मिथुन राशि 2021 सम्पूर्ण फलादेश, भाग्य देगा जबरदस्त साथ
मिथुन राशि वर्षफल 2021
यह 12 महीने आप के जीवन मे लायेंगे परीवर्तन
यह समय है पुरानी यादों को पुराने साल के साथ अलविदा करने का और नए साल का नई उमंगों के साथ स्वागत करने का। लेकिन इसके साथ यह भी जानना ज़रूरी है कि आख़िर नए साल में आपके सितारे क्या कह रहे हैं? मेरे गुरूदेव, ज्योतिष विशारद, माँ भगवती के उपासक, सावत्थीतीर्थ सर्जक तपागच्छाचार्य आचार्य. श्री. जिनचन्द्रसूरीश्र्वरजी म सा के सूक्ष्म अवलोकन, अध्ययन, मनन. चिंतन के बाद की संक्षिप्त जानकारी गुरुदेव कि आज्ञा से में मुनि अजितचन्द्र विजयजी प्रस्तुत करता हू.
उन बदलावों के बारे में मिथुन लग्न वालों का राशिफल 2021 के माध्यम से डालते हैं एक नज़र।
कैसा रहेगा आने वाला वर्ष? कौन कौन से दिन होंगे शुभ? नौकरी मिलेगी या नहीं? लड़की की शादी इस वर्ष होगी या नहीं? ऐसे तमाम सवाल आपके जेहन में अवश्य ही उठ रहें होंगे.
तो आइए जानते हैं इन सवालों के जवाब, लेकिन इससे पहले एक नज़र डालते हैं ग्रहों की स्थिति पर।
️ मिथुन राशि 2021 के अनुसार करियर️
मिथुन :~ क, छ, घ : ज्योतिष विशारद आचार्य. श्री. जिनचन्द्रसूरीश्र्वरजी म सा कहते हे व्यावसायिक लिहाज़ पर, वृषभ राशि के जातकों के लिए यह वर्ष काफी अच्छा होने की संभावना है। सितारे इस वर्ष आपके पक्ष में नज़र आयेंगे क्योंकि, आपके पेशे और करियर का स्वामी शनि वर्ष भर भाग्य और किस्मत के घर में रहेगा। करियर राशिफल 2021 की यह बात इस तरफ इशारा करती है कि इस दौरान आपके प्रयासों और विचारों को भरपूर समर्थन मिलेगा और इस वर्ष भाग्य और किस्मत भी आपका भरपूर साथ देंगे, जिसकी मदद से आपके करियर को अच्छी बढ़त मिलने की संभावना है। जैसा कि यह घर, वरिष्ठों को भी सूचित करता है, जो यह दर्शाता है कि आपको इस पूरे वर्ष में अपने वरिष्ठों और उच्च अधिकारियों से पूर्ण प्रशंसा और सहयोग मिलेगा। इसके अलावा जैसा कि शनि स्वयं से बारहवें घर में मौजूद है, जो बताता है कि इस वर्ष आपके द्वारा की गई यात्राएं आपको बहुत लाभ पहुंचाएंगी। साथ ही इस राशि के वो जातक जो सरकारी नौकरी से जुड़े हैं उन्हें इस वर्ष पदोन्नति या वेतन वृद्धि के साथ मन-चाहा स्थानान्तरण प्राप्त होने की भी संभावना है।
हालाँकि, 23 मई से 11 अक्टूबर 2021 तक, शनि के वक्री होने के साथ, आपको इस बात का ख़ास ख्याल रखने की सलाह दी जाती है कि, इस दौरान आप जो भी काम करें उसे अच्छी तरह से देख-समझ लें। इसके अलावा वरिष्ठ अधिकारियों और सीनियर्स से बात करनी हो तो स्वयं करें, किसे के माध्यम से नहीं। अन्यथा आप ग़लतफ़हमी का शिकार बन सकते हैं। इसके अलावा इन दिनों में आपको सामान्य से अधिक मेहनत करनी होगी क्योंकि इस समय अवधि में आपके सामने कई चुनौतियाँ आने वाली हैं जिससे आपके काम में किसी तरह की बाधा आ सकती है।
करियर राशिफल 2021 के मुताबिक इस राशि के व्यापारी जातकों को इस पूरे वर्ष उठापटक का सामना करना पड़ सकता है। साल के शुरुआती कुछ महीने आपके लिए चुनौती पूर्ण साबित होने वाले हैं, लेकिन इसके बाद 17 मार्च से 22 जून के दौरान आपके लिए यह समय काफी अच्छा साबित होगा क्योंकि इस दौरान, आप कुछ नए उत्पादों को शुरू कर सकते हैं, कुछ नये जोखिम लेने से भी आप नहीं कतरायेंगे, जिससे आपको इन महीनों में लाभ अवश्य मिलेगा। लेकिन, जून के बाद, शुरुआती महीने आपके लिए शुरुआती महीनों के दौरान प्राप्त लाभ को मजबूत करने और कुछ नया शुरू करने के बजाय आगामी महीनों के लिए नींव और रणनीति तैयार करने के लिए ज्यादा उपयुक्त साबित होंगे। इसके अलावा जो लोग साझेदारी में व्यापार कर रहे हैं उन्हें सलाह दी जाती है कि, आपको इस दौरान कुछ गलत होने पर चीजों को स्पष्ट रखने या बाहर निकलने की रणनीति की योजना बनाने की आवश्यकता हो सकती है, क्योंकि यह वर्ष साझेदारी के लिए ज्यादा फलदायी नहीं है।
️मिथुन वित्त राशिफल 2021
जनवरी 2021 से मार्च 2021: 2021 के इन महीनों में आप अपने अर्थ लाभ को बढ़ाने या फिर उसे सामान्य तौर पर बनाने रखने में लगे हुये रहेगे। हालांकि आपको जनवरी के महीने में वांछित लाभ की स्थिति बनी हुई रहेगी। ऐसे में आप अपने कामों को और तत्परता के साथ करने में लगे हुये रहेंगे। क्योंकि लाभेश मंगल स्वराशि गत गोचर में रहेंगे। हालांकि मंगल का केतू के साथ संबंध होने से आपको कुछ लड़ाई एवं झगड़े की स्थिति रहेगी। किन्तु धन लाभ बना हुआ रहेगा। यानी जनवरी 2021 में आपको अच्छी आमदनी की स्थिति रहेगी। व्यापारिक एवं कार्मिक जीवन में आपको सुख एवं संतोष रहेगा। किन्तु फरवरी के महीनों में मंगल का व्यय भावगत गोचर होने से आपको कहीं न कहीं परेशानी की स्थिति रहेगी। ऐसे में आपका अधिक धन व्यय होता रहेगा। हालांकि धन कमाने के प्रयासों को जारी रखने में फायदा रहेगा। किन्तु राहू के साथ मंगल की युति अचानक ही आपको धन के मामलों में कुछ न कुछ परेशानी को देने वाली रहेगी।
अप्रैल 2021 से जून 2021:
2021 के इन महीनों में वित्तीय स्थिति को और पुष्ट बनाने की जरूरत बनी हुई रहेगी। ऐसे में आप अपने कामों को और तत्परता के साथ करने में लगे हुये रहेंगे। क्योंकि जो भी आपके लाभ यानी आय के स्रोत हैं, उन्हें साधने और दुरूस्त करने की जरूरत रहेगी। वर्ष 2021 के इन महीनों में अर्थात् 13 अपै्रल से आपके लाभ भाव में श्री सूर्य उच्च होकर गोचर में रहेंगे। ऐसे में आपको वांछित लाभ की स्थिति निर्मित होती रहेगी। हलांकि राशि स्वामी बुध की स्थिति भी आपको वर्ष के इन महीनों में अनूकूलता को देने वाली रहेगी। ऐसे में आप अपने कामों को और सक्रिय होकर करने में लगे हुये रहेंगे। हालांकि मंगल का गोचर 13 अपै्रल से लग्न भावगत होने से और 02 जून से मंगल का नीचराशि गत गोचर आपको संबंधित आय एवं व्यय में कुछ कठिन परिश्रम को देने वाला रहेगा। अतः आपको अपने सूझबूझ को बनाकर चलने में फायदा बना हुआ रहेगा। यानी वर्ष 2021 के इन महीनों में आपको अपने आय एवं व्यय के स्तर में समांजस्य बनाने की जरूरत रहेगी।
