Tuesday, April 21, 2026
राशिफल और पंचांग

वृषभ राशि 2021 सम्पूर्ण फलादेश, आयेंगे जीवन में बड़े बदलाव

वर्षफल वृषभ राशि 2021 . यह 12 महीने आप के जीवन मे लायेंगे परीवर्तन. यह पूरा फलादेश वृषभ राशिं के आधार पर है. व्यक्तिगत फलादेश आपकी कूंडली पर निर्भर है।
यह समय है पुरानी यादों को पुराने साल के साथ अलविदा करने का और नए साल का नई उमंगों के साथ स्वागत करने का। लेकिन इसके साथ यह भी जानना ज़रूरी है कि आख़िर नए साल में आपके सितारे क्या कह रहे हैं? मेरे  गुरूदेव, ज्योतिष विशारद, माँ भगवती के उपासक,  सावत्थीतीर्थ सर्जक तपागच्छाचार्य आचार्य. श्री. जिनचन्द्रसूरीश्र्वरजी म सा  के सूक्ष्म अवलोकन, अध्ययन, मनन. चिंतन के बाद की संक्षिप्त जानकारी गुरुदेव कि आज्ञा से में मुनि अजितचन्द्र विजयजी प्रस्तुत करता हू. उन बदलावों के बारे में वृषभ लग्न वालों का राशिफल 2021 के माध्यम से डालते हैं एक नज़र।
कैसा रहेगा आने वाला वर्ष? कौन कौन से दिन होंगे शुभ?  नौकरी मिलेगी या नहीं?  लड़की की शादी इस वर्ष होगी या नहीं? ऐसे तमाम सवाल आपके जेहन में अवश्य ही उठ रहें होंगे।तो आइए जानते हैं इन सवालों के जवाब, लेकिन इससे पहले एक नज़र डालते हैं ग्रहों की स्थिति पर.

वृषभ राशि 2021 के अनुसार करियर

वृषभ :~ ब, व, उ: ज्योतिष विशारद आचार्य. श्री. जिनचन्द्रसूरीश्र्वरजी म सा  कहते हैं  “व्यावसायिक लिहाज़ पर, वृषभ राशि के जातकों के लिए यह वर्ष काफी अच्छा होने की संभावना है। सितारे इस वर्ष आपके पक्ष में नज़र आयेंगे क्योंकि, आपके पेशे और करियर का स्वामी शनि वर्ष भर भाग्य और किस्मत के घर में रहेगा। करियर राशिफल 2021 की यह बात इस तरफ इशारा करती है कि इस दौरान आपके प्रयासों और विचारों को भरपूर समर्थन मिलेगा और इस वर्ष भाग्य और किस्मत भी आपका भरपूर साथ देंगे, जिसकी मदद से आपके करियर को अच्छी बढ़त मिलने की संभावना है।
जैसा कि यह घर, वरिष्ठों को भी सूचित करता है, जो यह दर्शाता है कि आपको इस पूरे वर्ष में अपने वरिष्ठों और उच्च अधिकारियों से पूर्ण प्रशंसा और सहयोग मिलेगा। इसके अलावा जैसा कि शनि स्वयं से बारहवें घर में मौजूद है, जो बताता है कि इस वर्ष आपके द्वारा की गई यात्राएं आपको बहुत लाभ पहुंचाएंगी। साथ ही इस राशि के वो जातक जो सरकारी नौकरी से जुड़े हैं उन्हें इस वर्ष पदोन्नति या वेतन वृद्धि के साथ मन-चाहा स्थानान्तरण प्राप्त होने की भी संभावना है।”
हालाँकि, 23 मई से 11 अक्टूबर 2021 तक, शनि के वक्री होने के साथ, आपको इस बात का ख़ास ख्याल रखने की सलाह दी जाती है कि, इस दौरान आप जो भी काम करें उसे अच्छी तरह से देख-समझ लें। इसके अलावा वरिष्ठ अधिकारियों और सीनियर्स से बात करनी हो तो स्वयं करें, किसे के माध्यम से नहीं। अन्यथा आप ग़लतफ़हमी का शिकार बन सकते हैं। इसके अलावा इन दिनों में आपको सामान्य से अधिक मेहनत करनी होगी क्योंकि इस समय अवधि में आपके सामने कई चुनौतियाँ आने वाली हैं जिससे आपके काम में किसी तरह की बाधा आ सकती है।
इस सुझाव पर गौर करें
करियर राशिफल 2021 के मुताबिक इस राशि के व्यापारी जातकों को इस पूरे वर्ष उठापटक का सामना करना पड़ सकता है। साल के शुरुआती कुछ महीने आपके लिए चुनौती पूर्ण साबित होने वाले हैं, लेकिन इसके बाद 17 मार्च से 22 जून के दौरान आपके लिए यह समय काफी अच्छा साबित होगा क्योंकि इस दौरान, आप कुछ नए उत्पादों को शुरू कर सकते हैं, कुछ नये जोखिम लेने से भी आप नहीं कतरायेंगे, जिससे आपको इन महीनों में लाभ अवश्य मिलेगा।
लेकिन, जून के बाद, शुरुआती महीने आपके लिए शुरुआती महीनों के दौरान प्राप्त लाभ को मजबूत करने और कुछ नया शुरू करने के बजाय आगामी महीनों के लिए नींव और रणनीति तैयार करने के लिए ज्यादा उपयुक्त साबित होंगे। इसके अलावा जो लोग साझेदारी में व्यापार कर रहे हैं उन्हें सलाह दी जाती है कि, आपको इस दौरान कुछ गलत होने पर चीजों को स्पष्ट रखने या बाहर निकलने की रणनीति की योजना बनाने की आवश्यकता हो सकती है, क्योंकि यह वर्ष साझेदारी के लिए ज्यादा फलदायी नहीं है।

वृषभ वित्त राशिफल 2021

 जनवरी 2021 से मार्च 2021: 2021 के इन महीनों में अर्थ हेतु अपने कार्मिक एवं व्यवसायिक स्तर को सुधारने तथा आकर्षक बनाने में लगे हुये रहेंगे। हालांकि इन प्रयासों में आपको इन माहों में अधिक धन व्यय की जरूरत रहेगी। यानी वर्ष 2021 के इन महीनों में आंशिक रूप से आर्थिक सफलता को अर्जित करने में सक्षम रहेंगे। अतः अपने उत्पादन एवं विक्रय तथा निर्माण एवं संबंधित आय के संसाधनों को उम्दा किस्म का बनाने के लिये आपको और कठिन परिश्रम करने की जरूरत रहेगी। क्योंकि संबंधित आय भावगत शुभाशुभ ग्रहों की गोचरीय स्थिति बनी हुई रहेगी। ऐसे में आय एवं व्यय में समांजस्य बनाने की जरूरत रहेगी।

यानी वर्ष के इन महीनों में आपको कहीं न कहीं से धन लाभ अर्जित होता रहेगा। हालांकि किसी लेन-देन के मामलों में कुछ विवादों से परेशान रहेंगे। अतः बौद्धिक स्तर को कमजोर न करें, तो ज्यादा अच्छा रहेगा। क्योंकि छोटी-छोटी परेशानियों के बाद आप लाभ के करीब रहेगे। अतः कोशिशों को कमजोर न होने दें। तो अच्छा रहेगा।

अप्रैल 2021 से जून 2021:

