Wednesday, May 13, 2026
ज्योतिष समाधान

Budh dosh ko dur karne ke upay बुध दोष दूर करने के उपाय

हमारी कुंडली में बुध का बहुत महत्वपूर्ण स्थान है. जिस कुंडली में बुध गृह मजबूत होता है तो वह व्यक्ति सफलता के नये आयाम स्थापित करता  है. बुध मिथुन और कन्या इन दो राशियों का स्वामी होता है. बुध के प्रभाव से ही व्यक्ति वाकपटु होता है. वे अपनी बातों से सबको अपना बना लेता है. बुध जीवन में सफलता दिलवाने अग्रणी भूमिका निभाता है. इसलिए Budh dosh ko dur karne ke upay बहुत महत्वपूर्ण है.

ज्योतिषविद मीना नहाटा द्वारा बुध दोष दूर करने के उपाय हमें प्रेषित किये हैं. वे आपके लिए प्रस्तुत है.

उपाय

  • किन्नरों को हरे वस्त्र दान करना चाहिए।
  • बुधवार के दिन साबुत मूंग की दाल कबूतरों को खिलाना चाहिए।
  •  कभी भी तोता नहीं पालना चाहिए।
  • गणेश जी के मंदिर में बुधवार को दूर्वा चढ़ाना चाहिए।
  •  बुध रक्षा स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।
  •  ॐ बुं बुधाय नम: इस मंत्र का रोजाना 108 बार जाप करना चाहिए।
  •  छोटी कन्याओं को खट्टी मीठी गोलियां खिलानी चाहिए।
  •  फिटकरी से दांत साफ करने चाहिए।
  •  गौ माता को रोज अपने भोजन का कुछ हिस्सा खिलाना चाहिए।
  •  वा घर में बड़े पत्ते वाले पौधे या बेल वाले पेड़ या मनी प्लांट नहीं लगाना चाहिए।
  •  बुध की शांति के लिए स्वर्ण का दान करना चाहिए। हरा वस्त्र, हरी सब्जी, मूंग का दाल एवं हरे रंग के वस्तुओं का दान उत्तम कहा जाता है। हरे रंग की चूड़ी और वस्त्र का दान किन्नरो को देना भी इस ग्रह दशा में श्रेष्ठ होता है। बुध ग्रह से सम्बन्धित वस्तुओं का दान भी ग्रह की पीड़ा में कमी ला सकती है। इन वस्तुओं के दान के लिए ज्योतिषशास्त्र में बुधवार के दिन दोपहर का समय उपयुक्त माना गया है। बुध की दशा में सुधार हेतु बुधवार के दिन व्रत रखना चाहिए। गाय को हरी घास और हरी पत्तियां खिलानी चाहिए। ब्राह्मणों को दूध में पकाकर खीर भोजन करना चाहिए। बुध की दशा में सुधार के लिए विष्णु सहस्रनाम का जाप भी कल्याणकारी कहा गया है।

Budh grah ke totke : Budh dosh ko dur karne ke upay

रविवार को छोड़कर अन्य दिन नियमित तुलसी में जल देने से बुध की दशा में सुधार होता है। अनाथों एवं गरीब छात्रों की सहायता करने से बुध ग्रह से पीड़ित व्यक्तियों को लाभ मिलता है। मौसी, बहन, चाची बेटी के प्रति अच्छा व्यवहार बुध ग्रह की दशा से पीड़ित व्यक्ति के लिए कल्याणकारी होता है।

अपने घर में तुलसी का पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा निरन्तर उसकी देखभाल करनी चाहिए। बुधवार के दिन तुलसी पत्र का सेवन करना चाहिए।

हरी सब्जियाँ एवं हरा चारा गाय को खिलाना चाहिए बुधवार के दिन गणेशजी के मंदिर में मूँग के लड्डुओं का भोग लगाएँ तथा बच्चों को बाँटें।

घर में खंडित एवं फटी हुई धार्मिक पुस्तकें एवं ग्रंथ नहीं रखने चाहिए। अपने घर में कंटीले पौधे, झाड़ियाँ एवं वृक्ष नहीं लगाने चाहिए। फलदार पौधे लगाने से बुध ग्रह की अनुकूलता बढ़ती है।
जय माता दी।

 

Budh dosh ko dur karne ke upay

Budh dosh ko dur karne ke upay by

Asto Meena Nahata, Indor

 

 

 

 

Spread the love

Leave a Reply