जुलाई 2021 से सितम्बर 2021:
2021 के इन महीनों में आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लगातार प्रयासों में बने हुये रहेंगे। हालांकि आपको संबंधित आय के स्रोतों को और पुष्ट बनाने की कोशिशों को मूर्तरूप देने में कोताही से बचने की जरूरत रहेगी। वर्ष 2021 के इन महीनांे में आपके आय भाव के स्वामी श्री मंगल का गोचर आपके पराक्रम भावगत बना हुआ रहेगा। वहीं ऐसे में आपको 20 जुलाई से भाग्य वश अच्छे लाभ की स्थिति रहेगी। जिससे आप अपने कामों में सफल होने की दास्तान लिखते हुये रहेंगे। हालांकि सितम्बर के दूसरे सप्ताह से आय भाव के स्वामी मंगल का स्वग्रही दृष्टि संबंध होने से आपको निश्चित तौर पर लाभ आर्जित होने की स्थिति रहेगी। जिससे संबंधित विक्रय, उत्पादन एवं सुरक्षा आदि के जिन भी क्षेत्रों से आप जुड़े हैं, वहाॅ से आपको लाभ मिलता हुआ रहेगा। हालांकि पाप ग्रहीय प्रभाव के कारण आय को हासिल करने की दिशा में परेशानी होती रहेगी। ऐसे में आय कम और व्यय के बढ़ जाने की आशंका बनी हुई रहेगी।
अक्टूबर 2021 से दिसम्बर 2021:
2021 के यह महीने वित्तीय संरचना को पुष्ट करने के लिये आपको अच्छी सोच को देने वाले रहेंगे। ऐसे में आप अवरोधों एवं समस्याओं में भी अवसर ढूढ़ निकालने में लगे हुये रहेंगे। क्योंकि आपके संबंधित आय भाव के स्वामी श्री मंगल की गोचरीय स्थिति 22 अक्टूबर से स्वग्रही बनी हुई रहेगी। वहीं उनके साथ श्री सूर्य का गोचर यद्यपि आपको कहीं न कहीं पीड़ाओं को देने वाला रहेगा। किन्तु यहाॅ परिश्रम के बाद आपको उम्दा किस्म का लाभ मिलता हुआ रहेगा। यानी अपने कामों को और मुस्तैदी से करने में आप वित्तीय सुधारों एवं प्रोत्साहनों की तरफ कुछ और कदम बढ़ाते रहेंगे। हलांकि बुध का गोचर आपके लिये कुछ परेशानी भरा हुआ रहेगा। वहीं गुरू का गोचर भी आपके व्यय भार को बढ़ाने वाला तथा संबंधित आय को उच्च करने की दिशा में आपको एक नई सोच एवं उत्साह देता हुआ रहेगा। क्येांकि उसका संबंध वर्ष के इन महीनों में 20 नवम्बर से लाभ भाव के स्वामी श्री मंगल से होने वाला रहेगा। परिणामतः अच्छे लाभ की तरफ बढ़ते हुये रहेंगे।
️मिथुन राशि के लिए स्वास्थ्य राशिफल 2021
मिथुन :~ क, छ, घ :ज्योतिष विशारद आचार्य. श्री. जिनचन्द्रसूरीश्र्वरजी म सा कहते हे मिथुन राशि के लिए 2021 में स्वास्थ्य को लेकर कोई विशेष समस्या नहीं आएगी। 2021 की शुरुआत मध्यम फलदायक रहेगी। आपको वर्ष पर्यंत अपने स्वास्थ्य पर नजर बनाकर रखनी होगी, क्योंकि 2021 में आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमी हो सकती है, इसके कारण जल्दी ही रोग उत्पत्ति की आशंका बन सकती हैं। अपनी दिनचर्या को नियमित करने का प्रयास करें और भरपूर मात्रा में तरल पदार्थों का सेवन करें। जनवरी और फरवरी के महीने थोड़े नाजुक रहने वाले हैं। ऐसे में आपको सेहत के प्रति लापरवाही बरतना नुकसान दे सकता है, इसलिए सावधानी बरतें। आवश्यकता महसूस हो तो डॉक्टर को भी जरूर दिखाएं। साल के मध्य भाग में सेहत में सुधार आएगा और आप मजबूत बनेंगे। मई के महीने में आपको मेडिकल चेकअप कराना चाहिए, ताकि स्वास्थ्य समस्या के बारे में पता चल सके। उसके बाद का समय अनुकूल रहेगा। खासतौर पर साल के अंतिम महीने सेहत के लिए ठीक रहेंगे, लेकिन फिर भी यह साल थोड़ा कमजोर रहेगा, इसलिए सावधानी अवश्य बरतें।
मिथुन राशि 2021 परिवार
️मिथुन राशिफल 2021~ क, छ, घ :ज्योतिष विशारद आचार्य. श्री. जिनचन्द्रसूरीश्र्वरजी म सा कहते हे मिथुन राशिफल 2021 के अनुसार, आपका पारिवारिक जीवन बेहद अनुकूल रहेगा। क्योंकि इस वर्ष आपको परिवार का भरपूर साथ मिल सकेगा। साथ ही माता-पिता की सेहत अच्छी रहने से परिवार का वातावरण भी खुशनुमा रहेगा। घर की आवश्यकता के अनुसार आप ख़रीददारी करते दिखाई देंगे, जिससे घर वालों के बीच आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। ग्रहों की कृपा से परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन भी संभव है। इस दौरान घर में मेहमानों का आगमन, घर-परिवार में सकारात्मक वातावरण बढ़ाने का कार्य करेगा। ग़ौरतलब है कि वर्ष के मध्य में परिवार से जुड़ी किसी बात के चलते आपको मानसिक परेशानी हो सकती है। परंतु आप अपनी समझदारी दिखाते हुए, हर परेशानी से निजात पाने में पूरी तरह सफल होंगे। यदि आप शादीशुदा हैं तो, आपके जीवनसाथी का आपकी माता से किसी कारणवश विवाद हो सकता है। ऐसे में इस दौरान आपको दोनों के बीच हस्तक्षेप करने से बचना चाहिए।
2021 का फलादेश यह बताता है कि आपके लिए जून का महीना कोई बेहद शुभ समाचार लेकर आएगा। इस दौरान घर में किसी नन्हे मेहमान या नए सदस्य का आगमन भी हो सकता है। वर्ष के मध्य, मंगल देव आपके चौथे भाव में विराजमान हो जाएंगे, जिससे परिवार में कुछ तनाव महसूस होगा। इस दौरान आपको अपने गुस्से पर भी काबू रखते हुए समझदारी दिखानी होगी। आशंका है कि मातृ पक्ष के किसी सदस्य से भी कुछ समस्या हो, जिसके चलते योग बन रहे हैं कि आप अपना नियंत्रण खो दें और कुछ ऐसा कर बैठें जिससे आपकी छवि खराब हो। हालांकि आपके मित्र और छोटे भाई-बहन आपका सहयोग करेंगे और हर परिस्थिति में आपके साथ खड़े नजर आएँगे।
️मिथुन राशि 2021 के अनुसार शिक्षा
मिथुन :~ क, छ, घ :ज्योतिष विशारद आचार्य. श्री. जिनचन्द्रसूरीश्र्वरजी म सा कहते हे जनवरी 2021 से मार्च 2021: 2021 के इन मासों में संबंधित स्कूली शिक्षा में सफलता के उच्च शिखर पर पहुंचने की कोशिशों को जारी रखने में व्यस्त रहेगे। हालांकि आपको विश्वविद्यालय स्तर की शिक्षा यानी उच्च शिक्षा के क्षेत्रों में वांछित स्थान पाने लिये भाग-दौड़ की जरूरत बनी हुई रहेगी। क्योंकि मंगल का दृष्टि संबंध विद्या एवं ज्ञान के भाव से होने के कारण आपको जनवरी के महीनें में तकनीक एवं चिकित्सा कला आदि के क्षेत्रों में वांछित सफलता की स्थिति रहेगी। आपका नाम किसी प्रतियोगी एवं क्रीड़ा में अंतिम दौर के परीक्षण के लिये चुना जा सकता है। यानी को कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होने के आसार रहेंगे। हालंाकि फरवरी एवं मार्च के महीनों में आपको और सक्रिय होने की जरूरत रहेगी। क्योंकि इन माहों में पाप ग्रही प्रभाव के कारण आपको संबंधित ज्ञान एवं शिक्षा के क्षेत्रों में परेशानियों की स्थिति बनी हुई रहेगी। ऐसे में आप अपने संबंधित अध्ययन के क्षेत्रों से विमुख हो सकते हैं। अतः अपने ज्ञान को सही दिशा में बढ़ाने के लिये और मुस्तैद होने की जरूरत रहेगी।