2021 के इन महीनों में वित्तीय मामलों को दुरूस्त करने और संबंधित कार्य एवं व्यापार में वांछित लाभ पाने के लिये आपको लगातार सक्रिय होने की जरूरत रहेगी। हालांकि  12 अपै्रल तक अधिक धन लाभ की स्थिति रहेगी। क्योंकि श्री सूर्य का गोचर आपके आयगत रहेगा। ऐसे में आपको अधिक मात्रा में आमदनी होने की स्थिति रहेगी। ऐसे अपको संबंधित कार्य एवं व्यापार में श्री तथा सम्मान की स्थिति रहेगी। किन्तु 13 अपै्रल से मेष राशि में उच्च के सूर्य आपको व्यय देने वाले रहेंगे। वहीं आपके भाग्यभाव गत शनि एवं गुरू की स्थिति होने से  आपको वर्ष के इन महीनों में मिश्रित परिणामों की स्थिति रहेगी।
 शनि की गोचरीय दृष्टि आपके लाभ भाव गत होने से आपको कुछ न कुछ परेशानियों से गुजना पड़ेगा। ऐसे में आपको ऐसा प्रतीत होता रहेगा। कि जिस मात्रा में लाभ होना चाहिये उस मात्रा में नहीं मिल रहा है। हालांकि गुरू का गोचर शनि के इस प्रभाव को दूर करने की प्रक्रिया में रहेंगा। जिससे कठिनाइयों के बावजूद भी आपको लाभ अर्जित होता रहेगा।

जुलाई 2021 से सितम्बर 2021:

 इन महीनों में आर्थिक मोर्चे पर आप अपने लक्ष्यों को भेदने में सफल होते रहेंगे। हालांकि ग्रहीय गोचर के प्रभाव के कारण आपको छोटी-छोटी दिक्कतों की स्थिति भी उभर सकती हैं, ऐसे में आपको अपने आय एवं व्यय के मध्य संतुलन बनाने की जरूरत बनी हुई रहेगी। क्योंकि राहू एवं केतू की गोचरीय स्थिति आपको संबंधित क्षेत्रों में आय अर्जित करने में कुछ बाधाओं को देने वाली रहेगी। किन्तु गुरू एवं सूर्य का गोचर आपको वांछित लाभ देने वाला रहेगा। वहीं राशि स्वामी शुक्र की गोचरीय स्थिति के कारण आपको अगस्त के महीनें में अधिक लाभ की स्थिति बनी हुई रहेगी।
वहीं वर्ष के इन महीनों मे आपको अपने लाभ को बढ़ाने के लिये कहीं दूर-दराज के क्षेत्रों में यात्रा एवं संबंधित व्यक्तियों से सम्पर्क बनाने के लिये आना जाना-पड़ेगा। लिहाजा आपको वर्ष के इन महीनों में सितम्बर में राशि स्वामी अधिक व्यय को देने वाले रहेंगे। कुल मिलाकर वर्ष के इन महीनों में कहीं न कहीं लाभ की स्थिति बनी हुई रहेगी। जिससे आप अपने कामों को और उत्साह से करने में लगे हुये रहेंगे।

अक्टूबर 2021 से दिसम्बर 2021:

 यह महीने वित्तीय मामलों के लिये अनुकूल बने हुये रहेंगे। क्योंकि श्री सूर्य एवं बुध का गोचर आपके धन लाभ एवं सुखों में इजाफा करने वाला रहेगा। वहीं राशि स्वामी शुक्र की गोचरीय स्थिति आपके आय को बढ़ाने वाली रहेगी। वहीं पापग्रहीय स्थिति से व्यय का स्तर बढ़ा हुआ रहेगा। यानी कामों को बहुत ही सूझबूझ के साथ करने की जरूरत बनी हुई रहेगी। हालांकि लाभ भाव के स्वामी गुरू की गोचरीय स्थिति आपके लिये सामान्य पर तौर पर अच्छी रहेगी। जिससे आपको वांछित लाभ मिलता हुआ रहेगा। किन्तु राहू एवं केतू की गोचरीय स्थिति के कारण आपको कुछ न कुछ परेशानियां रहेगी। ऐसे में आपको आय बढ़ाने लिये और तत्पर होने की जरूरत रहेगी। कहने का अभिप्राय आय भाव के स्वामी गुरू का शनि के साथ गोचर और आय भावगत संबंध होने से आपको संबंधित क्षेत्रों में कुछ चुनौतियों की स्थिति उभर सकती है। किन्तु आपको संबंधित कार्य एवं व्यापार में इसके बावजूद भी लाभ मिलता हुआ रहेगा।

वृषभ राशि के लिए स्वास्थ्य राशिफल 2021

 साल 2021 की शुरुआत स्वास्थ्य के लिए मध्यम फलदायक रहेगी। सेहत मजबूत तो रहेगी, लेकिन हल्के-फुल्के रोग परेशान कर सकते हैं। विषाक्त भोजन से बच कर रहें, इससे आपका पेट खराब हो सकता है। साल की शुरुआत के दो महीने थोड़े कमजोर हैं। इस दौरान आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो सकती है और आप बीमार पड़ सकते हैं, इसलिए आपको बचाव का पूरा ध्यान रखना चाहिए। वर्ष का मध्य भाग आपके लिए काफी अनुकूल रहेगा, क्योंकि इस समय में आपकी सेहत मजबूत रहेगी। वृषभ राशि के जातक 2021 में स्वास्थ्य की दृष्टि से स्वयं पर ध्यान भी देंगे, लेकिन लापरवाही भरा नजरिया होने से आप अब बेवजह की परेशानियों को मन में दबा कर रखेंगे और इसकी वजह से सेहत बिगड़ने की संभावना रहेगी। अचानक से रोग जन्म लेगा और अचानक से ही समाप्त हो जाएगा। आपको ज्यादा परेशान होने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से साल के अंतिम महीने ज्यादा अनुकूल हैं

2021 में परिवार और जीवन शैली

पारिवारिक जीवन में वृषभ राशि के जातकों को वर्ष 2021 में, सामान्य से थोड़े कम अच्छे परिणाम हासिल होंगे क्योंकि आपको अपने पारिवारिक जीवन में शुरुआत में तनाव महसूस होगा। यह तनावपूर्ण स्थिति फरवरी तक चलेगी, जिससे आपके पारिवारिक सुख में भी कमी आएगी। आपको इस दौरान जरूरत पड़ने पर, पारिवारिक सहयोग नहीं प्राप्त होगा। इससे आपका मन उदास रह सकता है। हालांकि फरवरी के बाद मार्च में स्थितियाँ बेहतर होती दिखाई देंगी और आप किसी संपत्ति खरीदने का विचार कर सकते हैं। इस दौरान आपका परिवार के लोगों से विचार विमर्श भी होगा और उनके साथ समय बिताते दिखाई देंगे।
फिर अप्रैल से सितंबर के मध्य, आपके पारिवारिक सुख में किसी मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन हो सकता है क्योंकि इस दौरान गुरु बृहस्पति की दृष्टि आपकी राशि से चतुर्थ भाव में होगी, जिससे घर में किसी नन्हें मेहमान या नए सदस्य का आगमन संभव है। इस समय घर के सदस्यों के बीच भाईचारा एवं प्रेम बढ़ेगा और माता-पिता की सेहत में भी सुधार आएगा। वर्ष के अंतिम समय में आपको फिर से कुछ तनाव मिलेगा। साथ ही 2 जून से 6 सितंबर तक लाल ग्रह मंगल आपकी राशि से तीसरे भाव से प्रस्थान करते हुए, आपके चतुर्थ भाव में विराजमान हो जाएंगे, जिससे आपके मानसिक तनाव में वृद्धि होगी और संभव है कि परिवार के किसी सदस्य से आपका विवाद हो। इस समय आपको किसी कार्य के सिलसिले में घर वालों से दूर भी जाना पड़ सकता है।
माता-पिता के स्वास्थ्य के लिए विशेष रूप से जून और जुलाई का समय थोड़ा कम अच्छा रहने वाला है, लेकिन बाद इसके उनकी सेहत में सुधार होता दिखाई देगा।

