Thursday, May 14, 2026
राशिफल और पंचांग

मेष राशि 2021 : सम्पूर्ण फलादेश, देखिए लाभ-हानि का समय

मेष राशि 2021 के यह 12 महीने आप के जीवन मे लायेंगे परीवर्तन. यह पूरा फलादेश मेष राशिं के आधार पर है. व्यक्तिगत फलादेश आपकी कूंडली पर निर्भर है।
यह समय है पुरानी यादों को पुराने साल के साथ अलविदा करने का और नए साल का नई उमंगों के साथ स्वागत करने का। लेकिन इसके साथ यह भी जानना ज़रूरी है कि आख़िर नए साल में आपके सितारे क्या कह रहे हैं? मेष लग्न वालों का राशिफल 2021 के माध्यम से डालते हैं एक नज़र।
कैसा रहेगा आने वाला वर्ष? कौन कौन से दिन होंगे शुभ?  नौकरी मिलेगी या नहीं?  लड़की की शादी इस वर्ष होगी या नहीं? ऐसे तमाम सवाल आपके जेहन में अवश्य ही उठ रहें होंगे
 तो आइए जानते हैं इन सवालों के जवाब,  लेकिन इससे पहले  एक नज़र डालते हैं  ग्रहों की स्थिति पर। भविष्य कथन ज्योतिष विशारद, माँ भगवती के उपासक,  आचार्य. श्री. जिनचन्द्रसूरीश्र्वरजी म सा एवं उनके शिष्य श्री अजितचन्द्र विजय म. सा द्वारा प्रकाशित कीया गया है. राशिफल 2021 अच्छे या बुरे परिणाम आपकी वर्तमान दशा- अंतर दशा पर निर्भर करते हैं.

मेष राशि 2021 के अनुसार करियर

स्पष्ट वक़्ता आचार्य. श्री. जिनचन्द्रसूरीश्र्वरजी कहते हे मेष राशि के जातकों के लिए 2021 शुभ परिणाम लेकर आने वाला साबित होगा। इस दौरान आपको सभी मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी। साल की शुरुआत में आपके करियर और पेशे के दसवें घर में कई ग्रहों की स्थिति के प्रभाव से आपको अपने लक्ष्यों और महत्वाकांक्षाओं को प्राप्त करने के लिए अत्यधिक दिशात्मक शक्ति और क्षमता प्रदान करने वाली साबित होगी। शनि और बृहस्पति ग्रहों के इस प्रभाव से आपकी इच्छाशक्ति प्रबल होगी जिसकी मदद से आप अपने पेशेवर जीवन में नयी उपलब्धि हासिल करने में कामयाब होंगे। इस वर्ष आपको कई ऐसे अवसर हासिल होने वाले हैं जिनकी मदद से करियर के लिहाज़ से आपका यह पूरा साल बेहद ही खुशगवार बीतेगा।
साथ ही, इस पूरे वर्ष में अपने ही दशम घर में शनि का होना इस बात को दर्शाता है कि, आप इस दौरान ज्यादा ज़िम्मेदार, केन्द्रित, संगठित ढंग से कार्य करेंगे, जिसकी मदद से आप कार्यस्थल पर बेहतर प्रदर्शन करने में भी कामयाब होंगे। इसके अलावा मेष राशि के कुछ जातकों को इस वर्ष किसी विदेशी कंपनी से जुड़ने का मौका भी प्राप्त हो सकता है। साथ ही जो लोग पहले से ही विदेशी कंपनी में कार्यरत हैं उन्हें इस वर्ष पदोन्नति या लाभ भी मिलने की प्रबल संभावना है। वर्ष 2021 में कार्यस्थल पर आपके वरिष्ठ आपके काम की सराहना करेंगे और आपके सह-कर्मी भी इस वर्ष आपको पूरा समर्थन देते हुए नज़र आयेंगे।

सामाजिक नेटवर्किंग से मिलेगी मदद

मेष राशि 2021

हालांकि, कभी-कभी आप थोड़ा सुस्त महसूस कर सकते हैं, या फिर विक्टिम-कॉम्प्लेक्स का शिकार हो सकते हैं, या फिर आपकी सोच थोड़ी नकारात्मक हो सकती है और इस दौरान आप अपने द्वारा किये गए हर एक काम के लिए प्रशंसा पाने के लिए आतुर भी नज़र आ सकते हैं। हालाँकि आपको यहाँ यह समझने की बेहद ज़रूरत है कि अगर आप इस वर्ष में अपनी मेहनत का पूरा फल पाना चाहते हैं तो इस तरह की बातों से आपको दूर ही रहना पड़ेगा। मेष राशि के जातकों के लिए इस वर्ष जनवरी, अप्रैल, और सितम्बर के महीने काफी महत्वपूर्ण होने वाले हैं क्योंकि इस दौरान आपको कई नए अवसर मिलने की संभावना है।
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए ग्रहों की गोचरीय स्थिति से साल के शुरुआती तीन महीने थोड़े सुस्त साबित हो सकते हैं, लेकिन अप्रैल से लेकर नवंबर तक चीज़ें पटरी पर आ जाएँगी। हालाँकि इसके बाद एक बार फिर, नवंबर से लेकर साल के आखिर तक आपको अपनी योजनाओं और नीतियों पर पुनर्विचार करना पड़ सकता है, क्योंकि इस दौरान आपके काम के नतीजे और मुनाफ़े आपके अनुसार नहीं होंगे। हालाँकि व्यापार से जुड़े मेष राशि के वो जातक जो साझेदारी में व्यापार कर रहे हैं उन्हें इस वर्ष अच्छा मुनाफ़ा हो सकता है। आपके बिज़नेस के विस्तार और प्रसार के लिए तकनीकी और सामाजिक नेटवर्किंग आपकी काफी मदद कर सकते हैं।

