Tuesday, April 21, 2026
राशिफल और पंचांग

कर्क राशि 2021 सम्पूर्ण फलादेश, जुलाई का महिना खास

कर्क राशि वर्षफल 2021
2021 यह 12 महीने आप के जीवन मे लायेंगे परीवर्तन
यह समय है पुरानी यादों को पुराने साल के साथ अलविदा करने का और नए साल का नई उमंगों के साथ स्वागत करने का। लेकिन इसके साथ यह भी जानना ज़रूरी है कि आख़िर नए साल में आपके सितारे क्या कह रहे हैं? मेरे गुरूदेव, ज्योतिष विशारद, माँ भगवती के उपासक,  सावत्थीतीर्थ सर्जक तपागच्छाचार्य आचार्य. श्री. जिनचन्द्रसूरीश्र्वरजी म सा  के सूक्ष्म अवलोकन, अध्ययन, मनन. चिंतन के बाद की संक्षिप्त जानकारी गुरुदेव कि आज्ञा से में मुनी अजितचन्द्र विजय प्रस्तुत करता हू.
 उन बदलावों के बारे में कर्क लग्न वालों का राशिफल 2021 के माध्यम से डालते हैं एक नज़र।
कैसा रहेगा आने वाला वर्ष? कौन कौन से दिन होंगे शुभ?  नौकरी मिलेगी या नहीं?  लड़की की शादी इस वर्ष होगी या नहीं? ऐसे तमाम सवाल आपके जेहन में अवश्य ही उठ रहें होंगे
 तो आइए जानते हैं इन सवालों के जवाब,  लेकिन इससे पहले  एक नज़र डालते हैं  ग्रहों की स्थिति पर।

कर्क राशि 2021 के अनुसार करियर

कर्क :~ ड, ह : माँ भगवती के उपासक आचार्य. श्री. जिनचन्द्रसूरीश्र्वरजी म सा कहते हे कर्क राशि के लिए यदि करियर राशिफल 2021 की बात की जाये तो कार्यक्षेत्र से जुड़े कर्क राशि के जातकों के लिए यह साल काफी शुभ साबित होगा। इस दौरान आपके दसवें घर का स्वामी मंगल अपने स्वंय घर में स्थित होगा जिससे आप इस साल की शुरुआत नयी उर्जा और शक्ति के साथ करने में कामयाब होंगे जिससे आपके लंबित कार्यों को पूरा करने में मदद मिलेगी। कर्क राशि के कुछ जातकों को इस दौरान पदोन्नति, वेतन वृद्धि और कार्यक्षेत्र के उच्च पद भी मिलने की प्रबल संभावना है। इस पूरे वर्ष आपके सातवें घर में शनि की उपस्थिति पेशेवरों के लिए अच्छे नतीजे लाने वाली साबित होगी। इसके अलावा यह समय अवधि उन लोगों के लिए भी अच्छी साबित होगी जो अपने मुख्य व्यवसाय या सेवा से अलग अपना नया कोई व्यवसाय शुरू करने का विचार कर रहे हैं।
हालाँकि इसके बाद, 6 अप्रैल 2021 से 14 सितम्बर 2021 तक आपको थोड़ा अधिक सावधान रहना होगा क्योंकि आपके छठे घर के स्वामी बृहस्पति का आपके आठवें घर में गोचर इस बात की तरफ इशारा करता है कि, इस दौरान आप अपने वरिष्ठों और अधीनस्थों के साथ किसी तरह के वाद-विवाद में पड़ सकते हैं, जो आपके कार्यस्थल पर चीजों को थोड़ा मुश्किल बनाने वाला साबित होगा। इसके अलावा इस समय अवधि के दौरान आपको अनावश्यक देरी और कठिनाइयों का भी सामना करना पड़ सकता है जिसके चलते आपके मन में निराशा का भाव उत्पन्न होने की आशंका है। हालाँकि आपको सलाह दी जाती है कि अपना धैर्य ना खोएं और जल्दबाजी में कोई फ़ैसला लेने से भी बचें क्योंकि इसके बाद का समय, खासकर दिसंबर का महीना आपके लिए शुभ साबित होगा। आपके लिए जनवरी, फरवरी, मार्च, अप्रैल और दिसंबर के महीने शुभ साबित हो सकते हैं। कर्क राशि के जातकों के लिए विदेश यात्रा के, खासकर जनवरी से लेकर अप्रैल 2021 तक, कई मौके मिलेंगे।
करियर भविष्यवाणी 2021 यह संकेत देती है कि कर्क राशि के व्यापार के क्षेत्र से जुड़े जातकों को, सप्तम भाव में शनि और बृहस्पति की स्थिति पूरे वर्ष 2021 में अनुकूल परिणाम प्रदान करेगी। इस अवधि के दौरान उन्हें विविध क्षेत्रों से कमाई की संभावना है। यात्रा के लिहाज़ से भी यह साल आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आने वाला साबित होगा क्योंकि इन यात्राओं से आपको नए अवसर प्रदान होंगे। इसके अलावा वो जातक जो आयात और निर्यात के क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं उनके लिए भी आर्थिक पक्ष के लिहाज़ से यह समय काफी शुभ रहने वाला है। सामाजिक पक्ष से आपका मान-सम्मान बढ़ने की संभावना है, क्योंकि वर्ष 2021 के दौरान आप बहुत सारी परोपकारी गतिविधियों में शामिल दिखाई देंगे। हालाँकि फरवरी, जून, अगस्त, अक्टूबर और दिसम्बर के महीने में आपको सावधान रहने की ज़रूरत है। इन महीनों के दौरान अगर आप किसी भी तरह का कोई आर्थिक निर्णय या निवेश करने का फ़ैसला लेते हैं तो इसमें आपको बहुत ही सोच-समझकर कदम बढ़ाना होगा, अन्यथा आपको नुकसान का सामना करना पड़ जायेगा।

