Tuesday, April 21, 2026
राशिफल और पंचांग

कर्क राशि : शिक्षा के लिए दिसम्बर रहेगा खास

  दिसंबर  राशिफल -2020 – कर्क राशि
 सावत्थी तीर्थ क्षेत्रपालाय नम:
                   ॐ ह्रीँ  नम:          
         ॐ पद्मे नम:
            “तस्मै श्री जिनगुरूवै नमः”
             
यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।
मेरे गुरूदेव, ज्योतिष विशारद, माँ भगवती के उपासक, सावत्थीतीर्थ सर्जक तपागच्छाचार्य आचार्य. श्री. जिनचन्द्रसूरीश्र्वरजी म सा  के सूक्ष्म अवलोकन, अध्ययन, मनन. चिंतन के बाद की संक्षिप्त जानकारी गुरुदेव कि आज्ञा से  में मुनि अजितचन्द्र विजयजी फलादेश प्रस्तुत

kark कर्क राशि
कर्क :~ ड, ह:

माह दिसंबर 2020 की गृह स्थितियों अनुसार मासिक फल निम्न प्रकार है:
सूर्य इस मास रोग भावगत गोचर करेंगे। श्री मंगल 24 दिसम्बर से कर्म भावगत गोचर करेंगे। श्री बुध 17 दिसम्बर से रोग भावगत गोचर करेंगे। श्री वृहस्पति पूर्ववत दारा भाव गत गोचर करेंगे। श्री शुक्र 11 दिसम्बर से सुत भावगत गोचर करेंगे। तथा श्री शनि पूर्ववत दारा भाव में गोचर करेंगे। राहू का गोचर पूर्ववत आय भाव में एवं केतु का गोचर पूर्ववत सुत भाव में रहेगा।

कैरियर एवं व्यवसायः

दिसम्बर 2020 में कर्क राशि के जातक एवं जातिकायें इस माह अपने प्रभाव एवं ताकत का एहसास संबंधित लोगों को कराने में लगे हुये रहेंगे। क्योंकि इस माह संबंधित उत्खनन, प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में आपको अच्छे लाभ के अवसर बने हुये रहेंगे। अतः अपने प्रयासों को पूरी मुस्तैदी से जारी करते रहेंगे। तो अच्छा रहेगा। हालांकि आपके कार्य एवं कैरियर भाव के स्वामी मंगल स्वराशि गत गोचर में रहेगे ऐसे में आपको संबंधित सैन्य एवं सुरक्षा तथा हथियारों के निर्माण एवं प्रबंधन में अच्छी तरक्की की स्थिति रहेगी। जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। हालांकि इन प्रयासों में आपको छोटी-छोटी परेशानियों से गुजरना पड़ेगा।

प्रेम एवं संबंधः

कर्क राशि दिसम्बर 2020 में इस राशि के जातक एवं जातिकाओं को घर एवं परिवार की अहमियत समझने की जरूरत रहेगी। जिससे संबंधों में परस्पर सहयोग एवं सद्भावना की स्थिति बनी हुई रहेगी। क्योंकि इस माह संबंधित भावों में पाप ग्रही स्थिति होने से जहाँ परिवार में निकटता का आभाव बना हुआ रहेगा। वहीं सद्भावना एवं सद्व्यवहारों की कमी बनी हुई रहेगी। जिससे परिवार में सकारात्मक वातावरण की कमी रहेगी। या फिर परिजनों की सेहत में कुछ पीड़ाओं एवं रोग की स्थिति रहेगी। जिससे आप परेशान रहेंगे। पे्रम संबंधों में साथी की बातों से कुछ चाहत के ख्वाब बुनने में लगे हुये रहेंगे।

वित्तीय स्थितिः

दिसम्बर 2020 में कर्क राशि के जातक एवं जातिकाओं को अपने धन कमाने की मुहिम को और तेजी देने की जरूरत रहेगी। ऐसे में आप अपने कामों को और तत्परता के साथ करते हुये रहेंगे। क्योंकि आय भाव के स्वामी श्री शुक्र का संबंध पाप ग्रही होने से धन कमाने में पीड़ा एवं भय की स्थिति रहेगी। ऐसे में धन का व्यय अधिक होता रहेगा। और संबंधित संस्था के मध्य लेन-देन के विवाद या फिर सेवाओं के नवीनीकरण को लेकर आप परेशान होते रहेंगे। अतः इस माह आपको सामान्य तौर पर या उससे अधिक लाभ पाने के लिये मिलेजुले परिणाम रहेंगे। अतः सधे हुये प्रयासों को जारी रखें।

शिक्षा एवं ज्ञानः

दिसम्बर 2020 में कर्क राशि के जातक एवं जातिकायें इस माह रोजगार परक शिक्षा की तरफ और एक कदम आगे बढ़ाते रहेंगे। हालांकि इन प्रयासों को साधने के लिये आपको कुछ अपने स्तर पर मुस्तैद होने की जरूरत रहेगी। क्योंकि आपको अचानक ही रोग एवं पीड़ाओं की स्थिति रहेगी। हालांकि इस माह शुभ ग्रहीय गोचर संबंधित ज्ञान एवं शिक्षा के भाव में होने से आप उत्खनन, कम्प्यूटर साइंस, फामेशी, बायोटेक्नोललाँजी, चिकित्सा एवं प्रबंधन के क्षेत्रों से वांछित लाभ प्राप्त करने में सक्षम रहेंगे। अतः अपने प्रयासों को पूरी तत्परता के साथ जारी रखनें में कोताही न करे, तो अच्छा रहेगा।

स्वास्थ्यः

दिसम्बर 2020 के महीने मे कर्क राशि के जातक एवं जातिकाओं के शारीरिक बल का पतन एवं उत्थान दोनों होने की स्थिति रहेगी। हालांकि इस मास जहाँ रोग एवं पीड़ाओं की सम्भावनायें रहेगी। वहीं उनसे लड़ने के लिये आपके पास पर्याप्त क्षमतायें भी मौजूद रहेगी। जिससे आप प्रसन्न होते रहेंगे। अतः पूरी सूझबूझ के साथ चलने की जरूरत रहेगी। क्येांकि इस माह संबंधित भावों में पाप ग्रही शनि एवं राहू आदि का गोचर आपको पीड़ित कर सकता है। वहीं गुरू एवं शुक्र आदि शुभ ग्रहों का गोचरीय प्रभाव आपके तन को संवारने वाला एवं रोग एवं पीड़ाओं से बचाने वाला रहेगा। कुल मिलाकर इस माह आपको संबंधित क्षेत्रों में मिलेजुले परिणामों की स्थिति रहेगी।
राशिफल by jain muni
जिन शीशू अजित
_देवी स्वप्न द्वारा निर्मित_ ८४ जिनालय समलंकृत
 सावत्थीतीर्थ धाम
_बावला, अहमदाबाद_
: 02714232612
आजीवन गुरुचरणसेवी
मुनि अजितचन्द्र विजय
Whatsapp 09824010332
Read this article
Spread the love

Leave a Reply