मेष वित्त राशिफल 2021

जनवरी 2021 से मार्च 2021:
आचार्य. श्री. जिनचन्द्रसूरीश्र्वरजी कहते हे 2021 के इन महीनों में आप अपने उम्मीदों के अनुसार धन कमाने तथा उसे संग्रहित करने की कोशिश में रहेगे। आपके यह प्रयास बहुत हद तक फलीभूत होते रहेंगे। क्योंकि संबंधित भाव में श्री सूर्य एवं गुरू का गोचर आपकी मुरादों को पूरा करने वाला रहेगा। किन्तू श्री सूर्य का गोचर 14 मार्च से व्यय भावगत रहेगा। ऐसे में आपके आय एवं व्यय का क्रम कुछ गड़बड़ होता रहेगा। किन्तु यह व्यय बेकार नहीं रहेगा। कहीं न कहीं आपको इसके सकारात्मक पहलू भी नज़र आयेगे। किन्तु आपको संबंधित क्षेत्रों में सकारात्मक होकर चलने की जरूरत रहेगी। हालांकि सम्पत्ति भाव में फरवरी के चैथे सप्ताह से राहू के साथ मंगल का गोचर आपको कहीं न कहीं धन मामलों में परेशानियों को देने वाला रहेगा। चाहे वह भूमि एवं भवन के मामलंे हो या फिर हक पाने के कोशिशें आपको कहीं न कहीं परेशानियों से गुजरना पड़ेगा। यानी एकाएक ही आपके व्यय का भार बढ़ता रहेगा। यानी वर्ष 2021 में आपको आर्थिक मोर्चे पर मिलेजुले परिणाम रहेंगे।
अप्रैल 2021 से जून 2021:
2021 के इन महीनों में वित्तीय स्तर को और पुष्ट करने के लिये आपको अधिक परिश्रम की जरूरत बनी हुई रहेगी। क्योंकि आपके द्वारा किये गये प्रयासों को वर्ष 2021 के इन महीनों में बहुत हद तक सफल होने के अवसर बने हुये रहेंगे। ऐसे में आप अपने संबंधित संयंत्रों एवं औद्योगिक इकाइयों से लाभान्वित होते रहेंगे। चाहे वह कारोबार के क्षेत्र हो या फिर संबंधित राजनैतिक जीवन हो, या फिर सामाजिक जीवन हो या फिर सुरक्षा एवं प्रबंधन के क्षेत्र हो, यानी संबंधित आय के स्रोतों से आपको लाभ रहेगा। क्योंकि श्री सूर्य 13 अप्रैल से उच्च होकर गोचर में रहेगे। वहीं श्री गुरू 20 जून से वक्री होकर आपके आय भावगत गोचर में रहेंगे। ऐसे में आपको निश्चित तौर पर लाभ मिलता हुआ रहेगा। किन्तु श्री बुध का गोचर व्यय भावगत होने से आपको कहीं न कहीं परेशानियों की स्थिति रहेगी। अर्थात् आपको इन महीनों में व्यय की अधिकता भी बनी हुई रहेगी। कुल मिलाकर आपको अपने संबंधित क्षेत्रों में वांछित लाभ को अर्जित करने के लिये और सावधान होकर चलने की जरूरत रहेगी।
जुलाई 2021 से सितम्बर 2021:
2021 के इन महीनों में आर्थिक मोर्चे पर आप लगातार सफल होते हुये रहेंगे। क्योंकि आपके लाभ भावगत श्री गुरू का गोचर होने से आपको संबंधित क्षेत्रों से अवश्य ही लाभ की स्थिति बनी हुई रहेगी। ऐसे में आप अपने कामों को और खुश होकर करने में लगे हुये रहेंगे। यानी आपको संबंधित कार्य एवं व्यापार में लाभ की स्थिति रहेगी। हालांकि आपको मंगल एवं शनि के गोचर के कारण और श्री सूर्य के गोचर के कारण कहीं न कहीं परेशानियों की स्थिति आती हुई रहेगी। जिससे आप अपने आय को और सुचारू रखने में परेशानी महशूस करते हुये रहेंगे। वहीं श्री गुरू का गोचर जैसे ही 14 सितम्बर से मकर राशि में रहेगा। वैसे ही आपकी परेशानी बढ़ी हुई रहेगी। यानी आपको अपने कार्य एवं व्यापार में निश्चित तौर पर लाभ को अर्जित करने की प्रक्रिया को कमजोर नहीं करना। हालांकि वर्ष 2021 के यह महीने आपके लिये धन मामलों में वांछित लाभों को देने वाले रहेंगे। यानी सितम्बर के तीसरे सप्ताह शुभ ग्रहीय संबंध की कमी होने से आपको कुछ परेशान होना पड़ेगा।
अक्टूबर 2021 से दिसम्बर 2021:
2021 के इन महीनों में वित्तीय मोर्चे पर बढ़त बनाने की दिशा में सतत् आगे बढ़त हुये रहेंगे। वर्ष 2021 के इन महीनों में आपको राशि स्वामी मंगल अपने गोचरीय प्रभाव से धन एवं धान्य को देने वाला रहेगा। जिससे आप अपने कामों के प्रति और उत्साहित होते रहेंगे। क्योंकि अक्टूबर के महीनें में मंगल का गोचर आपके धन निवेश एवं विदेश के संबंधित कामों में अच्छी बढ़त को देने वाला रहेगा। नवम्बर के महीनें में श्री सूर्य एवं बुध तथा शुक्र का गोचर भी आपके लिये लाभप्रद और अच्छा बना हुआ रहेगा। ऐसे में आप अपने कामों को और बेहतर ढ़ंग से करने में सक्षम होते रहेंगे। किन्तु दिसम्बर के महीनों मे राशि स्वामी मंगल की गोचरीय स्थिति के कारण आपको अधिक धन व्यय करना पड़ेगा। हालांकि पूंजी निवेश एवं विदेश में आपको अच्छे लाभ के आसार बने हुये रहेंगे। वहीं शुक्र की गोचरीय स्थिति भी आपको सौभाग्य एवं धन को बढ़ाने में सहायक रहेगी। क्योंकि वह दिसम्बर के महीने और अच्छे परिणामों के देने में सहायक बने हुये रहेंगे।

मेष राशि के लिए स्वास्थ्य राशिफल 2020

मेष :~ अ, ल, इ  स्पष्ट वक़्ता आचार्य. श्री. जिनचन्द्रसूरीश्र्वरजी कहते हे साल 2021 की शुरुआत मेष राशि के लिए स्वास्थ्य की दृष्टि से कुछ कमजोर जरूर रहेगा। इस समय में असंतुलित खान-पान की वजह से आपकी सेहत बिगड़ सकती है। फरवरी-2021 से स्वास्थ्य में सुधार आना शुरू हो जाएगा और आप काफी हद तक अपनी सेहत को मजबूत बना पाएंगे। आपको खासतौर पर अत्यधिक तेल और मसालों से बने भोजन से परहेज करना चाहिए, क्योंकि इस साल आपको अपच, फोड़े-फुंसी जैसे रोग होने की आशंका रहेगी। साल के मध्य में आप शारीरिक कसरत पर अधिक ध्यान देंगे। योग और व्यायाम का सहारा लेकर अपने आप को स्वस्थ रखने की भरपूर कोशिश करेंगे, जिसके आपको सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। जुलाई से अगस्त के मध्य आपको अपनी कमर में दर्द की शिकायत महसूस हो सकती है, जो कि नवंबर आते-आते कम हो जाएगी। मेष राशि के जातकों के लिए 2021 में स्वास्थ्य की दृष्टि से साल के अंतिम दो महीने अच्छे रहेंगे।

2021 में परिवार और जीवन शैली

 श्री जिनचन्द्रसूरीश्र्वरजी कहते हे इस वर्ष आपका पारिवारिक जीवन थोड़ा कम अनुकूल रहने वाला है, क्योंकि शनि देव आपको आपके कर्मों का फल देते हुए, इस पूरे ही वर्ष आपकी राशि के चौथे भाव को दृष्टि देंगे जिससे आपको पारिवारिक सुख में कमी महसूस होगी। इस दौरान आप खुद को बेहद अकेला पाएंगे और संभव है कि आपको किसी कारणवश अपने घर से दूर भी जाना पड़े। घर से दूर रहते हुए, आपको घर-परिवार का सहयोग नहीं मिलेगा और इसके चलते आपके स्वभाव में एक चिड़चिड़ा नज़र आएगा। कार्य क्षेत्र में भी काम की अधिकता के चलते, आप अपने अपने परिवार को समय नहीं दे पाएंगे, जिससे घरवाले भी आपसे नाराज़ दिखाई देंगे।