अप्रैल 2021 से जून 2021:
2021 के महीनों में आप अपने अध्ययन एवं अध्यापन के क्षेत्रों को और शुभ एवं सकारात्मक बनाने की प्रक्रिया में लगे हुये रहेंगे। क्योंकि संबंधित विद्या के भाव में शुभाशुभ स्थिति बनी हुई रहेगी। हालांकि शुक्र का गोचर आपके ज्ञान एवं शिक्षा को और पुख्ता करने वाला रहेगा। जिससे संबंधित फिल्म, संवाद, निर्माण, लेखन आदि के क्षेत्रों में वांछित मुकाम हासिल होता रहेगा। अतः अपने प्रयासों को कमजोर न करें, तो आपको अच्छा लाभ मिलता हुआ रहेगा। क्योंकि विद्या भाव के स्वामी शुक्र 10 अप्रैल से आपके विद्या भाव मे स्वग्रही दृष्टि से गोचर में रहेगे। ऐसे में आपको संबंधित प्रतियोगी एवं क्रीड़ा आदि के क्षेत्रों में व्यापक स्तर की सफलता मिलने के आसार बने हुये रहेंगे। वहीं श्री सूर्य 13 अपै्रल से उच्च होकर आपके विद्या भाव में नीच दृष्टि से संबंध में रहेंगे। परिणामतः आपको यश एवं कीर्ति की स्थिति बनी हुई रहेगी। वहीं मंगल का गोचरीय संबंध भी आपको संबंधित अध्ययन एवं ज्ञान के संबंधों में मिश्रित परिणामों के संकेत देता रहेगा।
जुलाई 2021 से सितम्बर 2021:
2021 के महीनों में पढ़ने लिखने और अपने विषयों में अच्छी पकड़ बनाने की प्रक्रिया को और दुरूस्त करने की जरूरत बनी हुई रहेगी। चाहे वह उच्च शिक्षा के क्षेत्र हो या फिर सामान्य शिक्षा को हासिल करने के प्रयास हो या फिर कहीं किसी प्रतियेागी परीक्षा को उत्तीर्ण करने की कोशिश हो वर्ष 2021 के इन महीनों में श्री सूर्य के गोचरीय प्रभाव के कारण अच्छे परिणामों की स्थिति बनी हुई रहेगी। क्योंकि अगस्त एवं सितम्बर के महीनों में श्री सूर्य पौरूष एवं भाग्य को बढ़ाने वाले रहेंगे। ऐसे में आपके शिक्षा एवं ज्ञान के प्रयास बड़े ही सार्थक रहेंगे। और आपको कोई सम्मान जनक स्थिति बनी हुई रहेगी। हालांकि आपके विद्या भाव में शनि का दृष्टि संबंध कहीं न कहीं परेशानियों को देने वाला रहेगा। ऐसे में आपको आलस्य एवं प्रमाद से बचने की जरूरत बनी हुई रहेगी। क्योंकि शनि आपको संबंधित लक्ष्यों से विमुख कर सकते हैं, अतः कोई भी ऐसा कदम न उठायें जिससे आपके शिक्षा का क्रम अवरूद्ध हो अन्यथा जिस विषय एवं कार्मिक ज्ञान को आप उच्च बनाने की कोशिश में है उससे पीछे रहेगे।
अक्टूबर 2021 से दिसम्बर 2021:
2021 के महीनों में आप फिल्म, चिकित्सा, कम्प्यूटर साइंस, कला, सहित्य, नाट्य, पर्यावरण विज्ञान, बायोटेक्नोलाॅजी, राजनैतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों, फार्मेसी, तथा प्रबंधन के क्षेत्रों को और शुभ तथा सकारात्मक बनाने में लगे हुये रहेंगे। वर्ष के इन में महीनों में आपको कोई वांछित तथा बड़ा पुरूस्कार हासिल होने की स्थिति बनी हुई रहेगी। या फिर किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से मिलकर अपने कामों को पूरा करने में संलग्न रहेगे। क्योंकि संबंंिधत भावों में शुभाभुभ प्रभाव बना हुआ रहेगा। किन्तु विद्या, बुद्धि एवं विवेक को देने वाले श्री बुध का गोचरीय प्रभाव बना हुआ रहेगा। ऐसे में आप अपने अध्ययन एवं ज्ञान को और विस्तार देने तथा उन्हें लाभकारी बनाने की प्रक्रिया में लगे हुये रहेगे। चाहे एवं स्कूली शिक्षा हो या फिर महाविद्यालय की शिक्षा या फिर रोजगार परक शिक्षा का ज्ञान हो आपको कहीं न कहीं से वर्ष के इन महीनों में लाभ की स्थिति रहेगी। हालंाकि शनि का दृष्टि संबंध होने से आपको कुछ सावधानी रखने की जरूरत बनी हुई रहेगी। वर्ष के इन महीनों में आपको कहीं ग्रहीय योग के कारण यात्राओं में जाना पडे़गा।
️मिथुन राशिफल 2021 के अनुसार वैवाहिक जीवन एवं संतान️
मिथुन :~ क, छ, घ :ज्योतिष विशारद आचार्य. श्री. जिनचन्द्रसूरीश्र्वरजी म सा कहते हे मिथुन राशि के जातकों के वार्षिक राशिफल 2021 के अनुसार, वैवाहिक जीवन के स्वामी बृहस्पति शनि के साथ युति में शनि के ही आठवें घर में स्थित हैं जिसके परिणामस्वरूप इस वर्ष आपके जीवन पर दूसरों का ज्यादा प्रभाव पड़ने की संभावना है।
इस दौरान आप अपने पार्टनर के साथ समय व्यतीत करने, आपस में स्नेह और प्यार और अपने संबंध को मजबूत करेंगे और जीवन-साथी के साथ खुशनुमा पल व्यतीत करेंगे। यह समय आपके लिए अतीत के किसी बात को भुलाने या उससे बाहर निकलने और साथ ही भावनात्मक तौर पर किसी बड़े परिवर्तन का दौर साबित हो सकता है जो आपके जीवन के सकारात्मक रूप को बल देने का काम करेगा। मई 28-जून 22 के दौरान प्रथम भाव में मिथुन राशि में शुक्र का गोचर होगा। इस दौरान आप अपने प्यार की भावनाओं को अपने पार्टनर से व्यक्त करेंगे साथ ही उनके साथ खूबसूरत और प्यार भरे लम्हों का आनंद उठाएंगे।
मिथुन प्रेम राशिफल 2021 की भविष्यवाणी के अनुसार, इस वर्ष की शुरुआत विशेष तौर पर आपके संतान पक्ष के लिए अनुकूल नहीं साबित होगी। ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि उनके स्वास्थ्य का ख्याल रखें और उन्हें किसी भी तरह की मानसिक परेशानी से दूर रखें। इस दौरान शुक्र केतु के साथ युति बना रहा है जिसके परिणाम स्वरूप साल के कुछ महीनों के दौरान आपको निराशा उठानी पड़ सकती है, लेकिन साल के मध्य में शुक्र के गोचर के साथ ही चीजें वापस पटरी पर आ जाएंगी और बेहतर होना शुरू हो जाएंगी। कोशिश करें कि युवाओं के साथ ज़्यादा सख़्ती से पेश ना आएं, क्योंकि ऐसा करना उन्हें और ज्यादा परेशान या उनके जीवन में उठापटक की वजह बन सकता है। ऐसे मैं आपको सलाह दी जाती है कि युवाओं के साथ बातचीत करते समय आप अपने व्यवहार में विनम्रता लाएं और उनके साथ दोस्ताना व्यवहार करें। इसके अलावा यह वर्ष आपके बच्चों के लिए भी अनुकूल साबित होगा। जिन लोगों की हाल ही में शादी हुई है उनके जीवन में कोई नन्हा मेहमान दस्तक दे सकता है। कुल मिलाकर देखा जाए तो बच्चों के लिहाज़ से यह साल बेहद उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है।
