मिथुन राशि : दिसम्बर विदेश के कामों में लाभ मिलने की सम्भावनायें
दिसंबर राशिफल -2020 – मिथुन राशि
सावत्थी तीर्थ क्षेत्रपालाय नमः
यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।
मेरे गुरूदेव, ज्योतिष विशारद, माँ भगवती के उपासक, सावत्थीतीर्थ सर्जक तपागच्छाचार्य आचार्य. श्री. जिनचन्द्रसूरीश्र्वरजी म सा के सूक्ष्म अवलोकन, अध्ययन, मनन. चिंतन के बाद की संक्षिप्त जानकारी गुरुदेव कि आज्ञा से में मुनि अजितचन्द्र विजयजी फलादेश प्रस्तुत
MUNI AJITCHANDRAVIJAYJI
मिथुन :~ क, छ, :
माह दिसंबर 2020 की गृह स्थितियों अनुसार मासिक फल निम्न प्रकार है:
सूर्य इस मास दारा भावगत गोचर करेंगे। श्री मंगल 24 दिसम्बर से आय भावगत गोचर करेंगे। श्री बुध 17 दिसम्बर से दारा भावगत गोचर करेंगे। श्री वृहस्पति पूर्ववत अष्टम भाव गत गोचर करेंगे। श्री शुक्र 17 दिसम्बर रोग भावगत गोचर करेंगे। तथा श्री शनि पूर्ववत अष्टम भाव में गोचर करेंगे। राहू का गोचर पूर्ववत व्यय भाव में एवं केतु का गोचर पूर्ववत रोग भाव में रहेगा।
कैरियर एवं व्यवसायः
दिसम्बर 2020 में मिथुन राशि के जातक एवं जातिकाओं को इस माह उन्नति रहेगी। तथा संबंधित विभागों को उत्पादन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिये दिशा निर्देश देते हुये रहेंगे। जिससे स्थानीय एवं दूर के बाजारों में आप अपने उत्पादों की मांग को बढ़ाने में लगे हुये रहेंगे। क्योंकि कार्य एवं कार्मिक क्षेत्रों में शुभ ग्रहीय स्थिति का आभाव बना हुआ रहेगा। ऐसे में आपको दूर के क्षेत्रों में आवागमन करने की जरूरत रहेगी। हालांकि इस माह पूंजी निवेश एवं विदेश के कामों में आपको लाभ मिलने की पूरी सम्भावनायें बनी हुई रहेगी। हालांकि इस माह आपके आय एवं व्यय का संतुलन गड़बड़ हो सकता है।
प्रेम एवं संबंधः
इस दिसम्बर माह में घर एवं परिवार मे सुख एवं सुविधाओं को जुटाने के पर्याप्त अवसर बने हुये रहेंगे। हालांकि पारिवारिक साख एवं सम्मान को बनाने के लिये इस माह आपको और प्रयासों को करने की जरूरत रहेगी। हालांकि इस माह किसी सगे रिश्तेदारों के मध्य वांछित चर्चाओं में संलग्न रहेंगे। ऐसे में आपको अचानक ही दूर क्षेत्रों की यात्राओं में जाने के योग रहेंगे। हालांकि वैवाहिक जीवन में इस माह रोग एवं पीड़ाओं की स्थिति से परेशान रहेंगे। अतः ऐसी स्थिति में आपको सही उपचारों को लेने की जरूरत रहेगी। पे्रम संबंधों में साथी के साथ कुछ मतभेदों की स्थिति रहेगी। जिससे आप परेशान होते रहेंगे।
वित्तीय स्थितिः
दिसम्बर 2020 में मिथुन राशि के जातक एवं जातिकायें आर्थिक क्षेत्रों में वांछित मुकाम को पाने के लिये अत्याधिक प्रयासरत बने हुये रहेंगे। इस माह आप दी गयी पूंजी को पुनः प्राप्त करने के प्रयासों में रहेंगे। हालांकि इन प्रयासों में आपको आंशिक कामयाबी की स्थिति रहेगी। क्योंकि संबंधित ग्रहीय गोचर आपके लिये अधिक सुखद नहीं रहेगा। यानी शुभ और अशुभ दोनों ही तरह के गोचर के कारण आपको परेशानियों से गुजरना पड़ेगा। इस माह आपको आय एवं व्यय के संतुलन को बनाने के लिये वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मीटिंग की जरूरत बनी हुई रहेगी। अतः सूझबूझ को बनायें रखें।
शिक्षा एवं ज्ञानः
दिसम्बर 2020 में इस राशि के जातक एवं जातिकाओं को अपने ज्ञान को और अच्छा बनाने के लिये संबंधित क्षेत्रों के विषय विशेषज्ञों की जरूरत बनी हुई रहेगी। ऐसे में आप उन तथ्यों को समझने के प्रयास में रहेंगे। जो आपको कमजोर प्रतीत हो रहे हैं, अतः इस माह आपको संबंधित प्रतियोगी क्षेत्रों में सफल होने के लिये अधिक मेहनत की जरूरत बनी हुई रहेगी। हालांकि आपके ज्ञान भाव के स्वामी शुक्र आपको विवेक को और उच्च किस्म का करने वाले रहेंगे। इस माह आपको किसी प्रतियोगी क्षेत्रों में शामिल होने के लिये दूर-दराज के क्षेत्रों मे यात्रा करने की जरूरत रहेगी।
स्वास्थ्यः
दिसम्बर 2020 के महीने मे इस मिथुन राशि वालों को तन की तंदुरूस्ती एवं मन के उत्साह को प्राप्त करने के लिये अधिक प्रयासों को करने की जरूरत रहेगी। क्योंकि संबंधित भावों में पाप ग्रहीय गोचरीय स्थिति होने के कारण आपको स्वास्थ्य में रोग एवं पीड़ाओं की स्थिति रहेगी। जिससे आप परेशान होते रहेंगे। ऐसे में आपको को जरूरी चिकित्सीय सलाह लेने की जरूरत रहेगी। क्योकि पाप ग्रहीय प्रभाव होने से आपको सेहत में गुप्तांगों के रोग एवं पीड़ायें परेशान करने वाले रहेंगे। इस माह आपको उपचार के अतिरिक्त अपने दैनिक दिनचर्या को और दुरूस्त करने की जरूरत रहेगी। अतः अपने प्रयासों को पूरी मुस्तैदी से जारी रखें तो अच्छा रहेगा

जिन शीशू अजित
_देवी स्वप्न द्वारा निर्मित_ ८४ जिनालय समलंकृत
सावत्थीतीर्थ धाम
_बावला, अहमदाबाद_
: 02714232612
आजीवन गुरुचरणसेवी
मुनि अजितचन्द्र विजय
Whatsapp 09824010332
Read this article