वृषभ राशिफल 2021 के अनुसार शिक्षा

जनवरी 2021 से मार्च 2021: 2021 के महीनों में अपने बौद्धिक स्तर को अच्छा बनाने में लगे हुये रहेंगे। हालांकि फिल्म, कला एवं संगीत तथा संबंधित चिकित्सा आदि के क्षेत्रों में आपको उच्च शिखर पर  पहुुुॅचने के लिये सतत् प्रयासों को जारी रखने की जरूरत रहेगी। क्योंकि शैक्षिक जीवन में अपने स्कूल एवं संबंधित विषयों के ज्ञान को और अच्छा बनाने की कोशिशें आपको लगातार करने की जरूरत रहेगी। हालांकि आपके बुद्धि भाव के स्वामी बुध का गोचर शुभप्रद रहेगा। ऐसे में आप प्रतियोगी परीक्षा में अंतिम दौर के मुकाबलें में अच्छा करने में लगे हुये रहेंगे।
वहीं इस 14 मार्च से श्री सूर्य का संबंधित भाव से संबंध आपको अध्ययन एवं अध्यापन के क्षेत्रों में कोई बढ़िया पुरूस्कार दिलाने वाला रहेगा। यानी आपके ज्ञान एवं अनुभव के संबंधित क्षेत्रो में ख्याति रहेगी। अतः अपने प्रयासों को कमजोर न करें तो अच्छा रहेगा। यानी आप ज्ञान एवं विज्ञान के क्षेत्रों मे कुछ अच्छा करने में सफल रहेगे। अपने हौसलों को कमजोर न होने दें, तो अच्छा रहेगा। हालांकि ग्रहीय गोचर में छोटी-छोटी परेशानियों से इंकार नहीं किया जा सकेगा।

अप्रैल 2021 से जून 2021:

तीन महीनों में आप अपने शैक्षिक स्तर को बाखूब बनाने और ज्ञान को निरखाने की प्रक्रिया में कामयाब होते रहेगे। हालांकि आपको वर्ष के इन महीनों में स्कूली शिक्षा एवं उच्च स्तरीय शिक्षा के क्षेत्रों में बढ़त बनाने के लिये और तत्पर होने की जरूरत रहेगी। हालांकि सूर्य का आय भावगत गोचर आपको ख्याति देने वाला रहेगा। क्योंकि 12 अपै्रल तक श्री सूर्य आपके ज्ञान एवं विवेक को सम्मान दिलाने और उसे अच्छा बनाने की दिशा में लगे हुये रहेंगे।
हालांकि 13 अपै्रल के बाद भी सूर्य उच्च होकर आपको संबंधित अध्ययन एवं शिक्ष के क्षेत्रों में देश एवं देशान्तर में की सुखद यात्रा में भेजने वाले रहेगे। हालांकि आपको इस दिशा में तत्पर होने की जरूरत रहेगी। वहीं आपके विद्या एवं ज्ञान के कारण श्री बुध का गोचर भी 1 अपै्रल से मीन राशि गत होने और स्वग्रही दृष्टि होने से आपको अच्छे लाभ मिलते हुये रहेंगे। तथा आप अपने संगीत, कला, फिल्म, संवाद, तकनीक, चिकित्सा आदि के ज्ञान एवं शिक्षा को अच्छा करने में लगे हुये रहेंगे। वहीं राशि स्वामी शुक्र 04 मई से स्वराशि गत गोचर में रहेंगे। जिससे आपको उच्च स्तरीय सफलता की स्थिति रहेगी।

जुलाई 2021 से सितम्बर 2021:

 शैक्षिक पहलुओं को साधने के सिलसिले में और मुस्तैद होने की जरूरत बनी हुई रहेगी। ऐसे में आप अपने कामों को और तत्परता के साथ करने में लगे हुये रहेंगे। हालांकि प्रतियोगी एवं क्रीड़ा के क्षेत्रों में आपको संबंधित क्षेत्रों में प्रतिद्वन्दी कड़ी टक्कर देता हुआ रहेगा। यानी आपको संबंधित स्कूली एवं उच्च शिक्षा के क्षेत्रों में पकड़ बनाने की जरूरत बनी हुई रहेगी। हालंाकि तकनीक, प्रबंधन, कला, में आपको सफल होने के लिये और मेहनत की जरूरत रहेगी। हालांकि अगस्त के महीने में संबंधित फिल्म एवं कला के क्षेत्रों में आपको कोई सम्मान तथा प्रतिष्ठा प्राप्त होने की स्थिति बनी हुई रहेगी। वहीं सितम्बर के महीने में आपको किसी प्रतियोगी एवं खेल आदि के मामलों में यात्रा में जाना पडे़गा। आप अपने ज्ञान एवं अध्ययन को अच्छा करने की प्रक्रिया को कमजोर न करें, तो आपको निश्चित तौर लाभ रहेगा। यानी वर्ष के इन महीनों में अपने शिक्षा एवं ज्ञान को पुख्ता करने में सफल होते रहेंगे। किन्तु छोटी-छोटी परेशानियों की स्थिति भी बनी हुई रहेगी।

अक्टूबर 2021 से दिसम्बर 2021:

आप कम्प्यूटर साइंस, पर्यावरण विज्ञान, बायोटेक्नोलाॅजी, फार्मेसी, फिल्म, कला, संगीत, प्रबंधन, चिकित्सा से संबंधित रोजगार परक शिक्षा में सफल होने के अवसरों से युक्त रहेंगे। ऐसे में प्रबंधन तंत्र एवं मार्केटिंग आदि के कारोबार के अहम हिस्सों को पुष्ट करने की कला सीखने में लगे हुये रहेंगे। क्योंकि वर्ष 2021 के इन महीनों में आपके विद्या भाव के स्वामी श्री बुध स्वराशि गत 02 अक्टूबर से गोचर में रहेगे। ऐसे में आप अपने शिक्षण एवं प्रशिक्षण से जुड़े हुये कामों को पूरा करने में पूरी तत्परता के साथ लगे हुये रहेंगे। बहुत संम्भव है इन संबंधित क्षेत्रों में आपको प्रायोगिक ज्ञान को बढ़ाने के लिये कहीं दूर-दराज के क्षेत्रों में यात्रा हेतु जाना पड़ेगा।
मंगल का गोचर हालांकि 21 अक्टूबर तक तकनीक आदि के ज्ञान को उम्दा किस्म का करने वाला रहेगा। वहीं श्री सूर्य एवं मंगल का गोचर भी आपको अक्टूबर के महीनों में कोई वांछित बढ़त को देने वाले रहेंगे। ऐसे में आप अपने ज्ञान को और पुष्ट करने में संलग्न रहेंगे। वहीं 20 नवम्बर तक गुरू का गोचर भी आपके लिये उपयुक्त बना हुआ रहेगा। ऐसे में आप अपने कामों को और उत्साहित होकर करने में लगे हुये रहेंगे।