2021 मे मिथुन राशि के लिए ग्रहों का गोचर, ग्रह स्थितियां इस प्रकार रहेंगी
- सूर्यः इस वर्ष 2021 में सूर्य 14 जनवरी में अष्टम भाव गत गोचर करेंगे, 12 फरवरी से धर्म भाव गत, 14 मार्च से कर्म भावगत, 13 अपै्रल को आय भावगत, 14 मई से व्यय भाव गत, 15 जून से लग्न भावगत, 16 जुलाई से धन भावगत, 16 अगस्त को पराक्रम भावगत, 16 सितम्बर को सुखभाव गत, 17 अक्टूबर को सुत भावगत, 16 नवम्बर को रोग भावगत, 15 दिसम्बर को दारा भावगत गोचर करेगा।
- चंद्रः चंद्र अपने गोचरीय तीव्रता के कारण सवा दो नक्षत्रों अर्थात् एक राशि में लगभग ढ़ाई दिनों पर्यन्त विचरण करते रहते हैं। हमें इसी भाॅति राशि चक्र में वर्ष पर्यन्त मेष से मीन पर्यन्त चन्द्र के गोचर क्रम को समझना चाहिये।
- मंगलः मंगल इस वर्ष 2021 में, 22 फरवरी को व्यय भाव में, 13 अपै्रल को लग्न भाव में संचरण करेगा। 02 जून को धन भाव में संचरण करेगा। 20 जुलाई को पराक्रम भाव में संचरण करेगा। 06 सितम्बर को सुख भाव में संचरण करेगा। तथा 22 अक्टूबर को सुत भाव में एवं 05 दिसम्बर से रोग भाव में संचरण करेगा।
- बुधः बुध ग्रह इस वर्ष 05 जनवरी 2021 में अष्टम भाव में, 25 जनवरी से धर्म भाव में, 30 जनवरी को वक्री एवं 04 फरवरी को वक्री अष्टम भाव में, 21 फरवरी को मार्गी 11मार्च को धर्म भाव में, तथा 01 अपै्रल को कर्म भाव में, 16 अपै्रल को आय भाव में, 01 मई को व्यय भाव में संचरण करेंगे। 26 मई को लग्न भाव में, 30 मई को वक्री, 03 जून को वक्री व्यय भाव में, 23 जून को मार्गी, 07 जुलाई को लग्न भाव में तथा 25 जुलाई को धन भाव में, 8 अगस्त को पराक्रम भाव में, 26 अगस्त को सुखभाव में, 22 सितम्बर को सुत भाव में, 27 सितम्बर को वक्री, 02 अक्टूबर को वक्री सुखभाव में, 18 अक्टूबर को मार्गी, 02 नवम्बर को सुतभाव में संचरण करेंगे। 21 नवम्बर को रोगभाव में, 10 दिसम्बर को दारा भाव में, 29 दिसम्बर को अष्टम भाव में गोचर करेंगे।
- गुरूः गुरू वर्ष 2021 मे ं06 अपै्रल को धर्म भावगत तथा 20 जून को वक्री धर्म भाव में तथा 14 सितम्बर को वक्री गति से अष्टम भाव में, 18 अक्टूबर को मार्गी तथा 20 नवम्बर को धर्म भाव में संचरण करेगा।
- शुक्रः शुक्र 2021 में 04 जनवरी को दारा भाव में, 28 जनवरी को अष्टम में, 21 फरवरी को धर्म भाव में 17 मार्च को कर्म भाव में, 10 अपै्रल को आय भावगत संचरण करेंगे। 04 मई को व्यय भाव में, 28 मई को लग्न भाव में, 22 जून को धन भाव में, 17 जुलाई को पराक्रम भाव में, 11 अगस्त को सुख भाव में, 05 सितम्बर को सुत भाव में संचरण करेंगे। 02 अक्टूबर से रोग भाव में, 30 अक्टूबर से दारा भाव में, 08 दिसम्बर से अष्टम भाव में, 19 दिसम्बर से वक्री, 30 दिसम्बर से वक्री गति से दारा भाव में गोचर करेंगे।
- शनिः शनि वर्ष 2021 में अष्टम भाव गत गोचर करेंगे।
- राहुः राहु ग्रह वर्ष 2021 में व्यय भाव गत संचरण करेंगे।
- केतुः केतु ग्रह वर्ष 2021 रोग भाव गत संचरण करेंगे।
मिथुन राशि 2021 में ऐसे निकलेंगे महीने
जनवरी
इस महीने चंद्रमा कर्क राशि का दूसरे भाव में, केतु-शुक्र वृश्चिक का छठे भाव में, सूर्य-बुध धनु राशि का सातवें भाव में, गुरु-शनि मकर राशि का आठवें भाव में, मंगल मेष राशि का ग्यारहवें भाव में, राहु वृष राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत थोड़ी ढीली रहेगी। धार्मिक कामों में मन लगेगा। जीवन में आगे बढ़ने के मौके हाथ से निकल सकते हैं। 7 जनवरी के बाद स्थितियों में बदलाव हो सकता है। कुछ नए कामों की रूपरेखा बन सकती है। संपत्ति से जुड़े मामले आपसी सहमति से सुलझ सकते हैं। मित्रों से किसी बात पर विवाद हो सकता है। 18 जनवरी के बाद भौतिक सुख-सुविधाओं की ओर रूझान बढ़ेगा। नौकरी में आपके सहयोग की सभी तारीफ करेंगे। उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। इंटरव्यू में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसे पूरा करके ही दम लेंगे। 24 जनवरी के बाद यात्रा का योग बनेगा, इस दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। बिजनेस से जुड़े कुछ मामले अटक सकते हैं। 25 से 27 जनवरी तक सन्मुख चंद्रमा आपकी स्थिति मजबूत करेगा। महीने के अंतिम दिन उत्तम फल देने वाले रहेंगे।
फरवरी
इस महीने चंद्रमा कन्या राशि का चौथे भाव में, केतु वृश्चिक राशि छठे भाव में, शनि-शुक्र-गुरु-सूर्य मकर राशि का आठवें भाव में, बुध कुंभ राशि का नौवें भाव में, मंगल मेष राशि का ग्यारहवें भाव में, राहु वृष राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत के 3 दिन मन बैचेन रहेगा। कई तरह की शंका-कुशंका मन में बनी रहेगी। कोई काम ठीक से नहीं कर पाएंगे। इसके बाद का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छे फल देने वाला रहेगा। कोई अच्छी खबर मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। 10 फरवरी के बाद किसी पुरानी गलती का खामियाजा उठाना पड़ सकता है। आपके मित्र या रिश्तेदार धोखा दे सकते हैं, जिससे मन खिन्न हो सकता है। 16 फरवरी के बाद मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आप ईमानदारी से अपना काम करेंगे। आपको अपनी काबिलियत का पूरा-पूरा फायदा मिलेगा। बच्चों का मन पढ़ाई से भटक सकता है। 22-23 को नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। महीने का अंत समय शानदार रहेगा। जमीन-जायदाद से जुड़े मामले आसानी से निपट जाएंगे। घर से जुड़े सामान की खरीद होगी। आंखों से जुड़े रोग परेशान कर सकते हैं।