️कर्क वित्त राशिफल 2021

कर्क :~ ड, ह : माँ भगवती के उपासक आचार्य. श्री. जिनचन्द्रसूरीश्र्वरजी म सा कहते हे जनवरी 2021 से मार्च 2021: 2021 के इन महीनों में धन कमाने तथा उसे संग्रहित करने की मुहिम छि़ड़ी हुई रहेगी। जनवरी के महीनें में भी अपको उपयुक्त लाभ मिलता हुआ रहेगा। इसी प्रकार फरवरी के महीनें में लाभ प्राप्त होने की स्थिति बनी हुई रहेगी। हालांकि ग्रहीय गोचर के कारण आपको वर्ष के इन महीनों में उठा-पटक की स्थिति बनी हुई रहेगी। क्योंकि लाभेश शुक्र की गोचरीय स्थिति और गुरू शनि, राहू आदि ग्रहों का गोचरीय संबंध भी आपको अचानक ही अधिक व्यय एवं संबंधित धन के मामलों में मिश्रित परिणामों को देने वाला रहेगा। ऐसे में आप अपने कामों को और तत्परता के साथ करने में लगे हुये रहेंगे। हालांकि मार्च माह से गुरू के गोचरीय प्रभाव के कारण आपको अधिक लाभ की स्थिति रहेगी। वहीं लाभ के स्वामी शुक्र भी अपनी उच्च राशि गत 17 मार्च से गोचर मे रहेंगे। जिससे परेशानियों से बचने और अधिक धन कमाने की कोशिशों में आप सफल होते रहेंगे। यानी छोटी-छोटी बातों को छोड़ दें, तो आपको वांछित लाभ मिलना तय रहेगा।
अप्रैल 2021 से जून 2021: 2021 के इन महीनों में वित्तीय स्थिति को और पुष्ट बनाने की जरूरत बनी हुई रहेगी। ऐसे में आप अपने कामों को और तत्परता के साथ करने में लगे हुये रहेंगे। क्योंकि जो भी आपके लाभ यानी आय के स्रोत हैं, उन्हें साधने और दुरूस्त करने की जरूरत रहेगी। वर्ष 2021 के इन महीनों में अर्थात् 13 अपै्रल से आपके लाभ भाव में श्री सूर्य उच्च होकर गोचर में रहेंगे। ऐसे में आपको वांछित लाभ की स्थिति निर्मित होती रहेगी। हलांकि राशि स्वामी बुध की स्थिति भी आपको वर्ष 2021 के इन महीनों में अनूकूलता को देने वाली रहेगी। ऐसे में आप अपने कामों को और सक्रिय होकर करने में लगे हुये रहेंगे। हालांकि मंगल का गोचर 13 अपै्रल से लग्नभावगत होने से और 02 जून से मंगल का नीचराशि गत गोचर आपको संबंधित आय एवं व्यय में कुछ कठिन परिश्रम को देने वाला रहेगा। अतः आपको अपने सूझबूझ को बनाकर चलने में फायदा बना हुआ रहेगा। यानी वर्ष 2021 के इन महीनों में आपको अपने आय एवं व्यय के स्तर में समांजस्य बनाने की जरूरत रहेगी।
जुलाई 2021 से सितम्बर 2021: 2021 के यह महीनें आर्थिक मामलों को साधने में उपयोगी रहेगे। हालांकि आपको पहले धन अर्जित करने में कुछ कठिनाइयों की स्थिति रहेगी। जिससे आप लगातार परेशान होते रहेंगे। यानी वर्ष 2021 के इन महीनों आपको वांछिल लाभ को अर्जित करने के लिये संसाधनों की कमी एवं संबंधित क्षेत्रों में अधिक व्यय की स्थिति उभर सकती है। जिससे आप लगातार परेशान रहेंगे। वहीं लाभ भाव के स्वामी श्री शुक्र 05 सितम्बर से स्वराशि गत गोचर मे रहेंगे। ऐसे में आपको निश्चित तौर पर लाभ की स्थिति बनी हुई रहेगी। कहने का अर्थ वर्ष 2021 के इन महीनों में शुभाशुभ ग्रहीय योग होने से वांछित लाभ को प्राप्त करने में कहीं न कहीं परेशानियों की स्थिति रहेगी। हालांकि अपने संसाधनों को जुटाने और उनके लाभ प्राप्त करने की दिशा में उत्साहित रहेंगे। यानी कुछ उपयोगी क्षेत्रों को ध्यान में रखकर आप व्यय करते रहेंगे। जिनके शुभ एवं सकारात्मक परिणाम आपको वर्ष 2021 के इन महीनों में मिलते हुये रहेंगे।
अक्टूबर 2021 से दिसम्बर 2021: 2021 के यह महीने में वित्तीय मामलों को और अच्छा बनाने तथा कामों में तेजी से आगे बढ़ाने की पुरजोर कोशिश में रहेंगे। हालंाकि गुरू एवं शनि का गोचर वर्ष के इन महीनों मे आपके संबंधित कार्य एवं व्यापार में अच्छी प्रगति को देने वाला रहेगा। वहीं लाभभाव के स्वामी श्री शुक्र का गोचर 02 अक्टूबर से आपके आय भाव से रहेगा। यानी स्वग्रही दृष्टि होने से आपको निश्चित तौर पर लाभ रहेगा। किन्तु नवम्बर एवं दिसम्बर के महीनों में आपको यह कहीं न कहीं पूंजी निवेश एवं विदेश के मामलों मे भाग-दौड़ को देने वाले रहेंगे। ऐसे में आपके व्यय का स्तर बढ़ा हुआ रहेगा। यानी वर्ष के इन महीनों में आपको आय को अर्जित करने में यद्यपि केतू का गोचर कुछ न कुछ परेशानियों को देने वाला रहेगा। ऐसे में आप लगातार परेशान होते रहेंगे। चाहे उत्पादन एवं विक्रय से जुडे़ हुये मामलें हो या फिर अन्य क्षेत्रों से जुड़े हुये आय के स्रोत हो। कुल मिलाकर प्रयासों को जारी रखने से आप अपने आर्थिक लक्ष्यों के नजदीक बने हुये रहेंगे।

️कर्क के लिए स्वास्थ्य राशिफल 2021

कर्क :~ ड, ह : माँ भगवती के उपासक आचार्य. श्री. जिनचन्द्रसूरीश्र्वरजी म सा कहते हे कर्क राशि के लिए 2021 के शुरुआती कुछ महीने स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छे रहेंगे, लेकिन इस समय में आपको दो बातों का विशेष ख्याल रखना होगा, इनमें प्रथम बात तो यह है कि आपको त्वचा संबंधित कोई समस्या परेशान कर सकती है और दूसरा यह कि जनवरी के दौरान अपने भोजन में तरल पदार्थ अधिक रखें, इससे आपके आमाशय अथवा गुर्दे में कोई समस्या हो सकती है। साल का मध्य भाग आपकी सेहत को मजबूत बनाएगा और उसकी वजह से आपकी पुरानी समस्याओं से भी आपको मुक्ति मिलेगी। यह साल मानसिक तौर पर आपके लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहने वाला है, इसलिए स्वयं को मजबूत बनाए रखने का हर संभव प्रयास करें और आवश्यकता अनुसार योग और ध्यान करते रहें। 2021 के अंतिम महीने सेहत को लेकर अच्छे रहेंगे और आप अपने आत्मविश्वास के दम पर सेहत को अच्छा बना सकते हैं। हद से ज्यादा काम करने की आदत से बचना ही बढ़िया होगा।

️कर्क के लिए 2021 में परिवार और जीवन शैली️

कर्क :~ ड, ह : माँ भगवती के उपासक आचार्य. श्री. जिनचन्द्रसूरीश्र्वरजी म सा कहते हे कर्क राशिफल 2021 के अनुसार, आपके पारिवारिक जीवन में इस साल बहुत सी चुनौतियाँ आने वाली हैं। इस वर्ष की शुरुआत आपके लिए अच्छी नहीं देखी जा रही है। इसके साथ ही आपकी राशि के सप्तम भाव में मौजूद शनि देव की दृष्टि आपके चतुर्थ भाव पर होगी, जिसके चलते आपको पारिवारिक सुख में कमी महसूस होगी। साथ ही परिवार का सहयोग प्राप्त करने में भी आपको परेशानी होगी, जिससे आपका निजी जीवन तनाव ग्रस्त रहेगा। आपके परिवार के सदस्य आपसे असंतुष्ट नजर आएँगे। हालांकि इसके लिए आप अपने प्रयास जारी रखेंगे, लेकिन निराशा ही हाथ लगने से मन विचलित रहेगा।
घर की परिस्थितियां आपके विरुद्ध होंगी, जिससे आपके स्वभाव में बदलाव साफ दिखाई देगा। ऐसे में अपने क्रोध को शांत रखें और हर विवाद से खुद को दूर रखें। 2021 का फलकथन यह है कि इस वर्ष आपको कार्यक्षेत्र के सिलसिले में घर से दूर भी जाना पड़ सकता है। इस दौरान आपको थोड़ा असहज महसूस होगा। साल की शुरुआत आपके लिए अच्छी नहीं होगी, क्योंकि मंगल ग्रह आपके चतुर्थ भाव पर दृष्टि डाल रहे होंगे, में जहां शनि की दृष्टि भी होगी। इस दौरान पारिवारिक वातावरण सुखद नहीं होगा। परिवार में किसी बात को लेकर विरोधाभास दिखाई देगा, जो एक लंबे समय तक भी बरकरार रहेगा। हालांकि छोटे भाई-बहनों से आपके संबंध बेहतर होंगे। ऐसे में इसका फायदा उठाते हुए आप उनकी बातों को समझें और अपनी बातों को भी उन्हें समझाने का प्रयास करते रहें।