वृषभ राशि 2021 के अनुसार वैवाहिक जीवन एवं संतान

 अपने वैवाहिक जीवन को खुशहाल बनाए रखने के लिए वृषभ राशि के जातकों को इस वर्ष काफी प्रयास करना होगा। इस दौरान आपके सप्तम भाव में केतु की मौजूदगी आपके दांपत्य जीवन में कलह की स्थिति पैदा कर सकती है, जिसके चलते वैवाहिक जीवन में आपकी कोई छोटी सी भी गलती बड़ी लड़ाई की वजह बन सकती है। वर्ष 2021 में विवाहित जीवन के स्वामी मंगल आपके बारहवें घर में होंगे जिसकी फलस्वरूप फरवरी और अप्रैल महीने के बीच में आपका अपने जीवन साथी के साथ तनाव और कलह बढ़ने की आशंका है। बेवजह की लड़ाइयां इस वक्त आप के रिश्ते में बढ़ सकती हैं। ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि विवाहित जीवन में समस्याओं को रोकने या बचाने के लिए अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखें अन्यथा आप चाहे-अनचाहे अपने जीवनसाथी को दुख पहुंचा सकते हैं।

 4 मई से लेकर 28 मई के बीच शुक्र ग्रह आपके लग्न भाव में गोचर करेगा जो वृषभ राशि के जातकों के लिए फ़ायदेमंद साबित होगा। शुक्र कामुकता को बढ़ाएगा। इस समय के दौरान आपको अपने परिवार के संदर्भ में कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। साल के अंत में यानी अक्टूबर से दिसंबर के महीने के दौरान आपके वैवाहिक जीवन में समस्याएं बढ़ सकती है और आपका आपके जीवन साथी के साथ संबंध और खराब होने की आशंका है। इस दौरान आप जो भी कार्य करने की कोशिश करेंगे उसमें आप निराश या असफल हो सकते हैं क्योंकि इस दौरान सूर्य आपके सातवें घर में घर में गोचर करेगा।
 संतान पक्ष के लिहाज से बात करें तो, वर्ष 2021 एक बेहतरीन साल साबित होने वाला है। बुध आपके बच्चों के लिए अनुकूल परिस्थितियों का निर्माण करेगा। इस राशि के जो जातक लंबे समय से संतान प्राप्ति की कामना कर रहे थे उन्हें इस दौरान सफलता मिल सकती है। हालांकि आपके बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी हो सकती है जिसकी वजह से आपके जीवन में दिक्कतें आ सकती हैं। ऐसे में आपको अपने बच्चों का उचित देखभाल करने की सलाह दी जाती है। कुल मिलाकर बात करें तो इस साल की शुरुआत से लेकर साल के अंत तक आपको अपने संतान पक्ष से ख़ुशियाँ ही मिलने वाली हैं।

वृषभ राशि 2021 में गोचर और गृह स्थतियां इस प्रकार रहेगी

  • सूर्यः  इस वर्ष 2021 में सूर्य 14 जनवरी में भाग्य भाव गत गोचर करेंगे, 12 फरवरी से कर्म भाव गत, 14 मार्च से आय भावगत, 13 अपै्रल को व्यय भावगत, 14 मई से लग्न भाव गत, 15 जून से धन भावगत, 16 जुलाई से पराक्रम भावगत, 16 अगस्त को सुख भावगत, 16 सितम्बर को सुतभाव गत, 17 अक्टूबर को रोग भावगत, 16 नवम्बर को दारा भावगत, 15 दिसम्बर को अष्टम भावगत गोचर करेगा।
  • चंद्रः अपने गोचरीय तीव्रता के कारण सवा दो नक्षत्रों अर्थात् एक राशि में लगभग ढ़ाई दिनों पर्यन्त विचरण करते रहते हैं। हमें इसी भाॅति राशि चक्र में वर्ष पर्यन्त मेष से मीन पर्यन्त चन्द्र के गोचर क्रम को समझना चाहिये।
  • मंगलः मंगल इस वर्ष 2021 में, 22 फरवरी को लग्नभाव में, 13 अपै्रल को धन भाव में संचरण करेगा। 02 जून को पराक्रम भाव में संचरण करेगा। 20 जुलाई को सुख भाव में संचरण करेगा। 06 सितम्बर को पंचम भाव में संचरण करेगा। तथा 22 अक्टूबर को रोगभाव में एवं 05 दिसम्बर से दारा भाव में संचरण करेगा।
  • बुधः बुध ग्रह इस वर्ष 05 जनवरी 2021 में धर्म भाव में 25 जनवरी से कर्म भाव में, 30 जनवरी को वक्री एवं 04 फरवरी को वक्री धर्म भाव में 21 फरवरी को मार्गी 11मार्च को कर्म भाव में तथा 01 अपै्रल को लाभ भाव में 16 अपै्रल को व्यय भाव में 01 मई को लग्नगत संचरण करेंगे। 26 मई को धन भाव में, 30 मई को वक्री 03 जून को वक्री लग्नभाव में, 23 जून को मार्गी 07 जुलाई को सम्पत्ति भाव में तथा 25 जुलाई को पराक्रमभाव में, 8 अगस्त को सुखभाव में, 26 अगस्त को सुतभाव में, 22 सितम्बर को रोगभाव में, 27 सितम्बर को वक्री 02 अक्टूबर को वक्री सुतभाव में, 18 अक्टूबर को मार्गी, 02 नवम्बर को रोगभाव में संचरण करेंगे। 21 नवम्बर को दाराभाव में, 10 दिसम्बर को अष्टम भाव में, 29 दिसम्बर को भाग्यभाव में गोचर करेंगे।
  • गुरूः गुरू वर्ष 2021 में 06 अपै्रल से कर्म भाव में तथा 20 जून को वक्री कर्म भाव में तथा 14 सितम्बर को वक्री गति से धर्म भाव में, 18 अक्टूबर को मार्गी तथा 20 नवम्बर को कर्म भाव में संचरण करेगा।
  • शुक्रः शुक्र 2021 में 04 जनवरी को अष्टम भाव में, 28 जनवरी को भाग्य में, 21 फरवरी को कर्म भाव  में, 17 मार्च को आय भाव में, 10 अपै्रल को व्यय भावगत संचरण करेंगे। 04 मई को लग्न भाव में, 28 मई को सम्पत्ति भाव में, 22 जून को पराक्रम भाव में, 17 जुलाई को सुखभाव में, 11 अगस्त को सुतभाव में, 05 सितम्बर को रोग भाव में संचरण करेंगे। 02 अक्टूबर से दारा भाव में, 30 अक्टूबर से अष्टम भाव में, 08 दिसम्बर से भाग्य भाव में, 19 दिसम्बर से वक्री, 30 दिसम्बर से वक्री गति से अष्टमभाव में गोचर करेंगे।
  • शनिः शनि वर्ष 2021 में भाग्यभाव गत गोचर करेंगे।
  • राहुः राहु ग्रह वर्ष 2021 में लग्न भावगत संचरण करेंगे।
  • केतू: केतु ग्रह वर्ष 2021 दारा भाव गत संचरण करेंगे।