मार्च
इस महीने में चंद्रमा कन्या राशि का चौथे भाव में, केतु वृश्चिक राशि का छठे भाव में, गुरु-बुध-शनि मकर राशि का आठवें भाव में, सूर्य-शुक्र कुंभ राशि का नौंवे भाव में, मंगल-राहु वृषभ राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत में चौथा चंद्रमा परेशानी उत्पन्न करेगा। पैसों से जुड़े मामलों में किसी पर विश्वास न करें। चिंता के कारण स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। 5 मार्च के बाद का समय उत्तम फल देने वाला रहेगा। मेहनत का फायदा मिलेगा। मनपसंद नौकरी मिलने से प्रसन्नता बनी रहेगी। कोई कठोर निर्णय आप इस समय ले सकते हैं। निवेश से जुड़े निर्णय सही साबित होंगे। महीने के दूसरे सप्ताह में यात्रा के दौरान कष्ट हो सकता है। कर्ज चुकाने में परेशानी आ सकती है। नशे में किसी से विवाद हो सकता है। संतान से जुड़े मामलों में बड़ा खर्च हो सकता है। 19 मार्च के बाद किसी परिचित से जुड़ा अप्रिय समाचार प्राप्त हो सकता है। पति-पत्नी के वैचारिक मतभेद समय रहते सुलझ जाएंगे। 26-27 मार्च धनदायक दिन रहेंगे। इस समय आपको अपनी हेल्थ का विशेष ध्यान रखना होगा। दुकान या नौकरी से जुड़े कुछ काम अधूरे रह सकते हैं।
अप्रैल
इस महीने में चंद्रमा-केतु वृश्चिक राशि का छठे भाव में, शनि-गुरु मकर राशि का आठवें भाव में, सूर्य-बुध-शुक्र मीन राशि का दसवें भाव में, राहु-मंगल वृषभ राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत अच्छी रहेगी। धन संबंधी मामलों में आपका निर्णय सही साबित होगा। अपने साहस के बल पर आप आगे बढ़ेंगे। सातवां चंद्रमा सुख-शांति प्रदान करेगा। 5 अप्रैल के बाद आप किसी अनावश्यक काम में अपना समय खराब करेंगे। मन में नकारात्मकता हावी रहेगी। आप किसी षड़यंत्र का शिकार हो सकते हैं। 8 से 15 अप्रैल के बीच घर व काम के बीच सामंजस्य बैठाने में सफल रहेंगे। आप हर काम में फायदा-नुकसान देखकर ही फैसला करेंगे। घर की मरम्मत में कुछ ज्यादा पैसा खर्च हो सकता है। महीने के मध्य का समय थोड़ा चिंताजनक रहेगा। काम में रूकावटें आ सकती हैं। पैसों से जुड़े मामलों में खींचतान बनी रहेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। जीवन में आगे बढ़ने के अवसर तलाश करेंगे। जीवनसाथी से प्रेम बढ़ेगा। 24 से 30 के बीच विद्यार्थियों को उनकी मेहनत का मनचाहा परिणाम मिलेगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा। बिजनेस में मनचाही सफलता भी इस दौरान मिल सकती है।
मई
इस महीने मंगल मिथुन राशि का लग्न में, केतु वृश्चिक राशि का छठे भाव में, चंद्रमा धनु राशि का सातवें भाव में, शनि मकर राशि का आठवें भाव में, गुरु कुंभ राशि का नौवे भाव में, सूर्य-शुक्र मेष राशि का ग्यारहवें भाव में, बुध-राहु वृषभ राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने के आरंभ में सातवां चंद्रमा अनुकूल फल देगा। भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। दूसरों की समस्या आप सुलझाने में सफल रहेंगे। 3 व 4 मई को थोड़ी परेशानी का अनुभव करेंगे। कुछ गलत निर्णय आपसे हो सकते हैं, जिसके कारण आपकी छवि धूमिल होगी। सहयोगी के साथ आपके विचार मेल नहीं खाएंगे। महीने के दूसरे सप्ताह में सरकारी कर्मचारियों को काम से थोड़ी राहत मिलेगी। आपकी परेशानी कम तो होगी, लेकिन चिंता का भाव आपके चेहरे पर साफ नजर आएगा। इस दौरान वाहन के कारण आप परेशान हो सकते हैं। लेट-लतीफी के कारण बॉस आपसे नाराज हो सकते हैं। 16 मई के बाद सन्मुख चंद्रमा आर्थिक स्थिति मजबूत करेगा। पति-पत्नी के बीच सामंजस्य बना रहेगा। संतान की ओर से पूरा सहयोग आपको मिलेगा। महीने के अंतिम सप्ताह में विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। ये समय मिश्रित फलकारी रहेगा।
जून
इस महीने मंगल-शुक्र-बुध मिथुन राशि का लग्न में, केतु वृश्चिक राशि का छठे भाव में, शनि मकर राशि का आठवें भाव में, गुरु-चंद्रमा कुंभ राशि का नौवें भाव में, सूर्य-राहु वृषभ राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने की शुरुआत का समय आपके पक्ष का रहेगा। बिजी होने के बाद भी आप परिवार के लिए समय निकाल लेंगे। परिवार में हर्षोल्लास का माहौल रहेगा। बिजनेस में कोई बड़ा निर्णय आप ले सकते हैं। आपकी योग्यता लोगों के सामने आएगी। 8 जून के बाद समय थोड़ा नकारात्मक रहेगा। पति-पत्नी में किसी बात पर विवाद हो सकता है। बेकार के कामों में समय खराब होने में मन में चिढ़-चिढ़ापन आ सकता है। आर्थिक रूप से खींचतान की स्थिति बनी रहेगी। इस समय अपनी वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें, नहीं तो स्थिति बिगड़ सकती है। महीने के तीसरे सप्ताह में महत्वपूर्ण व्यापारिक यात्रा हो सकती है। इस समय किसी को भूलकर भी पैसा उधार न दें, नहीं तो उलझ सकते हैं। नए काम में मन लगेगा। 22-23 को राजकीय कामों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। 24 से 30 के बीच पारिवारिक विवाद सुलझ सकते हैं। रिश्तेदारों व मित्रों का सहयोग मिलेगा।
जुलाई
इस महीने में सूर्य मिथुन राशि का लग्न में, मंगल-शुक्र कर्क राशि के दूसरे भाव में, केतु वृश्चिक राशि का छठे भाव में, शनि मकर राशि का आठवें भाव में, गुरु कुंभ राशि का नौवे भाव में, चंद्रमा मीन राशि का दसवें भाव में, राहु-बुध वृष राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने का आरंभ में साधु-संतों का सानिध्यय प्राप्त होगा। अच्छे काम के लिए कोई पुरस्कार भी मिल सकता है। व्यक्तित्व का विकास होगा। भौतिक सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों पर खर्च होगा। मनोरंजन सुख भी मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य में लापरवाही भारी पड़ सकती है। खान-पान का विशेष ध्यान रखें। 8 जुलाई के बाद हेल्थ में सुधार होगा। महीने का दूसरा व तीसरा सप्ताह भी सभी प्रकार से आपके लिए सुखद रहेगा। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। इस समय आप कुछ नया सीखेंगे, कुछ अच्छा कार्य करने की इच्छा मन में रहेगी। 24 जुलाई के बाद किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। प्रेम संबंधों को लेकर आपकी मान-प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है। वाहन के बार-बार खराब होने से पैसा खर्च होगा। 29-30 को बिजनेस में कोई बड़ा ऑर्डर आपको मिल सकता है।