️कर्क राशिफल 2021 के शिक्षा

कर्क :~ ड, ह : माँ भगवती के उपासक आचार्य. श्री. जिनचन्द्रसूरीश्र्वरजी म सा कहते हे जनवरी 2021 से मार्च 2021: 2021 के इन मासों में संबंधित शिक्षा के पाठ्यक्रमों में आपको निश्चित तौर पर बढ़त की स्थिति रहेगी। चाहे वह स्कूली शिक्षा हो या फिर उच्च स्तरीय शिक्षा हो। या फिर तकनीक एवं कला तथा प्रबंधन आदि से संबंधित रोजगार परक शिक्षा हो, आपको सफलता की स्थिति रहेगी। हालांकि मंगल की स्वग्रही दृष्टि कहीं न आपको लाभ देने वाली रहेगी। वहीं   मंगल का गोचर भी आपके लिये फायदेमंद रहेगा। यानी वर्ष 2021 के इन महीनों में आपको संबंधित प्रतियोगी एवं शैक्षिक मामलों में स्थानीय एवं दूर प्रदेशों की यात्रा में जाना पड़ सकता है। हालांकि उम्दा किस्म के प्रदर्शन के लिये आपको पूरी तरह से मुस्तैद होने की जरूरत रहेगी। क्योंकि कहीं न कहीं शनि एवं राहू का गोचर आपको परेशानियों को देने वाला रहेगा। यदि आप अपने लक्ष्यों की तरफ ध्यान नहीं देते तो जनवरी एवं फरवरी के महीनों में आपको कहीं न कहीं परेशानियों की स्थिति रहेगी। किन्तु मार्च माह से शुक्र उच्च होकर आपके शैक्षिक प्रयासों को सफल करने वाले रहेंगे। वहीं आप संबंधित क्षेत्रों में बेहतर ज्ञान की दिशा में कदम-कदम पर आगे रहेगे।

अप्रैल 2021 से जून 2021:

2021 के महीनों में आप अपने पठन एवं पाठन के क्षेत्रों को और सुगम तथा सकारात्मक बनाने में रहेंगे। किन्तु आपके विद्या भाव के स्वामी श्री मंगल 13 अपै्रल से व्यय भाव मे गोचर में रहेंगे। ऐसे में संबंधित ज्ञान एवं विज्ञान के क्षेत्रों में कुछ स्थानों की यात्रा में जाना पड़ेगा। चाहे वह प्रतियोगी क्षेत्र हो या फिर ज्ञान को उम्दा बनाने के अवसर हो, वहीं 02 जून से मंगल लग्न भावगत नीच राशि में गोचर में रहेंगे। ऐसे में आपको अपने संबंधित रसायन विज्ञान, चिकित्सा, शल्य आदि तथा रक्त विज्ञान, तकनीक, सुरक्षा एवं सैन्य के क्षेत्रों में अपने ज्ञान को उम्दा बनाने की जरूरत बनी हुई रहेगी। अन्यथा आपको हानि की स्थिति रहेगी। क्योंकि आपके शिक्षा भाव में राहू एवं केतू जैसे पाप ग्रहों का प्रभाव बना हुआ रहेगा। ऐसे में आपको और अपने अध्ययन में कोताही नहीं करना चाहिये। हालांकि ज्ञान के कारक गुरू का गोचर शनि के साथ होने से आपको न्याय एवं कमीशन तथा अध्यात्म के क्षेत्रों में वांछित लाभ की स्थिति बनी हुई रहेगी। वहीं बुद्धि के कारण बुध का गोचर वर्ष के इन महीनों में आपको अधिकांशतः शुभ परिणामों को देने वाला रहेगा। अतः अपने सूझबूझ को बनाकर चलें, और स्कूली शिक्षा एवं उच्च शिक्षा के क्षेत्रों में आपको पूरी तरह से सफल होने के लिये और तत्पर होने की जरूरत रहेगी।

जुलाई 2021 से सितम्बर 2021:

2021 के महीनों में  अध्ययन एवं अध्यापन के क्षेत्रों में सफल होने के कोशिशों को और तेज करना पड़ेगा। क्योंकि विद्या एवं ज्ञान के भाव के स्वामी श्री मंगल नीच राशि गत 19 जुलाई तक रहेगे। ऐसे में आप अपने अध्ययन के क्षेत्रों में पिछले पायदान पर खिसक सकते हैं, क्योंकि ज्ञान को उम्दा किस्म का बनाने के अवसर तो रहेंगे। किन्तु परेशानियों की स्थिति भी बनी हुई रहेगी। हालंाकि मंगल का गोचर 20 जुलाई से आपके लिये अनुकूलता के संकेतों को देने वाला रहेगा। जिससे आप अपने अध्ययन एवं ज्ञान में सफल होते रहेंगे। आपको कहीं न कहीं लाभ की स्थिति रहेगी। यानी सितम्बर के महीनों में श्री बुध एवं शुक्र का गोचरीय संबंध सितम्बर के महीनें में उच्च किस्म की सफलता को देने वाला रहेगा। यदि आप किसी प्रतियोगी क्षेत्र में अपनी किस्मत को आजमा रहे हैं, तो आपको वर्ष के इन महीनों में निश्चित तौर पर सफल होने के आसार रहेंगे। यानी वर्ष 2021 के इन महीनों में आपको अधिक अच्छे और सकारात्मक परिणामों की स्थिति रहेगी।

अक्टूबर 2021 से दिसम्बर 2021:

2021 अपने स्कूल स्तर की शिक्षा तथा उच्च शिक्षा के क्षेत्रों में वांछित लक्ष्यों को पाने के भरसक प्रयास में बने हुये रहेंगे। हालांकि आप सम्भावनाओं एवं रोगजार यानी नौकरी को पाने में सहायक विषयों का चुनाव या फिर उन्हें तैयार में करने में अधिक ध्यान देते हुये रहेंगे। तो अच्छा रहेगा। क्योंकि संबंधित भाव में केतू का गोचर आपको कहीं न कहीं परेशानियों को देने वाला रहेगा। ऐसे में आपको नकारात्मक ग्रहीय गोचर के प्रभाव को समझते हुये आगे बढ़ने की जरूरत बनी हुई रहेगी। हालांकि विद्याभाव के स्वामी श्री मंगल का गोचर बहुत सकारात्मक नहीं रहेगा। किन्तु संबंधित भाव में शुक्र की गोचरीय स्थिति के कारण आपको अक्टूबर के महीनों में क्रीड़ा एवं खेल तथा प्रतियोगी क्षेत्रों में वांछित सफलता एवं पुरस्कार प्राप्त होने की स्थिति बनी हुई रहेगी। यानी आप अपने अध्ययन एवं ज्ञान को चमकाने में और सक्रिय होकर कर लगे हुये रहेंगे। तो अच्छा रहेगा। वहीं नवम्बर एवं दिसम्बर के महीनों में किसी प्रतियोगी एवं क्रीड़ा या फिर संबंधित शिक्षा के क्षेत्रों में लंबी यात्रा में जाना पडे़गा।