इस वर्ष आपके लिए जुलाई और अगस्त माह परिवार के साथ नोक झोंक भरा साबित होगा। इस दौरान माता-पिता को भी स्वास्थ्य कष्ट संभव है। ऐसे में उनके कष्ट न बढ़ाते हुए आपको हर विवाद को सुलझाने के लिए प्रयास करने की आवश्यकता होगी। हालांकि ग्रहों का गोचर आपके लिए ख़ुशी लेकर आएगा और सितंबर से नवंबर में परिस्थितियों में कुछ सुधार आएगा और आप परिवार की स्थिति को समझने की कोशिश करते दिखाई देंगे। इस दौरान आपके भाई-बहनों को कुछ समस्याएं हो सकती है क्योंकि संभावना है कि कार्य क्षेत्र में उन्हें किसी प्रकार की कोई हानि हो। साथ ही आपको उनके स्वास्थ्य का भी समय रहते ख्याल रखने की सलाह दी जाती है।

मेष राशिफल 2021 के अनुसार शिक्षा

मेष :~ अ, ल, इ  स्पष्ट वक़्ता आचार्य. श्री. जिनचन्द्रसूरीश्र्वरजी कहते हे जनवरी 2021 से मार्च 2021: 2021 के महीनों में अध्ययन एवं अध्यापन के क्षेत्रों में तरक्की की राह निर्मित होती रहेगी। इस वर्ष 2021 के इन महीनों में आप अपने स्कूली पाठ्यक्रम को याद करने और लिखकर अभ्यास करने एवं जरूरी तथ्यों को याद करने में लगे हुये रहेंगे। आपके यह प्रयास सफल होते रहेंगे। किन्तु इस हेतु आपको पूरी तरह से मुस्तैद होने की जरूरत रहेगी। चाहे वह इंजीनिंयरिंग के क्षेत्र हो या फिर कला, चिकित्सा, प्रबंधन, संवाद के क्षेत्र हो आपको वांछित लाभ मिलता हुआ रहेगा। हालांकि अपने बौद्धिक स्तर को धार देने के लिये आपको लगातार प्रयास करने की जरूरत रहेगी। क्योंकि संबंधित भावों में श्री मंगल का दृष्टि प्रभाव वहीं सूर्य की गोचरीय स्थिति आपके लिये मिश्रित परिणामों को देने वाली रहेगी। ऐसे में आपको पूरी मुस्तैदी के साथ आगे बढ़ने की जरूत रहेगी। यानी वर्ष के इन महीनों में संबंधित क्षेत्रों का ज्ञान प्रखर करने की जरूरत रहेगी। हालांकि किसी प्रतियोगी क्षेत्रों में बढ़त बनाने के लिये आपको प्रयासों को निरन्तरता देने की जरूरत रहेगी।
अप्रैल 2021 से जून 2021:
2021 के महीनों में आपको अपने ज्ञान को पुख्ता बनाने हेतु और सक्रिय होने की जरूरत रहेगी। चाहे वह प्रतियोगी क्षेत्रों की बातें हो या फिर स्कूली शिक्षा एवं उच्च शिक्षा के क्षत्रों में सफल होने की बातें हो, आपको निश्चित तौर पर कामयाब होने के लिये अपने विषयों को तैयार करने और उनमें पकड़ बनाने के लिये सतत् एवं ध्यान पूर्वक विषयों को दोहराने की प्रक्रिया को जारी रखने में फायदा रहेगा। अतः अपने प्रयासों को कमजोर न करें। क्योंकि वर्ष के इन मीहीनों में आपको संबंधित भाव में सकारात्मक ग्रहीय गोचर का आभाव बना हुआ रहेगा। 13 अप्रैल से श्री सूर्य उच्च बने हुये रहेंगे। जो आपके ज्ञान एवं विद्या के कारक हैं, जिससे वर्ष के इन महीनों में बड़ी सफलता शिक्षा एवं ज्ञान के क्षेत्रों में हासिल करते हुये रहेंगे। यानी आपको सम्मान प्राप्त होने की स्थिति रहेगी। किन्तु गुरू के साथ शनि की गोचरीय युति और संबंधित भाव में अष्टम दृष्टि होने से परेशानियों की स्थिति भी रहेगी। अतः वर्ष के इन महीनों में आपको संबंधित अध्ययन के क्षेत्रों में सक्रिय रहना चाहिये।
जुलाई 2021 से सितम्बर 2021:
2021 के महीनों में शैक्षिक क्षेत्रों में सफल होने और अपने विषयों में पकड़ बनाने लिये आपको और उत्साह के साथ अध्ययन करने और संबंधित क्षेत्रों के ज्ञान को बढ़ाने की जरूरत बनी हुई रहेगी। वैसे सितम्बर के दो सप्ताहों तक अपने अध्ययन एवं संबंधित प्रतियोगी या फिर क्रीड़ा आदि के क्षेत्रों में आप लगातार सफल होते रहेंगे। चाहे वह फिल्म एवं कला के क्षेत्र हो या फिर तकनीक एवं प्रबंधन के क्षेत्र हो आपको निश्चित तौर पर सफल होने की स्थिति बनी हुई रहेगी। वर्ष 2021 के इन महीनों गुरू का गोचर आपके लिये शुभ एवं सकारात्मक बना हुआ रहेगा। परिणामतः आप शैक्षिक पहलुओं को लगातार सुधारने में सक्षम होते रहेंगे। वहीं मंगल का गोचरीय संबंध शनि से होने के कारण आपको अध्ययन एवं ज्ञान के क्षेत्रों में छोटी-छोटी परेशानियों की स्थिति रहेगी। अर्थात् ग्रह गोचर से उत्पन्न नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लगातार प्रयासों को करने की जरूरत बनी हुई रहेगी। अन्यथा ज्ञान एवं अध्ययन के क्षेत्रों में आप पिछड़ते हुये रहेंगे।
अक्टूबर 2021 से दिसम्बर 2021:
2021 के महीनों में आप संबंधित शैक्षिक पहलुओं को मजबूत बनाने तथा विषयों में विशेषज्ञता को हासिल करने में संलग्न रहेंगे। वर्ष के इन महीनों में आपको संबंधित शिक्षा एवं ज्ञान के क्षेत्रों में दूर-दराज की यात्रा में जाना पडे़गा। चाहे वह स्कूली शिक्षा  हो या फिर महाविद्यालय स्तर की शिक्षा या फिर किसी रोजगार परक प्रशिक्षण के मामलें हो आपको निश्चित तौर पर आगे बढ़ने की स्थिति बनी हुई रहेगी। यानी आपके अध्ययन एवं अध्यापन को कमजोर न करें यदि आप किसी परम्परागत कार्य में आपके ज्ञान को निखारने में लगे हुये हैं, तो सफल होने की पूरी उम्मीदें रहेंगी। हालांकि वर्ष 2021 के इन महीनों में गुरू के दृष्टि संबंध का विशेष लाभ आर्जित होता रहेगा। ऐसे में आपको कोई उच्च किस्म का पुरस्कार प्राप्त होने की उम्मीदें बनी हुई रहेगी। हालांकि आपके ज्ञान भाव के स्वामी श्री सूर्य का गोचर आपके लिये शुभ एवं सकारात्मक भूमिका को वर्ष के इन महीनों में तैयार करते हुये रहेंगे। कुल मिलाकर वर्ष 2021 के यह महीनें औसतन शुभ रहेंगे।