अगस्त
इस महीने में सूर्य-बुध कर्क राशि का दूसरे भाव में, मंगल-शुक्र सिंह राशि का तीसरे भाव में, केतु वृश्चिक राशि का छठे भाव में, शनि मकर राशि का आठवें भाव में, गुरु कुंभ राशि का नौवें भाव में, चंद्रमा मेष राशि का ग्यारहवें भाव में, राहु वृषभ राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत ठीक नहीं होगी। पेट संबंधित रोग परेशान करेंगे। धन हानि के योग भी इस समय बन रहे हैं। 6 अगस्त के बाद ससुराल से कोई प्रिय समाचार आ सकता है। पति-पत्नी में प्रेम बढ़ेगा। मित्रों का साथ मिलेगा। दैनिक काम सरलता से पूरे हो जाएंगे। 12-13 को चौथा चंद्रमा आपके लिए नुकसानदायक साबित होगा। सुख-सुविधाओं में कमी आएगी। कोई इच्छा अपूर्ण रह सकती है। 16 से 23 अगस्त के बीच आप जरूरतमंदों की मदद करेंगे। कुछ साहसी फैसलों के कारण आपको सफलता मिलेगी। इस दौरान अनुचित कार्य बिल्कुल न करें, नहीं तो समाज में अपयश मिलेगा। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। महीने के अंतिम सप्ताह में आप धार्मिक कार्यक्रमों में रूचि लेंगे। घर में मेहमानों के आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। वित्तिय मामलों में कोई जोखिम न लें तो बेहतर रहेगा।
सितंबर
इस महीने चंद्रमा मिथुन राशि का लग्न में, सूर्य-मंगल सिंह राशि का तीसरे भाव में, बुध-शुक्र कन्या राशि का चौथे भाव में, केतु वृश्चिक राशि का छठे भाव में, शनि मकर राशि का आठवें भाव में, गुरु कुंभ राशि का नौवें भाव में, राहु वृषभ राशि का बारहवें भाव में रहेगा। इस महीने का आरंभ सुख व शांति पूर्ण रहेगा। घर के सभी सदस्य आपको मान-सम्मान देंगे। पुराने चले आ रहे विवाद खत्म होंगे। अचानक धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। किसी सामाजिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा। आपका नजरिया पॉजिटिव रहेगा। 8 सितंबर के बाद आपकी कोई महंगी वस्तु चोरी या गुम हो सकती है। बिजनेस में बड़ा सौदा हाथ से निकल सकता है। लापरवाही बिल्कुल न करें। इस समय जीवनसाथी से आपको भावनात्मक सहयोग मिलेगा। 16 सितंबर के बाद कोई अप्रिय समाचार सुनने को मिल सकता है। 19-20 को ग्रह स्थितियों में बदलाव आएगा। चतुराई से किया गया निवेश फायदा देगा। भविष्य के लिए बनाई गई योजनाएं इस समय गति पकड़ेंगी। 25 जुलाई के बाद कोर्ट केस में सफलता मिल सकती है। संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं।
अक्टूबर
इस महीने में चंद्रमा कर्क राशि का दूसरे भाव में, सूर्य-मंगल कन्या राशि का चौथे भाव में, बुध-शुक्र तुला राशि का पांचवें भाव में, केतु वृश्चिक राशि का छठे भाव में, शनि-गुरु मकर राशि का आठवें भाव में, राहु-वृषभ राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत में काम के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है। बिजनेस में कोई नया पार्टनर बन सकता है। इस समय आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी। 5 से 8 के बीच में काम में मन नहीं लगेगा, जिसकी वजह से चिंता बनी रहेगी और काम भी पूरा नहीं होगा। 10-11 अक्टूबर को धन लाभ के योग बन रहे हैं। वैवाहिक संबंधों में मधुरता आएगी। आत्म सम्मान में वृद्धि होगी। 14-15 को हेल्थ से जुड़ी परेशानियां सामने आ सकती हैं। आपके सीधेपन का लोग गलत फायदा उठा सकते हैं। आप अपनी जिम्मेदारी निभाने में नाकाम साबित होंगे। महीने का तीसरा सप्ताह शानदार साबित होगा। काम के बेहतर नतीजों से आप राहत महसूस करेंगे। इस समय की गई यात्रा सुखद रहेगी। आपका रवैया सहयोगात्मक रहेगा। महीने के अंतिम दिनों में समय सामान्य रहेगा। आप शॉपिंग का मजा लेंगे। नया वाहन खरीदने के योग भी बन रहे हैं।
नवंबर
इस महीने चंद्रमा सिंह राशि का तीसरे भाव में, बुध कन्या राशि का चौथे भाव में, सूर्य-मंगल तुला राशि का पांचवें भाव में, केतु वृश्चिक राशि का छठे भाव में, शुक्र धनु राशि का सातवें भाव में, गुरु-शनि मकर राशि का आठवें भाव में, राहु वृष राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने के आरंभ में आप किसी ठगी का शिकार हो सकते हैं। वाहन से जुड़ा कोई बड़ा खर्च हो सकता है। क्रेडिट या डेबिट कार्ड संबंधी जानकारी किसी को न दें। 4-5 नवंबर घर में नन्हें मेहमान का आगमन हो सकता है। इस समय नौकरी तलाशने के लिए आपको यात्राएं करनी पड़ेंगी। 10-11 नवंबर को वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं, दुर्घटना के योग बन रहे हैं। हेल्थ से जुड़ी परेशानियां भी बनी रहेंगी। 12 के बाद सरकारी कामों में सफलता मिल सकती है। समाज कल्याण के कामों में समय बीतेगा। महीने के तीसरे सप्ताह में बॉस आपसे किसी बात पर नाराज हो सकते हैं। 22-23 को समय पक्ष का रहेगा, आप राहत की सांस लेंगे। 27 नवंबर के बाद आर्थिक मामलों में मजबूती आएगी। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। मन प्रफुल्लित रहेगा।
दिसंबर