️कर्क राशिफल 2021 के अनुसार वैवाहिक जीवन एवं संतान

कर्क राशि 2021

कर्क :~ ड, ह : माँ भगवती के उपासक आचार्य. श्री. जिनचन्द्रसूरीश्र्वरजी म सा कहते हे कर्क वार्षिक राशिफल 2021 के अनुसार, वैवाहिक जीवन के मोर्चे पर इस वर्ष आपको अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे, क्योंकि इस साल शनि और बृहस्पति आपके सप्तम भाव में मौजूद रहेंगे। जिसके परिणामस्वरूप आपको वैवाहिक जीवन में ठीक-ठाक परिणाम मिलेगा। साथ ही दंपतियों के बीच कुछ ग़लतफ़हमी पैदा हो सकती है, साथ ही वे इस वर्ष के दौरान भावनात्मक रूप से कमजोर रहने वाले हैं। हालांकि बच्चों के घर के स्वामी मंगल और केतु और शुक्र की पंचम भाव में स्थिति इस वर्ष संतान की इच्छा रखने वाले जातकों के जीवन में कुछ कठिनाइयाँ ला सकते हैं। आपकी राशि के पंचम भाव में केतु की मौजूदगी के चलते इस पूरे साल आपके बच्चों को किसी बार-बार होने वाली समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। हालांकि आप उनका हर कदम पर समर्थन करेंगे और उनकी हर मुश्किल का सामना उनके साथ मिलकर करेंगे।
हालाँकि आपको सलाह दी जाती है कि यदि आप अपने बच्चों के व्यवहार में कोई परिवर्तन नज़र भी आता है तो उनके साथ ज्यादा सख्त ना हों। आपका सकारात्मक दृष्टिकोण उनके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा और साथ ही उनको हर काम को बेहतर तरीके से करने में सक्षम बनाने में मदद करेगा। बच्चों के लिहाज़ से इस पूरे वर्ष उतार-चढ़ाव की प्रबल संभावना है। इसके अलावा जहां तक बात है बच्चों के स्वास्थ्य की तो इस पूरे वर्ष इस संदर्भ में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पांचवें घर में केतु की स्थिति आपके बच्चों को किसी भी बुरी से बुरी स्थिति के बावजूद उनका शानदार प्रदर्शन करने के काबिल बनाएगी। कर्क राशि के 2021 वार्षिक भविष्यफल के अनुसार 15 सितंबर के बाद एक बार फिर बृहस्पति सातवें घर में गोचर कर जाएगा। इसके बाद का समय आपके लिए वापस से अनुकूल साबित होगा। यह अवधि खासतौर पर आपके दूसरे बच्चे के लिए बेहद अनुकूल रहने वाली है। हालांकि आपके दूसरे बच्चे की शादी होने की संभावना बहुत कम है।

 2021 मे कर्क राशि के लिए ग्रहों का गोचर,  ग्रह स्थितियां इस प्रकार रहेंगी

  • सूर्यः इस वर्ष 2021 में सूर्य 14 जनवरी में दारा भाव गत गोचर करेंगे, 12 फरवरी से अष्टम भाव गत, 14 मार्च से धर्म भावगत, 13 अपै्रल को कर्म भावगत, 14 मई से आय भाव गत, 15 जून से व्यय भावगत, 16 जुलाई से लग्न भावगत, 16 अगस्त को धन भावगत, 16 सितम्बर को पराक्रम गत, 17 अक्टूबर को सुख भावगत, 16 नवम्बर को सुत भावगत, 15 दिसम्बर को रोग भावगत गोचर करेगा।
  • चंद्रः चंद्र अपने गोचरीय तीव्रता के कारण सवा दो नक्षत्रों अर्थात् एक राशि में लगभग ढ़ाई दिनों पर्यन्त विचरण करते रहते हैं। हमें इसी भाॅति राशि चक्र में वर्ष पर्यन्त मेष से मीन पर्यन्त चन्द्र के गोचर क्रम को समझना चाहिये।
  • मंगलः मंगल इस वर्ष 2021 में, 22 फरवरी को आय भाव में, 13 अपै्रल को व्यय भाव में संचरण करेगा। 02 जून को लग्न भाव में संचरण करेगा। 20 जुलाई को धन भाव में संचरण करेगा। 06 सितम्बर को पराक्रम भाव में संचरण करेगा। तथा 22 अक्टूबर को सुख भाव में एवं 05 दिसम्बर से सुत भाव में संचरण करेगा।
  • बुधः बुध ग्रह इस वर्ष 05 जनवरी 2021 में दारा भाव में, 25 जनवरी से अष्टम भाव में, 30 जनवरी को वक्री एवं 04 फरवरी को वक्री दारा भाव में, 21 फरवरी को मार्गी, 11मार्च को अष्टम भाव में तथा 01 अपै्रल को धर्म भाव में, 16 अपै्रल को कर्म भाव में, 01 मई को आय भाव में संचरण करेंगे। 26 मई को व्यय भाव में, 30 मई को वक्री 03 जून को वक्री आय भाव में, 23 जून को मार्गी 07 जुलाई को व्यय भाव में तथा 25 जुलाई को लग्न भाव में, 8 अगस्त को धन भाव में, 26 अगस्त को पराक्रम भाव में 22 सितम्बर को सुख भाव में, 27 सितम्बर को वक्री 02 अक्टूबर को वक्री पराक्रम भाव में, 18 अक्टूबर को मार्गी 02 नवम्बर को सुखभाव में संचरण करेंगे। 21 नवम्बर को सुतभाव में, 10 दिसम्बर को रोग भाव में, 29 दिसम्बर को दारा भाव में गोचर करेंगे।
  • गुरूः गुरू वर्ष 2021 में 06 अपै्रल अष्टम में तथा 20 जून को वक्री अष्टम भाव में तथा 14 सितम्बर को वक्री गति से दारा भाव में, 18 अक्टूबर को मार्गी तथा 20 नवम्बर को अष्टम भाव में संचरण करेगा।
  • शुक्रः शुक्र 2021 में 04 जनवरी को रोग भाव में, 28 जनवरी को दारा में, 21 फरवरी को अष्टम भाव  में, 17 मार्च को धर्म भाव में, 10 अपै्रल को कर्म भावगत संचरण करेंगे। 04 मई को आय भाव में, 28 मई को व्यय भाव में, 22 जून को लग्न भाव में, 17 जुलाई को धन भाव में,11 अगस्त को पराक्रम भाव में, 05 सितम्बर को सुख भाव में, संचरण करेंगे। 02 अक्टूबर से सुत भाव में, 30 अक्टूबर से रोग भाव में, 08 दिसम्बर से दारा भाव में, 19 दिसम्बर से वक्री, 30 दिसम्बर से वक्री गति से रोग भाव में गोचर करेंगे।
  • शनिः शनि वर्ष 2021 में दारा भाव गत गोचर करेंगे।
  • राहुः राहु ग्रह वर्ष 2021 में आय भाव गत संचरण करेंगे।
  • केतुः केतु ग्रह वर्ष 2021 सुत भाव गत संचरण करेंगे।