मेष राशि 2021 के अनुसार वैवाहिक जीवन एवं संतान

मेष राशि 2021

मेष :~ अ, ल, इ  स्पष्ट वक़्ता आचार्य. श्री. जिनचन्द्रसूरीश्र्वरजी कहते हे मेष राशि 2021 के अनुसार, दांपत्य भाव का स्वामी शुक्र आपके आठवें घर में स्थित है, जो आपकी स्थिति खराब कर सकता है। ऐसे में आपको सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। साथ ही अपने साथी के साथ अपने रिश्ते को मजबूत और खूबसूरत बनाए रखने के लिए प्रयास करने की भी आवश्यकता पड़ सकती है। इसके अलावा आप अपने पार्टनर से अपनी भावनाओं को साझा करने के लिए थोड़ा झिझक या डर महसूस कर सकते हैं, लेकिन इस दौरान आपको अपनी भावनाओं के बारे में अपने साथी से खुलकर बात करने की आवश्यकता होगी। कोशिश करें कि बिना किसी ग़लतफ़हमी के अपने साथी तक आप अपनी बात को पहुंचा सकें। इसके अलावा मेष राशि के जो जातक अभी तक सिंगल है उन्हें इस वर्ष उपयुक्त साथी मिलने की पूरी संभावना है।
 वर्ष 2021 में आपके वैवाहिक जीवन या प्रेम के जीवन में स्थिरता बनी रहेगी। स्वतंत्रता के लिए अपने प्यार के रिश्ते को खराब बिल्कुल भी ना करें। इस पूरे वर्ष आपके वैवाहिक जीवन और प्रेम जीवन में ख़ुशियाँ बनी रहेंगी। इसके अलावा अगर आप अपने साथी के साथ किसी यात्रा पर जाना चाहते हैं तो उसके लिए भी यह समय बेहद अनुकूल साबित होगा। इसके अलावा अगर बात करें संतान पक्ष के लिहाज से तो वर्ष की शुरुआत पारिवारिक दृष्टिकोण से काफी शुभ साबित होगी। बृहस्पति और शनि का चतुर्थ भाव पर संयुक्त पहलू इस बात को इंगित करता है कि, इस दौरान आपके परिवार में शांतिपूर्ण और खुशनुमा माहौल बना रहेगा। आपके बच्चों को हर क्षेत्र में प्रगति हासिल होगी। आपको अपने पहले बच्चे के संदर्भ में कुछ खुशख़बरी मिल सकती है। इसके अलावा शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति के लिहाज से आपको काफी शुभ संकेत भी मिल रहे हैं। अगर आप की संतान विवाह योग्य है तो इस वर्ष उनकी शादी भी हो सकती है। 6 अप्रैल से पांचवें घर पर बृहस्पति का पहलू होने की वजह से इस दौरान नवविवाहित जोड़ों के जीवन में कोई नन्हा मेहमान दस्तक दे सकता है।

मेष राशि 2021 के लिए ग्रहों का गोचर, ग्रह स्थितियां इस प्रकार रहेंगी

  1. सूर्यः इस वर्ष 2021 में सूर्य 14 जनवरी को मकर राशि, 12 फरवरी को कुम्भ राशि, 14 मार्च को मीन राशि, 13 अपै्रल को मेष राशि, 14 मई वृष, 15 जून को मिथुन राशि, 16 जुलाई को कर्क राशि में, 16 अगस्त को सिंह राशि, 16 सितम्बर को कन्या राशि, 17 अक्टूबर को तुला राशि, 16 नवम्बर को वृश्चिक राशि, 15 दिसम्बर को धनु राशि में संचरण करेगा।
  2. चंद्रः चंद्र अपने गोचरीय तीव्रता के कारण सवा दो नक्षत्रों अर्थात् एक राशि में लगभग ढ़ाई दिनों पर्यन्त विचरण करते रहते हैं। हमें इसी भाॅति राशि चक्र में वर्ष पर्यन्त मेष से मीन पर्यन्त चन्द्र के गोचर क्रम को समझना चाहिये।
  3. मंगलः मंगल इस वर्ष 2021 में, 22 फरवरी को वृष राशि में, 13 अपै्रल को मिथुन राशि में संचरण करेगा। 02 जून को कर्क राशि में संचरण करेगा। 20 जुलाई को सिंह राशि में प्रवेश करेगा। 06 सितम्बर को कन्या राशि में तथा 22 अक्टूबर को तुला राशि में एवं 05 दिसम्बर से वृश्चिक राशि में संचरण करेगा।
  4. बुधः बुध ग्रह इस वर्ष 05 जनवरी 2021 में मकर राशि में, 25 जनवरी कुम्भ राशि, 30 जनवरी को वक्री एवं 04 फरवरी को वक्री मकर राशि, 21 फरवरी को मार्गी, 11मार्च को कुम्भ राशि में तथा 01 अपै्रल को मीन राशि में, 16 अपै्रल को मेष राशि में, 01 मई को वृष राशि में संचरण करेंगे। 26 मई को मिथुन रशि, 30 मई को वक्री, 03 जून को वक्री वृष राशि, 23 जून को मार्गी, 07 जुलाई को मिथुन राशि, तथा 25 जुलाई को कर्क राशि, 8 अगस्त को सिंह राशि में, 26 अगस्त को कन्या राशि में, 22 सितम्बर को तुला राशि में, 27 सितम्बर को वक्री, 02 अक्टूबर को वक्री कन्या राशि में, 18 अक्टूबर को मार्गी, 02 नवम्बर को तुला राशि में संचरण करेंगे। 21 नवम्बर को वृश्चिक राशि, 10 दिसम्बर को धुन राशि में, तथा 29 दिसम्बर को मकर राशि गत गोचर करेंगे।
  5. गुरूः गुरू वर्ष 2021 में 06 अपै्रल को कुम्भ राशि में तथा 20 जून को वक्री कुम्भ में तथा 14 सितम्बर को वक्री गति से मकर राशि में, 18 अक्टूबर को मार्गी तथा 20 नवम्बर को कुम्भ राशि में संचरण करेगा।
  6. शुक्रः शुक्र 2021 में 04 जनवरी को धनु राशि में, 28 जनवरी को मकर राशि में, 21 फरवरी को कुम्भ राशि में, 17 मार्च को मीन राशि में, 10 अपै्रल को मेष राशि गत संचरण करेगा। 04 मई को वृष राशि में, 28 मई को मिथुन राशि में, 22 जून को कर्क राशि में, 17 जुलाई को सिंह राशि में, 11 अगस्त को कन्या राशि में, 05 सितम्बर को तुला राशि में संचरण करेंगे। 02 अक्टूबर से वृश्चिक राशि में, 30 अक्टूबर से धनु राशि में, 08 दिसम्बर से मकर राशि में, 19 दिसम्बर से वक्री, 30 दिसम्बर से वक्री गति से धनु राशि में गोचर करेंगे।
  7. शनिः शनि वर्ष 2021 में मकर राशि गत गोचर करेंगे।
  8. राहुः राहु ग्रह वर्ष 2021 में वृष राशि में संचरण करेंगे।
  9. केतुः केतु ग्रह वर्ष 2021 वृश्चिक राशि गत संचरण करेंगे।