इस महीने चंद्रमा कन्या राशि का चौथे भाव में, मंगल तुला राशि का पांचवें भाव में, सूर्य-केतु-बुध वृश्चिक राशि का छठे भाव में, शुक्र धनु राशि का सातवें भाव में, शनि मकर राशि का आठवें भाव में, गुरु कुंभ राशि का नौवें भाव में, राहु वृषभ राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने के पहला सप्ताह अनुकूल रहेगा। शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। आप अपना काम समय पर पूरा कर पाएंगे। आय में बढोत्तरी होगी। रिश्तेदारों व मित्रों का सहयोग मिलेगा। इस समय लोगों को आपसे उम्मीदें बढ़ जाएंगी। लेकिन हेल्थ थोड़ा परेशान कर सकती है। 8-9 को आठवां चंद्रमा तकलीफें बढ़ा सकता है। मानसिक तनाव अचानक बढ़ जाएगा। मान-सम्मान में कमी आ सकती है। 12 दिसंबर के बाद प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। नौकरी में चली आ रही समस्या का निराकरण होगा। महीने के तीसरे सप्ताह में पति-पत्नी के बीच कोई बड़ा विवाद हो सकता है। कामकाज में भी विशेष लाभ नहीं मिलेगा। 24 से 26 के बीच में आपकी मुलाकात कुछ दिलचस्प लोगों से होगी। जीवन में आनंद व उल्लास का वातावरण रहेगा। कामकाज में नए तरीके आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे।
️मिथुन घर राशिफल 2021
मिथुन :~ क, छ, घ :ज्योतिष विशारद आचार्य. श्री. जिनचन्द्रसूरीश्र्वरजी म सा कहते हे मिथुन राशि 2021 के अनुसार, साल 2021 के अंदर मिथुन राशि वाले मकान के लिए अत्यधिक मेहनत करते हुए नजर आने वाले हैं। बुध ग्रह को बुद्धिदाता बोला गया है। बुध ग्रह की कहानी आप पढ़ेंगे तो आपको नजर आएगा कि बचपन से ही बुद्ध काफी बुद्धिशाली रहे थे। साल 2021 में मिथुन राशि वालों के लिए बुध ग्रह अच्छे योग प्रदान करते हुए नजर आएँगे और जो लोग समुद्र किनारे घर खरीदना चाहते थे उनकी इच्छा साल के मध्य भाग तक अगस्त महीने तक पूरी होते हुए नजर आ सकती है। समुद्र किनारे या नदी किनारे घर खरीदने वालों के लिए यह साल अच्छा रहेगा और आपकी इच्छा पूरी होती हुई नजर आ सकती हैं। बुध ग्रह को खुश करने के लिए उपाय निश्चित रूप से कीजिए।
️मिथुन वाहन राशिफल 2021

मिथुन :~ क, छ, घ :ज्योतिष विशारद आचार्य. श्री. जिनचन्द्रसूरीश्र्वरजी म सा कहते हे मिथुन राशि 2021 के अनुसार, साल 2021 में जातक किसी वाहन को खरीदने में रूचि ले रहे हैं तो उनको और समय लग सकता है वाहन खरीदारी में, क्योंकि वाहन सुख के लिए यह वर्ष ज्यादा अनुकूल नहीं है। किसी पुराने वाहन को बदलकर लाना चाहते हैं उसके लिए आपको साल के मध्य तक इंतजार करना पड़ेगा। लेकिन यदि आप वाहन को लेकर खरीदारी की तैयारी कर रहे हैं उसके लिए जल्दबाजी ना करें। सोच विचार करने के बाद ही बड़े वाहन के लिए पैसा खर्च करें। साल 2021 के अंत में आपके लिए वाहन खरीदने के योग बनते हुए नजर आ रहे हैं।
साल 2021 में अगर आप अंतिम समय यानी कि सितंबर से लेकर दिसंबर तक के बीच में वाहन खरीदेंगे तो आपके लिए ज्यादा अच्छा रहेगा वाहन में अगर आप फ़िजूल का पैसा खर्च करेंगे तो यह भी आपके लिए गलत रहेगा। आपको जितने बड़े वाहन की आवश्यकता है उतना ही बड़ा वाहन खरीदे ज्यादा दिखावे में पैसा खर्च करना इस साल आपके लिए बिल्कुल भी फलदाई नहीं होगा, यदि आप कोई चीज बेवजह ख़रीद लेंगे तो उसके आगे जाकर आपको बुरे फल प्राप्त होंगे।
वाहन के योग की बात करें तो मिथुन राशि वालों के लिए इस साल वाहन का योग नहीं बनता हुआ नजर आ रहा है। इसके बावजूद भी अभी आप वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको अपनी कुंडली में बृहस्पति ग्रह को शक्ति प्रदान करनी चाहिए तथा साथ ही साथ इस साल के अधिकतम समय आपको पीले वस्त्र पहनने चाहिए। पीले रंग की गाड़ी लेना भी आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है। वाहन के बड़े योग तो इस साल उत्पन्न नहीं हो रहे हैं लेकिन हां परिवार के किसी सदस्य के लिए और खासकर पत्नी के लिए दो पहिया वाहन खरीदना या फिर चार पहिया वाहन खरीदना या पत्नी के नाम से वाहन खरीदना एवं माता के नाम से वाहन खरीदना आपके लिए लाभदायक साबित होगा और यदि आप पत्नी -माता के नाम से वाहन खरीदेंगे तब वाहन के योग उत्पन्न हो सकते हैं।
️मिथुन संतान राशिफल 2021

जिनचन्द्रसूरीश्र्वरजी म सा कहते हे मिथुन राशि 2021 के अनुसार, संतान के लिहाज से मिथुन राशि वालों के लिए साल 2021 देखें तो इस साल बच्चों का स्वास्थ्य आपके लिए एक बड़ी समस्या उत्पन्न करेगा। साल की शुरुआत में आपको अपने बच्चों का ध्यान रखना है और कोरोनावायरस जैसी बीमारी से बच्चों को बचाना होगा। बच्चे यदि इस साल की शुरुआत में स्कूल जाएंगे तो यह समय अच्छा नहीं होगा। बेहतर होगा कि आप उनके लिए घर पर ही शिक्षा का इंतज़ाम कराए। अगस्त के बाद बच्चों का स्वास्थ्य सही रहने लगेगा और आपके लिए यहां पर अच्छी ख़बरें प्राप्त होने लगेंगी।
️मिथुन लाभ राशिफल 2021
श्री. जिनचन्द्रसूरीश्र्वरजी म सा कहते हे मिथुन राशि 2021 के अनुसार, लाभ के लिहाज से यह साल आपके लिए बेहद उत्तम साल नजर आ रहा है। साल 2021 में मिथुन राशि वालों को लाभ अधिक प्राप्त होगा और ख़र्चों पर कमी आएगी। यह देखकर आपके जीवन में खुशहाली आएगी और आप अधिक मेहनत से काम करते हुए नजर आने वाले हैं। लाभ के लिहाज से आपको चारों तरफ से ख़ुशियाँ ही ख़ुशियाँ प्राप्त होती हुई नजर आएँगी। आपको पैतृक संपत्ति प्राप्त हो सकती है या फिर आपका कोई धन जो कि पिछले काफी समय से आपको नहीं मिल रहा है वह भी प्राप्त हो सकता है। अदालत में यदि कोई केस चल रहा है तो वह भी हल होता हुआ नजर आएगा और उसके लिए भी आपको ईश्वर का धन्यवाद निश्चित रूप से देना चाहिए।
️मिथुन खर्च राशिफल 2021
ज्योतिष विशारद आचार्य. श्री. जिनचन्द्रसूरीश्र्वरजी म सा कहते हैं मिथुन राशि 2021 के अनुसार, खर्च की बात करें तो साल 2021 में ख़र्च अगर कहीं पर आपके हाथ से निकलता हुआ नजर आएगा तो वह बच्चों के स्वास्थ्य के ऊपर और अस्पताल के ख़र्चों के ऊपर बहुत अधिक खर्च होगा। आप इस साल यात्राओं के ऊपर या फिर होटल में खाना खाने के ऊपर बहुत अधिक पैसा खर्च नहीं करेंगे। आपको यदि कहीं पर अपने खर्च पर ध्यान देना है तो बेवजह दोस्तों को घर पर लाकर उनके ऊपर पैसा खर्च ना करें।
️मिथुन राशिफल 2021 ओवरव्यू