 2021 राशिफल महीना द्वारा महीना

जनवरी
इस महीने चंद्रमा कर्क राशि का लग्न में, केतु-शुक्र वृश्चिक राशि का पांचवें भाव में, सूर्य-बुध धनु राशि का छठे भाव में, गुरु-शनि मकर राशि का सातवें भाव में, मंगल मेष राशि का दसवें भाव में, राहु वृषभ राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। साल के पहले महीने का प्रथम सप्ताह आपके लिए खुशियां लेकर आएगा। भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। आप स्वयं के अंदर एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे। मेहनत का पूरा-पूरा लाभ आपको इस समय मिलेगा। बच्चों के साथ समय बीताने का मौका मिलेगा। महीने के दूसरे सप्ताह में हेल्थ से जुड़ी परेशानी सामने आ सकती है। पिता-पुत्र में किसी बात पर अनबन हो सकती है, लेकिन समय रहते मामला ठंडा हो जाएगा। 9 जनवरी के बाद का समय विद्यार्थियों के लिए शुभ रहेगा। ऑफिस में मनमाफिक माहौल मिलने से अपना काम और भी बेहतर तरीके से कर पाएंगे। महीने का मध्य का समय थोड़ा चिंताजनक रह सकता है। आपमें धैर्य की कमी रहेगी, जिसके कारण किसी से आपका विवाद हो सकता है। 25 जनवरी के बाद का समय अनुकूल रहेगा। सहकर्मी मददगार साबित होंगे। जीवन की गाड़ी एक बार फिर पटरी पर लौट आएगी।
फरवरी
इस महीने में चंद्रमा कन्या राशि का तीसरे भाव में, केतु वृश्चिक राशि का पांचवें भाव में, शुक्र-सूर्य-गुरु-शनि मकर राशि का सातवें भाव में, बुध कुंभ राशि का आठवें भाव में, मंगल मेष राशि का दसवें भाव में, राहु वृषभ राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। महीने का पहला सप्ताह मिले-जुले फल देने वाला रहेगा। 1 से 3 फरवरी के बीच कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है। मित्र की सलाह आपके काम आएगी। इसके बाद किसी बात पर बॉस से आपका विवाद हो सकता है। इससे आपका व्यक्तिगत नुकसान भी होगा। प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में बाधा आ सकती है। 8-9 फरवरी को पैसों से जुड़ा कोई बड़ा फायदा हो सकता है। 16 फरवरी के बाद कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको सफलता मिल सकती है। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। इस दौरान विवादास्पद मामलों से दूर रहेंगे तो ठीक रहेगा। संपत्ति की खरीद-फरोख्त से लाभ की संभावना बन रही है। महीने के अंतिम सप्ताह में कोई नई जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। काम को टालने की जगह उसे मन लगाकर पूरा करें तो भविष्य में इसके अच्छे परिणाम आपको मिलेंगे।
मार्च
इस महीने चंद्रमा कन्या राशि का तीसरे भाव में, केतु वृश्चिक राशि का पांचवें भाव में, गुरु-शनि-बुध मकर राशि का सातवें भाव में, सूर्य-शुक्र कुंभ राशि का आठवें भाव में, मंगल-राहु वृष राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। महीने के आरंभ में आप नई योजनाओं को लेकर उत्साहित रहेंगे। ऑफिस या दुकान पर कार्यप्रणाली सुधारने के लिए कुछ कठोर निर्णय ले सकते हैं। किसी काम को पूरा करवाने के लिए अनुचित तरीका अपनाएंगे, जिसके कारण आपके मान-सम्मान में कमी आ सकती है। 9 मार्च के बाद समय आपके पक्ष में होगा। समाज कल्याण के कामों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। किसी नई व्यापारिक योजना की शुरूआत इस समय हो सकती है। प्रेम प्रसंगों में भी सफलता मिलेगी। आपका नेचर पॉजिटिव रहेगा। 21 मार्च के बाद खर्च अधिक होने से चिंता बढ़ सकती है। पारिवारिक मामलों में आपका हस्तक्षेप विवाद का कारण बन सकता है। इस समय आपको शांत रहना होगा, नहीं तो बात बिगड़ सकती है। महीने का अंतिम सप्ताह सफलता दिलाने वाला होगा। आप दोगुने जोश के साथ काम करेंगे, जिसके चलते आप मैनेजमेंट की नजर में आ सकते हैं। दांपत्य जीवन में मुधरता बनी रहेगी। इस समय किया गया निवेश आपको फायदा दे सकता है।
अप्रैल
इस महीने चंद्रमा-केतु वृश्चिक राशि का पांचवें भाव में, शनि-गुरु मकर राशि का सातवें भाव में, सूर्य-बुध-शुक्र मीन राशि का नौवें भाव में, राहु-मंगल वृष राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। 1 से 7 अप्रैल के बीच का समय आपके लिए सुख-समृद्धि देने वाला रहेगा। बिजनेस में नए अनुबंध हो सकते हैं। भागीदारी के कामों में भी फायदा होगा। आपके व्यक्तित्व में आत्मविश्वास नजर आएगा, जिससे आप सभी मामलों को अच्छे से हेंडल कर सकेंगे। इस दौरान आपको घर और बाहर दोनों तरफ से पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। 8 और 9 अप्रैल को समय थोड़ा विपरीत रह सकता है। ये समय व्यर्थ के कामों में व्यतीत होगा। संतान के कारण मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान किसी भी कागज पर साइन करते समय बहुत ध्यान से पढ़ें। 15 अप्रैल के बाद एक बार फिर आपको कठोर परिश्रम करना पड़ेगा। इस समय आप कोई अनुचित काम न करें तो बेहतर रहेगा। घरेलू उपयोग की कोई वस्तु खराब हो सकती है। महीने के अंतिम सप्ताह में आप जरूरतमंदों की मदद करेंगे। आशा के अनुरूप काम होने से आपको राहत महसूस होगी। आय के नए स्त्रोत मिलेंगे। सकारात्मक सोच के साथ आप आगे बढ़ते जाएंगे।
मई
इस महीने केतु वृश्चिक राशि का पांचवें भाव में, चंद्रमा धनु राशि का छठे भाव में, शनि मकर राशि का सातवें भाव में, गुरु कुंभ राशि का आठवें भाव में, सूर्य-शुक्र मेष राशि का दसवें भाव में, बुध-राहु वृषभ राशि का ग्यारहवें भाव में, मंगल मिथुन राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने के आरंभ में वाहन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। संतान की कामों को देखकर मन प्रसन्न रहेगा। 5 मई के बाद सावधान रहते हुए काम करें, नहीं तो लेन के देने पड़ सकते हैं। अनावश्यक विवाद से बचें। हेल्थ का खास ध्यान रखें। 10 मई के बाद मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अचानक लाभ की स्थिति बनेगी। नौकरी में प्रमोशन के योग भी बन सकते हैं। ग्यारहवां चंद्रमा आपको सभी मामलों में सफलता दिलाएगा। महीने के मध्य समय में आप थोड़े चिड़चिड़े हो सकते हैं। इस दौरान कोई गुप्त बात आपके द्वारा अनजाने में लीक हो सकती है, इसलिए बोलते समय ध्यान रखें। पति-पत्नी में प्रेम बढ़ेगा। कड़ी मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। 24 मई के बाद खर्च की अधिकता परेशानी का कारण बन सकती है। किसी कारण आप पर निराशा हावी हो सकती है।
जून
इस महीने केतु वृश्चिक राशि का पांचवें भाव में, शनि मकर राशि का सातवें भाव में, गुरु-चंद्रमा कुंभ राशि के छठे भाव में, सूर्य-बुध वृषभ राशि के ग्यारहवें भाव में, मंगल-बुध-शुक्र मिथुन राशि का बारहवें भाव में रहेगा। इस महीने की शुरूआत अच्छी नहीं कही जा सकती। किसी मामले को लेकर उलझनें बढ़ सकती हैं। क्रोध अधिक आने के कारण किसी से विवाद भी हो सकता है। इस समय आपको धैर्य रखने की जरूरत है। मन में कई तरह की शंकाएं आएंगी। 6 जून के बाद अटके कामों में तेजी आएगी और आपके पक्ष का माहौल बनेगा। कोई शुभ समाचार भी आपको मिल सकता है। 12 व 13 जून को बारहवां चंद्रमा आपको किसी विपत्ती में फंसा सकता है। खर्च अधिक होगा, लेकिन उसका प्रतिफल नहीं मिल पाएगा। लक्ष्य से भी ध्यान भटक सकता है। कोर्ट केस में उलझ सकते हैं। 21 जून के बाद पारिवारिक मामले सुलझ सकते हैं। 24 जून के बाद प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। मेहमानों के आने से मन प्रफुल्लित रहेगा। उच्च शिक्षा और शोध कार्यों में सफलता मिलेगी। बिजनेस में भी लाभ की स्थिति बनेगी।
