Tuesday, April 21, 2026
ज्योतिष समाधान

ज्योतिष के अनुसार काला धागा बांधने से लाभ – एस्ट्रोलॉजर मीना नाहटा

 धर्म और ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार काले धागे का महत्व बहुत ज्यादा है। पैर में काला धागा पहनने की परम्परा आज की नहीं है, ये काफी प्राचीन है। कुछ घरों में बच्चों के जन्म होते ही या उसके कुछ समय बाद उसके पैर में काला धागा पहना देते है या गले में पहना देते हैं जिससे बच्चों को नजर न लगे। आज के समय में ज्यादातर लोग शौकिया तौर पर पहन लेते हैं. इसे फैशन समझने लगे हैं और लोग देखा-देखी अलग-अलग तरह के धागे पहनने लगे है।

नज़र लगने की समस्या आम बात है. बहुत से लोग नज़र लगने कारन अनेको दिनों तक बीमार रहते हैं. अच्छा खाना और पहनना कर नही पाते हैं. Black धागा उस नज़र से बचने का एक उपाय है. एक तरह से रक्षा कवच है. वकील को काला कोट इसलिए ही पहनना होता है कि वह दूसरों के प्रभाव में नही आये. काला रंग खुद का वजूद रखता है. दूसरों की बुरी नज़र से बचाता है. आज हम काले रंग के धागे की चर्चा करेंगे. उसके पहनने की विधि और फायेदे आपको बताएँगे.

काला धागा मंगलवार को पहनें

शास्त्रों के अनुसार यदि आप अपने दाएं पैर में मंगलवार के दिन kala dhaga बांधते है तो आपके घर में, जीवन में धन की समस्या बहुत जल्द दूर हो जायेगी।

पेट दर्द की शिकायत दूर करता है काला धागा

आपने बहुत सारे लोगों को पेट दर्द की शिकायत के बारे में सुना होगा। पेट दर्द की समस्या कई बार नाभि हिल जाने के कारण भी होती है ऐसे लोगों को दोनों पैरों के अंगूठे में kala dhaga बांधना चाहिए। आपको पेट दर्द की समस्या से राहत मिलेगी।

पैर में चोट लगने पर काला धागा पहनें

कई बार पैर में चोट लग जाती है और वो कई दिनों तक ठीक नहीं हो पाती। ऐसे में आप अपने पैरों को जल्दी ठीक करने के लिए अपने पैरों में kala dhaga पहन लें। आपको राहत मिलेगी।

पैरों में दर्द महसूस होने पर काला धागा पहनें

कई बार ज्यादा काम करने की वजह से हमें बहुत ज्यादा थकान महसूस होती है पैरों में दर्द महसूस होता है तो आप अपने पैरों में काला धागा पहन लें। ऐसा करने से आपके पैरों का दर्द तुंरत चला जायेगा और आप अच्छा महसूस करेंगे।

बुरी नजर से बचाए काला धागा

कई सालों से इसे हाथ, पैर, गले और बाजू में बांधा जाता रहा है। इसे नजर से बचने के लिए बांधा जाता है। हमारा शरीर पांच तत्वों से मिलकर बना है- आकाश, वायु, अग्नि, जल और पृथ्वी। इनसे मिलने वाली ऊर्जा हमारे शरीर की संचालन करती है। जब किसी इंसान की बुरी नजर लगती है तब इन पंच तत्वों से मिलने वाली ऊर्जा (सकारात्मक ऊर्जा) हम तक नहीं पहुंच पाती। इसलिए कुछ लोग पैर में या गले में धागा बांधते है ताकि नजर दोष से बचा जा सके।

नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है काला धागा

तंत्र शास्त्र के अनुसार kala dhaga नकारात्मक ऊर्जा को सोखकर अपने भीतर समा लेता है और पहनने वाले पर नकारात्मक ऊर्जा का कोई भी प्रभाव नहीं पड़ता है। काला धागा शनि और राहु से संबंधित माना गया है।

शनि दोष से बचने के लिए काला धागा पहनें

काला रंग उष्मा का अवशोषक होता है इसलिए kala dhaga बुरी नजर व हवाओं को अवशोषित कर देता है। शनि दोष से बचने के लिए यह एक तरह से कवच का काम करता है।

घर के मुख्य द्वार पर kala dhaga बांधने से घर की बीमारी, शत्रुता, मुसीबतों और दरिद्रता का नाश होता है। काले धागे का महत्व बिना नवकार  मंत्र के कुछ भी नहीं है, इसलिए काला धागा बांधने के बाद प्रतिदिन इसका पाठ करना चाहिए।

काला धागा

आप अपनी जन्म पत्रिका का प्रिडिक्शन करवाना चाहते हो.. ग्रह दोष ठीक कराना चाहते हो तो संपर्क कर सकते हो
 ॥संपर्क॥
ज्योतिषाचार्य मीना नाहटा
इंदौर
6260840529
Read this article
Spread the love

Leave a Reply