वृषभ राशि 2021 हर महीने का फलादेश

जनवरी
इस महीने राहु वृषभ राशि का लग्न में, चंद्रमा कर्क राशि का तीसरे भाव में, केतु-शुक्र वृश्चिक राशि का सातवें भाव में, सूर्य-बुध धनु राशि का आठवें भाव में, गुरु-शनि मकर राशि का नौवें भाव में, मंगल मेष राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने का आरंभ सुखद रहेगा। धन की प्राप्ति होगी। लोगों से मेल-मिलाप करेंगे व दूसरों का सहयोग भी करेंगे। 3 व 4 को काम में कुछ परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन आप अच्छे से मैनेज कर लेंगे। इस समय यात्रा करना ठीक नहीं है।
9 जनवरी के बाद सुख-शांति का अनुभव करेंगे। मौज-मस्ती में समय व्यतीत होगा। इस समय आपके लिए कोई भी काम करना कठिन नहीं होगा। मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। सरकारी कामों में सफलता के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों के लिए महीने का मध्य समय सफलता दिलाने वाला रहेगा। 18 जनवरी के बाद भाग्य स्थान में 4 ग्रहों की युति होने से किस्मत का साथ मिलेगा। 23 को सन्मुख चंद्रमा सफलता दिलाएगा। महीने का अंतिम सप्ताह में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। समय पर सभी काम पूरे हो जाएंगे। सामाजिक दायरा बढ़ाने में खर्च हो सकता है।
फरवरी
इस महीने राहु वृषभ राशि लग्न में, चंद्रमा कन्या राशि का पांचवें भाव में, केतु वृश्चिक राशि का सातवें भाव में, शुक्र-शनि-सूर्य व गुरु मकर राशि का नौवें भाव में, बुध कुंभ राशि का दसवें भाव में, मंगल मेष राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने का पहला सप्ताह शानदार फल देने वाला रहेगा। विद्यार्थियों को मेहनत के अनुरूप मनचाहा परिणाम मिलेगा। पैसों से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। भाइयों के साथ संबंध और मजबूत होंगे। लंबी अवधि की योजनाओं में निवेश कर सकते हैं।
8 फरवरी के बाद किसी कारण आपको अपमान का सामना करना पड़ सकता है। बड़े निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति बनी रहेगी। यात्रा में कष्ट का अनुभव होगा। 17 के बाद वैवाहिक जीवन में परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। किसी मसले में पर परिवार में विवाद भी हो सकता है। इस समय आत्मविश्वास कम हो सकता है। 22 फरवरी के बाद समय पुन: पक्ष का होने लगेगा। सकारात्मक बदलाव आएंगे। महीने के अंतिम सप्ताह में कुछ मामलों में कलह की स्थिति बन सकती है, हालांकि आप इसे मैनेज कर लेंगे। बच्चों के साथ समझदारी पूर्वक व्यवहार करें।
मार्च
इस महीने मंगल-राहु वृषभ राशि का लग्न में, चंद्रमा कन्या राशि का पंचम भाव में, केतु वृश्चिक राशि का सातवें भाव में, गुरु-बुध-शनि मकर राशि का नौवें भाव में, सूर्य-शुक्र कुंभ राशि का दसवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत का समय सामन्य फल देने वाला रहेगा। परिवार के साथ मनोरंजन में समय बीतेगा। पुश्तैनी जायदाद के मामले में उलझे रहेंगे। सामाजिक मेल-मुलाकात का योग बनेगा। 5-6 को सातवां चंद्रमा जीवन में शांति लाएगा। धन के मामलों में शानदार सफलता मिलेगी। इस समय संतान से जुड़ा कोई अशुभ समाचार आपको मिल सकता है। अचानक कई जिम्मेदारियां आप पर आ सकती हैं।
19 मार्च के बाद समय बदलेगा और आपका मनचाहा काम कर पाएंगे। इस समय खरीद-फरोख्त में व्यस्त रहेंगे। प्रतिस्पर्धा के कारण दूसरे कामों में पिछड़ सकते हैं। जिसे आप कठिन समय समझ रहे थे, वो आसानी से निकल जाएगा। महीने के अंतिम सप्ताह में परिवार व दोस्तों का सहयोग मिलेगा। खान-पान में लापरवाही भारी पड़ सकती है। किसी से कर्ज भी इस समय लेना पड़ सकता है। आपको बातों से किसी का मन आहत हो सकता है, इसलिए वाणी पर संयम रखें।
अप्रैल
इस महीने राहु-मंगल वृष राशि का लग्न में, चंद्रमा-केतु वृश्चिक राशि का सातवें भाव में, शनि-गुरु मकर राशि का नौवें भाव में, सूर्य-बुध-शुक्र मीन राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत मिली-जुली रहेगी। जरूरी कामों में लापरवाही भारी पड़ सकती है। मीडिया से जुड़े लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। धार्मिक यात्रा हो सकती है। हेल्थ से जुड़ी समस्या हो सकती है। हालांकि व्यापार में लाभ की स्थिति बन रही है। अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। महीने के दूसरे सप्ताह में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। मेहनत का फल हाथों-हाथ मिलेगा। नया वाहन खरीदने की योजना बन सकती है।
13 व 14 अप्रैल को किसी से विवाद हो सकता है। परिवार में भी तनाव की स्थिति बनेगी। ईश्वर पर आस्था बढ़ेगी। 16-17 को चंद्रमा उच्च का होकर लग्न में रहेगा, जिससे स्वास्थ्य में फायदा होगा। रुकी हुई योजनाओं में गति आएगी। आप सहज रूप से काम कर पाएंगे। इस समय चंद्र-मंगल की युति शुभ फल प्रदान करेगी। 24 के बाद आप विवाह आदि कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। भागीदारी के कामों में फायदा होगा। अपनी क्षमता के अनुरूप आप बढ़िया काम करेंगे।
मई
इस महीने बुध-राहु वृष राशि का लग्न में, मंगल मिथुन राशि का दूसरे भाव में, केतु वृश्चिक राशि का सातवें भाव में, चंद्रमा धनु राशि का आठवें भाव में, शनि मकर राशि का नौवें भाव में, गुरु कुंभ राशि का दसवें भाव में, सूर्य-शुक्र मेष राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत कुछ खास नहीं रहेगी। प्यार में धोखा या ब्रेकअप जैसी स्थिति बन सकती है। एक के बाद एक मुसीबत आपके ऊपर आ सकती है। 5 मई के बाद कुछ मामलों में सफलता मिल सकती है। उलझे हुए काम सुलझेंगे। शत्रु पक्ष की ओर से भय कम होगा।
10 मई के बाद आपका मनोबल बढ़ेगा। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद भी आपको मिलेगा। एकांत की तलाश में किसी गुप्त स्थान पर भी जा सकते हैं, जिससे मन को शांति मिलेगी। महीने के मध्य में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपकी मेहनत का फल इस समय आपको मिल सकता है। 19 से 21 मई का समय थोड़ा कलहकारी रहेगा। आप चोटिल हो सकते हैं। किसी से बिना कारण विवाद हो सकता है। महीने के अंतिम सप्ताह में किसी प्रियजन से बिछोह हो सकता है। शरीर के कई हिस्सों में दर्द के कारण परेशान रहेंगे।
जून
इस महीने सूर्य-राहु वृषभ राशि का लग्न में, मंगल-बुध-शुक्र मिथुन राशि का दूसरे भाव में, केतु वृश्चिक राशि का सातवें भाव में, शनि मकर राशि का नौवें भाव में, चंद्रमा-गुरु कुंभ राशि का दसवें भाव में रहेगा। महीने का आरंभ सुखदायक रहेगा। बिजनेस की भागदौड़ के बीच आप परिवार को समय दे पाएंगे। 4-5 जून को ग्यारहवां चंद्रमा आपको फायदा दिलाएगा। आप अपने काम को पूरी ईमानदारी से करेंगे, जिससे ऑफिस में आपको मान-सम्मान मिलेगा। बारहवां चंद्रमा आपके लिए कुछ परेशानियां खड़ी कर सकता है। महीने के मध्य में धन लाभ के योग बन रहे हैं। आप दूसरों पर अपनी प्रतिभा का असर छोड़ेंगे। इस समय आपका आत्मविश्वास काफी ऊंचा रहेगा। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव हो सकता है।
16 जून के बाद पति-पत्नी में किसी बात पर विवाद हो सकता है। मकान या कार्यस्थल बदल सकते हैं, लेकिन नई जगह आपको पसंद नहीं आएगी। किसी का मार्गदर्शन आपको मिलेगा। आपके अड़ियल रवैये के कारण जमीन-जायदाद से जुड़े मामले अटक सकते हैं। 24 से 26 के बीच आठवां चंद्रमा मन में अशांति उत्पन्न करेगा। कोई गलत निर्णय इस समय आप ले सकते हैं। 29 के बाद जीवन में शांति का संचार होगा।
जुलाई
इस महीने राहु-बुध वृषभ राशि का लग्न में, सूर्य मिथुन राशि का दूसरे भाव में, मंगल-शुक्र कर्क राशि का तीसरे भाव में, केतु वृश्चिक राशि का सातवें भाव में, शनि मकर राशि का नौवें भाव में, गुरु कुंभ राशि का दसवें भाव में, चंद्रमा मीन राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत में स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। पुराने चल रहे विवाद खत्म होंगे। पूर्व में बनाई गई योजनाओं का क्रियान्वयन होगा। 3 से 5 के बीच में ऑफिस में आपसे कोई बड़ी गलती हो सकती है। इसलिए किसी भी काम में लापरवाही न बरतें।
13 जुलाई के बाद मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है। कोई पुराना विवाद एक बार फिर आपके मन को विचलित करेगा। हालांकि समय रहते परेशानियां का हल निकल जाएगा। 20 जुलाई के बाद सार काम आपके मन के अनुरूप ही होंगे। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। इस समय निवेश थोड़ा सोच-समझकर करेंगे तो बेहतर रहेगा। परिवार के साथ समय बीता पाएंगे। महीने का अंतिम सप्ताह आपके लिए कोई अच्छी खबर लेकर आएगा। बुजुर्गों व संतों का मार्गदर्शन मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलेगी।
अगस्त