जुलाई
इस महीने में मंगल-शुक्र कर्क राशि का लग्न में, केतु वृश्चिक राशि का पांचवें भाव में, शनि मकर राशि का सातवें भाव में, गुरु कुंभ राशि का आठवें भाव में, चंद्रमा मीन राशि का नौवें भाव में, राहु-बुध वृषभ राशि का ग्यारहवें भाव में, सूर्य मिथुन राशि का बारहवें भाव में रहेगा। 1 से 7 जुलाई के बीच समय अनुकूल रहेगा। आपकी योग्यता से सभी प्रभावित होंगे। हर काम में सफलता मिलेगी। जो भी काम हाथ में लेंगे उसे पूरा करके ही दम लेंगे। इस दौरान आप जरूरत से ज्यादा खर्च करेंगे और लाभ भी कमाएंगे। बिजनेस से जुड़ी यात्रा लाभदायक साबित होगी। 10 जुलाई के बाद पिता-पुत्र में किसी बात पर विवाद हो सकता है। आर्थिक नुकसान हो सकता है। कुछ अनिश्चित निवेश भी इस समय कर सकते हैं। 13 जुलाई के बाद समय सामान्य हो जाएगा। आप प्रसन्न रहेंगे और लाभ-हानि की चिंता से मुक्त रहेंगे। 20-21 को आप शांति का अनुभव करेंगे। पारिवारिक आवश्यकताओं की पूर्ति करने में सक्षम रहेंगे। महीने के अंतिम सप्ताह में ट्रांसफर का भय मन में रहेगा। शत्रुओं से चुनौतियां मिल सकती हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
अगस्त
इस महीने में सूर्य-बुध कर्क राशि का लग्न में, मंगल-शुक्र सिंह राशि का दूसरे भाव में, केतु वृश्चिक राशि का पांचवें भाव में, शनि मकर राशि का सातवें भाव में, गुरु कुंभ राशि का आठवें भाव में, चंद्रमा मेष राशि का दसवें भाव में, राहु वृषभ राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। महीने का पहला सप्ताह कुछ ठीक नहीं कहा जा सकता है। किसी से अनावश्यक विवाद हो सकता है। सोचे हुए काम समय पर पूरे नहीं हो पाएंगे। आपका मन काम से ज्यादा आराम पर रहेगा। नौकरी में भी बॉस आपसे नाराज हो सकते हैं। 8 अगस्त के बाद का समय अनुकूल रहेगा। पुश्तैनी जायदाद के मामलों में आपको सफलता मिल सकती है। आय के नए स्त्रोत आपको मिल सकते हैं। उच्च शिक्षा में आ रही बाधाएं दूर होंगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। महीने के दूसरे सप्ताह में किसी प्रियजन से मुलाकात हो सकती है। 22-23 को आठवां चंद्रमा पारिवारिक मामलों को उलझा सकता है। अन्य लोगों से तालमेल बैठाने में आपको असुविधा महसूस होगी। लेन-देन के मामलों में सावधानी रखें। 27 जुलाई के बाद आपको कुछ नई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों के लिए ये समय अपेक्षाकृत अच्छा रहेगा।
सितंबर
इस महीने में सूर्य-मंगल सिंह राशि का दूसरे भाव में, बुध-शुक्र कन्या राशि का तीसरे भाव में, केतु वृश्चिक राशि का पांचवें भाव में, शनि मकर राशि का सातवें भाव में, गुरु कुंभ राशि का आठवें भाव में, राहु वृषभ राशि का ग्यारहवें भाव में, चंद्रमा मिथुन राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने का आरंभ खर्च के साथ होगा। धन की कमी महसूस होगी। बुरी संगत के कारण परेशानी का अपयश का सामना करना पड़ सकता है। इस समय गतिशील रहें और आलस्य का त्याग करें। पूजा-पाठ और तंत्र-मंत्र की ओर झुकाव बढ़ सकता है। 12 सितंबर के बाद समय अनुकूल हो जाएगा। किसी सुखदायी यात्रा पर जा सकते हैं। अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। सत्ता पक्ष से सहयोग मिलेगा। अच्छे कामों में पैसा खर्च होगा। 19-20 को समय कष्टकारी रहेगा। आपमें सहनशक्ति का अभाव हो सकता है। मेहनत के बाद भी उचित परिणाम न मिलने से मन खिन्न रहेगा। 24 सितंबर के बाद मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आप जो चाहते हैं वो आपको मिलेगा। शत्रु पक्ष इस दौरान कमजोर रहेगा। आप चतुराई से सभी समस्याओं का निराकरण कर लेंगे।
अक्टूबर
इस महीने में चंद्रमा कर्क राशि का लग्न में, सूर्य-मंगल कन्या राशि का तीसरे भाव में, बुध-शुक्र तुला राशि का चौथे भाव में, केतु वृश्चिक राशि का पांचवें भाव में, गुरु-शनि मकर राशि का सातवें भाव में, राहु वृष राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। इस महीने का पहला सप्ताह बेहतरीन रहेगा। पूरी ऊर्जा के साथ आप अपने रुके हुए कामों को पूरा करेंगे। अधिकारी वर्ग आपके काम से खुश रहेंगे। धार्मिक कार्यक्रमों में जाने का मौका मिलेगा। यात्राओं से लाभ होगा। विदेश में रह रहें परिजनों से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। 8 अक्टूबर के बाद समय कलहकारी रहेगा। तालमेल न बैठा पाने के कारण लोग आपसे दूर हो सकते हैं। आता हुआ पैसा रुक जाएगा। अचल संपत्ति से जुड़े मामले उलझ सकते हैं। महीने के मध्य का समय अपेक्षाकृत शांतिदायक रहेगा। 16 अक्टूबर के कोई अप्रिय घटना घट सकती है। बिजनेस में भी नुकसान हो सकता है। 21 अक्टूबर के बाद आप शादी-पार्टियों में व्यस्त रहेंगे। महीने का अंतिम सप्ताह आपके लिए चिंताजनक रहेगा। इस समय कोई बड़ा फैसला न लें। बिजनेस में कोई बड़ा निर्णय न लें।
नवंबर
इस महीने में चंद्रमा सिंह राशि का दूसरे भाव में, बुध कन्या राशि का तीसरे भाव में, सूर्य-मंगल तुला राशि का चौथे भाव में, केतु वृश्चिक राशि का पांचवें भाव में, शुक्र धनु राशि का छठे भाव में, गुरु-शनि मकर राशि का सातवें भाव में, राहु वृषभ राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत के 3 दिन धनदायक रहेंगे। आप जो पाना चाहते हैं उसे पाकर ही दम लेंगे। पति-पत्नी का पुराना विवाद खत्म होगा। 4 नवंबर के बाद आर्थिक मामले थोड़े उलझ सकते हैं। ग्लैमर पर पैसा खर्च कर सकते हैं। आप सहज रहते हुए पूरे काम आसानी से कर लेंगे। घर-परिवार में सौहार्द बना रहेगा। 8 से 15 नवंबर के बीच शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। संतान से खुशियां मिलेंगी। इस समय यात्रा न करें तो बेहतर रहेगा। आर्थिक पक्ष थोड़ा कमजोर रह सकता है। 16 नवंबर के बाद समय अच्छा रहेगा। बैंक, बीमा, टैक्स जैसी गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। व्यापार में लाभ प्राप्ति की हर संभव कोशिश करेंगे। 24 से 26 से बीच सन्मुख चंद्रमा की स्थिति रहेगी। इससे धन लाभ की संभावना बनेगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। महीने के अंतिम दिनों में आपको माता-पिता का सहयोग मिलेगा।
दिसंबर
इस महीने में चंद्रमा कन्या राशि का तीसरे भाव में, मंगल तुला राशि का चौथे भाव में, सूर्य-बुध-केतु वृश्चिक राशि का पांचवें भाव में, शुक्र धनु राशि का छठे भाव में, शनि मकर राशि का सातवें भाव में, गुरु कुंभ राशि का आठवें भाव में, राहु वृष राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। महीने के आरंभ में मेहनत तो खूब करेंगे तो लेकिन उतना परिणाम नहीं मिल पाएगा। घर में मेहमानों के आने-जाने से लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे। जुएं-सट्टे में नुकसान हो सकता है। 4 दिसंबर के बाद संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। इस समय उत्तम सुखों की प्राप्ति होगी। आपके आय बढ़ाने के प्रयास सफल साबित होंगे। सातवां चंद्रमा सुख प्रदान करेगा। 10 दिसंबर के बाद कोई बड़ा संकट आपके ऊपर आ सकता है। कोई गलत काम आपके हाथों से हो सकता है। 16 से 23 के बीच व्यापारिक यात्रा हो सकती है। भूमि की खरीद-फरोख्त से फायदा होने के योग बन रहे हैं। अविवाहितों के संबंध तय हो सकते हैं। महीने के अंतिम दिनों में बच्चों व परिवार के साथ समय बीताने का मौका मिलेगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में आपका सम्मान हो सकता है।