ऐसे होंगे  12 महीना

जनवरी

इस महीने में मंगल मेष राशि का लग्न में, राहु वृषभ राशि का दूसरे भाव में, चंद्रमा कर्क राशि का चौथे भाव में, केतु व शुक्र वृश्चिक राशि का आठवें भाव में सूर्य व बुध धनु राशि के नौवें भाव में, गुरु व शनि मकर राशि के दसवें भाव में रहेंगे। महीने की शुरूआत थोड़ी कष्टप्रद रहेगी। पैसों से जुड़े मामले अटक सकते हैं। 5 जनवरी के बाद परेशानियों से थोड़ी राहत मिलेगी। बिजनेस के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है। दूसरे हफ्ते में हेल्थ से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

14-15 को मान-सम्मान में वृद्धि होगी। वैवाहिक सुख मिलने के भी योग बन रहे हैं। काम में स्थिरता आएगी। जनवरी के तीसरे सप्ताह में कोई बड़ी हानि हो सकती है। काम का तनाव भी ज्यादा रहेगा। बहुत सारे काम एक समय पर करने से असमंजस की स्थिति बनी रहेगी। अंतिम सप्ताह मानसिक रूप से सुख-शांति देने वाला रहेगा। धन लाभ होने के योग भी बन रहे हैं। विद्यार्थियों के लिए ये समय विशेष फल देने वाला रहेगा। आत्मनिर्भरता बढ़ेगी।

फरवरी

महीने की शुरूआत में मंगल मेष राशि का लग्न में, राहु वृष राशि दूसरे भाव में, चंद्रमा कन्या राशि का छठे भाव में, शुक्र, सूर्य, शनि व गुरु मकर राशि का दसवें भाव में, बुध कुंभ राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत में आजीविका के साधनों में बढ़ोत्तरी होगी। आप खुलकर खर्च करेंगे। दूसरों की मदद भी कर पाएंगे। लाभ की स्थितियां बनेंगी। भाइयों का साथ मिलेगा। सप्ताह के अंत में किसी से विवाद हो सकता है।

8 व 9 फरवरी को सभी कामों में सफलता मिलेगी। व्यापार में तरक्की होने के योग बनेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। रोमांस व प्रेम के मामले में नई संभावनाएं बन सकती हैं। महीने के मध्य में किसी वजह से मन दुखी हो सकता है। महीने के तीसरे सप्ताह में कष्टप्रद यात्रा के योग बन रहे हैं। नौकरी में चुनौतीपूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ेगा। विद्यार्थियों के लिए समय ठीक रहेगा। महीने के अंत में कड़ी मेहनत के बावजूद भी मनचाहा परिणाम नहीं मिल पाएंगे। परिवार के साथ समय बीताने से मन शांत रहेगा। किसी से कहा-सुनी भी हो सकती है।

मार्च

इस महीने में मंगल, राहु वृषभ राशि के दूसरे भाव में, चंद्रमा कन्या राशि का छठे भाव में, केतु वृश्चिक राशि का आठवें भाव में, गुरु, बुध, शनि मकर राशि का दसवें भाव में, सूर्य, शुक्र कुंभ राशि का ग्यारहवें भाव में रहेंगे। महीने की शुरूआत अच्छी रहेगी। आपको अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। आप अपनी जिम्मेदारी निभाने में सफल रहेंगे। 3 व 4 मार्च को सातवां चंद्रमा सुखदायक रहेगा। शांत रहते हुए अपना काम करेंगे तो सफलता आपके कदम चूमेगी। महीने के दूसरे सप्ताह में आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। बच्चों का मन पढ़ाई में लगा रहेगा। कोई मेहमान आपके घर आ सकता है।

13 मार्च के बाद समय थोड़ा प्रतिकूल रहेगा। इस दौरान धन हानि भी हो सकती है। तीसरे सप्ताह में बिजनेस में अचानक लाभ की स्थिति बनेगी। नौकरी में प्रमोशन और ट्रांसफर के योग भी बन सकते हैं। मांगलिक कामों में जाने का मौका मिलेगा। यह सप्ताह सुखदायक, आनंददायक और धनदायक साबित होगा। 24 मार्च के बाद व्यर्थ कामों में समय खराब होगा, जिससे आपका मनोबल टूटेगा। पति-पत्नी में किसी बात पर विवाद हो सकता है। 30-31 को सातवां चंद्रमा सुखदायक रहेगा। आप अपनी इच्छा पूर्ति कर सकेंगे।

अप्रैल

इस महीने में राहु, मंगल वृषभ राशि का दूसरे भाव में, चंद्रमा-केतु वृश्चिक राशि का आठवें भाव में, शनि-गुरु मकर राशि का दसवें भाव में, सूर्य-बुध-शुक्र मीन राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत परेशानियों के साथ होगी। 1 व 2 को आठवां चंद्रमा कष्टकारी रहेगा। इस समय दुर्घटना के योग बन रहे हैं। हेल्थ कमजोर रहेगी। लेन-देन में सावधानी बरतें, नहीं तो नुकसान हो सकता है।

8 अप्रैल के बाद समय पक्ष का रहेगा। बिजनेस में उन्नति होगी। इस समय आप शांत चित्त रहकर बढ़िया काम करेंगे। जायदाद से जुड़े मामलों में विवाद हो सकता है। 13-14 को जीवन में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। आप अपने व्यक्तित्व में परिवर्तन लाने का प्रयास करेंगे। इस समय आपका आत्मविश्वास बहुत ऊंचा रहेगा। महीने के तीसरे सप्ताह में घर-परिवार से जुड़ी कोई समस्या आपको परेशान कर सकती है। खर्च की अधिकता रहेगी। पीठ पीछे लोग आपकी बुराई करेंगे। परिवार के सदस्यों की संख्या बढ़ सकती है। महीने का अंति सप्ताह अच्छा बीतेगा। शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। पड़ोसियों से संबंधों में मधुरता आएगी।

मई

महीने की शुरूआत में सूर्य-शुक्र मेष राशि का लग्न में, बुध-राहु वृषभ राशि का दूसरे भाव में, मंगल मिथुन राशि का तीसरे भाव में, केतु वृश्चिक राशि का आठवें भाव में, चंद्रमा धनु राशि का नौवें भाव में, शनि मकर राशि का दसवें भाव में और गुरु कुंभ राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत में कोर्ट-कचहरी के कामों में सफलता मिलेगी। रिश्तों में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। नौकरी में मान-सम्मान बढ़ेगा। शनि का दसवें भाव में परिभ्रमण आपको करियर को नई दिशा देगा। दूसरे सप्ताह में किसी प्रियजन से मुलाकात हो सकती है। आप किसी की मदद भी इस दौरान करेंगे। महीने के मध्य में शांति का अनुभव करेंगे।