 राहु वृषभ राशि का लग्न में, सूर्य-बुध कर्क राशि का तीसरे भाव में, मंगल-शुक्र सिंह राशि का चौथे भाव में, केतु वृश्चिक राशि का सातवें भाव में, शनि मकर राशि का नौवें भाव में, गुरु कुंभ राशि का दसवें भाव में, चंद्रमा मेष राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने के आरंभ में आप त्योहारों में व्यस्त रहेंगे। इस समय आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। ऑफिस में आपका प्रभाव बढ़ेगा। मानसिक रूप से सुकून महसूस करेंगे। लव लाइफ के लिए भी ये समय अच्छा रहेगा। 10 अगस्त के बाद कुछ अनावश्यक खर्च हो सकते हैं। इस समय शत्रु आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे, इसलिए सावधान रहें। व्यापार में धीमी गति से लाभ प्राप्त होगा। उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा। 16 से 23 अगस्त तक का समय मिश्रित फल देने वाला रहेगा। इस समय प्रेम संबंधों में सावधानी बरतें, नहीं तो परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। नौवें भाव का चंद्रमा भाग्य को बल देगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी। 27 अगस्त के बाद अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। कोई आपको धोखा दे सकता है।

सितंबर
इस महीने राहु वृषभ राशि का लग्न में, चंद्रमा मिथुन राशि का दूसरे भाव में, सूर्य-मंगल सिंह राशि का चौथे भाव में, बुध-शुक्र कन्या राशि का पांचवें भाव में, केतु वृश्चिक राशि का सातवें भाव में, शनि मकर राशि का नौवें भाव में, गुरु कुंभ राशि का दसवें भाव में रहेगा। महीने के आरंभ में दूसरे भाव का चंद्रमा शांति प्रदान करेगा। सभी तरह के विवाद आप आसानी से निपटा लेंगे। बड़े अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। संतान आपकी आज्ञा में रहेगी। कोई नया काम इस समय शुरू हो सकता है, जिससे आपको फायदा होगा।
6-7 सितंबर को आपके कटु बोली से किसी को मन आहत हो सकता है। इससे आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी आएगी। 8 से 15 सितंबर के बीच कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। इस समय बिजनेस में कोई जोखिम न उठाएं। काम अधिक होने से मन अशांत हो सकता है। 21 सितंबर के बाद बच्चों से जुड़े किसी काम में व्यस्त रहेंगे। इस समय स्वास्थ्य को लेकर मामला गंभीर हो सकता है। इसलिए खान-पान पर विशेष ध्यान रखें। महीने के अंतिम दिनों में कोई अप्रिय घटना आपके साथ हो सकती है।
अक्टूबर
 महीने में राहु वृषभ राशि का लग्न में, चंद्रमा कर्क राशि का तीसरे भाव में, सूर्य-मंगल कन्या राशि का पांचवें भाव में, बुध-शुक्र तुला राशि का छठे भाव में, केतु वृश्चिक राशि का सातवें भाव में, गुरु-शनि मकर राशि का नौवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत बेहतरीन होगी। मनचाही नौकरी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। नया बिजनेस शुरू करने के लिए ये समय एकदम अनुकूल है। विद्यार्थी अपने लक्ष्य को पाने के लिए प्रयास करेंगे। स्वास्थ्य में थोड़ा बहुत उतार-चढ़ाव हो सकता है।
10-11 अक्टूबर को सातवें भाव का चंद्रमा शांति प्रदान करेगा। घर-परिवार में सभी आपकी बात मानेंगे। 14 अक्टूबर के बाद किसी काम से बाहर जा सकते हैं। 16 से 23 अक्टूबर के बीच आपका पूरा ध्यान पैसा कमाने पर होगा। जीवन में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। घर की मरम्मत में पैसा खर्च हो सकता है। मीडिया से जुड़े लोगों को इस समय अपने अच्छे काम के लिए पुरस्कार मिल सकता है। महीने के अंतिम सप्ताह में पति-पत्नी के बीच चल रहा विवाद खत्म हो सकता है। आपकी सोच का दायरा बढ़ेगा। रूके हुए काम पूरे होंगे। इस समय आप घरेलू कामों में व्यस्त हो सकते हैं।
नवंबर
इस महीने राहु वृषभ राशि का लग्न में, चंद्रमा सिंह राशि का चौथे भाव में, बुध कन्या राशि का पांचवें भाव में, सूर्य-मंगल तुला राशि का छठे भाव में, केतु वृश्चिक राशि का सातवें भाव में, शुक्र धनु राशि का आठवें भाव में, गुरु-शनि मकर राशि का नौवें भाव में रहेंगे। महीने की शुरूआत में बदलते मौसम के कारण तबीयत खराब हो सकती है। लंबी दूरी की यात्रा से थकान का अनुभव करेंगे। प्रेम व वैवाहिक जीवन में सुख की अनुभूति होगी। सोच-समझकर काम करेंगे तो तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं।
8 नवंबर के बाद कुछ ऐसी घटनाएं होंगी, जिससे आपका आत्मविश्वास डगमगा सकता है। इस समय धर्म के प्रति आपका झुकाव बढ़ेगा। मेहनत का पूरा फल आपको मिलेगा। किसी संत या गुरू से संपर्क बढ़ेगा। 16 नवंबर के बाद अपने क्रोध पर काबू रखें नहीं तो स्वयं का ही नुकसान कर बैठेंगे। बढ़े हुए खर्च के कारण आपको किसी से उधार लेना पड़ सकता है। महीने के अंतिम सप्ताह में आय के साधनों में वृद्धि होगी। काम का अच्छा नतीजा मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य की हेल्थ को लेकर परेशान रहेंगे।
दिसंबर
इस महीने राहु वृषभ राशि का लग्न में, चंद्रमा कन्या राशि का पांचवें भाव में, मंगल तुला राशि का छठे भाव में, सूर्य-केतु-बुध वृश्चिक राशि का सातवें भाव में, शुक्र धनु राशि का आठवें भाव में, शनि मकर राशि का नौवें भाव में, गुरु कुंभ राशि का दसवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत अपेक्षाकृत ठीक रहेगी। संतान से चल रहा विवाद खत्म होगा। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आएंगे। जल्दबादी में किए गए काम बिगड़ सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में समय खराब होगा। 8 से 15 दिसंबर के बीच लाभ के कई मौके मिलेंगे। यह समय लोगों से संबंध बनाने के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आप किसी आदर्श व्यक्ति से प्रेरित रहेंगे। आप व्यापार में नई तकनीक अपनाएंगे और सफलता प्राप्त करेंगे।
19 से 21 दिसंबर के बीच आप रिलेक्स मूड में रहेंगे। रुके हुए मामलों में गति आएगी। ऑफिस में कोई नई जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। 24 दिसंबर के बाद किसी से विवाद होने के योग बन रहे हैं। आपका कोई बना-बनाया काम बिगड़ सकता है। महीने के अंतिम दिनों में आप मौज-मस्ती में व्यस्त रहेंगे।