️कर्क घर राशिफल 2021

कर्क राशि 2021 में घर

कर्क :~ ड, ह : माँ भगवती के उपासक आचार्य. श्री. जिनचन्द्रसूरीश्र्वरजी म सा कहते हे कर्क राशिफल 2021 के अनुसार, साल 2021 में कर्क राशि वाले ऐसे लोग जिनके पास अभी तक एक भी घर नहीं है तो वह अपना घर लेते हुए नजर आ सकते हैं। ससुराल पक्ष की तरफ से भी आपको कुछ पैसे मिलेंगे जिसकी मदद से आप घर लेते हुए देख सकते हैं। यदि कर्क राशि वाले पुरुष लोग अपनी पत्नी के नाम से इस साल घर खरीदेंगे तो यह एक अच्छा फल देता हुआ नजर आएगा। यह घर आपको सुख तो देगा ही देगा, साथ ही साथ आगे लाभ प्रदान करता हुआ भी नजर आने वाला है। साल 2021 में जिन लोगों के पास पहले से ही घर हैं वह लोग साल के अंत तक नए और बड़े घर में जाते हुए नजर आ सकते हैं। साल 2021 घर के लिहाज से कर्क राशि वालों के लिए अच्छा साल है।

️ कर्क वाहन राशिफल 2021

 

कर्क :~ ड, ह : माँ भगवती के उपासक आचार्य. श्री. जिनचन्द्रसूरीश्र्वरजी म सा कहते हे कर्क वाहन राशिफल 2021 के अनुसार, वाहन की बात करें तो अगस्त महीने में मंगल जब मकर राशि में होंगे तो यह समय आपके वाहन खरीदने का समय हो सकता है। आप अगस्त महीने के बाद मंगल की कृपा से वाहन खरीदते हुए नजर आ सकते हैं। यह वाहन चार पहिए का वाहन हो सकता है और एक रॉयल सवारी साबित होगा। जो गाड़ी आप अपने सपनों की गाड़ी समझकर अभी तक खरीदने की सोच रहे थे तो अगस्त महीने के बाद वह गाड़ी आपके पास आती हुई नजर आ सकती है।

️ कर्क लाभ राशिफल 2021️

कर्क :~ ड, ह : माँ भगवती के उपासक आचार्य. श्री. जिनचन्द्रसूरीश्र्वरजी म सा कहते हे कर्क राशिफल 2021 के अनुसार, लाभ की बात करें तो कर्क राशि वालों की कुंडली में लाभ का घर इस बार काफी अच्छा नजर आ रहा है। आपको व्यवसाय में भी लाभ प्राप्त होता हुआ दिखेगा तो वहीँ आपको नौकरी के काम में भी लाभ प्राप्त होता हुआ दिखने वाला है। घर बैठकर काम करने वालों के लिए यह साल अच्छा जाएगा। वर्क फॉर्म होम के काम के लिए यह साल अच्छा है। आप इसके लिए मना ना करें, इससे आपका धन बचा हुआ नजर आएगा और जो धन बचेगा उसको आप मकान या वाहन पर खर्च करते हुए नजर आने वाले हैं।

️कर्क खर्च राशिफल 2021

कर्क :~ ड, ह : माँ भगवती के उपासक आचार्य. श्री. जिनचन्द्रसूरीश्र्वरजी म सा कहते हे कर्क राशिफल 2021 के अनुसार, खर्च की बात करें तो कर्क राशि वाले जातकों के लिए खर्च के लिहाज से साल 2021 मध्यम गति का बोला जा सकता है। इस साल ना तो बहुत अधिक बड़े खर्च आपको नजर आएँगे और ना ही ऐसा बोला जा सकता है कि आप इन ख़र्चों की वजह से खुद को टेंशन देते हुए दिखने वाले हैं। आप पैसा जोड़कर घर और वाहन लेने का प्लान बनाते हुए दिख सकते हैं। अपने ख़र्चों की वजह से आप साल 2021 में परेशान नहीं रहेंगे, विदेश यात्रा के ऊपर आप खर्च करते हुए नजर आ सकते हैं।