15 को धन लाभ के योग बन रहे हैं। अन्य लोगों से संपर्क बढ़ेगा। लेखन कार्य में व्यस्थ रहेंगे। 17 से 19 मई के बीच चौथा चंद्रमा कष्ट प्रदान करेगा। शारीरिक दुखों का सामना करना पड़ सकता है। मन बेचैन रहेगा। कोई अनजान भय सताएगा। भगवान की भक्ति में भी मन नहीं लगेगा। महीने के अंतिम सप्ताह में कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। सरकारी कामों में गति आएगी। कोई मंहगा उपहार भी आपको मिल सकता है।

जून

इस महीने में सूर्य-राहु वृषभ राशि का दूसरे भाव में, मंगल-बुध-शुक्र मिथुन राशि का तीसरे भाव में, केतु वृश्चिक राशि का आठवें भाव में, शनि मकर राशि का दसवें भाव में, गुरु-चंद्रमा कुंभ राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। महीने का आरंभ शानदार तरीके से होगा। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आय के नई स्त्रोत बन सकते हैं। क्रोध पर काबू रखना होगा, नहीं तो स्थितियां विपरीत हो सकती हैं। सुखद यात्रा के योग भी बन रहे हैं।

11 से 13 के बीच आप काम के साथ-साथ मनोरंजन पर भी ध्यान देंगे। इस समय बिजनेस में थोड़ा-बहुत नुकसान हो सकता है, जिसके कारण मन उदास रहेगा। 18-19 को रुका हुआ पैसा मिलने के योग बन रहे हैं। आप अपने करियर के प्रति सजग रहेंगे। संतान की ओर से मन प्रसन्न रहेगा। घर-परिवार के साथ समय बीतेगा। परिवार के बुजुर्ग लोगों का आशीर्वाद मिलेगा। महीने का अंतिम सप्ताह मिला-जुला फल देने वाला रहेगा। काम में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थितियां सुधरेंगी। आपका काम आसानी से बन जाएगा।

जुलाई

इस महीने राहु-बुध वृषभ राशि का दूसरे भाव में, सूर्य मिथुन राशि का तीसरे भाव में, मंगल-शुक्र कर्क राशि का चौथे भाव में, केतु वृश्चिक राशि का आठवें भाव में, शनि मकर राशि का दसवें भाव में, गुरु कुंभ राशि का ग्यारहवें भाव में व चंद्रमा मीन का राशि का बारहवें भाव में रहेगा। इस महीने की शुरूआत कुछ खास नहीं होगी। 1 व 2 जुलाई को समय चिंताजनक रहेगा। कोई संकट आ सकता है। कोई नया काम इस समय शुरू न करें तो बेदहतर रहेगा। इसके बाद का समय आपके पक्ष में रहेगा। इस दौरान आप बिना किसी बाधा के आगे बढ़ते जाएंगे। रिश्तेदारों से संवाद बढ़ेगा। कुछ गोपनीय सौदे हो सकते हैं।

महीने का दूसरा सप्ताह अच्छा बीतेगा। काम में पूर्णता प्राप्त करेंगे। आय के साथ-साथ खर्च भी बढ़ेगा। नौकरी में आपकी काबिलियत सराहनीय रहेगी। तीसरे सप्ताह की शुरुआत में आप अपनी सभी जिम्मेदारी निभाने में सफल साबित होंगे। आप मनोरंजक गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं। काम की अधिकता के कारण थकान का अनुभव करेंगे। महीने के अंतिम समय में धन संबंधी मामलों में किसी भरोसेमंद व्यक्ति की सलाह जरूर लें। 28 से 30 जुलाई के बीच बारहवां चंद्रमा के कारण परेशानियां आ सकती है।

अगस्त

इस महीने चंद्रमा मेष राशि का लग्न में, राहु वृषभ राशि का दूसरे भाव में, सूर्य-बुध कर्क राशि का चौथे भाव में, मंगल-शुक्र सिंह राशि का पांचवें भाव में, केतु वृश्चिक राशि का आठवें भाव में, शनि मकर राशि का दसवें भाव में, गुरु कुंभ राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। महीने के आरंभ में आप प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेंगे। आपकी दक्षता लोगों को प्रभावित करेगी। आपका प्रदर्शन पहले से बेहतर रहेगा। नौकरी में कोई बड़ा पद भी इस समय मिल सकता है। लोग आपको सहयोग करेंगे।

12-13 अगस्त को बिजनेस को लेकर आपकी रणनीति कारगर साबित होगी। फिर भी कोई जोखिम भरा फैसला न लें। इस समय आप काम और परिवार के बीच बढ़िया संतुलन बनाने में कामयाब रहेंगे। 16-17 का समय ठीक नहीं है, किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। संतान से जुड़े कुछ मुद्दे जटिल हो जाएंगे जैसे- विवाह, नौकरी, व्यापार आदि। 22 अगस्त से बाद स्वास्थ्य में पहले से सुधार आएगा। महीने के अंत में मेहमानों के आने से थकान का अनुभव करेंगे। प्रियजनों से तनाव की स्थिति बन सकती है। इस समय चोट-मोच लगने के योग भी बन रहे हैं।

सितंबर

इस महीने राहु वृष राशि के दूसरे भाव में, चंद्रमा मिथुन राशि के तीसरे भाव में, सूर्य-मंगल सिंह राशि का पांचवें भाव में, बुध-शुक्र कन्या राशि का आठवें भाव में केतु वृश्चिक राशि का आठवें भाव में, शनि मकर राशि का दसवें भाव में, गुरु कुंभ राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। इस महीने की शुरूआत धन लाभ से होगी। आप प्रसन्नचित्त रहेंगे। आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे। काम का अतिरिक्त भार बढ़ेगा, लेकिन आप आसानी से सबकुछ संभाल लेंगे। 4-5 सितंबर को दिन आलस्य भरे रहेंगे। किसी काम में मन नहीं लगेगा। महीने के दूसरे सप्ताह में आप सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे। खरीदारी भी होगी। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। नौकरी व बिजनेस में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। 12-13 को परिवार के किसी बुजुर्ग सदस्य का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

16 के बाद कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। 19-20 का समय विशेष फल देने वाला रहेगा। सभी कामों में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। चिंताओं से छुटकारा मिलेगा। महीने के अंतिम दिनों में आप अधीनस्थ की तुलना में अधिक व्यवहारकुशल और आकर्षक होंगे। प्रियजनों व मित्रों से मुलाकात होगी। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं, इसलिए संभलकर रहें।

अक्टूबर

इस महीने राहु वृषभ राशि का दूसरे भाव में, चंद्रमा कर्क राशि का चौथे भाव में, सूर्य-मंगल कन्या राशि का छठे भाव में, बुध-शुक्र तुला राशि का सातवें भाव में, केतु वृश्चिक राशि का आठवें भाव में, गुरु शनि मकर राशि का दसवें भाव में रहेगा। महीने के आरंभ में समय अनुकूल नहीं है। हेल्थ से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। महत्वपूर्ण दस्तावेज गुम हो सकते हैं। 5-7 अक्टूबर तक बिजनेस में जोखिम भरे फैसले ले सकते हैं। ऑफिस में कुछ बदलाव भी आप कर सकते हैं। 8-9 को आपको मेहनत का अच्छा नतीजा मिलेगा। आप स्वयं को ऊर्जवान महसूस करेंगे।