वृषभ घर राशिफल 2021

 जिनचन्द्रसूरीश्र्वरजी म सा  कहते हे वृषभ राशि 2021 में मकान से जुड़े हुए विषय के ऊपर वृषभ राशि वालों को भाग्य का साथ मिलता हुआ नजर आने वाला है। साल 2021 में आप अपने लिए मकान खरीदते हुए नजर आ सकते हैं। यदि आपने पिछले काफी समय से कोई मकान या कोई प्लॉट देखकर रखा हुआ है तो इस साल आप धन के आगमन पर उस मकान या प्लॉट को खरीदते हुए दिख सकते हैं। यदि आप प्लॉट खरीदें तो यह आपके लिए अधिक बेहतर साबित होगा। वृषभ राशि वालों के लिए मकान के लिहाज से यह साल अच्छा है। इस साल दिवाली तक तो निश्चित रूप से अपने लिए, अपने द्वारा जुड़े हुए धन की मदद से मकान खरीदते हुए नजर आ सकते हैं। इस साल एक अच्छी बात यह भी रहने वाली है कि आपको पैतृक संपत्ति की तरफ से भी धन प्राप्त होता हुआ या फिर मकान से जुड़ा हुआ लाभ प्राप्त होता हुआ नजर आएगा।

वृषभ वाहन राशिफल 2021

वृषभ राशि 2021

साल 2021 में वृषभ राशि वाले वाहन खरीदते हुए तो नजर आने वाले हैं लेकिन साल की शुरुआत में यदि आप वाहन के ऊपर फ़िज़ूलखर्ची करने से बचेंगे तो यह साल आपके लिए ज्यादा बेहतर होगा। यदि आप साल की शुरुआत में ही वाहन के ऊपर पैसा लगाएंगे तो इससे आगे चलकर आपको चिंता होती हुई नजर आएगी। यदि आप वाहन अपने पैसों से पूरी तरीके से खरीद रहे हैं तब तो सही है और यदि आप बैंक से फाइनेंस करा रहे हैं तो आपको सलाह है कि आप साल की शुरुआत में बैंक की मदद से वाहन ना खरीदें, बल्कि दिवाली के आसपास वाहन खरीदने पर आप पैसा लगाएंगे तो यह आपके लिए अधिक फलदाई होगा। साल के मध्य भाग में वाहन को बहुत तेज गति से चलाने से आपको बचना है। यह समय आपके स्वास्थ्य के लिए सही नहीं रहेगा इसलिए वाहन को नशे की स्थिति में या फिर किसी भी स्थिति में असावधानीपूर्वक चलाने से आपको हानि उठानी पड़ सकती है।

वृषभ संतान राशिफल 2021

वृषभ राशि 2021

 ज्योतिष विशारद आचार्य. श्री. जिनचन्द्रसूरीश्र्वरजी म सा  कहते हे वृषभ राशि 2021 के अनुसार संतान की तरफ से साल 2021 में वृषभ राशि वालों को थोड़ा परेशान रहना पड़ सकता है। बच्चे शुरू से ही आपसे शिकायत करेंगे कि आप उनको समय नहीं दे पा रहे हैं इसलिए बच्चों को समय देना काफी आवश्यक है और लगातार उनको समय देते रहें। संतान का स्वास्थ्य साल के शुरुआत में खराब रहता हुआ नजर आ सकता है। यदि आपके बच्चे की राशि वृषभ राशि है तो साल की शुरुआत में आपको अपने बच्चे को कोरोनावायरस जैसी बीमारी से बचा कर रखना है। साल का अंतिम भाग आपके लिए अच्छा जाएगा और संतान इस समय में आपका नाम रोशन करती हुई नजर आएगी।

वृषभ लाभ राशिफल 2021

 आचार्य. श्री. जिनचन्द्रसूरीश्र्वरजी म सा  कहते हे वृषभ राशि 2021 के अनुसार 2021 में आपको भाग्य का साथ मिलता हुआ दिखेगा और आप शुरुआत से ही लाभ प्राप्त करते हुए नजर आएँगे। नौकरी की बात करें तो आपको नौकरी में पदोन्नति प्राप्त हो सकती है। साथ ही साथ आपकी सैलरी डबल होती हुई नजर आ सकती है। यदि आप व्यापार करते हैं तो आपके लिए यह साल अच्छा जाने वाला है। साल के अंतिम समय में आपको विशेष रूप से लाभ प्राप्त होता हुआ नजर आएगा। जो लोग कपड़े से जुड़ा हुआ, मिट्टी, रेत, सीमेंट से जुड़ा हुआ या फिर खाने से जुड़ा हुआ होटल का काम करते हैं उनके लिए साल का अंतिम समय काफी अच्छा जाने वाला है। पिछला साल यदि आपके लिए अच्छा नहीं गया है तो यह साल आपके लिए मुनाफ़े वाला साल साबित होने वाला है।

