजर आ सकते हैं। आपकी कुंडली में वाहन को लेकर इस बार अच्छे योग उत्पन्न होते हुए नजर आ रहे हैं।

सिंह लाभ राशिफल 2021

सिंह :~ म, ट मंत्र वेत्ता आचार्य. श्री. जिनचन्द्रसूरीश्र्वरजी म सा कहते हे लाभ के लिहाज से सिंह राशि के लिए साल 2021 देखें तो यह साल आपके लिए लाभ वाला साल बोला जा सकता है। आपको बहुत बड़ी हानियां कहीं उठानी नहीं पड़ेगी लेकिन आपको लाभ के लिए जरूरी है कि खुद के ऊपर विश्वास करना है। अपने किसी दोस्त के ऊपर अपना काम धंधा या नौकरी को नहीं छोड़ना है। लाभ प्राप्त होगा, आपको नौकरी में सैलरी बढ़ती हुई नजर आएगी। व्यापार में आपको भगवान बृहस्पति की मदद से और गुरु, जब मार्च महीने में राशि परिवर्तन करेंगे तो उस समय आपको अचानक सही अपने व्यवसाय में एक बड़ा लाभ प्राप्त होगा।

सिंह खर्च राशिफल 2021

सिंह :~ म, ट मंत्र वेत्ता आचार्य. श्री. जिनचन्द्रसूरीश्र्वरजी म सा कहते हे खर्च की बात करें तो सिंह राशि वाले लोगों का इस साल खर्च भी होने वाला है। आपका खर्चा बच्चों की पढ़ाई के ऊपर होगा, बच्चों के स्वास्थ्य के ऊपर होगा। आप घर खरीदने में पैसा लगा सकते हैं, आप गाड़ी खरीदने में पैसा लगा सकते हैं। खर्च की बात करें तो इस साल आपके खर्च तो होने वाले हैं और यह खर्च आपके खुद के खर्च होंगे, इसमें ऐसा नहीं है कि कहीं भी यह खर्च आपना चाहकर करेंगे। आप अपनी जिंदगी को और अधिक रॉयल बनाने के लिए अपने खर्च बढ़ाते हुए नजर आएँगे। हमारी आपको सलाह है कि फ़िज़ूलखर्ची पर अधिक पैसा खर्च ना करें। सिंह राशि के जातकों को लाभ प्राप्त भी होगा लेकिन आपके खर्चे आपको परेशान कर सकते हैं।