10 अक्टूबर के बाद समय थोड़ा परेशान करने वाला रहेगा। किसी बात को लेकर बेचैन रहेंगे। दुविधा की स्थिति में कोई निर्णय नहीं ले पाएंगे। काम की अधिकता के कारण समस्या हो सकती है। यात्रा में विलंब, परेशानी और बेवजह खर्च की संभावना है। किसी विवाद का सामना करना पड़ सकता है। 21 अक्टूबर के बाद स्थितियां पक्ष की बनने लगेंगी। महीने के अंतिम सप्ताह में दूसरों का सहयोग हासिल होगा। रुका हुआ पैसा भी मिल सकता है। ये समय संतोषकारी रहेगा। पढ़ाई में भी सफलता मिलने के योग हैं।

नवंबर

इस महीने राहु वृषभ राशि का दूसरे भाव में, चंद्रमा सिंह राशि का पांचवें भाव में, बुध कन्या राशि का छठे भाव में, सूर्य-मंगल तुला राशि का सातवें भाव में, केतु वृश्चिक राशि का आठवें भाव में, शुक्र धनु राशि का नौवें भाव में और गुरु व शनि मकर राशि के दसवें भाव में रहेंगे। महीने की शुरूआत में कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है। बिजनेस में तरक्की होगी। आपका पूरा ध्यान आर्थिक मसलों पर केंद्रित रहेगा। भाग्य आपका साथ देगा।

6-7 नवंबर को आठवां चंद्रमा घातक रहेगा। मनचाहा काम न होने से चिड़चिड़ापन हो सकता है। पारिवारिक धन-संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। 10-11 को शांति का अनुभव करेंगे। टीम वर्क में आप बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। आपका रूख पहले से ज्यादा सकारात्मक रहेगा। महीने के मध्य का समय थोड़ा चिंताजनक रहेगा। 16 से 18 के बीच सन्मुख चंद्रमा सफलता प्रदान करेगा। महत्वपूर्ण यात्राएं होंगी। परिवार और दोस्तों के बीच अच्छा समय बीतेगा। 19 के बाद नौकरी में नई संभावनाएं बन सकती हैं। 24 से 26 के बीच चौथा चंद्रमा कलहकारी रहेगा। कोई अनजान मुसीबत गले पड़ सकती है। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है।

दिसंबर

इस महीने राहु वृषभ राशि का दूसरे भाव में, चंद्रमा कन्या राशि का छठे भाव में, मंगल तुला राशि का सातवें भाव में, केतु-सूर्य-बुध वृश्चिक राशि का आठवें भाव में, शुक्र धनु राशि का नौवें भाव में, शनि मकर राशि का दसवें भाव में, गुरु कुंभ राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। महीने का आरंभ शांतिपूर्ण रहेगा। खरीदारी में समय व्यतीत होगा। 3 व 4 को आठवां चंद्रमा परेशानी का कारण बन सकता है। अपने अहंकार पर काबू रखें, नहीं तो किसी से विवाद हो सकता है। संतान से जुड़े कामों में अड़चने आ सकती हैं।

5 के बाद कामों में गति आएगी। आप कुछ नया करना चाहेंगे। महीने का दूसरा सप्ताह मिले-जुले फल देने वाला रहेगा। सुखद यात्रा हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग भी बन रहे हैं। किसी वजह से काम से ध्यान भटक सकता है। 21 के बाद आपका आत्मविशवास डगमगा सकता है। आर्थिक स्थिति कमजोर होगी। जीवन में आगे बढ़ने के मौके हाथ से निकल सकते हैं। महीने के अंत में सातवां चंद्रमा जीवन में शांति का संचार करेगा। आपकी साख बढ़ेगी। संबंधों में मजबूती आएंगी।

️मेष घर राशिफल 2021

मकान राशिफल 2021 के अनुसार, मेष राशि वालों के लिए साल 2021 मकान के विषय में थोड़ी राहत प्रदान करता हुआ नजर आने वाला है। शुरुआती समय में यदि आप मकान खरीदने की सोच रहे हैं या फिर मकान बनाने की सोच रहे हैं तो आप इस समय में यह काम नहीं करना चाहिए। यह समय किसी भी लिहाज से बाहर निकलकर घर देखने के लिए या फिर घर बनाने के लिए सही नहीं है। 2021  में हमने आपको पहले ही बताया कि शुरुआती महीनों में स्वास्थ्य के लिहाज से आपको करोना जैसी बीमारी से बचना है इसलिए मकान बनाने या फिर नया मकान खरीदने के लिए आप साल के अंतिम समय का इंतजार कीजिए और उसी समय में आपको यह काम करना चाहिए।

️मेष वाहन राशिफल 2021

वाहन राशिफल 2021  के अनुसार, साल 2021 से वाहन के लिहाज से आपके लिए एक अच्छा साल जाता हुआ नजर आएगा। आप इस साल एक चार पहियों की गाड़ी खरीदते हुए नजर आ सकते हैं। जो गाड़ी पिछले काफी समय से आपका सपना बनी हुई थी, वह गाड़ी आप खरीदते हुए इस साल दिख सकते हैं। वाहन का सुख आपको प्राप्त होता हुआ नजर आएगा। आप होली या फिर रक्षाबंधन तक नई गाड़ी लेते हुए दिख सकते हैं।

️मेष संतान राशिफल 2021 ️

 जिनचन्द्रसूरीश्र्वरजी कहते हे मेष राशि 2021 के अनुसार, साल 2021 में मेष राशि वालों के लिए संतान से जुड़े हुए विषय को लेकर इस बार अच्छी ख़बर प्राप्त होने वाली है। जिन लोगों को पिछले काफी समय से संतान प्राप्त नहीं हो पा रही थी, साल 2021 में भगवान सूर्य के आशीर्वाद से आपको आपके जीवन में पुत्र से संबंधित और संतान से संबंधित ख़ुशियाँ प्राप्त होती हुई नजर आएँगी। सूर्य साल 2021 में भाग्य स्थान पर विराजित हैं जबकि मेष राशि वालों के लिए मंगल भी काफी अच्छी स्थिति में मौजूद रहेंगे, तो इसके चलते आपको संतान प्राप्ति हो सकती हैं। जो लोग पुत्र की चाहत रखते हैं उनके लिए भी इस साल ख़ुशियाँ प्राप्त होती हुई नजर आएँगी।