मिथुन :~ क, छ, घ :ज्योतिष विशारद आचार्य. श्री. जिनचन्द्रसूरीश्र्वरजी म सा कहते हे मिथुन राशि वालों का भाग्य इस साल उदय होने वाला है और आप जो भी काम इस साल करेंगे और जो भी काम से हमारा तात्पर्य सकारात्मक काम से है आप जो भी सकारात्मक काम करेंगे उसके अंदर आपको तरक्की प्राप्त होती हुई नजर आएगी। यहां तक कि ना सिर्फ मिथुन राशि वाले बल्कि इनके साथ जो व्यक्ति काम करेगा, इस साल 2021 में उसके साथ भी अच्छा ही अच्छा होता हुआ नजर आने वाला है। मिथुन राशि वालों के लिए चंद्रमा इस साल जैसे कि भगवान का आशीर्वाद स्वयं आपके पास लेकर आने वाले हैं।
2021 जनवरी, फरवरी और मार्च शुरुआत के 3 महीने मिथुन राशि वालों के लिए ऐसे साबित होंगे कि इस समय में आप प्लानिंग कम करेंगे बल्कि काम अधिक करते हुए नजर आएँगे। आप इस समय कुछ अच्छे लोगों से मिलेंगे जो कि आपके व्यवसाय में आपकी मदद करेंगे और साथ ही साथ आपके सामने इन्वेस्टमेंट का प्लान भी रखते हुए नजर आएँगे। जो लोग खुद का काम करते हैं उनके लिए यह समय बेहद अच्छा है। आपको फंडिंग प्राप्त हो सकती है और अपने काम को लेकर आप नए तरीके से काम करते हुए दिख सकते हैं। साथ ही साथ आपको सरकार की तरफ से भी कोई पेशकश प्राप्त हो सकती है। इस समय में आप खुद के लिए भी समय निकालते रहें। साथ ही साथ आपको व्यायाम पर भी ध्यान देना है। बहुत अधिक काम करने की वजह से आप बीमार होते हुए नजर आ सकते हैं लेकिन यह बीमारी बहुत अधिक गंभीर नहीं रहेंगी।
मिथुन राशि 2021 के अनुसार, साल 2021 के मध्य भाग की बात करें जिसमें कि अप्रैल, मई, जून और जुलाई का समय आता है तो इस समय जो लोग गर्मी वाले प्रदेश में रहते हैं उनको अपना ध्यान रखने की आवश्यकता अधिक रहेगी। इस समय में आप कुछ परिवार की तरफ से परेशान रह सकते हैं। आपके परिवार वालों से आपकी अनबन हो सकती है। इस अनबन के कारण आप खुद को बे-वजह ही स्ट्रेस में रखते हुए नजर आ सकते हैं आप इस समय में अपने काम पर ध्यान दें। यदि आप बेवजह परेशान होंगे तो उसके चलते आप काफी सारी चीजों को अपनी लाइफ में डिस्टर्ब करते हुए नजर आ सकते हैं।
मिथुन राशि वालों के लिए साल 2021 में चंद्रमा धनेश बनकर मदद करेगा तो सूर्य पराक्रमेश बनकर काम करेगा। दोनों की युति आपके लिए बेहद लाभदाई साबित होगी। यह युति पराक्रमियों की भांति आएगी और आप पराक्रम के साथ इस साल बहुत अधिक उन्नति करते हुए नजर आ सकते हैं। मिथुन राशि वाले वह जातक जो की फिल्म के क्षेत्र में काम करते हैं या फिर कला के क्षेत्र में काम करते हैं उनके लिए यह साल बेहद ही अच्छा जाएगा और साल का मध्य भाग तो आपको उन्नति दिलाता हुआ नजर आएगा। कलाकारों के लिए यह समय बेहद ही अच्छा समय गुजरने वाला है। समाज में आपको मान सम्मान प्राप्त होगा और यदि आपकी कोई फिल्म आने वाली है तो इस समय में आपकी यह फिल्म आपको बहुत अधिक नाम प्रदान करती हुई नजर आ सकती हैं।
मिथुन राशि वाले जो जातक राजनीति के क्षेत्र में है उनके लिए साल का यह मध्य भाग अच्छा नहीं जाएगा। आपके ऊपर आरोप लगते हुए नजर आ सकते हैं और आपकी जो भी अच्छी इमेज अभी तक समाज में बनी हुई थी उसको भी चोट पहुँचती हुई नजर आ सकती है। आपको विरोधियों से बचकर रहना है और ऐसे लोग जो आपके चारों तरफ रहते हैं और आप से नफरत करते हैं ऐसे लोगों को तो आपको पहले ही पहले पहचान कर इनसे काफी दूर हो जाना है। मिथुन राशि 2021 में साल का मध्य भाग मिथुन राशि वाले राजनीतिक लोगों के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं बोला जा सकता है। इस समय में आपके ऊपर आरोप लगेंगे और आपके मान सम्मान को ठेस पहुँचाई जाएगी।
मध्य भाग में यदि हम मिथुन राशि वालों के लिए परिवार और प्रेम से जुड़ी हुई चीज देखें तो यह समय आपके लिए अच्छा जाएगा। इस समय में आपको साथी की तरफ से सुख प्राप्त होता हुआ दिखेगा। मिथुन राशिफल 2021 के अनुसार, जो लोग अपने साथी से लगातार हो रहे झगड़ों और क्लेश की वजह से परेशान रहते हैं या फिर जो बहू अपने परिवार में सास की वजह से काफी दिक्कत में रहती हैं उनके लिए यह समय काफी अच्छा है। इस समय में यदि आपने अपने ससुराल वालों से और अच्छे से संबंध बना लेंगे तब आगे जाकर आपकी परेशानियां खत्म होती हुई नजर आएँगी। यह समय कुछ ऐसा रहेगा कि आप जो बोलेंगे आपके परिवार और ससुराल वाले वह करते हुए नजर आ सकते हैं।
साल के अंतिम भाग की बात करें तो मिथुन राशि वाले जातकों के लिए साल का अंतिम भाग सामान्य से थोड़ा बेहतर गुजरता हुआ नजर आएगा। इस समय में आपको फिजूल खर्ची नहीं करनी है। साथ ही साथ आपको बेवजह कहीं पर यात्राएं भी नहीं करनी है। साल के मध्य भाग में आपको विदेश यात्रा के योग प्राप्त हो सकते हैं। नई नौकरी प्राप्त हो सकती है और नौकरी में पदोन्नति प्राप्त हो सकती है। नौकरी वालों के लिए साल का अंतिम समय बेहद ही लाभदायक साबित होने वाला है। चंद्रमा और सूर्य की युति आपको इस साल के अंत में एक ऐसी कंपनी में नौकरी दिलाएगी जहां आप लंबे समय तक काम करते हुए नजर आएँगे। कुल मिलाकर देखें तो मिथुन राशि वालों के लिए साल काफी अच्छा है।
यह रहेंगे उपाय
- लाभ दायक वनस्पति अपामार्ग के पौधे क पत्ते रखने से नीश्चीत लाभ दायक है
- आप को दान मे काँसा (Kansa) ( Bell Metal ) या मुग दे तो फ़ायदा होगा
- आपको अपने पास हरा (green) रंग वस्त्र रखना है
- उपाय नित्य बुध ग्रह के जाप करे 6 मंत्र मे से जो आपको योग्य लगे
- ॐ नमो बुधाय श्रां श्रीं द्र:स् वाहा ॥
- ॐ ह्रीँ श्रीँ शांतिनाथस्वामिने ब्रां ब्रीं ब्रौं स: ॐ बुधाय नम:
- ॐ ह्रीँ नमो उवज्झायाण
- ॐ एँ ह्रीँ श्री बुधाय नम:
- ॐ बुं बुधाय नम:
- ॐ प्रियंगुकलिकाश्यामं रूपेणाप्रतिमं बुधम ।सौम्यं सौम्य गुणोपेतं तं बुधं प्रणमाम्यहम ।
- नित्य हर बुधवार को आयंमबिल या ऐकासणा करे ( एक वक्त ही भोजन करे) नित्य श्री शांतिनाथस्वामि की सेवा-पुजा-उपासना करें


मिथुन राशि 2021 by
जिन शीशू अजित
_देवी स्वप्न द्वारा निर्मित_ ८४ जिनालय समलंकृत
सावत्थीतीर्थ धाम
_बावला, अहमदाबाद_
: 02714232612
आजीवन गुरुचरणसेवी
मुनी अजितचन्द्र विजय
Whatsapp 09824010332