️वृषभ खर्च राशिफल 2021

 श्री. जिनचन्द्रसूरीश्र्वरजी म सा  कहते हे वृषभ राशि 2021 के अनुसार  खर्च की बात करें तो साल 2021 में शुरुआती समय में जनवरी से मार्च के बीच में खर्च से जुड़ी हुई समस्या आपके सामने नहीं आएगी लेकिन साल के मध्य भाग में आपको अपने स्वास्थ्य के ऊपर बहुत अधिक पैसा खर्च करना पड़ सकता है या फिर आप मकान के ऊपर पैसा खर्च करते हुए नजर आएँगे। यहां पर आपको अपनी फ़िज़ूलखर्ची पर रोक लगानी होगी। यदि आप फ़िज़ूलखर्ची करते रहेंगे तो इसके चलते आप परेशान होते हुए नजर आएँगे। साल का अंतिम समय खर्च के लिहाज से सही है और इस समय में आपको धन आने के अधिक योग्य प्राप्त होने वाले हैं और खर्च के योग कम बनेंगे।

वृषभ राशि 2021 ओवरव्यू

 इस राशि वालों के लिए यह साल अति उत्तम नजर आ रहा है। भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलता हुआ दिखेगा। भागेश में शनि भाग्य स्थान पर विराजित है और यह आपके लिए अति उत्तम संकेत उत्पन्न कर रहा है। शनि की सहायता से आप विदेश यात्रा भी करते हुए नजर आ सकते हैं और यदि आप पिछले काफी समय से अपना व्यापार शुरू करने की सोच रहे थे या फिर आपने हाल ही में कोई व्यापार शुरु किया है तो उसके अंदर आपको इस साल विशेष लाभ प्राप्त होता हुआ नजर आएगा। साथ ही साथ भाग्य का भी साथ मिलेगा। अभी तक यदि आप यह बोलते थे भाग्य आपका साथ नहीं देता है तो यह साल आपको यह बात बोलने के मौके नहीं देगा। भाग्य का साथ तो मिलेगा लेकिन इसके साथ-साथ आपको मेहनत भी करते रहनी है। आप यदि अपने किसी काम में 50 प्रतिशत मेहनत करेंगे तो आगे का बचा हुआ 50 प्रतिशत काम भाग्य के हवाले पूरा होता हुआ नजर आने वाला है।

 वृषभ राशि 2021 वार्षिक राशिफल के अनुसार, साल के शुरुआती 3 महीने जनवरी, फरवरी और मार्च आपके लिए अति उत्तम नजर आ रहे हैं। इस समय में आप अपने काम के अंदर पैसा लगाते हुए नजर आएँगे और साथ ही साथ आपको विदेश से फंडिंग प्राप्त होती हुई भी नजर आ सकती है। घर परिवार की बात करें तो साल 2021 के शुरुआती समय में सब कुछ सही जाता हुआ नजर आएगा जिन लोगों के रिश्ते नहीं बन पा रहे थे उनको भी साल 2021 की शुरुआत में अच्छे मौके प्राप्त होते हुए नजर आएँगे। वृषभ राशि वालों की कुंडली में इस साल 12वे स्थान पर मंगल बैठे रहेंगे जो कि आपको दांपत्य जीवन में बहुत ही लाभ प्रदान करने वाले हैं। यदि आपके दांपत्य जीवन में खुशहाली नहीं रहती थी और लगातार क्लेश उत्पन्न होते रहते थे तो इस साल आपको ऐसे कई मौके प्राप्त होंगे जिनकी मदद से आप अपने दांपत्य जीवन को पहले से बहुत अधिक बेहतर करते हुए नजर आएँगे।

प्लाट खरीदना फायदेमंद

वृषभ राशि 2021 वालों के लिए वाहन खरीदारी के भी योग बनते हुए नजर आ रहे हैं। साल के अंतिम समय में या फिर बोले दिवाली तक आप अपने लिए चार पहिए का कोई नया वाहन खरीदते हुए नजर आ सकते हैं। घर और मकान की बात करें तो यह साल आपके लिए घर और मकान से जुड़ी हुई भी कोई अच्छी खबर लेकर आ सकता है। आप इस साल घर के लिए पैसे इकट्ठा करके, घर पर निवेश करते हुए नजर आ सकते हैं।  2021 में प्लॉट खरीद कर, घर बनाएँगे तो यह आपके लिए अति उत्तम रहेगा। फ्लैट से अधिक आपको प्लॉट के ऊपर ध्यान देना चाहिए। आने वाले समय में यही प्लॉट आपको लाभ प्रदान करता हुआ दिखेगा और हो सके तो आप घर और ऑफिस को एक साथ जोड़ने की कोशिश करें घर के निचले हिस्से में ऑफिस बनाएं और ऊपरी हिस्से में रहें। इससे भी आप को व्यापार में बहुत अधिक लाभ प्राप्त होता हुआ नजर आएगा और साथ ही साथ घर के नजदीक रहने से आप अपने दांपत्य जीवन और अपने घर परिवार वालों को भी समय देते हुए नजर आएँगे।
2021 में बच्चों की शिक्षा की बात करें तो इस साल बच्चे नाम रोशन करते हुए नजर आएँगे और यदि आप खुद अभी विद्यार्थी हैं और आपकी राशि वृषभ है तो आपके लिए यह साल 2021 अच्छा जाता हुआ नजर आएगा। आपको सरकारी नौकरी प्राप्त होती हुई नजर आ सकती है या फिर आप विदेश यात्रा करते हुए दिख सकते हैं। देश में प्रतिष्ठित संस्थानों में आपका एडमिशन होता हुआ नजर आ सकता है। आपने अभी तक जो मेहनत की है उसके दम पर आप इस साल कुछ ऐसा करते हुए नजर आ सकते हैं जिससे कि समाज में आपका मान और सम्मान बढ़ेगा।

इन उपायों पर ध्यान दें

  1. लाभ दायक वनस्पति गुलर के पेड़ की जड़ को रखने से नीश्चीत लाभ दायक है
  2.  आप को दान मे चाँदी  ( sliver ) या चावल या दुध दे तो फ़ायदा होगा
  3. आपको अपने पास सफ़ेद  (white) रंग वस्त्र रखना है
  4. इस मंत्र के प्रभाव से धन, यश और समृद्धि की वृद्धि होगी। ॐ ऐं क्लीं श्रीं 
 नित्य गुरू ग्रह के जाप करे 6 मंत्र मे से जो आपको योग्य लगे वो
  •     ” श्री शुक्र देवता “
  • ॐ य अमृताय अमृतवर्षणाय दैत्यगुरूवे नम: स्वाह: ॥
  • ॐ ह्रीँ श्रीँ सुविधिनाथस्वामिने द्रां द्रीं द्रौं ॐ शुक्राय नम:
  • ॐ ह्रीँ नमो आरीहंताण
  • ॐ एँ ह्रीँ श्री शुक्राय  नम:
  • ॐ शुं शुक्राय नम:
  • ॐ हिम कुन्दमृणालाभं दैत्यानां परमं गुरुम । सर्वशास्त्रप्रवक्तारं भार्गवं प्रणमाम्यहम ।।
  • नित्य हर शुक्रवार को आयंमबिल या ऐकासणा करे ( ऐक वक्त ही भोजन करे)  नित्य श्री सुविधिनाथवामि की उपासना करे
वृषभ राशि 2021 by jain muni
वृषभ राशि 2021 by
जिन शीशू अजित
_देवी स्वप्न द्वारा निर्मित_ ८४ जिनालय समलंकृत
 सावत्थीतीर्थ धाम
_बावला, अहमदाबाद_
: 02714232612
आजीवन गुरुचरणसेवी
मुनी अजितचन्द्र विजय
Whatsapp 09824010332
Spread the love

Leave a Reply