️मेष लाभ राशिफल 2021

साल 2021 में मेष राशि वालों के लिए लाभ से जुड़े हुए कई मुद्दे हल होते हुए नजर आएँगे। लाभ के लिए यह साल काफी अच्छा जाने वाला है। खासकर अगस्त और नवंबर का महीना आपके लिए कुछ ऐसा रहेगा कि इसमें आपको व्यापार से जुड़ी हुई कोई विशेष सफलता प्राप्त होती हुई नजर आएगी। लाभ के लिए जनवरी से मार्च का महीना तो धीमा जाता हुआ नजर आएगा लेकिन इसके बाद होली के बाद का समय आपके लिए अति उत्तम समय रहने वाला है। इस समय में आप जो भी काम करेंगे उसके अंदर आपको लाभ प्राप्त होता हुआ नजर आएगा। साल के अंत तक एक सही और निरंतर गति से आपको लाभ प्राप्त होता हुआ दिखने वाला है।

️मेष खर्च राशिफल 2021 ️

 खर्च की बात करें तो मेष राशि 2021 में अपने खर्चों पर थोड़ा कंट्रोल करना होगा। यदि आप खुले हाथों से खर्च करते रहेंगे और यह नहीं ध्यान रखेंगे कि किस तरीके से किस चीज पर पैसा लगाना है, तब आपके हाथों से यह पैसा इस तरीके से निकलता हुआ नजर आएगा, जैसे की मुट्ठी बंद करने पर रेत हाथों से निकल जाता है। शनि की नजर से आपको खुद को बचाकर रखना है। क्योंकि यही नजर आपके ख़र्चों को बढ़ाती हुई दिखने वाली है और आपके खर्च इतने बढ़ सकते हैं कि आप इनको ना संभाल पाएँ। साल के मध्य भाग में और खासकर नवंबर-दिसंबर महीने में आपके खर्चे बहुत अधिक बढ़ने वाले हैं, इसलिए शुरू से ही फ़िज़ूलखर्ची पर ध्यान रखें।

मेष राशि 2021 ओवरव्यू️

मेष :~ अ, ल, इ  स्पष्ट वक़्ता आचार्य. श्री. जिनचन्द्रसूरीश्र्वरजी मेष राशि 2021 की भविष्यवाणी के अनुसार, साल 2021 की बात करें तो इस साल प्रारंभिक तीन महीनों में जनवरी-फरवरी-मार्च, इनमें बेशक आपके जीवन में काम और धन के आने की गति धीमी रहेगी लेकिन आपको इस बात से निराश नहीं होना है। शुरुआती समय अपने स्वास्थ्य को लेकर आपको सचेत रहना है। इस समय में आपको कोरोनावायरस जैसी बीमारी से बचना है और साथ ही साथ दिल और पेट संबंधी रोगों से भी खुद के बचाव करना होगा। मेष वार्षिक राशिफल 2021 के अनुसार, आपके स्वास्थ्य के लिए प्रारंभिक 3 महीने जिनमें कि मार्च का महीना बेहद आवश्यक है, इस महीने में आपको अपना बेहद अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है।
व्यापार और नौकरी के लिए मार्च के बाद अप्रैल-मई और जून काफी अच्छे और शानदार जाते हुए नजर आएँगे। पहले 3 महीनों में आप प्लानिंग करते हुए दिखेंगे तो वहीँ बाकी के 3 महीनों में आप प्लानिंग को सही से एग्जीक्यूट करते हुए दिखने वाले हैं। जो लोग साल 2021 में स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं या फिर जो लोग पहले से ही स्टार्टअप शुरू किए हुए हैं उनको इस साल विदेश से फंडिंग प्राप्त होती हुई नजर आ सकती है। मेष राशि 2021 के अनुसार, साल की शुरुआत में मंगल अपने ही घर में विराजमान रहेगा इसलिए यह समय आपके परिवार के लिए और बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य के लिए बेहद खास जाता हुआ नजर आएगा। परिवार में खुशियाँ आएँगी और बुजुर्गों का स्वास्थ्य सही होगा। यदि आपका धन पिछले काफी समय से कहीं रूका हुआ है या फिर कोर्ट में कोई केस चल रहा है तो साल के शुरुआती महीनों में इसका हल निकलता हुआ नजर आ सकता है और आपको यह देखकर प्रसन्नता होगी कि भगवान हनुमान आपका इस साल पूरा पूरा साथ दे रहे हैं।

विदेश यात्रा

साल 2021 के अंतिम 3 महीनों की बात करें तो यह 3 महीने, आपके लिए आपके जीवन में विदेश यात्रा लेकर आ सकते हैं। साथ ही साथ जो लोग पिछले काफी समय से किसी के साथ प्रेम संबंधों में हैं उनके लिए भी यह साल शादी जैसे विकल्प खोलता हुआ नजर आएगा। हो सकता है कि आप दिसंबर तक अपने प्रेमी से शादी करते हुए भी नजर आ जाए और जिन लोगों के माता-पिता ऐसे रिश्ते से खुश नहीं हो पा रहे थे वह भी इस रिश्ते के लिए तैयार होते हुए नजर आएँगे।
 बच्चों की शिक्षा के लिए बात करें तो साल 2021 बच्चों की शिक्षा के लिए भी अच्छा जाता हुआ नजर आएगा। आपको मध्य महीनों में शिक्षा को लेकर अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है और आप यदि सही से पढ़ते हैं तो इस साल आपकी सरकारी नौकरी लगती हुई भी नजर आ सकती हैं या फिर आपका जो सपना विदेश में पढ़ने का है उसके लिए स्कॉलरशिप प्राप्त होती हुई दिख सकती है।

इन उपायों का करें प्रयोग

लाभ दायक वनस्पति लाल चंदन की लकड़ी को रखने से नीश्चीत लाभ दायक है
 आप को दान मे ताँबा ( copper ) या मसूर की दाल दे तो फ़ायदा होगा
आपको अपने पास पीला (yellow) रंग वस्त्र रखना है
 इस मंत्र के प्रभाव से धन, यश और समृद्धि की वृद्धि होगी।
                   ॐ ऐं क्लीं सौं:
 उपाय नित्य मंगल ग्रह के जाप करे 6 मंत्र मे से जो आपको योग्य लगे वो
    ” श्री मंगल देवता “
  • ॐ नमो भूमि पुत्राय भृभुकुटिलनेत्राय वक्रवदनाय द्र: स: मंगलाय नम: स्वाहा ॥
  • ॐ ह्रीँ श्रीँ वासुपूज्यस्वामिने क्रां क्रीं क्रौं ॐ भोमाय नम:
  • ॐ ह्रीँ नमो सिध्दाणं
  • ॐ एँ ह्रीँ श्री मंगलाय नम:
  • ॐ अं अंगारकाय  नम:
  • ॐ धरणी गर्भ संभूतं विद्युत्कान्ति समप्रभम । कुमारं शक्ति हस्तं तं मंगलं प्रणमाम्यहम ।
नित्य हर गुरुवार को आयंमबिल या ऐकासणा करे ( एक वक्त ही भोजन करे)  नित्य  श्री आदिनाथस्वामि की सेवा-पुजा-उपासना करे
मेष राशि 2021 by मेष राशि 2021 by jain muni
जिन शीशू अजित
_देवी स्वप्न द्वारा निर्मित_ ८४ जिनालय समलंकृत
 सावत्थीतीर्थ धाम
_बावला, अहमदाबाद_
: 02714232612
आजीवन गुरुचरणसेवी
मुनी अजितचन्द्र विजय
Whatsapp 09824010332
Spread the love

Leave a Reply