सिंह राशिफल 2021 का ओवरव्यू

सिंह :~ म, ट मंत्र वेत्ता आचार्य. श्री. जिनचन्द्रसूरीश्र्वरजी म सा कहते हे  सिंह राशि 2021 के अनुसार, सिंह राशि के जातक जो कि कपड़ों का काम करते हैं, उनको थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा लेकिन साल के मध्य समय में उनकी सभी तरीके की परेशानियां खत्म होने लगेंगी और जैसे-जैसे अगस्त का महीना आएगा आपको और अधिक लाभ प्राप्त होने लगेगा। सिंह राशि के जातक जो कि विदेश में फंसे हुए हैं और अपने देश वापस आना चाहते हैं तो आपको इस साल भारत वापस आने का मौका प्राप्त होगा। सरकार आपकी मदद करती हुई नजर आएगी और आप अपने घर लौट कर काफी खुश होंगे। ऐसे जातक जिनके दांपत्य जीवन में अनबन बनी रहती है और लगातार पति पत्नी के बीच झगड़े होते रहते हैं, ऐसे सिंह राशि के जातकों को ऐसा एक दूसरे के ऊपर विश्वास करने के कई मौके प्राप्त होंगे। यह साल आपको महसूस कराएगा कि आपके झगड़ों की वजह से दूसरे लोग अपना मनोरंजन करते आ रहे हैं और यह देखकर आप समझ जाएंगे कि आपको एक दूसरे की ताकत बनना है ना कि कमज़ोरी बनना है। जो लोग नौकरी-पेशा करते हैं और लगातार उसी क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं तो नौकरी पेशा करने वाले लोगों को मालूम चलेगा कि ऑफिस में किस तरीके के लोगों से यह घिरे हुए रहते हैं। कौन अपना कौन-पराया, ऐसा ज्ञात आपको इस साल होने वाला है तथा ऐसे जातक जो की नौकरी बदलने का प्लान कर रहे हैं, उनको साल 2021 में शुरुआती समय के अंदर नई नौकरी प्राप्त होती हुई नजर आएगी और इसके लिए आपको ईश्वर का धन्यवाद करना होगा।
सिंह :~ म, ट मंत्र वेत्ता आचार्य. श्री. जिनचन्द्रसूरीश्र्वरजी म सा कहते हे सिंह राशि के जातक जो कि खेल जगत से जुड़े हुए हैं या फिर जो खेल जगत में अपना करियर बना रहे हैं, उनको इस साल काफी अधिक लाभ मिलता हुआ नजर आने वाला है। साल 2021 में यह लोग विदेश में जाकर देश का नाम रोशन करते हुए नजर आएँगे और आपको गोल्ड मिलने के पूरी पूरी उम्मीद नजर आ रही है। ऐसे जातक जो खेल क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उनको हमारी सलाह है कि आपको इस साल मेहनत करते रहनी है और आपकी यही मेहनत आपको लाभ प्रदान करती हुई नजर आएगी। 2021 में सिंह राशि वाले जातकों को स्वास्थ्य का अपना ध्यान रखना होगा, इनको स्वास्थ्य को लेकर बड़ी परेशानियां होती हुई नजर आ सकती हैं। साल के शुरुआत में जहां कोरोनावायरस जैसी चीजें आपको तकलीफ दे सकती हैं तो वहीं साल के मध्य भाग में मस्तिष्क से जुड़ी हुई गंभीर बीमारी हो सकती है किन्तु सभी लोग परेशान ना हों आगे ध्यान दें। ऐसे लोग जो कि ही अपने जीवन में हर चीज से परेशान हैं और उसकी टेंशन लेकर बैठे रहते हैं तो ऐसे जातकों को हमारी सलाह है कि आपकी यह टेंशन आपको इस साल बेहद परेशान करती हुई नजर आ सकती हैं। आप यदि अपने परिवार को खुश रखना चाहते हैं और उनको परेशान नहीं करना चाहते हैं तो आपको टेंशन करना छोड़ देना होगा। मेहनत करनी है और जो मेहनत आप कर रहे हैं उसके फल प्राप्त होते हुए नजर आएँगे। यह साल  आपको आपके माता पिता के पास लेकर जाएगा, आप अपने माता-पिता के नजदीक जाएंगे और उनके प्यार के दम पर एक बार फिर से वापिस से दुनिया में खड़े होते हुए नजर आएँगे। जो लोग अपना व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं उनके लिए भी हमारी सलाह है कि वे माता-पिता के आशीर्वाद से और उनकी सलाह से ही नया काम शुरू करें। माता-पिता और बड़े भाइयों की मदद से आप जो भी काम करेंगे उसमें सफल होने की उम्मीद बहुत अधिक होने वाली है।
सिंह राशि के जातक जिनकी शादियां पिछले काफी समय से नहीं हो पा रही है तो यह साल काफी उत्तम साल है। इस साल आपकी शादी होती हुई नजर आएगी। हमारी आपको सलाह है कि आप शादी के लिए जो भी व्यक्ति खोजें वह अपने देश का ही खोजें। देश के बाहर आप शादी के बाद जाएंगे तो आपके लिए यह  विदेश यात्रा नुकसानदायक साबित हो सकती है। जो जातक इस साल पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए यह साल काफी अच्छा है। आप जिस भी कक्षा में पढ़ाई कर रहे हैं जिसमें क्षेत्र की पढ़ाई कर रहे हैं उसमें आपको सफलता मिलती हुई दिखने वाली है।
  • लाभ दायक वनस्पति आंकड़े के पेड़ की लकड़ी रखने से नीश्चीत लाभ दायक है
  • आप को दान मे चाँदी  ( sliver ) या चावल या दुध दे तो फ़ायदा होगा
  • आपको अपने पास सफ़ेद  (white) रंग वस्त्र रखना है
  • इस मंत्र के प्रभाव से धन, यश और समृद्धि की वृद्धि होगी।  ॐ ह्रीं श्रीं सौं:
 उपाय नित्य सूर्य ग्रह के जाप करे 6 मंत्र मे से जो आपको योग्य लगे वो
    ” श्री सूर्य देवता “
  1. ॐ ह्रीँ  रत्नांकसूर्याय सहस्त्रकिरणाय नमो नम: स्वाहा ॥
  2. ॐ ह्रीँ श्रीँ पद्मप्रभतसवामिने  ह्राँ ह्रीँ ह्रीँ ॐ सूर्याय नम:
  3. ॐ ह्रीँ नमो सिध्दाणं
  4. ॐ एँ ह्रीँ श्री सूर्याय नम:
  5. ॐ घ्रणि सूर्य आदित्यः
  6. जपाकुसुमसंकाशं काश्यपेयं महाद्युतिम्। तमोऽरि सर्वपापघ्नं प्रणतोऽस्मि दिवाकरम्॥
नित्य हर  रविवार   को आयंमबिल या ऐकासणा करे ( ऐक वक्त ही भोजन करे)  नित्य  श्री पद्मप्रभतसवामि की सेवा-पुजा-उपासना करे
सिंह राशि 2021 by jain muni
    सिंह राशि 2021 by
जिन शीशू अजित
_देवी स्वप्न द्वारा निर्मित_ ८४ जिनालय समलंकृत
 सावत्थीतीर्थ धाम
_बावला, अहमदाबाद_
02714232612
आजीवन गुरुचरणसेवी
मुनी अजितचन्द्र विजय
Whatsapp 09824010332
Spread the love

Leave a Reply