️ कर्क राशिफल 2021 का ओवरव्यू

कर्क :~ ड, ह : माँ भगवती के उपासक आचार्य. श्री. जिनचन्द्रसूरीश्र्वरजी म सा कहते हे कर्क राशिफलl 2021 के अनुसार, कर्क राशि वाले जातकों के लिए साल 2021 में जनवरी, फरवरी और मार्च के महीने कर्क राशि वालो के लिए नई नौकरी के अवसर लेकर आ रहे है। आप इस समय नई नौकरी करते  हुए नजर आएँगे और यह नौकरी आप लंबे समय तक करने वाले हैं। एक अच्छी कंपनी में आप प्रोमोशन प्राप्त करेंगे, जहां पर आपको मान सम्मान और अच्छे पैसे प्राप्त होते हुए नजर आने वाले हैं। ऐसे लोग जो अपने काम से खुश नहीं हैं और जो अपने व्यवसाय को लेकर हमेशा परेशान रहते हैं तो इन लोगों के लिए भी शुरुआती 3 महीनों में अच्छी ख़बरें प्राप्त होती हुई नजर आएँगी। कर्क राशिफल 2021 के अनुसार, आपके घर का कोई सदस्य आपके काम में आपकी मदद करता हुआ नजर आएगा, जिसकी मदद से आप तरक्की करते हुए दिखेंगे। कर्क राशि वाले जातक को धन प्राप्ति के कई मौके इस साल प्राप्त होने वाले हैं। आप उन मौक़ों को किस तरीके से बना पाते हैं यह आपके ऊपर निर्भर करने वाला है। यदि आप नकारात्मक लोगों के साथ रहेंगे तो गलत तरीके का पैसा आपके पास आएगा जो कि आने वाले समय में साल के अंत तक आपको और आपके परिवार को बहुत अधिक दुख देता हुआ प्रतीत होगा, इसलिए हमने पहले ही बताया कि आकर्षण का सिद्धांत इस साल कर्क राशि वाले जातकों के ऊपर काम करने वाला है। आप सकारात्मक ऊर्जा और सकारात्मक काम से ही धन अर्जित करने के बारे में सोचें।
 शिक्षा के लिहाज से बात करें तो शिक्षा में  कर्क राशि वालों के लिए साल 2021 अच्छा जाता हुआ प्रतीत होगा। मार्च महीने में जब बृहस्पति ग्रह वृश्चिक राशि में आएँगे तो यह समय आपके लिए अच्छा होगा और जो लोग सोचते हैं कि काफी मेहनत करने के बाद भी उनको सफलता प्राप्त नहीं हो पा रही है तो बृहस्पति का यह परिवर्तन आपके लिए बेहद अच्छा साबित होने वाला है। गुरू ग्रह जब वृश्चिक राशि में जाएंगे तो मार्च 8, 2021 के आसपास से आपके जीवन में शिक्षा को लेकर चीजें परिवर्तित होती हुई नजर आएँगी। आप जो पढ़ेंगे वहीं काम आता हुआ नजर आएगा और जो लोग विदेश में शिक्षा प्राप्त करने के बारे में विचार कर रहे हैं उनको भी मार्च से अप्रैल के बीच में मौके प्राप्त होते हुए नजर आएँगे। वीजा से जुड़ा हुआ काम अगर किसी का रूका हुआ है तो उसको मार्च और अप्रैल महीने शुरू कर देना चाहिए। इस महीने में काफी उम्मीदें हैं कि बृहस्पति की मदद से आप की यह समस्या भी हल होती हुई नजर आ जाए।
 साल 2021 के अंदर कर्क राशि वालों के प्रेम संबंधों की बात करें तो यह साल आपके लिए इस क्षेत्र में भी काफी अच्छा जाता हुआ नजर आएगा। शुक्र सही स्थिति में आपकी कुंडली में विराजमान है और शुक्र ही एक ऐसे ग्रह हैं जो कि दांपत्य जीवन और प्रेम संबंधों से संबंधित हैं और यह आपकी कुंडली में शांत भाव में इस साल बैठे हुए नजर आएँगे। जिन लोगों के रिश्ते पिछले काफी समय से एक ही व्यक्ति से चल रहे हैं उस व्यक्ति से इस साल शादी होने की पूरी पूरी उम्मीद नजर आ रही है। आप उस व्यक्ति को अपने घर पर बुलाकर माता-पिता से मिलवा सकते हैं। माता-पिता भी उस व्यक्ति से मिलकर आप दोनों की शादी का प्रस्ताव आगे रखते हुए नजर आएँगे। साल 2021 प्रेम संबंधों के लिए एक अच्छा साल है, जहां पर आपको किसी भी तरीके की कोई निराशा हाथ नहीं लगेगी। हां जो व्यक्ति अभी नए संबंधों में बने हैं उनको बहुत जल्दी सामने वाले के ऊपर विश्वास नहीं करना है। यदि आप आँख बंद करके बहुत जल्दी किसी पर विश्वास करेंगे तो आपको हानि उठानी पड़ सकती है।
  साल 2021 में कर्क राशि वाले विदेश जाते हुए नजर आएँगे। नौकरी के काम से या व्यवसाय के काम से आप विदेश यात्रा करते हुए दिख सकते हैं। विदेश में जाकर आप अपने काम के से जुड़ी हुई कई जरूरी चीजों को इकट्ठा करके देश में लाएंगे और फिर नए सिरे से अपने व्यवसाय को रखते हुए दिखेंगे।

यह करें उपाय

  • लाभ दायक वनस्पति पलाश के फूलों को रखने से नीश्चीत लाभ दायक है
  •  आप को दान मे चाँदी  ( sliver ) या चावल या दुध दे तो फ़ायदा होगा
  • आपको अपने पास सफ़ेद  (white) रंग वस्त्र रखना है
  • इस मंत्र के प्रभाव से धन, यश और समृद्धि की वृद्धि होगी।  ॐ ऐं क्लीं श्रीं
 उपाय नित्य चंद्र ग्रह के जाप करे 6 मंत्र मे से जो आपको योग्य लगे वो
    ” श्री चंद्र देवता “
  1. ॐ रोहिणीपतये चंद्राय ॐ ह्रीँ  ह्रं द्रीँ चंद्राय नम: स्वाहा ॥
  2. ॐ ह्रीँ श्रीँ चंद्रप्रभसवामिने श्रां श्रीँ श्रौँ ॐ चंद्राय नम:
  3. ॐ ह्रीँ नमो अरिहंताणं
  4. ॐ एँ ह्रीँ श्री सोमाय नम:
  5. ॐ सों सोमाय नम:
  6. ॐ दधि शंख तुषाराभं, क्षीरोदार्णव संभवम्। नमामि शशिनं सोम, शंभोर्मुकुट भूषणम्॥
नित्य हर सोमवार को आयंमबिल या ऐकासणा करे ( ऐक वक्त ही भोजन करे) नित्य  श्री चंद्रप्रभसवामि की उपासना करे
    कर्क राशि 2021 by jain muni कर्क राशि 2021 by
जिन शीशू अजित
_देवी स्वप्न द्वारा निर्मित_ ८४ जिनालय समलंकृत
 सावत्थीतीर्थ धाम
_बावला, अहमदाबाद_
: 02714232612
आजीवन गुरुचरणसेवी
मुनी अजितचन्द्र विजय
Whatsapp 09824010332
Spread the love

Leave a Reply